Champawat
चंपावत में शौच के लिए गए शख्स को तेंदुए ने बनाया निवाला, घटना से इलाके में दहशत का माहौल

प्रदेश में तेंदुए का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पौड़ी में दहशत के बाद अब चंपावत से खबर सामने आ रही है। चंपावत में शौच के लिए गए एक शख्स को निवाला बना लिया।
चंपावत में शौच के लिए गए शख्स को तेंदुए ने बनाया निवाला
चंपावत में शौच के लिए गए एक शख्स को तेंदुए ने मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के मुताबिक चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के चुयरानी ग्राम सभा के धरगड़ा में तेंदुए ने मंगलवार सुबह देव सिंह अधिकारी (42) पुत्र कल्याण सिंह अधिकारी पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

शौच के लिए बाहर गया था मृतक
बताया जा रहा है कि मृतक शौच के लिए बाहर गया था। लेकिन इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। गांव के साथ ही आस-पास के गांवों के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे।
घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश
तेंदुए के हमले में शख्स की मौत के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को आदमखोर घोषित करने के साथ ही मारने की मांग की है। घटना की जानकारी पर काली कुमाऊं रेंज के वन दरोगा प्रकाश गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है।
Champawat
लोहाघाट में अब पालिका एक क्लिक में करेगी समस्या का समाधान, QR स्कैन करते ही दर्ज होगी शिकायत

Lohaghat News : लोहाघाट में अब पालिका एक क्लिक में आपकी समस्याओं का समाधान करेगी। पालिका ने क्यूआर कोड जारी किया है। जिसे स्कैन करने से आप अपनी समस्या घर बैठे रजिस्टर करवा सकते हैं। इस से आपको बार-बार पालिका के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
Table of Contents
लोहाघाट में अब पालिका एक क्लिक में करेगी समस्या का समाधान
नगर पालिका परिषद ने नागरिक सुविधाओं को आसान, तेज और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा डिजिटल कदम उठाया है। अब नगर क्षेत्र में QR कोड आधारित शिकायत पंजीकरण प्रणाली शुरू कर दी गई है, जिसके जरिए आम नागरिक अपनी समस्याएं बिना किसी झंझट के सीधे पालिका तक पहुंचा सकेंगे।
पालिका अध्यक्ष ने किया नई व्यवस्था का शुभारंभ
इस नई व्यवस्था का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान किया गया। बैठक में साफ संदेश दिया गया कि अब लोहाघाट को स्मार्ट, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए तकनीक का पूरा उपयोग किया जाएगा।

अब नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर
नई प्रणाली के तहत अब लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बस मोबाइल से QR कोड स्कैन करें और अपनी शिकायत या सुझाव सीधे सिस्टम में दर्ज करें। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित विभाग तक सूचना तुरंत पहुंच जाएगी और उसके समाधान की पूरी जानकारी शिकायतकर्ता को SMS या कॉल के माध्यम से दी जाएगी।
सभासदों ने की सुविधा का लाभ उठाने की अपील
ये पहल न केवल शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया को तेज बनाएगी, बल्कि सिस्टम में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित करेगी। साथ ही ये नागरिकों और नगर पालिका के बीच संवाद को और मजबूत करने का काम करेगी।

अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी और सभी सभासदों ने नगरवासियों से अपील की है कि वे इस डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और लोहाघाट को स्वच्छ, सुंदर और स्मार्ट नगर बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
Champawat
वन्यजीव तस्करी पर चम्पावत पुलिस का बड़ा प्रहार, गुलदार की खाल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Champawat News : वन्यजीव तस्करी पर चम्पावत पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने गुलदार की खाल सहित एक तस्कर गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
चंपावत में गुलदार की खाल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
चंपावत में वन्यजीव तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में एसओजी, थाना रीठा साहिब पुलिसऔर वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया है।
चम्पावत पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई
क्षेत्राधिकारी चंपावत देवेन्द्र सिंह कप्रवाण के निगरानी में पुराना थाना बैरियर रीठा साहिब के पास संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति दीपक सिंह बोहरा पुत्र पान सिंह बोहरा, निवासी गागरी नदी पार, थाना रीठा साहिब को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से गुलदार की खाल बरामद हुई।

2 मीटर लंबी बताई जा रही है गुलदार की खाल
बरामद खाल की लंबाई लगभग 2 मीटर बताई जा रही है। जबकि वन विभाग के अनुसार गुलदार की उम्र करीब 8 वर्ष आंकी गई है। इसके अलावा आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, 200 रुपये नगद और एक स्कूटी (यूके03 बी 2770) भी बरामद की गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही इस मामले में किसी बड़े तस्करी नेटवर्क की संभावनाओं को देखते हुए जांच भी तेज कर दी गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वन्यजीव तस्करी से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम (112) को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
big news
बाराकोट में किशोरी पर गुलदार ने घात लगाकर किया हमला, खेत में गेहूं काटने के लिए जाने के दौरान हुआ हादसा

Champawat News : चम्पावत के बाराकोट ब्लॉक के मऊ (चौमेल) क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक गुलदार ने छात्रा ज्योति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। लेकिन समय रहते प्रशासन की तेज़ कार्रवाई ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।
Table of Contents
बाराकोट में किशोरी पर गुलदार ने घात लगाकर किया हमला
बारकोट में गुलदार ने घात लगाकर किशोरी पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि किशोरी गेहूं काटने के लिए खेत में जा रही थी। इसी दौरान गुलदार ने रास्ते में उस पर घात लगाकर हमला कर दिया। शोर मचाने से आस-पास मौजूद लोग वहां पहुंचे। जिस से किशोरी की जान बच गई।
खेत में गेहूं काटने के लिए जाने के दौरान किया हमला
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। बिना देर किए राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को तत्काल उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने त्वरित उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, ज्योति अब खतरे से बाहर है और उसे बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय चम्पावत रेफर किया गया है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जाना घायल का हाल
जिलाधिकारी मनीष कुमार खुद उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचे और घायल छात्रा का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही न हो और हर संभव बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने पीड़ित छात्रा के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर स्तर पर उनके साथ खड़ा है और हर संभव मदद दी जाएगी। घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने वन विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रभावित क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने, नियमित गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों को सतर्क करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
Cricket19 hours agoCSK vs MI Dream11 Team Match 44 IPL 2026: ड्रीम 11 प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI
Cricket21 hours agoISL vs HYK Dream11 Team Eliminator 2 PSL 2026: आज की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित XI
uttarakhand weather21 hours agoउत्तराखंड में बारिश लाई राहत की ठंडी बयार, आज भी बारिश और बर्फबारी के आसार, अलर्ट जारी
Dehradun22 hours agoतेज बारिश के बीच गुच्चूपानी में नदी के बीच फंसे 7 पर्यटक, SDRF ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
Cricket17 hours agoBAN vs NZ Dream11 Team 3rd T20I 2026 Prediction: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन…
Breakingnews16 hours agoदेहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने, घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Haridwar18 hours agoमेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार
Breakingnews19 hours agoबुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालु कर रहे स्नान







































