Udham Singh Nagar
रेलवे ट्रैक के किनारे अलग-अलग जगह दो डेड बॉडी, पुलिस प्रशासन ने लिया कब्जे में …

खटीमा : खटीमा नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर ही आज सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक डेड बॉडी नग्न अवस्था में मिली मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस प्रशासन के अनुसार मृतक व्यक्ति का नाम अर्जुन साह निवासी राजीव नगर झनकईया क्षेत्र का बताया जा रहा है जिसमें पुलिस का कहना है कि यह प्रथम दृष्टि मर्डर लगता है बाकी पुलिस जांच कर रही है वही इस घटनास्थल के मात्र 500 मीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक के पास एक और डेड बॉडी मिली जहां पर एसपी उत्तम सिंह नेगी उधम सिंह नगर सहित पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे एसपी उत्तम सिंह नेगी का कहना है कि प्रथम दृष्टि बीमारी से या शराब पीकर इसकी डेथ हुई है बाकी इसकी जांच की जा रही है
1 दिन में दो दो डेड बॉडी लगभग एक ही क्षेत्र में प्राप्त होने क्षेत्र में दहशत का माहौल है वहीं एसपी उत्तम सिंह नेगी का कहना है कि इन दोनों घटनाएं अलग-अलग है पुलिस लगातार चौकसी करती है और लगातार कांबिंग करती है इसको और तेज किया जाएगा
Udham Singh Nagar
मुख्यमंत्री ने की मृतक सुखवंत सिंह के परिजनों से बात, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन

Kashipur News : काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह द्वारा हल्द्वानी में आत्महत्या मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर जहां एक ओर विपक्ष सरकार को घेर रहा है। तो वहीं सीएम धामी ने आज मृतक किसान के परिजनों से बात की।
Table of Contents
मुख्यमंत्री ने की मृतक सुखवंत सिंह के परिजनों से बात
ग्राम पैगा निवासी किसान सुखवंत सिंह द्वारा जमीन धोखाधड़ी से उत्पीड़न के बाद गोली मारकर आत्महत्या किए जाने के मामले में प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आज महापौर दीपक बाली मृतक के निवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों की फोन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीधे बात कराई।
दोषियों पर सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री धामी ने परिजनों से बातचीत करते हुए घटना को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं और कुमाऊं कमिश्नर को जांच सौंपी गई है।

इसके साथ ही डीजीपी, होम सेक्रेटरी सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा, चाहे वो कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त सजा दी जाएगी।
परिजनों ने मुख्यमंत्री से की न्याय की मांग
परिजनों ने मुख्यमंत्री से केवल न्याय की मांग करते हुए कहा कि उन्हें भरोसा है कि सरकार इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री ने परिवार को हरसंभव सहायता और सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है और बच्चों के भविष्य का भी ध्यान रखा जाएगा।
Udham Singh Nagar
दुबई में फंसे उत्तराखंड-यूपी के 4 युवक, सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार…

Rudrapur news: विदेश में नौकरी का सपना टूटा, दुबई में फंसे चार युवकों ने वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार
मुख्य बिंदु
Rudrapur news: युवा बेहतर भविष्य की उम्मीद में विदेश में नौकरी करने का सपना देखते हैं। लेकिन, जब ये सपना धोखाधड़ी में बदल जाता है, तो उनकी मुश्किलें बढ़ जाती हैं। ऐसा ही एक मामला दुबई से सामने आया है। जहाँ फंसे उत्तराखंड और यूपी के चार युवकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो जारी कर पुलिस से मदद मांगी है।
Social Media Viral Video से हरकत में आया प्रशासन
सोमवार से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चार युवक—जुगेश और लल्लन प्रसाद निवासी खटीमा, विशाल शर्मा और रंजीत सिंह निवासी रामपुर (उत्तर प्रदेश)—ने दुबई में फंसे होने की आपबीती बताई। इसके बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और खटीमा कोतवाली पुलिस को जांच सौंपी। साथ ही, उत्तर प्रदेश के रामपुर पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई है।
विदेश में फंसे यूपी-उत्तराखंड के युवक (“UP–Uttarakhand youths stranded Dubai”)
पीड़ित युवकों ने आरोप लगाया कि खटीमा और रुद्रपुर के दो एजेंटों ने उन्हें दुबई में “पानी के नल (टूटी) पैकिंग” के काम का झांसा देकर विदेश भेजा। इसके लिए उनसे भारी भरकम रकम ली गई। लेकिन, जैसे ही वो दुबई पहुँचे, एजेंटों ने उनके पासपोर्ट अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद, कथित रूप से उन्हें अत्यधिक गर्मी और गंभीर परिस्थितियों में काम करने के लिए मजबूर किया गया।
डरा-धमका कर कराया जा रह विदेश में काम
युवकों ने वीडियो के जरिए बताया कि जब उन्होंने शोषण का विरोध किया, तो उन्हें डराया-धमकाया जाने लगा। इसके चलते वो दर और असहायता की स्थिति में फंस गए। अब, उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की अपील करते हुए अपना वीडियो जारी किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेकर दिए कार्रवाई के निर्देश
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया। उन्होंने खटीमा कोतवाली पुलिस को जांच सौंपते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही रामपुर पुलिस को भी पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया गया है। एसएसपी के मुताबिक, पीड़ित युवकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। और ये पता लगाया जा रहा है कि उन्हें विदेश भेजने में किन एजेंटों की भूमिका थी।
पीड़ितों की वापसी के लिए प्रयास जारी
इसके साथ ही अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित युवकों को वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सम्बंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। जिसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया कर जल्द ही पीड़ितों को वापस लाया जाएगा। पुलिस मामले में आरोपियों की खोजबीन भी कर रही है जिसके बाद उनपर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read more …..
उत्तराखंड में टॉपर स्टूडेंट ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार का था एकलौता बेटा
किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, SO और उपनिरीक्षक सस्पेंड
डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को घोषित किया वेनेजुएला का ‘कार्यकारी राष्ट्रपति , ट्रुथ सोशल पर शेयर किया फ़ोटो…
big news
किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, SO और उपनिरीक्षक सस्पेंड

Kashipur News : ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम पैगा के रहने वाले एक किसान ने हल्द्वानी में खुदखुशी मामले में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। एसएसपी ने एसओ और उपनिरीक्षक को सस्पेंड कर दिया।
Table of Contents
किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी के गौलापार स्थित देवभूमि होटल के कमरा नंबर 101 में ऊधमसिंह नगर जिले के Kashipur के किसान सुखवंत सिंह (40) ने खुद को गोली मार ली थी। मरने से पहले उन्होंने वीडियो बनाकर कई लोगों को पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। तो वहीं अब मामले में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है।

SSP ने SO और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड
Kashipur की कोतवाली आईटीआई से जुड़े आत्महत्या मामले में बरती गई घोर लापरवाही और उदासीनता पर एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक कुन्दन सिंह रौतेला थानाध्यक्ष आईटीआई) और उपनिरीक्षक ना०पु० प्रकाश बिष्ट (कोतवाली आईटीआई) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

दोनों के खिलाफ हो रही अनुशासनिक कार्रवाई
दोनों अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई चल रही है। बता दें कि निलंबन अवधि के दौरान दोनों अधिकारियों को मूल नियम-53 के तहत अर्द्ध औसत वेतन के बराबर जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। इसके साथ ही, नियमानुसार पुलिस लाइन में रहना अनिवार्य किया गया है। बता दें कि इस मामले में सीएम धामी ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।
Blog17 hours agoमकर संक्रांति पर कुमाऊं में मनाया जाता है घुघुतिया त्यौहार, कौवों को भी जाता है बुलाया, जानें क्यों है ये खास
Rudraprayag16 hours agoरुद्रप्रयाग : बर्फ़बारी न होने से औषधीय पौधों पर मंडरा रहा संकट, भेड़-बकरी पालकों के सामने भी समस्याएं
Job13 hours agoउत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में 365 पदों भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन जानिए पूरी डिटेल्स…
Haridwar14 hours agoहरिद्वार में मकर संक्रांति के स्नान की तैयारियां जोरों पर, गंगा घाटों पर जुटने लगी भीड़
Dehradun20 hours agoदेहरादून के पार्थ परमार का उत्तराखंड अंडर-14 टीम में चयन, दो बार असफल होने के बाद मिली सफलता
Uttarkashi20 hours agoउत्तरकाशी के युवाओं के लिए खुशखबरी, जिले में आइस स्केटिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन
Udham Singh Nagar19 hours agoदुबई में फंसे उत्तराखंड-यूपी के 4 युवक, सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार…
Dehradun20 hours ago18 जनवरी को SSP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस, गिरधारी लाल साहू के विरुद्ध FIR दर्ज करने की है मांग









































