Udham Singh Nagar
रुद्रपुर पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, विभागीय समीक्षा में अफसरों को दिए सख्त निर्देश

रुद्रपुर: मंत्री कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग गणेश जोशी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार रुद्रपुर कलेक्ट्रेट पहुँचे। जहाँ उन्होंने एपीजे सभागार में जनपद के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
माननीय मंत्री जी ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए अधिशासी अभियंता को आरओबी काशीपुर के सभी कार्यों को संबंधित विभागों से समन्वय बना कर शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि महाराणा प्रताप चौक, काशीपुर से रामनगर जाने वाली सड़क एवं अन्य जो भी मार्ग अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो चूके है उन्हें मानसून के पश्चात तत्काल ठीक कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि एन एच एवं लोनिवि के कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करें ताकि किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न हो सके।
मंत्री ने विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि अधिशासी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सार्वजनिक स्थानों विशेष कर विद्यालयों के आस पास किसी भी तरह की कोई दुर्घटना न हो इसके दृष्टिगत लटकती या झूलती तारों को तत्काल सुधारें। जोशी ने विकास प्राधिकरण की प्रस्ताव में जनप्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए। मंत्री ने भारत सरकार की जल जीवन मिशन योजना की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधीक्षण अभियंता पेयजल निगम को निर्देश दिए कि पाईप लाईन बिछाने एवं सड़के आदि समस्याओं के निस्तारण हेतु अपने अधीनस्थों को निर्देशित करें और ठेकेदारों को सख्त निर्देश दें की कार्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
मंत्री जोशी ने प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चंद तिवारी के बैठक में उपस्थित न होने के कारण एक दिन का वेतन काटने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी मनरेगा के अंतर्गत होने वाले भुगतान को समयानुसार कराना सुनिश्चित करायें। जोशी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में वर्षकाल में हुई खराब सड़कों को मानसून काल समाप्त होते ही तत्काल सुधार कार्यों को प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करें एवं कार्यों की वीडियोग्राफी कराकर दिखाए। इसी के साथ मंत्री ने उद्यान, अमृत सरोवर, जल संस्थान सहित अन्य विभागों की समीक्षा की।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक शिव अरोरा, तिलक राज बेहड़, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, दर्जा राज्यमंत्री उत्तम दत्ता, जिला महामंत्री भाजपा अमित नारंग, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, परियोजना निदेशक डीआरडीए हिमांशु जोशी, डीडीओ सुशील मोहन डोभाल, डीएसटीओ नफील जमील, सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं आने जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Udham Singh Nagar
बाजपुर में मदरसा सील होने पर हड़कंप, संचालक ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

Bazpur News : उधम सिंह नगर के बाजपुर में प्रशासन ने मदरसा जामिया हनफिया रज़ाउल उलूम को सील कर दिया। इस कार्रवाई को राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। प्रशासन की अचानक हुई कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हलचल देखने को मिली।
Table of Contents
बाजपुर में मदरसा सील होने पर हड़कंप
बाजपुर में मदरसा सील होने पर हड़कंप मच गया है। मदरसा संचालक इरशाद अली ने सीलिंग की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मदरसे के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पहले से चल रही थी और इसके लिए निर्धारित शुल्क भी जमा कराया जा चुका था।
संचालक ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
संचालक के अनुसार, प्रशासनिक अधिकारियों को रजिस्ट्रेशन आवेदन से जुड़े दस्तावेज और शुल्क जमा करने की रसीद भी दिखाई गई थी। इसके बावजूद टीम ने मदरसे को सील कर दिया।

इरशाद अली का कहना है कि जब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी थी, तो आखिर किस आधार पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की वजह स्पष्ट करने और पूरी प्रक्रिया की जानकारी देने की मांग की है।
कार्रवाई के बाद मदरसा संचालक ने जताया विरोध
बताया जा रहा है कि प्रशासनिक टीम अधिकारियों की मौजूदगी में मदरसा परिसर पहुंची और सीलिंग की कार्रवाई पूरी की। कार्रवाई के बाद मदरसा संचालक ने विरोध जताते हुए प्रशासन की प्रक्रिया और फैसले पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल, इस मामले में प्रशासन की ओर से कार्रवाई के विस्तृत आधार को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।
Udham Singh Nagar
रुद्रपुर में मौलाना को भड़काऊ बयान देना पड़ा भारी, मुदकमा दर्ज, विधायक ने भी दिया जवाब

Rudrapur News : ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में त्रिशूल चौक पर ईद उल मिलादुन्नबी के जलूस के दौरान एक ऐसा भड़काऊ बयान वायरल हुआ जो कि मौलवी को भारी पड़ गया है। इस विवादित भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एशन मे आई और मुकदमा दर्ज कर दिया और जाँच शुरू कर दी है।
Table of Contents
रुद्रपुर में मौलाना को भड़काऊ बयान देना पड़ा भारी
ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में ईद-उल-मिलादुन्नबी के दौरान रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्म के लोगों के बीच एक विवादित बयान दे डाला, जिसके बाद सियासत में उबाल आ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और विवादित बयान देने वाले मौलवी पर मुकदमा दर्ज कर दिया।
वीडियो में वक्ता द्वारा कहा गया कि अगर मदरसे बंद कर दिए तो फिर देखना मुसलमान क्या हाल करेंगे। ये किसी की सुनने वाले नहीं हैं। ये तो अपने मौलाना की इज्जत करते हैं, तो सुन लेते हैं, वरना आज भी वही जज्बा है, जब शहादत के समय था, जब जंग हुई थी और नबी जब परेशान हुए थे। इस तरह के बयान मुस्लिम वक्ता द्वारा दिए गए, जिसके बाद माहौल गरमा गया है और भाजपा विधायक शिव अरोड़ा ने इसका जवाब दिया है।

विधायक शिव अरोड़ा ने भी दिया जवाब
भड़काऊ भाषण को लेकर कहा कि बारावफात पर रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर कुछ कट्टरपंथी ये धमकाते हैं कि मुसलमान क्या हाल करेंगे, अगर मदरसे बंद कर दिए गए तो। ये जितने भी अवैध मदरसे हैं, ये आतंकवादी और दंगाई पैदा होते हैं, वह बंद ही नहीं, नस्तेनाबूद होंगे। ये मुख्यमंत्री धामी की सरकार है। यहां दंगाइयों और आतंकवादियों को पैदा करने वाले मदरसों की कोई जगह नहीं है।
और कांग्रेस की मानसिकता, जो तुम्हें मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने के सपने दिखाती थी, ऐसे सपने देखना बंद करो। और ये जो धमकाने की हिमाकत कर रहे हो, सुधर जाओ, नहीं तो ऐसा हाल होगा कि सात पुश्तें याद रखेंगी।
सरकारी जमीनें ली गईं हैं वापस
विधायक ने कहा कि रुद्रपुर ईदगाह की जमीन की बात है, वो सरकारी जमीन थी, वापस ली गई और दुनिया की कोई ताकत उस जमीन को तुम्हें वापस नहीं दिला सकती। और यहां के नए-नए नेता, जो कांग्रेसी बने हैं, वो इसी जलसे में कूद-कूदकर मुबारकबाद देते फिर रहे थे और जब हिंदुओं को धमकाया गया कि मुसलमान क्या हाल करेंगे, तब उनकी जुबान सिल जाती है।
Udham Singh Nagar
राखी से पहले मिठाई की दुकानों पर छापा, मिलावटी मावा-मिठाई का भंडाफोड़

Bazpur News : ऊधम सिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र में मिलावटी मिठाई और मावे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सुल्तानपुर पट्टी इलाके में एसडीएम ऋचा सिंह के नेतृत्व में राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने मिठाई की दुकानों और निर्माण स्थलों पर अचानक छापेमारी की। कार्रवाई की खबर फैलते ही कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
Table of Contents
राखी से पहले मिठाई की दुकानों पर छापा
जांच के दौरान एक घर में मिठाई और मावा तैयार किए जाने का मामला सामने आया। टीम ने मौके से तैयार मिठाइयां, मावा और कथित तौर पर मिलावटी मावा बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की। खाद्य विभाग ने जांच के लिए नमूने लिए और मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कराया।
मिलावटी मावा-मिठाई का भंडाफोड़
एक मिठाई की दुकान की जांच के दौरान करीब 50 किलो खोया और छैना से बनी मिठाइयां मिलीं। टीम के मुताबिक, इन खाद्य पदार्थों में गंदगी और कीड़े-मकोड़े पाए गए। संबंधित सामग्री को नष्ट करने के साथ खोये के नमूने जांच के लिए भेजे गए। साफ-सफाई के नियमों का पालन नहीं करने पर दुकान का चालान भी किया गया।

इसके बाद टीम ने एक अन्य प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की। यहां मिल्क पाउडर और रिफाइंड ऑयल से मावा तैयार किए जाने की बात सामने आई। मौके से करीब 80 किलो कथित मिलावटी खोया, 40 किलो बर्फी और करीब डेढ़ क्विंटल केक बरामद किया गया।
नकली मावे से बनी मिठाईयों को कराया नष्ट
खाद्य विभाग ने सभी संबंधित खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए और दुकान संचालक की मौजूदगी में तैयार मिठाइयों व मावे को नष्ट कराया। प्रशासन की ओर से प्रतिष्ठान पर एक लाख रुपये तक के जुर्माने की कार्रवाई की गई है। वहीं, खाद्य विभाग ने मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Uttarkashi24 hours agoउत्तरकाशी में भतीजे ने चाचा पर कुल्हाड़ी से किया वार, इलाज के दौरान मौत
Haridwar23 hours agoहरिद्वार में पुलिया पर खेल रही थीं दो बच्चियां, अचानक नाले में गिरीं, एक बची, दूसरी लापता
Breakingnews19 hours agoदेहरादून पुलिस में बड़ा उलटफेर, 53 इंस्पेक्टर-दरोगा बदले, देखें पूरी लिस्ट
uttarakhand weather52 minutes agoउत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 10 से 12 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट
Rudraprayag19 hours agoरूद्रप्रयाग के मथ्यागांव में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौत
Haldwani3 minutes agoहल्द्वानी में भाजपा का महामंथन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू






































