Accident
धनौल्टी में बड़ा हादसा: भरा पिकअप यमुना नदी किनारे खाई में गिरा

धनौल्टी। उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे-507 पर टिहरी गढ़वाल के थाना कैप्टी क्षेत्र का है, जहां मोरी से विकासनगर सेब लेकर जा रहा पिकअप वाहन सुमन क्यारी के पास करीब 300 मीटर गहरी खाई में यमुना नदी किनारे जा गिरा। हादसे में वाहन सवार चार युवक घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर नैनबाग अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
रविवार सुबह करीब 6:00 बजे हुए इस हादसे में पिकअप वाहन में सवार सभी युवक उत्तरकाशी जनपद के मोरी थाना क्षेत्र के ग्राम नूरानी नैटवाड़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के समय दो युवक वाहन से छिटककर गिर गए, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज नैनबाग अस्पताल में चल रहा है। जबकि 18 वर्षीय विपिन नेगी पुत्र सैन सिंह और 18 वर्षीय सुल्तानू लाल पुत्र बनासू लाल की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से हायर सेंटर देहरादून भेजा गया।
थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला। वहीं, नैनबाग अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर अभिषेक ने भी घायलों की स्थिति की पुष्टि की। वाहन में सवार अन्य घायलों की पहचान परमेश लाल पुत्र दिल्लू लाल (25 साल) और वाहन चालक नवीन पुत्र शिवदयाल (23 साल) के रूप में हुई है।
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में प्रदेश में सड़क हादसों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में विकासनगर के हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर भी सेब से लदा एक पिकअप वाहन टौंस नदी में गिर गया था, जिसमें एक व्यक्ति घायल और एक लापता हो गया था। हादसों के बाद पुलिस और प्रशासन की ओर से कुछ समय के लिए सख्ती बरती जाती है, लेकिन समय बीतते ही अभियान ठंडे बस्ते में चले जाते हैं।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। ग्रामीण क्षेत्रों में सेब सीजन के दौरान पिकअप वाहनों पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे हादसों की आशंका भी बढ़ती है।
Accident
Ranikhet Accident News: रानीखेत में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

Ranikhet Accident News: सोनी-बिनसर मुख्य मार्ग पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। रानीखेत तहसील के ताड़ीखेत विकासखंड के अंतर्गत आने वाले तितालीखेत क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
Table of Contents
सोनी-बिनसर मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सोनी-बिनसर मुख्य मार्ग पर हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार कार अचानक अपना संतुलन खो बैठी और सड़क से नीचे लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए।
SDRF और राजस्व पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। खाई बेहद गहरी और ढलान वाली होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, टीम और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा: पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रानीखेत भेज दिया है।
मृतकों की पहचान और पुलिस जांच
- पहचान: दुर्घटना में जान गंवाने वाले एक मृतक की शिनाख्त जीवन चंद्र जोशी (पुत्र पूरन चंद्र जोशी, निवासी बिठौरिया नंबर-1, हल्द्वानी) के रूप में हुई है।
- अज्ञात शव: कार में सवार दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस लगातार उसकी शिनाख्त करने के प्रयासों में जुटी हुई है।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, कार दुर्घटनाग्रस्त किस वजह से हुई, इसका अभी सटीक पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पहाड़ी रास्तों पर लगातार हो रहे इन हादसों से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
Accident
Dehradun Accident News Today: देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, सिटी बस ने 5 लोगों को कुचला

Dehradun Accident News Today City Bus Crushes Five Workers
राजधानी देहरादून से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आईएसबीटी से राजपुर की ओर जा रही एक सिटी बस ने सड़क किनारे मौजूद मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देहरादून में बड़ा सड़क हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सिटी बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।
ड्राइवर को दौरा पड़ने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस चालक को अचानक दौरा पड़ने की बात सामने आ रही है, जिसके चलते वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।
सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी
हादसे में घायल हुए सभी लोगों को तत्काल महंत इंद्रेश हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन
घटना की सूचना मिलते ही देहरादून पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस कर रही जांच
इस घटना को लेकर देहरादून पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा चालक की स्वास्थ्य समस्या के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी है।
Breaking Update
- सिटी बस ने 5 लोगों को कुचला
- सभी घायल महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में भर्ती
- ड्राइवर को दौरा पड़ने की आशंका
- आईएसबीटी से राजपुर जा रही थी बस
- पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद
- हादसे के कारणों की जांच जारी
Champawat
चंपावत-लोहाघाट हाईवे पर भीषण हादसा, खाई में गिरी कार फिर लगी आग, 2 की मौके पर ही मौत

Champawat Accident : चंपावत जिले के लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बंतोली गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही वाहन में आग लग गई, जिससे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
चंपावत-लोहाघाट हाईवे पर भीषण हादसा
हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना क्षेत्र की ओर जा रही कार मरोड़ाखान से लगभग दो किलोमीटर आगे बंतोली गांव के ऊपर एनएच पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन गहरी खाई में गिरने के बाद जोरदार धमाके के साथ आग की चपेट में आ गया।
खाई में गिरी कार फिर लगी आग, हादसे में 2 की मौत
हादसे में वाहन चालक राजेन्द्र कुमार (48 वर्ष), निवासी डीडीहाट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार बलदेव कुमार (36 वर्ष), निवासी कनालीछीना, पिथौरागढ़ वाहन में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी भी मौत हो गई।

हादसे में दो बच्चों समेत तीन घायल
दुर्घटना में बलदेव कुमार की पत्नी नीतू देवी (36 वर्ष), पुत्री अक्षिता (8 वर्ष) तथा पुत्र आरव (5 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस फायर एवं एसडीआरएफ राहत-बचाव दल की मदद से तीनों घायलों को खाई से निकालकर आपातकालीन वाहन के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार तीनों घायलों को गंभीर चोटें आई हैं और चिकित्सकों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
uttarakhand weather2 hours agoउत्तराखंड में शुरू होगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने अगले चार दिन के लिए जारी किया येलो अलर्ट
Roorkee22 hours agoसीएम धामी पहुंचे रूड़की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना
Uttarakhand21 hours agoपिरूल लाओ – पैसे पाओ योजना से जीवन हुआ आसान, आग से बच रहे जंगल, ग्रामीणों को भी मिला काम
Breakingnews20 hours agoBreaking News : पौड़ी के सतपुली में कार के ऊपर गिरा बोल्डर, 1की मौत 2 घायल, देखें वीडियो
Champawat18 minutes agoसीएम ने चंपावत को दी 40 करोड़ की स्वास्थ्य योजनाओं की सौगात, अत्याधुनिक MRI मशीन का भी किया लोकार्पण
Breakingnews3 hours agoहरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और पिकअप की हुई भिड़ंत, तीन की मौत, 4 घायल
Cricket2 hours agoमहिला टी20 विश्वकप 2026 का पहला सेमिफाइनल कल : ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला के बीच होगा महा मुकाबला…






































