Dehradun
मौसम विभाग की चेतावनी जारी, उत्तराखंड में फिर लौटेगी तेज बारिश

देहरादून: बीते सप्ताह जब मानसून की विदाई की खबर आई, तो पूरे उत्तराखंड में लोगों ने गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई। लेकिन राहत की यह सांस ज्यादा दिन नहीं टिक पाई। कुछ ही दिन बाद प्रदेश के कई हिस्सों में तेज दौर की बारिश ने सबको चौंका दिया। अब लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा है कि “क्या सच में मानसून विदा हो चुका है?”
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, इस असमय बारिश की वजह है चटक धूप और उमस के चलते बना निम्न दबाव का क्षेत्र जो मानसून की विदाई में बाधा बन गया है। इसके कारण अब फिर से उत्तराखंड में तेज बारिश की संभावना बन रही है।
6 और 7 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात में बने निम्न दबाव क्षेत्र ने मानसून की विदाई प्रक्रिया को रोक दिया है। इस दबाव के असर से अब उत्तराखंड में 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।
विशेष रूप से 6 और 7 अक्टूबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
उन्होंने बताया कि यह बारिश पोस्ट-मानसून काल की सामान्य प्रक्रिया से अलग है, क्योंकि इस बार पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जिससे मानसून की पूरी तरह से विदाई नहीं हो पाई है।
दून में दोपहर तक धूप, शाम को बारिश ने दिलाया सुकून
देहरादून में बीते कुछ दिनों से गर्मी और उमस बढ़ रही थी। गुरुवार को भी सुबह से तेज धूप के कारण तापमान चढ़ा हुआ था। लेकिन शाम करीब पांच बजे के बाद अचानक बदले मौसम के मिजाज और तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई।
तापमान के आंकड़े देखें तो….
अधिकतम तापमान: 33.0°C (सामान्य से 2°C ज्यादा)
न्यूनतम तापमान: 21.4°C (2°C की बढ़ोतरी)
आज यानी शुक्रवार को भी देहरादून समेत जिले के अन्य हिस्सों में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 22°C के आसार हैं।
पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट
प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने और तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
Breakingnews
देहरादून : बैरागीवाला में भाजपा नेता हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, आरोपी को बुलडोजर से किया धवस्त

Dehradun News : देहरादून जिले के विकासनगर स्थित बैरागीवाला में हुई भाजपा नेता की हत्या मामले में लोगों का आक्रोश कम होने का ही नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
बैरागीवाला में भाजपा नेता हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
बैरागीवाला में भाजपा नेता हत्या मामले में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया। जांच और लगातार दबिश के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रज्जाक, सलमान, जावेद और शहबाज शामिल हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

एसएसपी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
एसएसपी देहरादून द्वारा आमजन से अपील की गई कि कृपया शान्ति व्यवस्था बनाये रखें, उक्त प्रकरण में शामिल सभी अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के लिये दून पुलिस प्रतिबद्ध है।
प्रकरण में शामिल सभी अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही के साथ-साथ उन्हें मां0 न्यायालय से भी सख्त से सख्त सजा दिलाये जाने के लिये प्रभावी पैरवी की जाएगी।
big news
विकासनगर में बवाल के बाद इंटरनेट बंद, आगजनी और पत्थरबाजी हुई, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

Dehradun BJP Leader Murder :बैरागीवाला हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव, आरोपियों के घर बुलडोजर से धवस्त
Dehradun BJP Leader Murder : उत्तराखंड के देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र स्थित बैरागीवाला गांव में सिंचाई के पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल हुए, जबकि एक स्थानीय भाजपा नेता की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
Table of Contents
विकासनगर में बीजेपी नेता की हत्या के बाद बवाल के बाद इंटरनेट बंद
विकासनगर में बीजेपी नेता की हत्या के बाद बवाल होने के बाद इंटरनेट बंद कर दिया गया है। हिंदूवादी संगठन के लोगों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के घरों में आग लगा दी है। इसके साथ ही पत्थरबाजी की खबरें भी सामने आ रही हैं। हालात बेहद ही तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं।
स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील भी की गई है।

आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की टीमें अलर्ट मोड में हैं। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पूरे मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है।
प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित निर्माण पर बुलडोजर की कार्रवाई भी की गई। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।
Breakingnews
देहरादून के बैरागीवाला में भाजयुमो नेता की हत्या, इलाके में चरम पर पहुंचा सांप्रदायिक तनाव

Dehradun News : आपसी रंजिश के चलते देहरादून में भाजयुमो नेता की हत्या, इलाके में सनसनी
Dehradun News : देहरादून के विकासनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुरानी रंजिश के चलते भाजयुमो नेता की हत्या से सनसनी मच गई है। जिस से इलाके में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Table of Contents
देहरादून के बैरागीवाला में भाजयुमो नेता की हत्या
विकासनगर के सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरागीवाला गांव में खेतों की सिंचाई को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए, जबकि गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय विनोद ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
इलाके में चरम पर पहुंचा सांप्रदायिक तनाव
मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति उस समय और संवेदनशील हो गई जब विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता भी गांव पहुंच गए। पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने आक्रोश में आगे बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

विधायक मुन्ना सिंह चौहान पहुंचे मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। विधायक ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया, वहीं पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मामले में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं।
पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात
फिलहाल पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि विवाद खेतों में पानी लगाने को लेकर शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। मारपीट में तीन भाई गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है, हालांकि पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी तरह की अफवाह से बचने की अपील कर रही है।
Breakingnews14 hours agoउत्तराखंड का वीर सपूत हुआ बलिदान, डेढ़ साल पहले ही बसी थी नई जिंदगी, असम प्लेन क्रैश में जवान प्रशांत हुए शहीद
Breakingnews13 hours agoदेहरादून के बैरागीवाला में भाजयुमो नेता की हत्या, इलाके में चरम पर पहुंचा सांप्रदायिक तनाव
big news11 hours agoविकासनगर में बवाल के बाद इंटरनेट बंद, आगजनी और पत्थरबाजी हुई, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
Breakingnews8 hours agoदेहरादून : बैरागीवाला में भाजपा नेता हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, आरोपी को बुलडोजर से किया धवस्त







































