Dehradun
केदारनाथ उपचुनाव: सीएम धामी की सूझबूझ से शांत हुई बगावत, भाजपा की जीत में कुलदीप और ऐश्वर्या की सियासी परीक्षा !

देहरादून: उत्तराखंड के केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल मची हुई है। इस उपचुनाव को कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सूझबूझ और रणनीति के कारण, जिन्होंने पार्टी के भीतर चल रही बगावत को पूरी तरह से संभाल लिया है। इससे न केवल भाजपा संगठन को बल्कि विपक्ष को भी एक बड़ा संदेश गया है।
इस उपचुनाव में भाजपा की जीत का रास्ता इन दो युवा नेताओं—कुलदीप रावत और ऐश्वर्या रावत—की भूमिका पर निर्भर करता नजर आ रहा है। दोनों नेताओं की दावेदारी भाजपा के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। ऐश्वर्या रावत, जो दिवंगत विधायक शैलारानी रावत की बेटी हैं, ने इस उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश की। वहीं, कुलदीप रावत, जो पहले दो चुनाव निर्दलीय लड़े थे, ने भाजपा जॉइन की और अब उपचुनाव में भाजपा के लिए अपना भाग्य आजमाने को तैयार हैं।
इन दोनों नेताओं के बीच की जंग भाजपा में बगावत की शक्ल ले सकती थी, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी कूटनीतिक सूझबूझ से मामले को संभालते हुए दोनों नेताओं को मनाने में सफलता पाई। इससे न केवल पार्टी के अंदर एकता का संदेश गया, बल्कि विपक्ष भी इसे लेकर चिंतित है। भाजपा ने युवाओं को साथ लेकर चुनाव प्रचार में नई ऊर्जा डाली है।
अब भाजपा को जहां पार्टी प्रत्याशी की जीत की उम्मीद है, वहीं कुलदीप रावत के पास चुनाव परिणाम और वोट प्रतिशत बढ़ाने की जिम्मेदारी है। खासकर, दो चुनावों में अच्छा वोट बैंक हासिल करने के बाद उनका भविष्य इस उपचुनाव पर निर्भर करेगा। दूसरी तरफ, ऐश्वर्या रावत के पास दिवंगत मां शैलारानी रावत के मजबूत वोट बैंक को बरकरार रखने का दबाव है। भाजपा की उम्मीदें उनसे इसी क्षेत्र से ज्यादा वोट हासिल करने की हैं।
#KedarnathByelection, #PushkarSinghDhami, #AishwaryaRawat, #KuldeepRawat, #BJPElectionStrategy
Dehradun
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

Uttarakhand News : उत्तराखंड में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के छह अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है, जबकि कुछ से विभाग वापस लिए गए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
Table of Contents
नितेश कुमार झा से पंचायती राज विभाग वापस
इस प्रशासनिक फेरबदल में आईएएस नितेश कुमार झा की जिम्मेदारियों में कटौती की गई है। उनसे सचिव पंचायती राज विभाग का पद वापस ले लिया गया है। अब उनके पास सचिव शहरी विकास विभाग की जिम्मेदारी ही रहेगी।

सी रविशंकर को सैनिक कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार
वहीं, सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजन तथा वन, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे सी. रविशंकर को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्हें सचिव सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
Dehradun
उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड को लेकर सरकार ने कसी कमर, विभागों को तैयारी पूरी रखने के निर्देश

Uttarakhand News : उत्तराखंड में सर्दियों के दौरान शीतलहर, पाले और बर्फबारी के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार अलर्ट हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक के निर्देश पर उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलों को ठंड से निपटने के लिए तैयारियां पूरी रखने को कहा है। सरकार ने साफ किया है कि शीतलहर के दौरान जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान से लेकर अस्पतालों, रैन बसेरों और राहत टीमों तक को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Table of Contents
शीतलहर से प्रभावित इलाकों पर रहेगी नजर
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन के मुताबिक, सभी जिलों को अपना कोल्ड वेव एक्शन प्लान अपडेट रखने और संबंधित विभागों की जिम्मेदारियां तय करने को कहा गया है। जिला, तहसील, विकासखंड और ग्राम स्तर पर त्वरित प्रतिक्रिया दल सक्रिय रहेंगे।
विभागों में नोडल अधिकारी नियुक्त कर उनके संपर्क नंबर आपातकालीन परिचालन केंद्रों को उपलब्ध कराए जाएंगे। खासतौर पर उच्च हिमालयी, दुर्गम और दूरस्थ क्षेत्रों को चिह्नित किया जाएगा, जहां शीतलहर, पाले और बर्फबारी का असर अधिक हो सकता है।
बुजुर्गों और जरूरतमंदों को मिलेगी मदद
ठंड से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले लोगों की पहचान कर उनकी निगरानी की जाएगी। इसमें बुजुर्ग, छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं, दिव्यांगजन, गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग, बेघर और खुले में काम करने वाले श्रमिक शामिल हैं। जरूरत पड़ने पर इन्हें गर्म कपड़े, कंबल, भोजन और अन्य जरूरी सहायता दी जाएगी।
रैन बसेरों में हीटर, गर्म पानी और अलाव की व्यवस्था
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार रैन बसेरे और अस्थायी आश्रय स्थल तैयार किए जाएंगे। इनमें हीटर, गर्म पानी, रोशनी, पेयजल, शौचालय और प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बाजारों, बस अड्डों, अस्पतालों और श्रमिक बाहुल्य क्षेत्रों में अलाव जलाने के लिए पर्याप्त ईंधन की व्यवस्था भी की जाएगी।
अस्पतालों में दवाओं और एंबुलेंस की तैयारी
शीतलहर के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए जिला अस्पतालों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सा दल, एंबुलेंस और मोबाइल मेडिकल टीमें भी तैयार रहेंगी। ठंड से होने वाली हाइपोथर्मिया और फ्रॉस्टबाइट जैसी समस्याओं के मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।
Dehradun
रेखा आर्या के फार्म हाउस पर चलेगा बुलडोजर !, बरेली विकास प्राधिकरण ने की ध्वस्तीकरण की तैयारी

Uttarakhand News : उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी के बाद अब बरेली स्थित एक फार्म हाउस को लेकर नया विवाद सामने आया है। बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र के लालपुर गांव में बना यह आलीशान फार्म हाउस बिना नक्शा पास कराए बनाया गया है। अब बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने इसे ध्वस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है।
Table of Contents
रेखा आर्या के फार्म हाउस पर चलेगा बुलडोजर
वर्ष 2024 में पप्पू गिरधारी के करीबी सत्येंद्र राठौर की ओर से इस भवन की कंपाउंडिंग के लिए बीडीए में आवेदन किया गया था। हालांकि, निर्धारित शुल्क जमा नहीं किया गया और जरूरी अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) भी उपलब्ध नहीं कराए गए। इसके चलते कंपाउंडिंग की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।
चुनावी हलफनामे में कंपनी की हिस्सेदारी का उल्लेख
बता दें कि इस फार्म हाउस की जमीन अलग-अलग गाटा संख्याओं में कई लोगों के नाम पर दर्ज है। इसमें उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के नाम पर 3,300 वर्गमीटर जमीन का बैनामा है। वहीं, अन्य जमीन कृष्णा वैष्णवी इंटरप्राइजेज के नाम पर दर्ज है। इस कंपनी में रेखा आर्य की हिस्सेदारी का उल्लेख उनके चुनावी हलफनामों में भी किया गया है।
बरेली विकास प्राधिकरण ने की ध्वस्तीकरण की तैयारी
कंपाउंडिंग के लिए राजस्व, वन एवं पर्यावरण, लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत और सीलिंग विभाग से एनओसी लेना अनिवार्य था। लेकिन आवेदन के साथ इनमें से किसी भी विभाग का अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं लगाया गया। इस पर बीडीए ने सितंबर में नोटिस जारी किया था।
बीडीए सचिव हिमांशु गुप्ता के मुताबिक, फार्म हाउस रेखा आर्या और दो अन्य कंपनियों के नाम पर है। बिना नक्शा निर्माण की जांच के बाद वर्ष 2024 में कंपाउंडिंग के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन अब तक जरूरी एनओसी नहीं दी गई हैं। पहले भी नोटिस भेजा जा चुका है। जवाब नहीं मिलने पर कंपाउंडिंग का आवेदन निरस्त कर भवन को ध्वस्त कराया जाएगा।
Dehradun21 hours agoरेखा आर्या के फार्म हाउस पर चलेगा बुलडोजर !, बरेली विकास प्राधिकरण ने की ध्वस्तीकरण की तैयारी
big news23 hours agoलोहाघाट BJP में अंदरूनी कलह फिर उजागर, पूरन फर्त्याल ने रैली से दिखाई ताकत, चर्चाओं के बाजार गर्म
Accident19 hours agoउत्तराखंड में काल बनी सड़कें, तीन हादसों में 14 की मौत, PM मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुख
Dehradun18 hours agoउत्तराखंड में कड़ाके की ठंड को लेकर सरकार ने कसी कमर, विभागों को तैयारी पूरी रखने के निर्देश
Dehradun1 hour agoउत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
Breakingnews55 minutes agoउत्तराखंड में सुबह-सुबह आया भूकंप, चमोली में महसूस किए गए 4.1 तीव्रता के झटके







































