Rudraprayag
Kedarnath Yatra 2025: इस बार स्वास्थ्य सेवाओं में होगा नया बदलाव, फिजीशियन और एम्स विशेषज्ञों की होगी तैनाती…

रुद्रप्रयाग: आगामी 2 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में इस बार यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। यात्रा के दौरान यात्रियों की उचित स्वास्थ्य जांच और तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से लिनचोली और केदारनाथ में फिजीशियन तैनात किए जाएंगे। साथ ही, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) के विशेषज्ञ चिकित्सक भी यात्रा के दौरान अपनी सेवाएं देंगे।
केदारनाथ, जो समुद्रतल से 11,750 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, वहां की यात्रा में यात्रियों को शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सांस लेने में दिक्कत, सिर दर्द, छाती में दर्द, आंखों में जलन और चक्कर आना जैसी समस्याएं आम हैं। इस बार केदारनाथ यात्रा के स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष योजना बनाई है, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या से बचने और उनका तुरंत इलाज किया जा सके।
सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 14 मेडिकल रिलीफ पोस्ट (एमआरपी) स्थापित किए जाएंगे, जहां प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध होगी। इन केंद्रों पर रक्तचाप, शूगर और ऑक्सीजन लेवल की जांच की जाएगी। इसके साथ ही, चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है।
मुख्य चिकित्साधिकारी रुद्रप्रयाग, डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि इस बार यात्रा के दौरान एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद ली जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकें। इसके अलावा, केदारनाथ और लिनचोली में तैनात फिजीशियनों द्वारा यात्रियों की निगरानी और इलाज किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की योजना के तहत, विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती सोनप्रयाग, गौरीकुंड और केदारनाथ में की जाएगी, जिससे यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को उच्चतम चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।
big news
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में आपदा जैसे हालात, नदियां उफान पर, केदारनाथ हाईवे बाधित

Rudraprayag News : देवभूमि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिले में अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां उफान पर हैं, जबकि कई इलाकों में भूस्खलन और जलभराव से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
Table of Contents
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में आपदा जैसे हालात
रुद्रप्रयाग में वाल्मीकि बस्ती और जिला चिकित्सालय को जोड़ने वाला पैदल पुल अलकनंदा के बढ़े जलस्तर के कारण पानी में डूब गया। नदी का पानी तटीय क्षेत्रों तक पहुंचने लगा है, जिसके चलते कई परिवारों ने एहतियातन सुरक्षित स्थानों का रुख किया है।
लगातार हो रही के कारण नदियां उफान पर
लगातार बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का बहाव तेज हो गया है। नदियां अपने साथ भारी मात्रा में मलबा, चट्टानें और पेड़ बहाकर ला रही हैं। नदी किनारे रहने वाले लोगों में किसी भी समय हालात और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।
केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर बाधित
केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन और पहाड़ियों से लगातार मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर गिरने के कारण यातायात बाधित हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा को अस्थायी रूप से रोका गया है और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है।

विजयनगर क्षेत्र में पहाड़ी से गिरे विशाल बोल्डरों की चपेट में आने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं अगस्त्यमुनि में एक कार पर भी बड़ा बोल्डर गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कार में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
लोगों से नदी किनारे न जाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
जिले के कई लिंक मार्ग और मुख्य सड़कें भी भूस्खलन की चपेट में हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की टीमें जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मार्ग खोलने में जुटी हैं, लेकिन लगातार बारिश के कारण बार-बार मलबा आने से राहत कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें पूरे जिले में हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। लोगों से अपील की गई है कि मौसम सामान्य होने तक नदी किनारे जाने और अनावश्यक यात्रा करने से बचें।
Rudraprayag
ऊखीमठ में नदी से अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Rudraprayag News : रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ स्थित मनसूना मुख्य बाजार में नदी से एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी।
Table of Contents
ऊखीमठ में नदी से अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप
रुद्रप्रयाग जिले की ऊखीमठ तहसील के मनसूना मुख्य बाजार में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब स्थानीय लोगों ने ग्रामीण बैंक के समीप पुलिया के नीचे नदी में एक व्यक्ति का शव देखा। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंच गई।
रेस्क्यू टीम ने नदी से शव को बाहर निकाला
सूचना के आधार पर जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस, आपदा प्रबंधन विभाग और जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (DDRF) ने संयुक्त रूप से घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान शुरू किया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद टीम ने नदी से शव को सुरक्षित बाहर निकाला।

शव की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) को ये सूचना स्थानीय निवासी भगत सिंह द्वारा दी गई थी। इसके बाद जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के निर्देश पर डीडीआरएफ, तहसील प्रशासन और पुलिस को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मौत के कारणों की जांच जारी
फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई। मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है।
Accident
रूद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो लोगों की मौके पर ही मौत

Rudraprayag Accident : रूद्रप्रयाग में गुरूवार रात फाटा–बड़ासू मोटर मार्ग पर एक ट्र अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
Table of Contents
रूद्रप्रयाग में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा ट्रक
रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। फाटा–बड़ासू मोटर मार्ग पर तरसाली के पास एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया।
दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत
मिली जानकारी के अनुसार, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को रात करीब 8:43 बजे दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। बताया गया कि वाहन संख्या UK13CA0826 तरसाली के समीप संतुलन खो बैठा और सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरा।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और 108 एम्बुलेंस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। दुर्गम इलाके में कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान राहत दल ने खाई में गिरे डंपर तक पहुंचकर दोनों लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

दुर्घटना के कारणों का नहीं चल पाया पता
रेस्क्यू टीम ने 45 वर्षीय संजय राणा का शव खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। वहीं दूसरे व्यक्ति मोहन का शव भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय डंपर में दो ही लोग सवार थे। दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में मचा कोहराम
इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Cricket16 hours agoSL-W vs PAK-W Dream11 Team 1st T20I 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Cricket16 hours agoMSG-W vs TRT-W Dream11 Team Match 14: Pitch Report, Playing 11, Fantasy Cricket Tips & Winning Prediction
Uttarakhand21 hours agoCM Helpline 1905: शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पर सख्त हुए सीएम धामी, दिए ये बड़े निर्देश
Uttarakhand21 hours agoआपदा में फिर ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ बने सीएम पुष्कर सिंह धामी: त्वरित निर्णय और ऑन-ग्राउंड लीडरशिप से बनाई अलग पहचान..
uttarakhand weather1 hour agoउत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 8 जिलों में हाई अलर्ट, प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश
Cricket1 hour agoMO vs TRT Dream11 Team Match 14: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Haridwar26 minutes agoहरिद्वार में अचानक धंसी सड़क!, महिला गड्ढे में गिरी, CCTV में कैद पूरी घटना
Cricket15 minutes agoEden Gardens Cricket Stadium: History, Records in Hindi












































