Haldwani
लालकुआं में जंगली हाथियों का आतंक, तीन दिन में तीन लोगों की मौत के बाद जागा विभाग

Lalkuan News : लालकुआं में जंगली हाथी ने एक और महिला को मौत के घाट उतार दिया। तीन दिनों के भीतर तीन लोगों की मौत के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। तीन मौतों के बाद अब वन विभाग की नींद खुली है और विभाग ने लोगों सावधानी बरतने की अपील की है।
Table of Contents
लालकुआं में जंगली हाथी ने एक महिला को उतारा मौत के घाट
लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के टांडा रेंज में मानव वन्य जीव की घटनाए लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते दिनों पूर्व जंगली हाथी के हमले में दो पुरुषों की मौत के 72 घंटों के बाद जंगली हाथी के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
लालकुआँ आ रहे टेम्पो पर भी हाथी ने किया हमला
महिला की मौत के अगले दिन फिर शाह पठानी खत्ते से टेम्पो में गेहूँ लादकर लालकुआँ आ रहे टेम्पो पर हाथी ने हमला कर दिय। गनीमत रही की टेम्पो में सवार तीन लोग टेम्पो छोड़कर भाग गए। जिसके बाद हाथी ने गेहूं की बोरियां बर्बाद कर दी।

तीन दिन में तीन लोगों की मौत के बाद जागा विभाग
ऐसे में लगातार हो रही मानव वन्य जीव की घटनाओं के बाद आखिरकार तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज के अधिकारी अपनी गहरी नींद से जागे है जिसके बाद आज वन विभाग ने शाह पठानी खत्ते में लोगों को जागरूक करते हुए जंगलो के नजदीक नही जाने की अपील करते हुए गश्त बढ़ा दी है।
इस दौरान टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम ने बताया कि हाथियों के लिये यह समय सहवास का है जिस कारण हाथी आक्रामक रहते है जनता से अपील है कि वो बिना वजह जंगल में न जाएं। अगर जरूरी है तो समूह के रूप में जाएं।
Haldwani
हल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Haldwani News : हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी के सीजन से पहले सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। हल्द्वानी में आज खाद्य विभाग ने पिज़्ज़ा स्टोर्स पर छापा मारा। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया।
Table of Contents
हल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा
आज हल्द्वानी के तमाम पिज़्ज़ा स्टोर्स पर अचानक छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए इस दौरान अधिकारियों ने स्टोर्स की साफ-सफाई, किचन की स्थिति और इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता का भी जायजा लिया।
ग्राहकों को परोसा जाए ताजा और स्वच्छ भोजन
खाद्य पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि येअभियान लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति बासी या अनहाइजीनिक खाना खाकर बीमार न पड़े अधिकारियों ने सभी फूड स्टोर्स को सख्त हिदायत दी है कि ग्राहकों को सिर्फ ताजा और स्वच्छ भोजन ही परोसा जाए।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
फूड स्टोर्स को चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी खाद्य विभाग का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
पूरे शहर में ऐसे औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की यह कार्रवाई साफ संकेत दे रही है कि अब खाने-पीने की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
big news
हल्द्वानी के मदरसन कंपनी के बाहर जोरदार प्रदर्शन, पुलिस वे कई नेताओं को लिया हिरासत में

Haldwani News : नोएडा की ही तरह नैनीताल जिले के हल्द्वानी में भी मजदूरों का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई स्थानीय नेताओं को हिरासत में ले लिया है।
Table of Contents
हल्द्वानी के मदरसन कंपनी के बाहर जोरदार प्रदर्शन
हल्द्वानी के मोटाहल्दू में मदरसन कंपनी के बाहर प्रदर्शन के दौरान कई नेता हिरासत में लिए गए है, हल्द्वानी के मोटाहल्दू क्षेत्र में स्थित मदरसन कंपनी गेट के बाहर प्रदर्शन को लेकर बुधवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

हरीश पनेरु को प्रदर्शन के दौरान किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व राज्य मंत्री हरीश पनेरु को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई।
पुलिस वे कई नेताओं को लिया हिरासत में
छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल और आंदोलनकारी पीयूष जोशी को पुलिस ने उनके घर से हिरासत में लिया। इसके अलावा कई और नेताओं को हिरासत में लिया है। तीनों को हिरासत में लेकर काठगोदाम लाई है। और वहां पहुंचे अन्य नेताओं और उनके परिजनों ने इसे पुलिस की तानाशाही बताया है।
Breakingnews
Haldwani में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने 5 साल की मासूम को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा…

Haldwani Accident : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से 5 साल की मासूम की मौत हो गई।
Table of Contents
रोडवेज बस की चपेट में आने से 5 साल की मासूम की मौत
हल्द्वानी से झकझेर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रानीबाग के पास रोडवेज की बस की टक्कर से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर डिपो की बस (यूके 06 पी ए 1726) ने बच्ची को टक्कर मार दी जिसके बाद वो मासूम को अपने साथ घसीटती चली गई।
रोडवेज बस ने बच्ची को 20 मीटर तक घसीटा
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। बस के बच्ची को टक्कर मारने के बाद भी वो रूकी नहीं बल्कि बच्ची को 20 मीटर तक घसीटती चली गई। जिस से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।

स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही थी बच्ची
मिली जानकारी के मुताबिक कनक स्कूल की छुट्टी के बाद घर वापस लौट रही थी। उसके साथ दो बच्चे और थे। हादसे के वक्त किसी तरह दो बच्चे बच गए लेकिन कनक बस की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के बाद ने रोडवेज बस पर पथराव कर दिया।
गुस्साए लोगों के पत्थर मारने के कारण सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। तिकोनिया से लेकर भीमताल तिराहा, ज्योलीकोट और सलड़ी भारी जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस हालात संभालने में जुटी रही। काफी देर बाद जाम को खुलवाया जा सका।
Dehradun23 hours agoमानसून अलर्ट ! देहरादून में नदी किनारे बसने वालों के लिए बड़ा खतरा , NDMA की बड़ी चेतावनी
Roorkee20 hours agoमहाराष्ट्र में तरबूज खाने से 4 की मौत, उत्तराखंड में एक्शन में खाद्य विभाग, यहां मंडी में ताबड़तोड़ छापेमारी
Uttarakhand22 hours agoयुवा कांग्रेस के 470 नए पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार, ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी
big news18 hours agoपुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी, कलेक्ट्रेट के गेट पर ताला जड़कर किया प्रदर्शन
big news2 hours agoबड़ी खबर : भारी बारिश के कारण उत्तराखंड में इस जिले में आज स्कूल बंद, आदेश हुए जारी
Cricket25 minutes agoDC vs CSK Dream11 Team Match 48 IPL 2026 : दिल्ली के ‘किला’ को भेदने उतरेगी चेन्नई की ‘येलो आर्मी’, ये है आज की सबसे तगड़ी फैंटेसी टीम.
Cricket48 minutes agoMI vs LSG Dream11 Team Match 47 IPL 2026: क्या वानखेड़े में पलटेगी मुंबई की किस्मत? देखें बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन…






































