Udham Singh Nagar
कुमाऊ कमिश्नर दीपक रावत ने अचानक जिला अस्पताल का किया निरिक्षण, जताई नाराजगी।

रुद्रपुर – कमिश्नर दीपक रावत ने आज जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के बाहर साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई ।कमिश्नर ने अस्पताल में स्थानीय स्तर पर हो रही दवाइयों की खरीददारी में अनियमितताएं पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए।

अचानक रुद्रपुर पहुंचे कमिश्नर दीपक रावत ने सबसे पहले राजकीय मेडिकल कालेज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उसके बाद कमिश्नर ने जिला अस्पताल की डिस्पेंसरी का निरीक्षण किया। इस दौरान वहा मौजूद मरीजों ने दवा ना मिलने की शिकायत की। कमिश्नर ने जब जांच की तो अस्पताल में कैल्शियम,आयरन जैसी बेसिक दवाइयों की कमी मिली। औषधि स्टोर के निरीक्षण में स्थानीय स्तर पर खरीदी गई दवाइयों में धांधली का मामला सामने आया।बाद में रावत ने अस्पताल के वार्डो का निरीक्षण किया और वहां मौजूद मरीजों से अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। कमिश्नर रावत ने कहा कि अस्पताल प्रशासन के बाद पर्याप्त बजट होने के बाद भी आवश्यक उपकरणों का अभाव है।उन्होंने अस्पताल की मॉनिटरिंग की जरूरत बताई।
Udham Singh Nagar
SDM का सीक्रेट ऑपरेशन : मरीज बनकर गई पटवारी, खुल गई फर्जी अस्पताल की पोल

Rudrapur News : उधम सिंह नगर के दिनेशपुर क्षेत्र में प्रशासन ने एक अवैध अस्पताल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है, क्योंकि अस्पताल में चल रही कथित अनियमितताओं की जांच के लिए प्रशासन ने बेहद गोपनीय तरीके से जांच कराई थी।
Table of Contents
मरीज बनकर गई पटवारी, खुल गई फर्जी अस्पताल की पोल
दिनेशपुर में संचालित एक निजी अस्पताल के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। आरोप था कि अस्पताल बिना आवश्यक अनुमति और वैध दस्तावेजों के चिकित्सा सेवाएं संचालित कर रहा है। इसके अलावा अस्पताल में कुछ गैरकानूनी गतिविधियों के संचालन की भी शिकायतें प्रशासन तक पहुंच रही थीं।
शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर गदरपुर की एसडीएम रिचा सिंह ने विशेष जांच की योजना तैयार की। शिकायतों की सच्चाई जानने के लिए तहसील की एक महिला पटवारी को मरीज बनाकर अस्पताल भेजा गया। गुप्त जांच के दौरान अस्पताल की कार्यप्रणाली और वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
छापेमारी में हुआ बड़ा खुलासा
जांच में सामने आए तथ्यों ने शिकायतों की पुष्टि कर दी। इसके बाद एसडीएम रिचा सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अस्पताल पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अस्पताल संचालकों से लाइसेंस, पंजीकरण और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल के संचालन में कई गंभीर अनियमितताएं भी पाई गईं। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल को सील कर दिया और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग अब पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि ये पता लगाया जाएगा कि अस्पताल कितने समय से नियमों का उल्लंघन कर रहा था और इससे कितने लोग प्रभावित हुए हैं। एसडीएम रिचा सिंह ने कहा कि जनहित और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों पर भी प्रशासन की नजर बनी हुई है, और आने वाले दिनों में ऐसी और जांचें देखने को मिल सकती हैं।
Udham Singh Nagar
काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से हथियारों का जखीरा बरामद, 237 कारतूस बरामद

Kashipur News : उत्तराखंड के काशीपुर में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
Table of Contents
काशीपुर में कार से हथियारों का जखीरा बरामद
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि एक वाहन में अवैध हथियार रखे गए हैं। सूचना की पुष्टि के बाद एसटीएफ की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक निजी पार्किंग में खड़ी कार संख्या UK18 P 5046 की तलाशी ली गई।
कार से मिले चार हथियार और 237 कारतूस
तलाशी के दौरान वाहन से चार हथियार और कुल 237 कारतूस बरामद किए गए। बरामद हथियारों में शामिल हैं:
- 12 बोर पंप एक्शन गन
- .22 बोर राइफल
- .32 बोर पिस्टल
- .32 बोर रिवॉल्वर
STF ने शुरू की गहन जांच
एसटीएफ अब ये पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाए गए थे, वाहन का उपयोग किस उद्देश्य से किया जा रहा था और इनका संभावित इस्तेमाल क्या हो सकता था। जांच के दौरान वाहन स्वामी और हथियारों से जुड़े लोगों की पहचान भी की गई है।
सुरक्षा एजेंसियां आई अलर्ट मोड में
हथियारों और बड़ी संख्या में कारतूस मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान जारी
एसटीएफ लगातार प्रदेश में अवैध हथियारों की तस्करी और उनके इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए अभियान चला रही है। काशीपुर में हुई यह कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा मानी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा किया जाएगा।
Udham Singh Nagar
रुद्रपुर में नकली नोटों का बड़ा रैकेट बेनकाब, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान, दो आरोपी गिरफ्तार

Rudrapur News : रुद्रपुर में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा रैकेट बेनकाब किया है। दो शातिरों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 4 करोड़ 54 लाख के नोट बरामद किए गए हैं।
Table of Contents
रुद्रपुर में नकली नोटों का बड़ा रैकेट बेनकाब
उत्तराखंड में अपराध और आर्थिक अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत उधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में गदरपुर पुलिस ने नकली नोटों के बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए करीब 4 करोड़ 54 लाख रुपये के असली और नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
“चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया” के रखे गए थे नोट
पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कई गड्डियों में ऊपर भारतीय रिजर्व बैंक के असली 500 रुपये के नोट लगाए गए थे, जबकि नीचे “चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया” लिखे नकली नोट रखे गए थे। इस तरीके का इस्तेमाल लोगों को धोखा देकर नकली नोट खपाने के लिए किया जा रहा था।

दोनों शातिर आम लोगों को ठगने की रच रहे थे साजिश
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली गदरपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सैफ्टा फार्म रोड स्थित पंचपुरी गूलरभोज के पास एक खोखे में कुछ लोग भारी मात्रा में संदिग्ध नोटों के साथ मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और दो लोगों को हिरासत में लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में असली और नकली नोट बरामद किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी नकली नोटों को असली नोटों के साथ मिलाकर लोगों को ठगने की साजिश रच रहे थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।
Cricket23 hours agoENG-W vs SL-W Dream11 Team Match 1 ICC Wt20 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Nainital21 hours agoकैंची धाम मेले को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, 13 जून से 16 जून की रात तक रूट डायवर्ट, देखें प्लान
Cricket20 hours agoIND vs AFG Dream11 Prediction 1st ODI 2026: आज की बेस्ट विनिंग टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
big news22 hours agoहल्द्वानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा थे खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
big news23 hours agoशूटिंग के ‘चैंपियन कोच’ जसपाल राणा का निधन, 49 साल की उम्र में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस
Dehradun20 hours agoPOP में शामिल होने देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने किया स्वागत
Pithoragarh18 hours agoपिथौरागढ़ के धारचूला में रेबीज से बच्चे की मौत, 20 दिनों के भीतर दूसरी मौत से लोगों में दहशत
Nainital16 hours agoनैनीताल में बड़ा हादसा! बेकाबू ट्रक ने पर्यटक महिलाओं को कुचला, मची अफरा-तफरी






































