Uttarakhand
KEDARNATH YATRA 2026 को लेकर बड़ी खबर, दर्शन के लिए देना होगा सर्टिफिकेट, गैर सनातनियों पर ये अपडेट…

BKTC का बड़ा फैसला, समिति से जुड़े मंदिरों में दर्शन के लिए देना होगा शपथ पत्र
KEDARNATH YATRA 2026: उत्तराखंड में 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा की शुरुआत होगी. यात्रा को लेकर सभी विभाग अपनी-अपने तैयारी में जुटे हैं. बीते दिनों बद्री केदार मंदिर समिति की बजट बैठक में चारधाम यात्रा में गैर सनातनियों का प्रवेश वर्जित करने का निर्णय लिया गया था. जिसके बाद इस निर्णय पर पूरे देशभर में सियासत तेज़ हो गई थी. अब इस फैसले पर कुछ हद तक राहत देते हुए BKTC की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है.
मुख्य बिंदु
मंदिर में दर्शन से पहले देना होगा शपथ पत्र
दरअसल, बीते दिनों बद्री-केदार मंदिर समिति की बजट बैठक में निर्णय लिया गया था कि चारधाम यात्रा में गैर सनातनियों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबन्ध जाएगा. जिसके बाद प्रदेश समेत पूरे देशभर में इस फैसले को लेकर सियासत तेज़ हो गई थी. अब इस पर मंदिर समिति की ओर से बड़ा बयान सामने आया है. मंदिर समिति से जुड़े हुए मंदिरों में दर्शन के लिए अब श्रद्धालुओं को शपथ पात्र देना होगा.
ये भी पढ़ें_ बड़ी खबर : बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों की एंट्री बैन, इन 45 मंदिरों में भी नहीं मिलेगा प्रवेश
मंदिर परिसर में ही मिलेगा आस्था का सर्टिफिकेट
BKTC के अध्यक्ष हेमंत दिवेदी ने स्थिति स्पष्ट करने हुए बताया कि श्रद्धालुओं को समिति से जुड़े मंदिरों में दर्शन करने के लिए सनातन परम्परा में आस्था का शपथ पत्र देना होगा. ये शपथ पत्र समिति की ओर से मंदिर परिसर में ही उपलब्ध कराया जाएगा. जिससे श्रद्धालु सनातन परम्परा में अपनी आस्था का प्रमाण दे सकेंगे. अब दोबारा से समिति का ये फैसला चर्चाओं में आ गया है. जहाँ एक ओर लोग इसे धर्म से जोड़ कर देख रहे हैं, वहीँ दूसरी ओर इस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रहीं हैं.

यात्रा के लिए 121 करोड़ का बजट पास
साथ ही यात्रा के लिए मंदिर समिति ने सभी जरुरी तैयारियां पूरी कर ली हैं. बीते सप्ताह हुई बोर्ड की बैठक में इस बार यात्रा के लिए 121 करोड़ का बजट भी पास किया गया है. इसके साथ ही बद्री केदार मंदिर समिति ने कई बदलाव किए हैं, BKTC के अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर परिसर में मोबाइल ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाएगा. मंदिर परिसर की तकरीबन 60 मीटर की परिधि में कोई भी व्यक्ति मोबाइल नहीं ले जा पाएगा.

ये भी पढ़ें_ अब सर्दियों में भी कर सकते हैं चारधाम के दर्शन, आस्था और एडवेंचर का ऐसा सगंम जो हमेशा रहेगा याद
सारा अली खान का उदाहरण आया सामने
वहीँ BKTC अध्यक्ष हेमंत दिवेदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे ये सवाल पूछा गया कि क्या सारा अली खान भी अब केदारनाथ नहीं आ पाएंगी? इस पर जवाब देते हुए दिवेदी ने कहा कि सारा अली खान शिव भक्त हैं और सनातन का सम्मान करती हैं. इसी तरह से कोई भी श्रद्धालु वो किसी भी समुदाय का हो अगर सनातन में भरोसा रखता है तो वो शपथ पत्र देकर मंदिर मेंन दर्शन कर सकता है.
Dehradun
DEHRADUN: हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात, यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा

DEHRADUN: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को लोक भवन में हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आगामी श्री हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों एवं कपाट उद्घाटन तिथि की जानकारी साझा की।
मुख्य बिंदु
हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष ने राज्यपाल से की मुलाकात
उन्होंने अवगत कराया कि इस वर्ष श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के पवित्र कपाट 23 मई, 2026 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ विधिवत रूप से खोल दिए जाएंगे। यात्रा का शुभारंभ 20 मई, 2026 को ऋषिकेश से ‘पंज प्यारों’ की अगुवाई में प्रथम जत्थे की रवानगी के साथ किया जाएगा।

हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा
राज्यपाल ने यात्रा की तैयारियों, व्यवस्थाओं तथा यात्रा मार्गों पर किए गए अवस्थापना विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग समन्वित रूप से कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि यात्रा श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक हो।
राज्यपाल ने ट्रस्ट-प्रशासन के बेहतर समन्वय की सराहना की
राज्यपाल ने ट्रस्ट, शासन और स्थानीय प्रशासन के मध्य स्थापित प्रभावी समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि इस पावन यात्रा के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने श्री हेमकुंड साहिब यात्रा की सफलता एवं देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना भी की।
Breakingnews
बड़ी खबर : देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी रकम

Dehradun News : देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते हुए विजलेंस की टीम ने जेई को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार
देहरादून में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विजिलेंस देहरादून की टीम ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को रिश्वर लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने बिजली कनेक्शन के नाम पर 80 हजार की रिश्वत की मांग की थी।
बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
मिली जानकारी के मुताबिक टीम ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार किया। आरोप है कि अधिकारी उपभोक्ता से उसकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन दिलाने और लोड बढ़ाने के लिए अवैध रकम की मांग कर रहा था।

शिकायत के बाद विजलेंस ने की कार्रवाई
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजली घर में कार्यरत अवर अभियंता अतुल कुमार पर आरोप है कि वो बिजली कनेक्शन जारी करने और लोड बढ़ाने के बदले 80 हजार रुपये की मांग कर रहा था। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा।
Udham Singh Nagar
काशीपुर में द्रोणा सागर इलाके से पकड़ा गया 6वां तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस

Kashipur News : उत्तराखंड में वन्यमानव जीव संघर्ष बढ़ता ही जा रही है। आए दिन तेंदुए, भालू और बाघ के हमले की खबरें सामने आती रहती हैं। पहाड़ों पर तो जंगली जानवरों का आतंक देखने को मिल रही रहा है। लेकिन मैदानी इलाके भी इस अछूते नहीं है।
Table of Contents
काशीपुर में द्रोणा सागर इलाके से पकड़ा गया 6वां तेंदुआ
काशीपुर में लंबे समय से तीर्थ द्रोणा सागर और चैती मेला परिसर के आसपास गुलदार दिखने से दहशत का माहौल था। गुलदार द्वराा कई पालतू और लावारिस कुत्तों को अपना शिकार बनाने के कारण लोगों में डर था। वन विभाग की टीम ने इस इलाके से एक नहीं दो नहीं बल्कि छह तेंदुओं को पकड़ा है।
तेंदुएं की मूवमेंट के कारण डर के साए में जी रहे थे लोग
द्रोणा सागर क्षेत्र में सुबह लोग मॉर्निंग वॉक के लिए आते हैं। लेकिन इस इलाके में लगातार तेंदुएं की मूवमेंट के कारण लोग डर के साए में जीने को मजबूर हो गए थे। स्थानीय लोग लगातार इसे पकड़ने की मांग कर रहे थे। लेकिन जब वन विभाग वे एक तेंदुए को पकड़ा तो इसके बाद भी तेंदुए नजर आ रहे थे। जिसे देखते हुए वन विभाग ने एक साथ कई पिंजरे इलाके में लगाए। जिसमें एक दो नहीं बल्कि पूरे पांच तेंदुए पकड़े गए।
19 मार्च से इस क्षेत्र में लगने जा रहा है प्रसिद्ध चैती का मेला
पांच तेंदुए पकड़े जाने के बाद मंगलवार सुबह करीब छह बजे गोविषाण टीला क्षेत्र में लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फंस गया। जिसके बाद इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली है। राहत की बात इसलिए भी है क्योंकि 19 मार्च से इस क्षेत्र में प्रसिद्ध चैती का मेला लगने जा रहा है।
आगामी दिनों में लगने वाले मेले के कारण भी लोगों को अनहोनी का डर सता रहा था। लेकिन छठवें तेंदुए के पिंजरे में कैद होने के बाद मेला समिति, स्थानीय लोगों के साथ हील प्रशासन की चिंता भी खत्म हो गई है। स्थानीयों का कहना है कि अब तो सुबह आसानी से मार्निंग वॉक कर सकते हैं इसके साथ ही मेले का आनंद भी ले सकते हैं।
Cricket7 hours agoRRP vs SSS Dream11 Prediction Hindi : IGI Stadium Haldwani पिच रिपोर्ट और बेस्ट फैंटेसी टीम..
big news9 hours agoइस बार समय से पहले शुरू होगी Hemkund Sahib Yatra, 23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
big news6 hours agoरामनगर में आंधी-तूफान का कहर, घर के ऊपर पेड़ गिरने से बेटे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल
Breakingnews2 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी रकम
uttarakhand weather7 hours agoपहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश, जानें अगले कितने दिन प्रदेश में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
Dehradun5 hours agoदेहरादून के नकरौंदा में हुई बड़ी चोरी का हुआ खुलासा, तीन शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Uttarakhand5 hours agoरुद्रपुर में 10 लाख Fake NCERT किताबें बरामद, देश का सबसे बड़ा किताब घोटाला उजागर
Dehradun45 minutes agoDEHRADUN: हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात, यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा





































