Chamoli
मानसून की मार: सिमली-ग्वालदम हाईवे पर मलबे में फंसी बस, कई रास्ते बंद, गांवों का संपर्क कटा

गौचर (चमोली): मानसून की लगातार बारिश ने उत्तराखंड में आम जनजीवन को फिर से संकट में डाल दिया है। सिमली-ग्वालदम नेशनल हाईवे पर गौचर-कमेड़ा के पास शनिवार सुबह पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर गिरने से एक बस मलबे में फंस गई। इस घटना के बाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। बीआरओ की टीमें मौके पर पहुंचकर बोल्डर हटाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन लगातार गिरते मलबे के कारण राहत कार्यों में बाधा आ रही है।
राहत की राह में रुकावट
बस में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन डर और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। मलबे में फंसी बस को निकालने के प्रयास जारी हैं। आसपास के लोग और स्थानीय प्रशासन भी मदद में जुटे हैं। यात्रियों को चाय-पानी जैसी आवश्यक सहायता पहुंचाई जा रही है, लेकिन रास्ता खुलने तक राहत अधूरी ही बनी हुई है।
कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मार्ग भी बाधित
वहीं दूसरी ओर, कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग पर भी हालात चिंताजनक हैं। कनखुल तल्ला के पास शनिवार सुबह फिर से भारी मलबा गिरा, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। पिछले 24 घंटों से यह रास्ता बाधित है और कपीरी पट्टी के दर्जनों गांवों का मुख्य बाजारों से संपर्क कट चुका है। ग्रामीणों को राशन, दवाई और जरूरी सामान की आपूर्ति में दिक्कतें हो रही हैं।
मानसून का कहर जारी रहेगा
मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर ने जानकारी दी है कि राज्य में इस बार मानसून सामान्य से कहीं अधिक सक्रिय है। अब तक बारिश का आंकड़ा हर साल के औसत से अधिक हो चुका है। विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि मानसून 15 सितंबर तक जारी रहेगा, और इसके बाद इसमें थोड़ी नरमी आ सकती है। सितंबर के आखिरी सप्ताह तक मानसून की विदाई की संभावना है, लेकिन तब तक लोगों को सावधानी बरतने की सख्त ज़रूरत है।
Chamoli
बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण महोत्सव का आगाज, जयकारों के बीच निकली डोली

Chamoli News : बद्रीनाथ धाम में दो दिवसीय नर-नारायण महोत्सव का विधिवत आगाज हो गया है। महोत्सव के पहले दिन बद्रीनाथ मंदिर में भगवान नर-नारायण की उत्सव मूर्ति का विशेष महाभिषेक और पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भगवान को भोग अर्पित कर आरती संपन्न हुई।
Table of Contents
बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण महोत्सव का शुभारंभ
मंदिर के मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी के नेतृत्व में धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए गए। पूजा के बाद सुबह करीब 9:30 बजे भगवान नर-नारायण की उत्सव डोली भक्तों के साथ माता मूर्ति मंदिर के लिए रवाना हुई।
माता मूर्ति मंदिर पहुंचने पर नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी की ओर से भगवान नर-नारायण का महाभिषेक और विधिवत पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही भगवान को भोग भी अर्पित किया जाएगा।

बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह
नर-नारायण महोत्सव को लेकर बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन के दौरान विभिन्न धार्मिक परंपराओं और अनुष्ठानों का विधिवत आयोजन किया जा रहा है।
Uttarakhand
Chamoli Tunnel Landslide : टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया; दो की तलाश जारी

Chamoli Tunnel Landslide Update
चमोली टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान एक और श्रमिक को टनल से बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा गया है।
दो की तलाश जारी
टनल में लापता दो अन्य श्रमिकों की तलाश युद्धस्तर पर जारी है। रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। अभियान के दौरान टनल में मौजूद पानी की निकासी का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए सक्शन पंपों सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद ली जा रही है, ताकि टनल के भीतर रेस्क्यू टीमों की आवाजाही सुगम हो सके और संभावित स्थानों तक पहुंचकर लापता श्रमिकों की खोज की जा सके।
जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ तथा संबंधित विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। रेस्क्यू कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है तथा अभियान को गति देने के लिए आवश्यक संसाधन एवं उपकरण मौके पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
प्रशासन द्वारा लापता दोनों श्रमिकों की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीमों द्वारा पूरी तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है और श्रमिकों तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
big news
चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 9, जिलाधिकारी ने की पुष्टि…

Pipalkoti Tunnel Accident : उत्तराखंड के चमोली जिले में विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। सुरंग के भीतर अचानक पानी और मलबा आने के बाद कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए थे। हादसे के बाद से राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।
Table of Contents
चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 9
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी के अनुसार, घटना के वक्त सुरंग के अंदर कुल 22 लोग मौजूद थे। रेस्क्यू टीमों ने रातभर अभियान चलाकर 19 लोगों को सुरंग से बाहर निकाल लिया। इनमें से 9 लोगों की मौत हो चुकी है।
तीन लोग अब भी लापतास तलाश जारी
अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के बाद से अब भी तीन लोग लापता हैं। उन्हें खोजने के लिए सुरंग के अंदर राहत एवं बचाव दल लगातार अभियान चला रहे हैं। खराब मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

THDC की निर्माणीधीन टनल में हुआ ये हादसा
बता दें कि ये हादसा टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (THDC) की विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुआ। देर शाम टनल के अंदर पानी और मलबा अचानक अंदर घुस गया था। जिस कारण 22 मजदूर अंदर ही फंस गए थे। रातभर चले रेस्क्यू अभियान के बाद 19 लोगों को बाहर निकाला जा सका।

Cricket22 hours agoTRT vs MO Dream11 Prediction Final 2026: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Tips in Hindi
Cricket24 hours agoTRT-W vs SUL-W Dream11 Prediction Final 2026: Pitch Report, Playing 11, Fantasy Cricket Tips
uttarakhand weather6 hours agoउत्तराखंड में नहीं थम रहा बारिश का दौर, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Dehradun6 hours agoभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, सीएम धामी ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर किया याद
big news5 hours agoत्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप, एक की दर्दनाक मौत
Dehradun1 hour agoनियुक्ति की मांग पर सड़कों पर उतरे बीपीएड बेरोजगार, पुलिस ने हिरासत में लिया
Cricket1 hour agoNDT vs EDR Dream11 Prediction Match 30 DPL 2026: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips
Chamoli4 hours agoबद्रीनाथ धाम में नर-नारायण महोत्सव का आगाज, जयकारों के बीच निकली डोली






































