Accident
पौड़ी में बड़ा सड़क हादसा: बोलेरो खाई में गिरी, एक महिला की मौत, छह गंभीर घायल…

पौड़ी: राज्य में सड़क हादसों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला पौड़ी जिले के थलीसैंण थाना क्षेत्र का है, जहां बुधवार रात एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
थलीसैंण थाने को बुधवार देर रात सूचना मिली कि ग्राम सुकई के पास एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम राहत-बचाव उपकरणों के साथ मौके पर रवाना हुई। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पता चला कि बोलेरो (UK19TA-0624) बैजरो-थलीसैंण राष्ट्रीय राजमार्ग से फिसलकर पूर्वी नयार नदी के किनारे गिर गई थी।
गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें:
3 महिलाएं
2 पुरुष
2 बच्चे शामिल थे
घटनास्थल पर बिलेश्वरी देवी (55 वर्ष) पत्नी खुशाल सिंह, निवासी ग्राम नानस्यूं पजियाणा की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए सीएचसी बीरोंखाल भेजा गया। 4 घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घायलों की पहचान इस प्रकार है:
अक्षरा (13 वर्ष) – पुत्री सुनील, ग्राम नानस्यूं पजियाणा
दीपांशु (09 वर्ष) – पुत्र दिनेश, ग्राम नानस्यूं पजियाणा
मनवर सिंह (38 वर्ष) – चालक, पुत्र गोपाल सिंह, ग्राम मासों
संदीप उर्फ सन्नी (30 वर्ष) – पुत्र भीम सिंह, ग्राम कुण्ड
बलेश्वरी देवी (62 वर्ष) – पत्नी दर्शन सिंह, ग्राम भण्डेली
बथुली देवी (62 वर्ष) – पत्नी सैन सिंह, ग्राम भण्डेली
मृतक महिला:
बिलेश्वरी देवी (55 वर्ष) – पत्नी खुशाल सिंह, ग्राम नानस्यूं पजियाणा,थाना थलीसैंण
#PauriRoadAccident #BoleroCrashUttarakhand #FatalCarFall #ThalisainPoliceRescue #UttarakhandHillsAccident
Roorkee
रूड़की के बाजूहेड़ी के पास भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Roorkee Accident :रुड़की में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। गंगनहर पटरी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
रूड़की के बाजूहेड़ी में भीषण सड़क हादसा
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ये दर्दनाक हादसा सोमवार रात करीब पौने 11 बजे कोतवाली रुड़की क्षेत्र के रुड़की-कलियर मार्ग पर बाजूहेड़ी गांव के पास गंगनहर पटरी मार्ग पर हुआ।
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं और आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

दो बाइकों की आमने-सामने की हुई टक्कर
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस की मदद से रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हुई है। हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हुई है और दो घायल हैं।
मृतकों को अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की प्रमुख वजह माना जा रहा है।
big news
अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौके पर ही मौत, दो की हालत गंभीर

Almora Accident : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां कार खाई में गिरने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये दुर्घटना लमगड़ा विकासखंड के चायखान-बेगानिया मोटर मार्ग पर बलिया क्षेत्र के पास हुई है।
Table of Contents
अल्मोड़ा में खाई में गिरी कार, 4 की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक मारुति ऑल्टो कार चायखान-बेगानिया मार्ग से गुजर रही थी। बलिया के समीप पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में चालक सहित कुल छह लोग सवार थे।
दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया।

दर्दनाक हादसे में दो गंभीर रूप से घायल
इस हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा ले जाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
Accident
Ranikhet Accident News: रानीखेत में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

Ranikhet Accident News: सोनी-बिनसर मुख्य मार्ग पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। रानीखेत तहसील के ताड़ीखेत विकासखंड के अंतर्गत आने वाले तितालीखेत क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
Table of Contents
सोनी-बिनसर मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सोनी-बिनसर मुख्य मार्ग पर हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार कार अचानक अपना संतुलन खो बैठी और सड़क से नीचे लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए।
SDRF और राजस्व पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। खाई बेहद गहरी और ढलान वाली होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, टीम और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा: पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रानीखेत भेज दिया है।
मृतकों की पहचान और पुलिस जांच
- पहचान: दुर्घटना में जान गंवाने वाले एक मृतक की शिनाख्त जीवन चंद्र जोशी (पुत्र पूरन चंद्र जोशी, निवासी बिठौरिया नंबर-1, हल्द्वानी) के रूप में हुई है।
- अज्ञात शव: कार में सवार दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस लगातार उसकी शिनाख्त करने के प्रयासों में जुटी हुई है।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, कार दुर्घटनाग्रस्त किस वजह से हुई, इसका अभी सटीक पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पहाड़ी रास्तों पर लगातार हो रहे इन हादसों से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
Cricket12 hours agoENG vs IND Dream11 Team Today 4th T20i: Bristol में होने वाले महामुकाबले की Perfect Fantasy Team
Cricket16 hours agoZIM vs BAN 2nd ODI Dream11 Team Today: आज के मैच की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और कप्तान विकल्प
Dehradun10 hours agoहवाला और संदिग्ध विदेशी मुद्रा लेनदेन पर देहरादून में ED का छापा, मौके पर मचा हड़ंकप
Haridwar9 hours agoभारी बारिश से हरिद्वार में जलभराव, सड़कें बनी तालाब, DM मयूर दीक्षित ने किया स्थलीय निरीक्षण
uttarakhand weather12 hours agoWeather Alert : उत्तराखंड पर अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने आज और कल के लिए किया अलर्ट जारी
big news12 hours agoदेहरादून पुलिस में बड़ा उलटफेर! 33 इंस्पेक्टर और SI के तबादले, कई थानों के प्रभारी बदले
Ramnagar6 hours agoपिरूमदारा में बड़ा हादसा टला, डंपर निकालने पहुंची हाइड्रा घर में घुसी, मौके पर मचा हड़कंप
Breakingnews6 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में कल भी बंद रहेंगे स्कूल, भारी बारिश के चलते लिया गया फैसला







































