Champawat
स्कूल के लिए निकली नाबालिग छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया अपहरण की छेड़खानी, बदहवास हालत में पहुंची घर

लोहाघाट – लोहाघाट में घर से स्कूल के लिए निकली नाबालिग छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण और छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद लोगों और व्यापारियों में गहरा आक्रोश है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो, बीएनएस की धारा 123 और 74 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उनकी नाबालिग बेटी सुबह स्कूल के लिए निकली थी। आरोप है कि इसी बीच रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका अपहरण कर लिया और नाबालिग को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ छेड़खानी की। छात्रा के स्कूल नहीं पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन ने जब परिजनों से संपर्क किया तो वे सदमे में आ गए। इसी दौरान नाबालिग छात्रा बदहवास हालत में घर पहुंच गई। परिजनों की पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ। नाबालिग की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी तीन से चार के करीब हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, बीएनएस की धारा 123 और 74 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
उप जिला अस्पताल की चिकित्साधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि पीड़िता छात्रा ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाने की बात कही है। बताया कि छात्रा को जो नशे का पदार्थ सुंघाया है उसका सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच की रिपोर्ट आने के बाद मामले का सही पता पता चल पाएगा।
एसपी,अजय गणपति ने बताया कि छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। इसके बाद ही घटना का पता चल पाएगा।
लोहाघाट नगर की एक गली में पूर्व में भी कई वारदातें हो चुकी हैं। नाबालिग बच्चों के बीच दो बार चाकूबाजी की घटना हो चुकी हैं। इसके बाद भी इस गली में पुलिस गश्त नहीं होती है। इससे दुकानदारों और क्षेत्रवासियों में नाराजगी है।
लोहाघाट नगर में नाबालिग छात्रा के अपहरण और छेड़खानी की घटना पर लोगों और व्यापारियों में उबाल है। आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। चेतावनी दी कि बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे। बुधवार को नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया और निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों व लोगों ने पुलिस थाने में निरीक्षक अशोक कुमार का घेराव किया। सूचना पर एसपी अजय गणपति और सीओ वंदना वर्मा भी मौके पर पहुंच गई।
लोगों ने एसपी से लोहाघाट में पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार लाने और गश्त करने की मांग उठाई। आक्रोशित लोगों का कहना था कि भीड़भाड वाले स्थान पर एक छात्रा का अपहरण होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी ने भी एसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है।
Champawat
योग दिवस पर मुख्यमंत्री धामी करेंगे बनबसा में योगाभ्यास, 21 जून को मिनी स्टेडियम बनेगा योग का केंद्र

Yoga Day 2026 : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर 21 जून को बनबसा स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले भव्य योग कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे और हजारों लोगों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देंगे।
Table of Contents
योग दिवस पर मुख्यमंत्री धामी करेंगे बनबसा में योगाभ्यास
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री धामी बनबसा में योगाभ्यास करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को टनकपुर पावर स्टेशन सभागार, बनबसा में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं पूर्व उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग विनय रूहेला ने की।
बैठक में विनय रूहेला ने सभी विभागों को समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होने वाला यह आयोजन जनपद और प्रदेश दोनों के लिए गौरव का विषय है, इसलिए व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

21 जून को मिनी स्टेडियम बनेगा योग का केंद्र
बैठक में अपर सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा उत्तराखण्ड डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाएं, आपदा प्रबंधन, मंच, साउंड सिस्टम, बैठने की व्यवस्था तथा प्रवेश-निकास मार्गों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर
अधिकारियों ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का आधार है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों और आमजन से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भागीदारी करने की अपील की।
Champawat
चंपावत-लोहाघाट हाईवे पर भीषण हादसा, खाई में गिरी कार फिर लगी आग, 2 की मौके पर ही मौत

Champawat Accident : चंपावत जिले के लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बंतोली गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही वाहन में आग लग गई, जिससे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
चंपावत-लोहाघाट हाईवे पर भीषण हादसा
हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना क्षेत्र की ओर जा रही कार मरोड़ाखान से लगभग दो किलोमीटर आगे बंतोली गांव के ऊपर एनएच पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन गहरी खाई में गिरने के बाद जोरदार धमाके के साथ आग की चपेट में आ गया।
खाई में गिरी कार फिर लगी आग, हादसे में 2 की मौत
हादसे में वाहन चालक राजेन्द्र कुमार (48 वर्ष), निवासी डीडीहाट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार बलदेव कुमार (36 वर्ष), निवासी कनालीछीना, पिथौरागढ़ वाहन में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी भी मौत हो गई।

हादसे में दो बच्चों समेत तीन घायल
दुर्घटना में बलदेव कुमार की पत्नी नीतू देवी (36 वर्ष), पुत्री अक्षिता (8 वर्ष) तथा पुत्र आरव (5 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस फायर एवं एसडीआरएफ राहत-बचाव दल की मदद से तीनों घायलों को खाई से निकालकर आपातकालीन वाहन के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार तीनों घायलों को गंभीर चोटें आई हैं और चिकित्सकों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
Champawat
Champawat News : चंपावत में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

Champawat News : चंपावत जिले से नाबालिग के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। जिसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस मामले में एक मेडिकल स्टोर संचालक पर आरोप लगे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
चंपावत में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश
चम्पावत जिले के बनबसा क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मेडिकल व्यवसायी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि बढ़ते जनाक्रोश के बीच प्रशासन ने उसके मेडिकल स्टोर को भी सील कर दिया है।
आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार पीड़िता के परिजनों ने बनबसा थाने में तहरीर देकर एक मेडिकल प्रतिष्ठान संचालक पर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश
घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। विभिन्न सामाजिक एवं हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों के बढ़ते रोष को देखते हुए प्रशासनिक टीम ने आरोपी के मेडिकल स्टोर को सील करने की कार्रवाई भी की।
संगठनों के पदाधिकारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए नाबालिग पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने और दोषी को कठोरतम सजा दिए जाने की मांग की। साथ ही उन्होंने मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए बनबसा पुलिस की सराहना भी की।
पुलिस ने लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील
थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि परिजनों की तहरीर और जांच के आधार पर आरोपी राज मुशर्रफ के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
uttarakhand weather11 hours agoMonsoon Update: उत्तराखंड में मानसून की दस्तक में हो सकती है देरी, IMD ने बताया कब पहुंचेगा उत्तराखंड ?
Champawat13 hours agoयोग दिवस पर मुख्यमंत्री धामी करेंगे बनबसा में योगाभ्यास, 21 जून को मिनी स्टेडियम बनेगा योग का केंद्र
Dehradun14 hours ago2 जुलाई को प्रदेश में एक साथ 70 जगहों पर होगी मॉक ड्रिल, मानसून से पहले परखी जाएंगी तैयारियां
Dehradun11 hours agoदेहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये
Politics8 hours agoकांग्रेस ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 28 जून से शुरू करेगी जागरूकता अभियान
Dehradun7 hours agoउत्तराखण्ड पुलिस को मिला ‘Institutional Performance Award’, बढ़ाया प्रदेश का मान






































