Rishikesh
ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों के बैग से कर रहे शराब तस्करी ,ऋषिकेश से आया चौंकाने वाला मामला।
ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी के बैग में मिली शराब की बोतलें, ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी करवाई।
ऋषिकेश: जहाँ एक ओर प्रदेश भर के लोग तीर्थ नगरी ऋषिकेश में शराब के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर शराब तस्करी के एक अनोखे मामले ने सबको चौंका दिया है। अवैध शराब तस्कर पुलिस ओर आबकारी विभाग की आँखों में धूल झोंकने के लिए ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों के बैग का इस्तेमाल कर रहे हैं। आबकारी विभाग की टीम ने ऋषिकेश में एक ऐसे ही मामले का खुलासा किया है।
ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी के बैग से कर रहा था शराब तस्करी
जानकारी के मुताबिक आबकारी विभाग की इंस्पेक्टर प्रेरणा बिष्ट को चंद्रेश्वर नगर में अवैध शराब की बिक्री की खबर मिली। उसके बाद टीम ने एक दुकान पर छापा मारा, तो उन्हें वहां एक नामी ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी के बैग से एक पेटी से ज़्यादा शराब के क्वाटर बरामद हुए।
ऑनलाइन डिलीवरी बैग से रहा था पुलिस को झांसा
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंकित कुमार बताया। आरोपी अंकित कुमार ने खुलासा किया कि वह पुलिस और आबकारी विभाग की आँखों में धूल झोंकने के लिए इस तरीके का इस्तेमाल कर रहा था। ऑनलाइन डिलीवरी बैग का उपयोग करने के कारण वह आसानी से पुलिस की गिरफ्त से बचकर अवैध शराब तस्करी को अंजाम दे रहा था।
Accident
ऋषिकेश में भीषण सड़क हादसा, बस दुर्घटना में पांच की मौत कई लोग घायल
ऋषिकेश : उत्तराखंड के ऋषिकेश से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टिहरी से ऋषिकेश आ रही एक यात्री बस नरेंद्र नगर में कुंजापुरी के पास सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई। जिसमें से पांच लोगों की मृत्यु हो चुकी है और 20 घायल बताए जा रहे हैं जिनको क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया।
ऋषिकेश में बड़ा सड़क हादसा, बस दुर्घटना में पांच की मौत कई लोग घायल
टिहरी से ऋषिकेश आ रही एक यात्री बस नरेंद्र नगर के पास कुंजापुरी में सड़क हादसे का शिकार हो गयी है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक बस में 28 लोग सवार थे। जिनमें से पांच कि मौके पर ही मौत हो चुकी है, 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं अभी मौत का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा जा रहा है। राहत और बचाव दल तेज़ी के साथ कार्य कर रहे हैं। 
तीन घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया
घायल यात्रियों में से तीन को AIIMS ऋषिकेश रेफर किया गया है, और 10 को इलाज के लिए नरेंद्र नगर अस्पताल भेजा गया है। आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि राहत और बचाव के काम तेज गति से किया जा रहे हैं सबसे पहले घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा जा रहा है और अगर जरूरत पड़ती है तो हायर सेंटरों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। सचिव आपदा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस में गुजरात के अलावा उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के यात्री सफल कर रहे थे।

प्राथमिक तौर पर जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार बस के ब्रेक में कोई प्रॉब्लम हुई है, उसके बाद ही बस बेकाबू होकर खाई में गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही टिहरी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर रवाना हो गई थी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। वहीं हादसे में 20 लोग घायल है। घायलों को नजदीक के हॉस्पिटल में भेज दिया गया है। घायलों में दो से तीन की हालात नाजुक बताई जा रही है। सभी का रेस्क्यू कर लिया गया है।
-अजय सिंह, देहरादून एसएसपी-
Rishikesh
निर्माणाधीन बजरंग सेतु से गंगा में गिरा युवक, SDRF की तलाश जारी

ऋषिकेश: ऋषिकेश के प्रतिष्ठित लक्ष्मण झूला क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। निर्माणाधीन बजरंग सेतु (कांच का पुल) से एक युवक गुरुवार देर रात गंगा में गिर गया। युवक अपने दो दोस्तों के साथ दिल्ली से घूमने आया था, और घटना के वक्त पुल पर चढ़ा हुआ था। हादसे के बाद से युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक पुल के उस हिस्से पर चला गया था जहां शीशे का काम अधूरा था…और वहीं से फिसलकर नीचे गिर गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग और पुल निर्माण में लगे मजदूर भी सकते में हैं।
चेतावनियों के बावजूद रुका नहीं आवागमन
हालांकि प्रशासन और निर्माण एजेंसी द्वारा बार-बार चेतावनी और रोक-टोक की जा रही थी…लेकिन इसके बावजूद पर्यटक लगातार निर्माणाधीन पुल पर चढ़ते रहे। कोई सेल्फी लेता मिला, कोई टहलता, तो कोई वीडियो बनाते हुए देखा गया।
मजदूरों ने बताया कि पर्यटकों की भीड़ के कारण पुल का कार्य बार-बार बाधित हो रहा था। कई बार पर्यटक रोकने पर विवाद करते थे, और कुछ तो वीआईपी बताकर अधिकारियों से शिकायत की धमकी तक देते थे। यहां तक कि दशहरे के दिन भीड़ ने बंद किए गए हिस्से के टीन शेड तक तोड़ डाले थे। प्रशासन की ओर से कोई सख़्त कदम न उठाए जाने के चलते पुल अव्यवस्थित बना रहा…और अंततः एक दर्दनाक हादसे का कारण बन गया।
निर्माण कार्य कर रही एजेंसी का कहना है कि पुल अब अंतिम चरण में है…लेकिन भीड़ और अव्यवस्था के कारण समय पर काम पूरा करना मुश्किल हो रहा है। एजेंसी ने प्रशासन से अपील की है कि निर्माण कार्य के दौरान पर्यटकों की आवाजाही सीमित की जाए…और निर्धारित समय में ही लोगों को पुल क्षेत्र में आने की अनुमति दी जाए।
Rishikesh
उत्तराखंड: फैशन शो ऑडिशन में हुआ बवाल, हिंदू रक्षा संगठन ने जताई आपत्ति!

ऋषिकेश: देहरादून रोड स्थित एक होटल में दिवाली मेले की तैयारी के तहत चल रहे फैशन शो ऑडिशन पर हिंदू रक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध जताया। ऑडिशन में वेस्टर्न परिधान में युवतियां रैंप वॉक कर रही थीं..जिससे संगठन के सदस्यों को आपत्ति हुई। उन्होंने इसे संस्कृति और परंपराओं के खिलाफ बताया और कार्यक्रम को तत्काल बंद करने की मांग की।
इस दौरान आयोजकों और हिंदू रक्षा संगठन के सदस्यों के बीच तीखी बहस हुई..जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को देखते हुए आयोजकों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर विवाद शांत कराया।
हिंदू रक्षा संगठन के अध्यक्ष राघवेंद्र ने कहा कि यह तीर्थनगरी है यहां छोटे कपड़ों में युवतियों का रैंप वॉक करवाना हमारी संस्कृति के खिलाफ है। वहीं क्लब अध्यक्ष पंकज चंदानी ने विरोध को निराधार बताया और कहा कि यह केवल एक फैशन शो का ऑडिशन था।
इसी बीच ऋषिकेश में भी मिस ऋषिकेश प्रतियोगिता के ऑडिशन को लेकर हंगामा हुआ। हिंदू शक्ति संगठन के अध्यक्ष राजू भटनागर ने ऑडिशन रोकने की मांग की और युवतियों को घर लौटने को कहा। आयोजकों और युवतियों ने इसका कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यदि उनके अभिभावकों को कोई आपत्ति नहीं तो ये विरोध क्यों किया जा रहा है।
Breakingnews1 day agoदेहरादून जंगल में मिली अज्ञात युवक की लाश, पुलिस मामले की जांच में जुटी
big news4 days agoअच्छी खबर: प्रदेश की 40 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ सकता है वेतन, विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव
Uttar Pradesh3 days agoJabalpur : वरिष्ठ साहित्यकार तापस चक्रवर्ती ‘साहित्य सरस्वती सम्मान’ से सम्मानित
big news3 days agoSSC GD Notification : 10वीं पास युवाओं के लिए मौका, SSS कांस्टेबल जीडी के 25000+ पदों पर निकली बंपर भर्ती
Accident3 days agoसिर के अंदर का हिस्सा दिख रहा था बाहर, सड़क हादसे में 10 वीं के छात्र की दर्दनाक मौत
Crime4 days agoपूर्व प्रधान के लोगों पर मजदूरों से मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Haldwani5 days agoबनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में दो दिसंबर को SC में सुनवाई, पुलिस अलर्ट मोड पर
Dehradun3 days agoराशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, अगर नहीं हुईं e-KYC तब भी मिलेगा राशन, यहां जानें कैसे























































