Breakingnews
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज: आइस रिंक में दो दिन में जमेगी बर्फ, लेकिन खिलाड़ी कहां से आएंगे?…

देहरादून: महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में स्थित आइस रिंक के कंप्रेसर 13 साल बाद एक बार फिर से शुरू कर दिए गए हैं। खेल विभाग का लक्ष्य है कि 26 अप्रैल तक बर्फ जमना शुरू हो जाए। इस काम में अमेरिका से आए दो विशेषज्ञ इंजीनियर मशीनों की प्रोग्रामिंग कर रहे हैं।
हालांकि, इस कवायद के बीच कई सवाल भी उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस प्रयास का लाभ आखिर किसे मिलेगा?
राज्य में आइस स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों की संख्या बेहद सीमित है और राष्ट्रीय खेलों से संबंधित करोड़ों की देनदारी अब भी बाकी है। ऐसे में आइस रिंक पर बजट खर्च करना कई लोगों को खटक रहा है।
विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित सिन्हा ने बताया कि आइस रिंक कोई नया प्रोजेक्ट नहीं है, इसका ढांचा 13 साल पहले बना था और अब इसे फिर से उपयोग में लाया जा रहा है ताकि खिलाड़ी लाभ उठा सकें।
उन्होंने जानकारी दी कि उत्तराखंड में आइस स्पोर्ट्स से जुड़े 50 से ज्यादा खिलाड़ी हैं जो बर्फबारी की प्रतीक्षा में रहते हैं। इस रिंक के चालू होने से उन्हें पूरे साल आइस हॉकी और अन्य खेलों की प्रैक्टिस का मौका मिलेगा।
बजट के बारे में उन्होंने बताया कि यह राष्ट्रीय खेलों के दौरान मिला था। जहां तक शुल्क की बात है, उस पर अभी निर्णय नहीं हुआ है।
फिलहाल देश के 9 राज्यों के खिलाड़ी विंटर स्पोर्ट्स खेलते हैं और उत्तराखंड भी इसमें एक मजबूत भूमिका निभा सकता है।
Breakingnews
चंपावत में घर लौटते वक्त पांव फिलसकर गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, घटना से पूरे इलाके में पसरा मातम

Champawat News : चम्पावत जिले के बाड़ीगाड़ क्षेत्र से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां घर लौटते वक्त पांव फिलसकर गिरने से दंत चिकित्सक की मौत हो गई। खबर से इलाके में मातम पसर गया है।
Table of Contents
चंपावत में घर लौटते वक्त पांव फिलसकर गिरने से दंत चिकित्सक की मौत
चम्पावत जिले के बाड़ीगाड़ क्षेत्र में मायावती अस्पताल में कार्यरत युवा दंत चिकित्सक डॉ. लोकेश जोशी (40) की बाड़ीगाड़ में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद जहां परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं 108 एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
अंधेरा होने और सुरक्षा रेलिंग नहीं होने के कारण हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी डॉ. लोकेश जोशी अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाड़ीगाड़ क्षेत्र में किराये के मकान में रहते थे। सोमवार रात करीब नौ बजे के आस पास वो स्कूटी से घर पहुंचे। स्कूटी खड़ी करने के बाद जब वो कमरे की ओर जा रहे थे, तभी अंधेरा होने और सुरक्षा रेलिंग नहीं होने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वे लगभग 14 फीट गहरी बाड़ीगाड़ में जा गिरे।

जिस एंबुलेंस से ले गए अस्पताल वो रास्ते में हो गई खराब
कुछ देर तक जब वो कमरे तक नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी डॉली जोशी उन्हें देखने बाहर निकलीं। तलाश करने पर डॉ. लोकेश बाड़ीगाड़ की नदी में गिरे हुए दिखाई दिए। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना तुरंत 108 और 112 सेवा को दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार 112 की टीम शीघ्र मौके पर पहुंच गई, जबकि गंभीर रूप से घायल डॉ. जोशी को 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में कुछ ही दूरी पर एंबुलेंस खराब हो गई। इसके बाद लोगों को मजबूरी में उन्हें चादर में लपेटकर दूसरे साधनों से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाना पड़ा। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने डॉ. लोकेश जोशी को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि एंबुलेंस में न तो पर्याप्त सुविधाएं थीं और न ही आवश्यक उपकरण। उन्होंने 108 सेवा की व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय पर बेहतर चिकित्सा सहायता और सुचारु एंबुलेंस सुविधा मिलती तो शायद एक जान बचाई जा सकती थी।
Breakingnews
चंपावत में ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस हुई हादसे का शिकार, चालक की मौके पर ही मौत, कई घायल

Champawat Accident : चंपावत में बुधवार सुबह-सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां रोडवेज बस के ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
चंपावत में ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस हुई हादसे का शिकार
चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धारचूला से टनकपुर की ओर जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोड़ाखान और रायकोट के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस चालक बेनीराम भट्ट की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में चालक की मौके पर ही मौत
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में तकनीकी खराबी आने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के मुताबिक, मोड़ के पास चालक ने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान वो वाहन से नीचे गिर गए। दुर्भाग्यवश बस का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी जान चली गई।

बस में सवार 34 यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी की सहायता से बस को हटाकर चालक के शव को बाहर निकाला गया। बस में सवार 34 यात्री इस हादसे में सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Breakingnews
देवप्रयाग के पास अनियंत्रित कार गंगा नदी में समाई, दो के शव बरामद, कई अब भी लापता, तलाश जारी

Devprayag Accident News : इस वक्त की बड़ी खबर टिहरी गढ़वाल से सामने आ रही है। देवप्रयाग क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गंगा नदी में जा गिरी। इस हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। सर्च अभियान में दो शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि अन्य लापता बताए जा रहे हैं।
Table of Contents
देवप्रयाग के पास अनियंत्रित कार गंगा नदी में समाई
टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चकासा के पास एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और बाद में गंगा नदी में समा गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और बचाव एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
सर्च अभियान के दौरान दो शव बरामद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UK 08 TA 5433 चकासा स्थित गंगा होटल दर्शन के समीप अचानक नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। खाई में गिरने के बाद वाहन सीधे गंगा नदी के तेज बहाव में बह गया। सरर्च अभियान के दौरान दो शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि कई लापता बताए जा रहे हैं।

कई अब भी लापता, तलाश जारी
घटना के बाद थाना देवप्रयाग पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वाहन और उसमें सवार लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

बचाव कार्य को तेज करने के लिए एसडीआरएफ की श्रीनगर, ब्यासी और ढालवाला इकाइयों से विशेष टीमें घटनास्थल पर भेजी गई हैं। नदी में वाहन की तलाश जारी है। फिलहाल वाहन में कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। प्रशासन और बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
big news7 hours agoTransfers : उत्तराखंड में आईएएस और पीसीएस अफसरों के फिर हुए बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
Breakingnews3 hours agoचंपावत में घर लौटते वक्त पांव फिलसकर गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, घटना से पूरे इलाके में पसरा मातम
Breakingnews4 hours agoचंपावत में ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस हुई हादसे का शिकार, चालक की मौके पर ही मौत, कई घायल
Cricket3 hours agoPAK vs AUS Dream11 Team 3rd ODI 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और टॉप पिक्स
big news24 hours agoअजय कुमार को मिली राजस्थान की जिम्मेदारी, संगठन महामंत्री का प्रमोशन या डिमोशन?, चर्चाओं के बाजार गर्म
Rudraprayag23 hours agoदेवप्रयाग में नदी में गिरी इनोवा कार, 3 शव बरामद, 4 लोग लापता, SDRF का रेस्क्यू अभियान अब भी जारी
Dehradun2 hours agoदेहरादून में हेडफोन लगाकर ट्रैक पर चल रहा था छात्र, हॉर्न की नहीं सुनी आवाज, ट्रेन की चपेट में आने से मौत
Haridwar6 hours agoहरिद्वार में 32 यात्रियों को लेकर जा रही बस में अचानक लगी आग, बस में सवार यात्रियों में मची चीख-पुकार…






































