Kotdwar
कोटद्वार: 30 साल पुरानी दुकान के नाम ‘बाबा’ को लेकर विवाद, बजरंग दल ने जताई आपति, वीडियो वायरल

Kotdwar: विशेष समुदाय की दुकान के नाम को लेकर उपजा विवाद, बजरंग दल ने जताई आपति
मुख्य बिंदु
कोटद्वार (Kotdwar): उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार में एक विशेष समुदाय की कपड़ों की दुकान के नाम को लेकर मामला तनाव पूर्ण हो गया. कुछ युवकों ने दुकान दार से नाम बदलने के लिए कहा. मामले में पहले नोकझोंक हुई जिसने बाद में विवाद का रूप ले लिया. जिसका बिदो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें_ चारधाम में गैर हिंदुओं के प्रवेश बैन को लेकर गरमाया माहौल, बीकेटीसी अध्यक्ष ने कही बड़ी बात
कोटद्वार में विशेष समुदाय की दुकान का नाम बाबा रखने से विवाद
वायरल विडियो में कुछ युवक दुकान दार से तीखे तेवरों में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. जिसमें वो कह रहे हैं कि दुकान का नाम बाबा रखने का अधिकार केवल हिन्दू धर्म के लोगों का है. इसलिए दुकान दार अपनी दुकान का नाम बदल दे, इस पर दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान 30 सालों से इसी नाम से चल रही है. लेकिन ये मामला यहीं नहीं थमा विवाद बड़ा और हाथापाई शुरू होने लगी. जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करने की कोशिश की.
30 सालों से इसी नाम से चल रही दुकान
बता दें कि कोटद्वार के पटेल मार्ग पर एक दुकान “बाबा स्कूल ड्रेस एंड मैचिंग सेण्टर” के नाम से चल रही है. दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान पिछले 30 सालों से इसी नाम से चल रही है. जिस पर बजरंग दल के कुछ लोगों ने आपति जताई और दुकानदार से नाम बदलने के लिए कहा. बजरंग दल के लोगों का कहना था कि बाबा नाम हिन्दू धर्म से जुड़ा हुआ है, इसलिए ये नाम रखने का विशेषाधिकार केवल हिन्दू धर्म के लोगों का है.
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड: ऑफिस जा रही युवती से दुष्कर्म का आरोप, लिफ्ट देने के बहाने की जबरदस्ती
आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां से लौट गए. पूरे क्षेत्र में घटना के बाद से सनसनी मची हुई है. वहीँ इस मामले पर कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी ने कहा कि-
इस मामले की जांच की जा रही है. किसी भी व्यक्ति या संगठन को सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी. जो भी कानून व्यवस्था को प्रभावित करेगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
-प्रदीप नेगी, कोतवाली प्रभारी-
Kotdwar
KOTDWAR: रिश्ते हुए शर्मसार, नाबालिग बेटी ने सौतेले पिता पर लगाए दुष्कर्म के आरोप

सौतेले पिता पर बेटी से दुष्कर्म के आरोप, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मुख्य बिंदु
KOTDWAR RAPE CASE: उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है. जहाँ पर एक नाबालिग की गुमशुदगी ने ऐसे राज खोले हैं जिससे मानवता भी शर्मसार हो जाए. नब्लिग़ ने अपने सौतेले पिता पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए हैं. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
ये भी पढ़ें- रिश्ते हुए शर्मसार , पिता ने बेटी को ही बना दिया हवस का शिकार |
पीड़िता की माँ ने कोतवाली में दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
जानकारी के मुताबिक, कोटद्वार कोतवाली में 6 फरवरी को एक महिला ने उसकी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें पीड़िता की माँ ने बताया था कि उसकी बेटी 6 फरवरी की सुबह 7 बजे से घर से लापता हो गई है. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर खोजबीन के निर्देश दिए.
पुलिस को CCTV से मिले अहम सुराग, नाबालिग सकुशल बरामद
पुलिस ने मामले की छानबीन के करते हुए CCTV फुटेज खंगाले जिस से अहम् सुराग हाथ लगे. पीडिता अपनी नानी के घर बीएल रोड चली गई थी. पुलिस जब नानी के घर पहुंची तो नानी ने बताया कि बच्ची बहुत दरी हुई थी. उसने अपने माता-पिता के साथ रहने से इनकार कर दिया था. नानी ने उसे सिगड़ी क्षेत्र में किसी परिचित के घर छोड़ दिया था.
ये भी पढ़ें- रुड़की: सगी माँ ने अपने दूसरे शौहर से अपनी ही बेटी का करवाया यौन शोषण
KOTDWAR RAPE CASE, पिता पर लगाए दुष्कर्म के आरोप
पुलिस ने बच्ची को सकुशल अपने कब्जे में लेकर जब पूछताछ की तो उसका बयान रोंगटे खड़े कर देने वाला था. बच्ची ने बताया कि 5 फरवरी की रात सोते समय उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जिससे डरकर सुबह बच्ची घर से भाग निकली.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में आरोपी पर BNS और POCSO अधिनियम के तहत मुकादम दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को भी 7 फरवरी को नजीमाबाद रोड से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
Kotdwar
डेढ़ साल की मासूम बनी गुलदार का निवाला, आँगन में खेलते समय किया हमला

Kotdwar: जयहरीखाल विकासखंड में गुलदार ने मासूम को बनाया निवाला
कोटद्वार (Kotdwar): उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे जंगली जानवरों के हमले से पूरे प्रदेश भर में दहशत का माहौल है। ऐसी ही एक झकझोर कर रख देने वाली खबर कोटद्वार से सामने आई है। जहाँ पर शनिवार शाम एक डेढ़ वर्षीय मासूम को गुलदार ने अपना शिकार बना दिया।
मुख्य बिंदु
आँगन में खेल रही बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला
जानकारी के मुताबिक, पौड़ी जिले के कोटद्वार के निकट विकासखंड जयहरीखाल की ग्राम पंचायत बरस्वार में डेढ़ वर्षीय यशिका अपने माता-पिता के साथ घर के आंगन में मौजूद थी। इसी दौरान अचानक जंगल की ओर से आए गुलदार ने पल भर में बच्ची पर हमला कर उसे उठाकर जंगल की ओर गया।
ये भी पढ़ें – गुलदार ने मवेशियों को बनाया निवाला, गुस्साए ग्रामीणों ने वनकर्मियों को ही बना लिया बंधक, कई घंटे तक नहीं छोड़ा
कई घंटों की तलाश के बाद जंगल से मिला शव
घटना होते ही, माता-पिता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद, ग्रामीणों ने आनन-फानन में जंगल में खोजबीन शुरू की। काफी प्रयासों के बावजूद बच्ची का पता नहीं चल सका। जिसके बाद रात करीब नौ बजे, घर से काफी दूरी पर जंगल क्षेत्र में बच्ची का शव गंभीर अवस्था में बरामद हुआ।
परिवार में मातम, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
इस घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। वहीं, सूचना मिलते ही लैंसडौन वन प्रभाग के वनकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल, वन विभाग की ओर से क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Kotdwar
घास काट रही महिला पर भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में एम्स दिल्ली में कराया गया भर्ती

प्रदेश में भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोटद्वार में भालू ने घास काट रही एक महिला पर हमला कर दिया। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है।
घास काट रही महिला पर भालू ने किया हमला
पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार के जिवई गांव में भालू ने एक महिला पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक बीरोंखाल के जिवई गांव निवासी लक्ष्मी देवी (35) पत्नी महिपाल सिंह अपने गांव से सटे गांव बापता की सीमा पर घास काट रही थी। इसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया। पास में ही उसकी देवरानी और सास-ससुर बकरियां चरा रहे थे। महिला की चीख-पुकार सुन वो वहां पहुंचे जिस से भालू वहां से भाग गया।
भालू के हमले में महिला बुरी तरह घायल
भालू के हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। भालू ने महिला का चेहरा बुरी तरह नोच डाला है और एक आंख को भी काफी नुकसान पहुंचा है। आनन-फानन में महिला को बीरोंखाल स्थित अस्पताल ले जाया गया। डॉ. शैलेंद्र रावत ने प्राथमिक उपचार कर सर्जरी के लिए हायर सेंटर रेफर किया। बताया जा रहा है कि महिला के पति महिपाल सिंह के दिल्ली में नौकरी करने के कारण परिजन घायल महिला को दिल्ली ले गए हैं। जहां उन्हें एमेस में भर्ती कराया गया है।
Cricket17 hours agoNepal vs Italy Dream11 Prediction: मुंबई में करो या मरो मुकाबला, जानें बेस्ट फैंटेसी टीम टिप्स
Haldwani17 hours agoHaldwani Double Murder: गल्ला मंडी में पत्थर से कुचलकर युवक-युवती की निर्मम हत्या
big news18 hours agoतिब्बती मार्केट हत्याकांड के हत्यारे गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश
Dehradun15 hours agoDehradun: BCA की छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी में मौत, कथित पिता ने बच्चे को लेने से किया इनकार
Dehradun17 hours agoफायर सीजन के लिए तैयारियों में जुटा वन विभाग, जंगलों को आग से बचाने के लिए विभिन्न विभागों के साथ हुई बैठक
Breakingnews11 hours agoदेहरादून में कानून व्यवस्था हुई धड़ाम, बेखौफ घूम रहे बदमाश !, 14 दिन में 4 हत्याओं से दहशत का माहौल
Cricket15 hours agoIND vs NAMIBIA Dream11 Prediction : दिल्ली में रोमांचक मुकाबला, जानें बेस्ट फैंटेसी टीम और प्लेइंग इलेवन विश्लेषण…
Pauri15 hours agoउत्तराखंड: शांत फिजाओं में फिर से सनसनीखेज वारदात, भाई बना भाई के खून का प्यासा










































