Entertainment
मल्यालम सिनेमा को लगा बड़ा झटका! नहीं रहे श्रीनिवासन, 69 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा..

मल्यालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, पटकथा लेखक और निर्देशक Sreenivasan का 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। आज, 20 दिसंबर 2025 को उन्होंने कोच्चि के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके जाने की खबर ने पूरे दक्षिण भारतीय फिल्म जगत को गहरे शोक में डुबो दिया है।
इस विशेष लेख में हम उनके जीवन, करियर, परिवार और उस विरासत को याद कर रहे हैं, जिसने मल्यालम सिनेमा को सोचने की नई भाषा दी।
Table of Contents
श्रीनिवासन (Sreenivasan) जीवनी: एक नजर में
श्रीनिवासन सिर्फ एक कलाकार नहीं थे। वे मल्यालम सिनेमा की अंतरात्मा कहे जाते थे। उनकी फिल्मों में हास्य था, लेकिन वह हंसी हमेशा समाज से सवाल पूछती थी।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| पूरा नाम | श्रीनिवासन (Sreenivasan) |
| जन्म | 6 अप्रैल 1956 |
| जन्म स्थान | पट्टिओम, कन्नूर, केरल |
| निधन | 20 दिसंबर 2025 |
| उम्र | 69 वर्ष |
| पेशा | अभिनेता, पटकथा लेखक, निर्देशक |
| सक्रिय वर्ष | 1976 – 2023 |

शुरुआती जीवन और शिक्षा
श्रीनिवासन का जन्म केरल के कन्नूर जिले के छोटे से गांव पट्टिओम में हुआ। उनके पिता स्कूल शिक्षक थे और वामपंथी विचारधारा से जुड़े थे। यही सोच आगे चलकर श्रीनिवासन की फिल्मों की आत्मा बनी।
उन्होंने PRNSS कॉलेज, मट्टनूर से अर्थशास्त्र में स्नातक किया। फिल्मों के प्रति लगाव उन्हें चेन्नई ले गया, जहां उन्होंने फिल्म और टेलीविजन से जुड़ी औपचारिक ट्रेनिंग ली। यहीं से उनके सिनेमा सफर की नींव पड़ी।
Sreenivasan Career: अभिनय से आगे की सोच
1976 में उन्होंने फिल्म Manimuzhakkam से अभिनय की शुरुआत की। शुरुआती दौर में वे सहायक भूमिकाओं में दिखे, लेकिन उनकी असली पहचान एक लेखक के रूप में बनी।
पटकथा लेखक के रूप में पहचान
1984 में आई Odaruthammava Aalariyam ने यह साफ कर दिया कि मल्यालम सिनेमा को एक नया लेखक मिल चुका है। उनकी कहानियां आम आदमी के संघर्ष, राजनीति की विडंबनाओं और सामाजिक दिखावे पर तीखा व्यंग्य करती थीं।
मोहनलाल और श्रीनिवासन की ऐतिहासिक जोड़ी
Mohanlal के साथ उनकी जोड़ी मल्यालम सिनेमा की सबसे यादगार जोड़ियों में गिनी जाती है। Nadodikkattu में ‘दासन और विजयन’ आज भी दर्शकों की जुबान पर हैं। यह जोड़ी सिर्फ हंसाती नहीं थी, बल्कि बेरोजगारी और मध्यम वर्ग की हकीकत भी दिखाती थी।
श्रीनिवासन की यादगार फिल्में
श्रीनिवासन ने 225 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया और दर्जनों क्लासिक फिल्मों की पटकथा लिखी। उनकी कुछ सबसे प्रभावशाली फिल्में:
- Sandesham
राजनीति और परिवारवाद पर करारा व्यंग्य, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। - Nadodikkattu
बेरोजगारी पर बनी कॉमेडी, जिसने इतिहास रच दिया। - Vadakkunokkiyanthram
पुरुष असुरक्षा पर आधारित यह फिल्म उन्होंने खुद निर्देशित की। - Chinthavishtayaya Shyamala
रिश्तों और जिम्मेदारियों की संवेदनशील कहानी। - Katha Parayumpol
यही कहानी आगे चलकर हिंदी फिल्म Billu बनी। - Udayananu Tharam
फिल्म इंडस्ट्री की अंदरूनी सच्चाइयों पर बनी सशक्त कहानी।
पुरस्कार और सम्मान
अपने लंबे करियर में श्रीनिवासन को कई बड़े सम्मान मिले:
- राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
- केरल राज्य फिल्म पुरस्कार (कई बार)
- फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ
इन पुरस्कारों से ज्यादा अहम थी दर्शकों की वह स्वीकृति, जो उन्हें हर पीढ़ी से मिली।
निजी जीवन और परिवार
श्रीनिवासन का परिवार भी सिनेमा से जुड़ा रहा।
- पत्नी: विमला
- बड़े बेटे: Vineeth Sreenivasan – गायक, अभिनेता और सफल निर्देशक
- छोटे बेटे: Dhyan Sreenivasan – अभिनेता और निर्देशक
दोनों बेटों में दर्शक आज भी श्रीनिवासन की झलक महसूस करते हैं।
Sreenivasan Death: अंतिम दिन
पिछले कुछ वर्षों से श्रीनिवासन की तबीयत ठीक नहीं रहती थी। 2022 में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और बायपास सर्जरी भी हुई थी। इसके बाद स्वास्थ्य लगातार कमजोर होता गया।
20 दिसंबर 2025 की सुबह तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें कोच्चि के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत का कारण लंबे समय से चली आ रही बीमारी बताया गया है।
निष्कर्ष: एक युग का अंत
श्रीनिवासन का जाना सिर्फ एक अभिनेता का जाना नहीं है। यह उस सिनेमा का अंत है जो हंसते हुए सच कहता था। उनकी फिल्में, संवाद और किरदार आने वाली पीढ़ियों को सोचने पर मजबूर करते रहेंगे।
Sreenivasan Biography in Hindi पढ़ते हुए एक बात साफ हो जाती है। कलाकार चला जाता है, लेकिन उसकी सोच हमेशा जिंदा रहती है।
FAQs
श्रीनिवासन की मृत्यु कब हुई?
20 दिसंबर 2025 को कोच्चि में।
उनके कितने बच्चे हैं?
दो बेटे, विनीत श्रीनिवासन और ध्यान श्रीनिवासन।
क्या फिल्म Billu उनकी कहानी पर आधारित है?
हां, Billu फिल्म Katha Parayumpol की आधिकारिक रीमेक है।
उन्होंने कितनी फिल्मों में काम किया?
करीब 225 से अधिक फिल्मों में।
Entertainment
Lalit Modi On Sushmita Sen: ‘मैं तो केप्ट बॉयफ्रेंड था…’ ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग ब्रेकअप और ‘गोल्ड डिगर’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी..
Lalit Modi On Sushmita Sen
साल 2022 में जब बिजनेसमैन और IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के साथ अपनी कुछ बेहद करीबी तस्वीरें शेयर की थीं, तो पूरे देश में तहलका मच गया था। इंटरनेट पर हर जगह सिर्फ Lalit Modi and Sushmita Sen की ही चर्चा हो रही थी। हालांकि, यह रिश्ता जितनी जल्दी सुर्खियों में आया, उतनी ही जल्दी दोनों के रास्ते अलग भी हो गए। अब सालों बाद, ललित मोदी ने इस चर्चित रिश्ते, अपने ब्रेकअप की असली वजह और सुष्मिता सेन पर लगे ‘गोल्ड डिगर’ के आरोपों पर खुलकर बात की है।
‘Humans of Bombay’ पॉडकास्ट में ललित मोदी का बड़ा खुलासा
हाल ही में ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ (Humans of Bombay) के पॉडकास्ट इंटरव्यू में Lalit Modi ने Sushmita Sen से रिश्ते को लेकर कई हैरान करने वाले बयान दिए। ललित मोदी ने बताया कि सुष्मिता सेन उनके जीवन का एक बेहद खूबसूरत और खास हिस्सा रही हैं। उन्होंने कहा, “सुष्मिता मेरे लिए बहुत खास थीं। उन्होंने मुझे एक इंसान के रूप में आगे बढ़ने में मदद की। आज मैं जो कुछ भी हूं, उसमें उनका बड़ा योगदान है।”
क्यों हुआ ललित मोदी और सुष्मिता सेन का ब्रेकअप? (Sushmita Sen Lalit Modi Breakup Reason)
पॉडकास्ट के दौरान जब ललित मोदी से पूछा गया कि आखिर इतने प्यार के बाद भी दोनों का रिश्ता क्यों टूट गया? इस पर उन्होंने ब्रेकअप की असली वजह ‘लॉन्ग डिस्टेंस’ (Long Distance) को बताया।
ललित मोदी ने कहा:
“हमारे बीच रिश्ता बेहद खूबसूरत था, लेकिन हमारे बीच की दूरियां बहुत ज्यादा बढ़ गई थीं। सुष्मिता का पूरा करियर और काम भारत (India) में था, जबकि मेरी पूरी जिंदगी लंदन (London) में बसी हुई है। इस दूरी की वजह से हम साथ नहीं रह पाए। लेकिन आज भी हमारे मन में एक-दूसरे के लिए सम्मान है और वह मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं।”
‘गोल्ड डिगर’ ट्रोलिंग पर दिया करारा जवाब: “खर्चा सुष्मिता उठाती थी, मैं तो केप्ट बॉयफ्रेंड था”
जब 2022 में दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आई थीं, तो सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने सुष्मिता सेन को बुरी तरह ट्रोल किया था और उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ (पैसों के लिए प्यार करने वाली) कहा था। इस विवाद पर पहली बार डिफेंड करते हुए ललित मोदी ने सुष्मिता की जमकर तारीफ की और ट्रोलर्स के मुंह बंद कर दिए।
ललित मोदी ने हंसते हुए कहा:
- खुद कमाती हैं सुष्मिता: “सुष्मिता सेन एक सेल्फ-मेड, बेहद खूबसूरत और आर्थिक रूप से मजबूत महिला हैं। उन्होंने जो कुछ भी हासिल किया है, अपनी मेहनत से किया है।”
- डायमंड्स की मालकिन: “जितने हीरे (Diamonds) सुष्मिता के पास हैं, उतने शायद ही मैं किसी को जानता हूं जिसके पास हों। यहाँ तक कि उनके अपने डायमंड स्टोर्स भी रहे हैं।”
- हमेशा सुष्मिता ने किया पे: “जब भी हम दोनों बाहर जाते थे, तो ऐसा कभी नहीं हुआ कि मुझे बिल पे करना पड़ा हो। सारा खर्चा सुष्मिता खुद उठाती थीं। मैं तो उनके सामने एक ‘केप्ट बॉयफ्रेंड’ (Kept Boyfriend) की तरह था।”
- ललित थे ‘डायमंड डिगर’: ललित मोदी ने आगे कहा कि सुष्मिता कोई गोल्ड डिगर नहीं थीं, बल्कि अगर कहना ही है तो कहिए कि ललित मोदी एक ‘डायमंड डिगर’ थे, क्योंकि सुष्मिता खुद एक हीरा हैं।
उस वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट के पीछे की कहानी
जुलाई 2022 में जब ललित मोदी ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर सुष्मिता सेन को अपनी ‘बेटर हाफ’ बताते हुए तस्वीरें पोस्ट की थीं, तो वह पूरी तरह से अनस्क्रिप्टेड था। ललित मोदी ने याद करते हुए बताया, “हम फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे और किसी बात पर बहस हो रही थी। सुष्मिता ने मुझसे कहा कि तुम इसे पोस्ट नहीं करोगे। मैंने हंसते हुए बटन दबा दिया और पोस्ट कर दिया। जब तक हमारी फ्लाइट लैंड हुई, तब तक इंटरनेट पर हर तरफ हंगामा मच चुका था। लेकिन मुझे उस बात का कोई पछतावा नहीं है।”
सुष्मिता के ‘सिंगल मदर’ रूप के मुरीद हैं ललित मोदी
ब्रेकअप के बाद भी ललित मोदी के दिल में सुष्मिता सेन के लिए कोई कड़वाहट नहीं है। उन्होंने सुष्मिता की परवरिश की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होंने एक सिंगल मदर (Single Mother) बनकर अपनी दोनों बेटियों (रेनी और अलीशा) को पाला है, वह वाकई काबिले तारीफ है। वह आज भी सुष्मिता को आगे बढ़ता देख बेहद खुश होते हैं और उनके बेहतर भविष्य की कामना करते हैं।
Entertainment
UK07 राइडर Anurag Dobhal ने की सुसाइड की कोशिश, बोले- माता-पिता ने किया टॉर्चर, पत्नी ने भी छोड़ा साथ

Anurag Dobhal जिन्हें कि UK07 Rider यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम के नाम से जाना जाता है। आज बेहद ही मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया में अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जिसके बाद हर कोई हैरान है।
Table of Contents
Anurag Dobhal ने सोशल मीडिया पर किया चौंकाने वाला खुलासा
देहरादून के UK07 Rider नाम से मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के चर्चित कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल इन दिनों निजी जीवन में कठिन समय से गुजर रहे हैं। होली की रात उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर करीब दो घंटे का एक लंबा वीडियो जारी किया, जिसमें अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई अहम और चौंकाने वाली बातें साझा कीं।
इस वीडियो में यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने अपने ही माता पिता और भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में उन्होंने कहा कि उनके माचा पिता और भाई ने इस हद तक उन्हें टॉर्चर किया है कि जीने लायक नहीं बचे हैं। यहां तक कि उन्होंने ये भी आरोप लगाए हैं कि कुछ लोग उनकी हत्या की साजिश तक रच रहे हैं।

माता-पिता और भाई ने किया टॉर्चर, पत्नी ने भी छोड़ा साथ
अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में उनकी जिंदगी में इतनी हलचल मची कि अब कुछ स्टेबल नहीं है। उन्होंने कहा कि एक साल से वो मेेंटल ट्रॉमा से गुजर रहे हैं उनके अपनो ने ही उन्हें धोखा दिया और उनका सब कुछ छीन लिया, अब उनके पास कुछ भी नहीं बचा है।
उन्होंने बताया कि कैसे इंटरकास्ट मैरिज करते ही उनके प्रति उनका परिवार बदल गया। माता-पिता, भाई और श्रेया ने मुझे इतना परेशान किया कि आज में आत्महत्या करने की राह पर हूं। मेरी बीवी ने भी मुझपर यकीन नहीं किया और वो भी मुझे छोड़कर चली गई। अपने वीडियो में उन्होंने कहा कि ये उनका आखिरी ब्लॉग होगा और इसके साथ ही वो यूट्यूब को छोड़ रहे हैं।

मैं पागलों वाली स्टेज में पहुंच चुका हूं -अनुराग डोभाल
अपनी स्टोरी बताते हुए वो कई बार रो पड़े, रोते-रोते हुए उन्होंने कहा कि- अभी आज की डेट पर शायद मेरे पास कुछ भी नहीं बचा है। आज दिन तक मैंने कुछ खाया नहीं है, ना ही सोया हूं। मैं पागलों वाली स्टेज में पहुंच चुका हूं। मैं लगभग पागल हो चुका हूं।’
Uttarakhand
फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री, सीएम धामी ने किया बड़ा ऐलान

Uttarakhand News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं।
Table of Contents
फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री
उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंंड में भी ‘गोदान’ फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। सीएम धामी ने इसे टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और समाज को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का संदेश देती है।
गाय भारतीय संस्कृति, समाज का अभिन्न अंग – सीएम धामी
मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। इस तरह की फिल्मों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता विकसित होती है, इसलिए ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।

गौपालकों और पशुपालकों के लिए चलाई जा रही कई योजनाएं
सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में गोसदनों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे निराश्रित और बेसहारा गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सके।
गौपालकों और पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। ताकि उनकी आय में वृद्धि हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर बनी फिल्मों और रचनात्मक प्रयासों को भविष्य में भी प्रोत्साहन देती रहेगी।
uttarakhand weather9 hours agoदेहरादून समेत कई जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल
big news7 hours agoपौड़ी में गुलदार ने घास काटने गई महिला को बनाया निवाला, घसीटते हुए ले गया जंगल की ओर…
Uttarkashi8 hours agoउत्तरकाशी के बलाड़ी गांव में सांप के काटने से महिला की मौत, 6 महीने पहले ही हुआ था पति का निधन
Chamoli9 hours agoकर्णप्रयाग निहंग विवाद में गिरफ्तार लोगों को मिली जमानत, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
Roorkee4 hours agoसीएम धामी पहुंचे रूड़की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना
Uttarakhand3 hours agoपिरूल लाओ – पैसे पाओ योजना से जीवन हुआ आसान, आग से बच रहे जंगल, ग्रामीणों को भी मिला काम
Breakingnews2 hours agoBreaking News : पौड़ी के सतपुली में कार के ऊपर गिरा बोल्डर, 1की मौत 2 घायल, देखें वीडियो







































