Accident
रुद्रपुर में बड़ा हादसा: इलाज के लिए दिल्ली जा रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत…

रुद्रपुर/उधम सिंह नगर: रुद्रपुर के पास यूआईआरडी इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक बुजुर्ग दंपति की जान चली गई। हादसा रुद्रपुर कोतवाली से महज आधा किलोमीटर दूर हुआ, जब दंपति इलाज के लिए दिल्ली जा रहे थे। दोनों यूआईआरडी के पास एक वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल दंपति को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान कमल सिंह दानू और उनकी पत्नी हीरा देवी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, कमल सिंह दानू भीमताल से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त थे और वे अपनी पत्नी के साथ रुद्रपुर के प्रीत विहार में रहते थे।
कमल सिंह दानू हर महीने अपनी पत्नी के इलाज के लिए दिल्ली जाते थे, क्योंकि उनकी पत्नी हीरा देवी का स्वास्थ्य अक्सर खराब रहता था। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
Accident
Uttarkashi: गंगोत्री हाईवे पर बीआरओ का ओवरलोड ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

उत्तरकाशी: मल्ला के पास अनियंत्रित ट्रक गहरी खाई में गिरा
उत्तरकाशी (Uttarkashi): गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मल्ला के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे, बीआरओ का रोडी-बजरी से लदा एक ओवरलोड ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और लगभग सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में ट्रक में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्य बिंदु
गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरा ट्रक
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद कड़ी मशक्कत के साथ दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। तत्पश्चात, 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में व्यक्ति ने तोड़ा दम
लेकिन, इलाज के दौरान ट्रक चालक 39 वर्षीय सत्येंद्र असवाल, निवासी हीना, ने दम तोड़ दिया। वहीं, 27 वर्षीय जयराम सिंह, निवासी सेकू भटवाड़ी, का अस्पताल में इलाज जारी है। जैसे ही सत्येंद्र असवाल की मौत की खबर गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
ओवरलोडिंग के चलते हुआ हादसा
इस संबंध में भटवाड़ी पुलिस चौकी प्रभारी निखिल देव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डंपर वाहन सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का था और उसमें उपखनिज सामग्री निर्धारित क्षमता से अधिक लदी हुई थी। उन्होंने बताया कि ट्रक पीछे की ओर जाते समय संतुलन बिगड़ने से खाई में गिर गया।
Accident
Vikasnagar Accident: चिट्टाड से सवारी लेकर आ रहा वाहन हादसे का शिकार, एक की मौत 7 घायल

चिट्टाड से विकासनगर आ रहा यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में एक महिला की मौत
Vikasnagar Accident: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. जहाँ पर सवारियों से भरा हुआ एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिर गया है. हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. वहीँ इस हादसे में एक महिला की मौत और 7 लोगों के घायल हों एकी खबर सामने आ रही है.
मुख्य बिंदु
विकासनगर में सवारी वाहन हादसे का शिकार
देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के अंतर्गत एक वाहन हादसे का शिकार हो गया है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वाहन चिट्टाड से विकास नगर की ओर सवारी लेकर आ रहा था. जो बायाधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया.
भीषण हादसे में एक की मौत सात घायल
बताया जा रहा है कि वाहन में टोटल आठ लोग सवार थे. जिसमें से एक महिला की मौत हो गई है. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चला कर घायलों को बाहर निकालकर हॉस्पिटल भेजा गया. हादसे में 7 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिसमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.
Accident
Roorkee: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, हालत गंभीर, चालक हिरासत में
रूड़की में तेज रफ़्तार डंपर की चपेट में आने से दो युवक घायल
Roorkee: हरिद्वार जिले के भगवानपुर कस्बे में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और डंपर उनके पैरों पर चढ़ गया। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मुख्य बिंदु
ये भी पढ़ें- Haridwar Accident : हरिद्वार में तेज रफ्तार ने ली 3 जानें, मौके का मंजर देख कांप उठे लोग !
तेज रफ़्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिकरोड़ा गांव निवासी इंतजार और दिल्लू पेंट का काम निपटाकर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वो भगवानपुर मार्केट के पास पहुंचे, तभी हाईवे की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गए और डंपर की चपेट में आ गए, जिससे उनके पैरों में गंभीर चोटें आईं।
आक्रोशित भीड़ ने की डंपर चालक की पिटाई
हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने डंपर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसी दौरान किसी राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर डंपर चालक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।
ये भी पढ़ें – KASHIPUR: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, गुस्साए लोगों ने वाहन को लगाईं आग
हादसे में दो लोग घायल, हायर सेण्टर रेफर
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में
भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और चालक पुलिस हिरासत में है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Cricket6 hours agoCAN vs UAE Dream11 Team | कनाडा बनाम यूएई ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन…
Breakingnews23 hours agoदेहरादून में कानून व्यवस्था हुई धड़ाम, बेखौफ घूम रहे बदमाश !, 14 दिन में 4 हत्याओं से दहशत का माहौल
Breakingnews22 hours agoउत्तराखंड में सांसद निधि खर्च का हाल: दिसंबर 2025 तक सिर्फ 18% राशि ही उपयोग
big news5 hours agoShootout in Dehradun Silver City : देहरादून में फिर हुआ गोलीकांड, तिब्बती मार्केट के बाद राजपुर रोड पर युवक को मारी गोली
Cricket14 hours agoICC T20 वर्ल्ड कप 2026: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे – ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Dehradun4 hours agoDEHRADUN: चंद्रमणि श्मशान घाट के नाले में मिला युवक का शव, नहीं हो पाई मृतक की शिनाख्त
Tehri Garhwal3 hours agoDEVPRAYAG: तीनधारा क्षेत्र में गंगा नदी में गिरा पिकअप वाहन, सर्च ऑपरेशन जारी
Cricket6 hours agoUSA vs NED Dream11 Prediction Today : चेन्नई में किसका बजेगा डंका? पूरी फैंटेसी गाइड, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI








































