Dehradun
सीएम धामी से पर्वतारोही स्व. सविता कंसवाल के माता पिता ने की मुलाकात, आखें हुई नम।

देहरादून – “तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार-2022” से सम्मानित पर्वतारोही स्व. सविता कंसवाल के माता पिता आज शासकीय आवास पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की इस बीच स्व. कंसवाल के माता पिता भावुक हो गए और मुख्यमंत्री से गले लगकर रोने लगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड समर्पण की भूमि है और इस धरा ने सदैव हमें प्रेरणा देने वाले व्यक्तित्व दिए हैं। सविता और उनका पूरा परिवार भी इस गौरवमयी यात्रा के अभिन्न अंग हैं। यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि उत्तराखण्ड की बेटी को साहस, दृढ़ संकल्प के लिए राष्ट्रीय गौरव स्वरूप राष्ट्रीय साहस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सविता जी प्रदेश के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणापुंज के रूप में रहेंगी।
Dehradun
उत्तराखंड के किसानों के लिए खुशखबरी! कृषि योजनाओं पर मिलेगी 3800 करोड़ की सौगात !

देहरादून: उत्तराखंड के किसानों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य की कृषि योजनाओं को गति देने और आधुनिक बनाने के लिए केंद्र से सहयोग मांगा।
बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड की कृषि परियोजनाओं के लिए करीब ₹3800 करोड़ की सैद्धांतिक सहमति दी। मुख्यमंत्री धामी ने इसके लिए उनका विशेष आभार जताया और कहा कि यह सहयोग राज्य की कृषि व्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
किसानों की सुरक्षा और आधुनिकता पर ज़ोर
मुख्यमंत्री ने जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा, फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना और कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में केंद्र से सहयोग मांगा। इसके साथ ही, स्टेट मिलेट मिशन को प्रभावी ढंग से संचालित करने और बीज आपूर्ति प्रणाली को मजबूत करने के लिए भी चर्चा हुई।
बागवानी और सुपर फूड्स पर भी फोकस
राज्य में सेब उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए उच्च गुणवत्ता वाली नर्सरी, कोल्ड स्टोरेज, सॉर्टिंग और ग्रेडिंग यूनिट की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया। इसके साथ ही कीवी और ड्रैगन फ्रूट मिशन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र से मदद की बात भी कही गई।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में मशरूम और एग्जॉटिक वेजिटेबल्स को बढ़ावा देने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना तथा पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में एग्रो टूरिज्म स्कूल शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने ने कहा कि मैं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने उत्तराखंड की कृषि योजनाओं के लिए ₹3800 करोड़ की सहमति प्रदान की। यह राज्य के किसानों के लिए एक नई उम्मीद और संभावनाओं का रास्ता खोलेगा।
Dehradun
Uttarakhand में शुरू हुई AC Tempo Traveller सेवा, CM Dhami ने दिखाई हरी झंडी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से आयोजित एक समारोह में उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित की जा रही 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी (टेम्पो ट्रैवलर) का फ्लैग ऑफ किया। इनमें से 10 टैम्पो ट्रेवलर वाहन देहरादून-मसूरी और 10 टैम्पो ट्रेवलर वाहन हल्द्वानी नैनीताल रूट पर चलेंगे। इससे नैनीताल- हल्द्वानी और देहरादून – मसूरी के बीच जाम की समस्या में भी कमी आयेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल सफल रही तो, इस तरह की सेवाओं की संख्या और बढ़ाई जायेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय से जीटीसी हेलीपैड तक टैम्पो ट्रेवलर से सफर भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वातानुकुलित टैम्पो ट्रैवलर राज्य के परिवहन तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे। इनसे यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और किफायती यात्रा की सुविधा मिल सकेगी तथा प्रदेश की आर्थिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि राज्य के प्रत्येक क्षेत्र को बेहतर सड़क नेटवर्क और विश्वसनीय परिवहन सेवाओं से जोड़ा जाए। आज डिजिटल टिकटिंग, ऑनलाइन बुकिंग, ट्रैकिंग सिस्टम जैसी सेवाओं द्वारा परिवहन विभाग जनता को सुलभ यात्रा उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड परिवहन निगम को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप लगातार तीन वर्षों से परिवहन निगम मुनाफे में हैै।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन निगम के बस बेड़े में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों का भी समावेश किया जायेगा, जिसके लिए बसों की खरीद की प्रक्रिया गतिमान है। सरकार ने अपने कर्मचारियों और चालक-परिचालकों की कई समस्याओं का समाधान किया है। डीए में बढ़ोतरी करना हो, 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना हो या निगम में भर्तियों के माध्यम से मानव संसाधन बढ़ाना हो, पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके कल्याण के लिए कार्य किये जा रहे हैं।
#UttarakhandTransportUpdate #ACTempoTravellerLaunch #DehradunMussoorieNainitalRoute, #ACTempoTravellerUttarakhand
Crime
Dehradun rape case: युवती से घर में घुसकर रेप, ICU में भर्ती, आरोपी फरार

देहरादून: (Dehradun rape case): उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पटेलनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया और फिर उसे इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसकी हालत गंभीर हो गई। फिलहाल पीड़िता ICU में जिंदगी की जंग लड़ रही है।
परिवार वालों के मुताबिक, यह वारदात 3 जुलाई की रात हुई। युवती की मां ने पुलिस को बताया कि देर रात किसी ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। उनकी बेटी की नींद खुली और उसने किसी किराएदार के आने का अंदेशा समझकर दरवाजा खोल दिया। लेकिन जैसे ही दरवाजा खुला, मोहल्ले में रहने वाला एक युवक जबरन अंदर घुस आया। यह Dehradun rape case पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।
आरोप है कि युवक ने युवती का मुंह दबाया उसके कपड़े फाड़े और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने खुद को बचाने की कोशिश की…लेकिन आरोपी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की…जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग बाहर आए तो आरोपी भाग निकला। इस Dehradun rape case ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
स्थानीय लोगों की मदद से युवती को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह ICU में भर्ती है। घटना के बाद परिवार पूरी तरह सदमे में है।
पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर पटेलनगर थाना में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मोहल्ले के ही युवक अनस के खिलाफ दुष्कर्म और जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। यह Dehradun rape case अब प्रशासन की प्राथमिकता बन चुका है।
पटेलनगर थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हमारी टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। जल्द ही उसे हिरासत में ले लिया जाएगा। इस Dehradun rape case की न्यायिक प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews4 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Breakingnews4 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews4 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…