Dehradun
खानपुर विधायक उमेश कुमार ने विधानसभा में किया प्रदर्शन , उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण की उठाई मांग…..

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन शुक्रवार को खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने प्रदेश के 22,000 उपनल यानी उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम (UPNL) कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विधानसभा में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा के प्रवेश द्वार पर एक पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया और उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग की।
उमेश कुमार ने कहा कि लंबे समय से उपनल कर्मचारी राज्य में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को मानवता के आधार पर पूरा किया जाए। विधायक ने कहा, “उत्तराखंड के 22,000 उपनल परिवार के साथ न्याय करो।”
विधायक ने आगे कहा कि उपनल कर्मचारियों के साथ राज्य सरकार का रवैया ऐसा है जैसे वे दूसरे ग्रह से आए लोग हों। उन्होंने 2018 से उपनल कर्मचारियों के संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि वे दरबदर भटक रहे हैं। उच्च न्यायालय ने उनके पक्ष में निर्णय दिया था, लेकिन राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की, जहां कोर्ट ने हस्तक्षेप करने से मना कर दिया और रिव्यू फाइल करने की सलाह दी। हालांकि, अब रिव्यू दायर हुए एक साल हो चुका है, लेकिन सरकार इस मामले में कोई निर्णायक कदम नहीं उठा पाई है।
विधायक उमेश कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि उपनल कर्मचारियों को न तो नियमित वेतन मिल रहा है और न ही उन्हें जीएसटी से छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को रिव्यू पिटीशन को वापस लेना चाहिए और कर्मचारियों को नियमित करना चाहिए। अगर सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज करती है तो वे धरना प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
उमेश कुमार ने कहा कि यह मामला केवल एक कर्मचारी की समस्या नहीं है, बल्कि यह उन सभी कर्मचारियों का संघर्ष है जो अपनी मेहनत से राज्य की सेवा कर रहे हैं और उनके अधिकारों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
big news
IndiGo की देहरादून से 12 फ्लाइट रद्द, अचानक फ्लाइट कैंसिल होने से लोग परेशान

देहरादून में Indigo की अचानक 12 फ्लाइट रद्द होने के कारण लोग परेशान दिखे। अचानक एक साथ इतनी सारी फ्लाइट कैंसिल होने से लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है।
IndiGo की देहरादून से 12 फ्लाइट रद्द
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo बीते कुछ दिनों से भारी अव्यवस्थाओं का सामना कर रही है। बीते कुछ दिनों में इंडिगो की 1000 से भी ज्यादा फ्लाइटें रद्द हो गई हैं। जिस कारण देशभर में यात्री परेशान हैं। इसी बीच आज देहरादून में 12 फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं।

अचानक फ्लाइट कैंसिल होने से लोग परेशान
देहरादून में अचानक फ्लाइट कैंसिल होने से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। फ्लाइट कैंसिल होने से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। हालांकि प्रभावित यात्रियों की सहायता के लिए इंडिगो द्वारा हवाई अड्डे पर एक हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। लेकिन लोग फिर भी नाराज हैं।
IndiGo की एक दिन में 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द
फिलहाल देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo अपने सबसे बड़े ऑपरेशनल संकट से गुजर रही है। एक ही दिन में इंडिगो की 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। नए नियमों के लागू होने को इसका कारण बताया जा रहा है। यात्रियों और IndiGo एयरलाइन की समस्या को देखते हुए DGCA ने पुराने निर्देश तुरंत प्रभाव से वापस ले लिए हैं।
Uttarakhand
खेल मंत्री रेखा आर्या पहुंची पिथौरागढ़, शेर सिंह कार्की मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

पिथौरागढ: शुक्रवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने पिथौरागढ़ के मुवानी में शेर सिंह कार्की मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में जनपद के सभी हिस्सों से ग्रामीण अंचल की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
शेर सिंह कार्की मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के दूर दराज के क्षेत्र में भी अब खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य ये है कि उत्तराखंड के हर गांव से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के चैंपियन निकलें, तभी उत्तराखंड को खेल भूमि के रूप में पहचान दिलाने का हमारा सपना साकार हो सकेगा।

हर गांव से निकले इंटरनेशनल चैंपियन : रेखा आर्या
उन्होंने कहा कि खिलाडियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए सरकार ने बहुत सारे महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जिससे प्रदेश में खेल संस्कृति का भी विकास होगा, और हमारे युवा खेल को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।
खिलाडियों के भविष्य के लिए सरकार हर जरुरी कदम उठाएगी
खेल मंत्री रेखा आर्या कहा कि एथलेटिक्स में ज्यादातर चैंपियन ग्रामीण अंचल से ही निकलते हैं और ये प्रतियोगिता भी इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। खेल मंत्री ने कहा कि 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत को मिली है। और प्रदेश सरकार इस दिशा में भी लगातार प्रयास कर रही है कि मेजबानी में उत्तराखंड की भी कुछ ना कुछ भागीदारी जरूर रहे।

निर्माणधीन खेल मैदान का निरिक्षण किया
शेर सिंह कार्की मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने निर्माणाधीन खेल मैदान का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कहा कि पूरी गुणवत्ता के साथ निश्चित समय अवधि में इस खेल मैदान के निर्माण कार्य को पूरा करें। यह काम इस वर्ष के अंत तक पूरा हो जाना चाहिए। खेल मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखार कर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में यह खेल मैदान बड़ी भूमिका निभाएंगे।
Accident
देहरादून में बड़ा सड़क हादसा, सीमेंट लदे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने खड़ी गाड़ियों को कुचला
देहरादून: देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह मोहब्बेवाला के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आशारोड़ी की ओर से आ रहा सीमेंट से लदे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वो तीन कारों, एक ट्रक और एक ऑटो को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे दुकानों के अंदर जा घुसा। हादसे के बाद से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस और फायर टीम ने मौके पर पहुँचकर संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पटेल नगर की पुलिस टीम और सीपीयू मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक की डीजल टंकी फटने से तेल का रिसाव शुरू हो गया, जिसके चलते फायर स्टेशन को भी जानकारी देकर बुलाया गया। पुलिस ने सड़क पर पड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया।
तेज़ रफ़्तार ट्रक खड़े वाहनों पर चढ़ गया
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, मोहब्बेवाला चौक पर एक ट्रक पीछे की ओर बैक हो रहा था, जिसके कारण सड़क पर अन्य छोटी गाड़ियां रुकी थीं। इसी दौरान आशारोड़ी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा सीमेंट से भरा ट्रक जाम में खड़े वाहनों पर चढ़ गया। और उन्हें बुरी से तरह नुकसान पहुंचाया। रफ़्तार इतनी तेज़ थी कि ट्रक गाड़ियों से टकराने के बाद भी दुकानों की ओर पलटते हुए जा घुसा, जिसके बाद लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और कारों में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
घटना के बाद ट्रक चालक की हालत गंभीर
कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि सीमेंट ले जा रहे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य वाहनों में सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें भी इलाज के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल घटना के कारणों की जांच कर रही है, जिसके बाद मामले में आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Breakingnews1 day agoदेहरादून जंगल में मिली अज्ञात युवक की लाश, पुलिस मामले की जांच में जुटी
big news5 days agoअच्छी खबर: प्रदेश की 40 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ सकता है वेतन, विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव
Uttar Pradesh3 days agoJabalpur : वरिष्ठ साहित्यकार तापस चक्रवर्ती ‘साहित्य सरस्वती सम्मान’ से सम्मानित
big news4 days agoSSC GD Notification : 10वीं पास युवाओं के लिए मौका, SSS कांस्टेबल जीडी के 25000+ पदों पर निकली बंपर भर्ती
Accident4 days agoसिर के अंदर का हिस्सा दिख रहा था बाहर, सड़क हादसे में 10 वीं के छात्र की दर्दनाक मौत
Crime4 days agoपूर्व प्रधान के लोगों पर मजदूरों से मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Haldwani5 days agoबनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में दो दिसंबर को SC में सुनवाई, पुलिस अलर्ट मोड पर
Dehradun3 days agoराशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, अगर नहीं हुईं e-KYC तब भी मिलेगा राशन, यहां जानें कैसे























































