Uttarakhand
मस्जिद विवाद: कल उत्तरकाशी में महापंचायत, टी राजा और देव डोलियाँ होंगे शामिल !

उत्तरकाशी – उत्तरकाशी में कल होने वाली हिंदू महापंचायत की तैयारियाँ जोरों पर हैं। रामलीला मैदान में इस महापंचायत के आयोजन के लिए कार्य शुरू हो चुका है, जहां हिंदू संगठनों के लोग अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जोर-शोर से जुटे हैं। खास बात यह है कि इस महापंचायत में देव डोलियों को भी आमंत्रित किया गया है, जिनमें उत्तरकाशी के आराध्य देव कंण्डार देवता की डोली प्रमुख है। डोली ने महापंचायत में उपस्थित होने वाले लोगों को आशीर्वाद देते हुए, इस आयोजन में एकजुटता का संदेश दिया और हिंदू समाज के एकता के लिए साथ खड़े रहने का आह्वान किया।
यह महापंचायत उत्तरकाशी में हाल ही में बनी मस्जिद के खिलाफ आयोजित की जा रही है। हिंदू संगठनों का कहना है कि इस मस्जिद का निर्माण अवैध रूप से हुआ है और इस मुद्दे को लेकर उनका विरोध जारी रहेगा। महापंचायत में हैदराबाद के विधायक टी. राजा स्वामी और दर्शन भारती सहित हजारों लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है।
सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। अतिरिक्त पुलिस बल को अन्य जनपदों से मंगवाया जा रहा है, ताकि महापंचायत के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था से बचा जा सके। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने विभिन्न प्वाइंट्स पर नाके लगाए हैं और इस आयोजन को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।
#MosqueControversy, #HinduMahapanchayat, #TRaja, #DevDolies, #Uttarkashi, #uttarakhand
Uttarakhand
भारत पर्व पर प्रदर्शित होगी उत्तराखंड की झांकी, “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” की थीम पर है आधारित

Uttarakhand News : भारत पर्व पर उत्तराखंड की झांकी भी प्रदर्शित होगी। जो कि “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” की थीम पर आधारित है। इसमें अल्मोड़ा और बागेश्वर की ताम्र कला को प्रदर्शित किया गया है।
Table of Contents
भारत पर्व पर प्रदर्शित होगी उत्तराखंड की झांकी
भारत पर्व के आयोजन के दौरान 26 से 31 जनवरी तक दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में उत्तराखण्ड की विकास यात्रा के दर्शन किए जा सकेंगे। इस वर्ष उत्तराखण्ड की झांकी की थीम “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” रखी गई है, जो आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप राज्य की सांस्कृतिक, आर्थिक एवं पारंपरिक आत्मनिर्भरता को दर्शाती है।
“आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” की थीम पर है आधारित
सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक एवं झांकी के नोडल अधिकारी के.एस. चौहान ने बताया कि “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” झांकी के ट्रैक्टर सेक्शन में पारंपरिक वाद्ययंत्रों ढोल और रणसिंघा की आकर्षक तांबे की प्रतिकृतियां हैं, जो उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शिल्पी कारीगरों की कलात्मक महारत का प्रतीक हैं।

ट्रेलर सेक्शन के पहले भाग में तांबे के मंजीरे की एक बड़ी मूर्ति दिखायी गई है, जो तांबे की कला की बारीकियों को विस्तार से उजागर करती है। बीच का सेक्शन खूबसूरती से बनाए गए तांबे के बर्तन जैसे गागर, सुरही, कुण्डी को दर्शाया गया है, जो उत्तराखण्ड के पारंपरिक घरेलू जीवन के आवश्यक तत्व हैं।
कौशल और श्रम की गरिमा का प्रतीक हैं ये बर्तन
इस सेक्शन के नीचे, साइड पैनल पारंपरिक वाद्ययंत्र भोंकोर के प्रमुख चित्रणों से सजाए गए हैं, जो सांस्कृतिक कहानी को और समृद्ध करते हैं। झांकी के पिछले सेक्शन में तांबे के कारीगर की एक आकर्षक और प्रभावशाली मूर्ति है, जो हाथ से तांबे के बर्तन बनाने की प्रक्रिया में लगा हुआ है। कारीगर के चारों ओर बारीकी से बनाए गए तांबे के बर्तन हैं, जो पीढ़ियों से मिले ज्ञान, कौशल और श्रम की गरिमा का प्रतीक हैं।
उत्तराखण्ड की ये झांकी उत्तराखण्ड के शिल्पी समुदाय की कारीगरी, सांस्कृतिक योगदान, आर्थिक आत्मनिर्भरता, आजीविका, कौशल एवं परम्परा को दर्शाती है। चौहान ने आगे बताया कि उत्तराखण्ड की झांकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को उसकी प्राचीन शिल्प कला के माध्यम से प्रभावी रूप से प्रस्तुत करती है, जो आज भी जीवंत रूप में समाज का हिस्सा बनी हुई है।

उत्तराखण्ड की समृद्ध परंपराओं और रचनात्मक विरासत
स्थानीय कारीगरों द्वारा पारंपरिक तकनीकों से निर्मित तांबे के बर्तन और उपकरण न केवल उत्कृष्ट शिल्प कौशल का उदाहरण हैं, बल्कि राज्य के सामाजिक, सांस्कृतिक के साथ ही धार्मिक जीवन में भी इनका विशेष महत्व रहा है। सदियों से ये शिल्प उत्पाद घरेलू उपयोग और पारंपरिक अनुष्ठानों का अभिन्न अंग रहे हैं, जो उत्तराखण्ड की समृद्ध परंपराओं और रचनात्मक विरासत को दर्शाते हैं।
उन्होंने कहा कि विशेष रूप से शिल्पी समुदाय के अनेक परिवारों के लिए ये प्राचीन शिल्प केवल एक सांस्कृतिक परंपरा नहीं, बल्कि आजीविका का एक सशक्त माध्यम भी है। पीढ़ियों से चली आ रही उत्कृष्ट तकनीकें प्रत्येक कृति को एक साधारण उपयोगी वस्तु से आगे बढ़ाकर कला के विशिष्ट नमूने में परिवर्तित कर देती हैं, जो शिल्पी समुदाय की सांस्कृतिक पहचान और विरासत को प्रतिबिंबित करती हैं।
Dehradun
प्रोजेक्ट्स की धीमी गति पर मुख्य सचिव ने जताई नाराजगी, कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश

Dehradun News : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरूवार को सचिवालय में पूंजीगत व्यय, सीएसएस योजनाएं, एसएएससीआई, एसएनए स्पर्श एवं विभागों की व्यय योजनाओं के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों के साथ बैठक ली।
Table of Contents
प्रोजेक्ट्स की धीमी गति पर मुख्य सचिव ने जताई नाराजगी
मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित योजनाओं (ईएपी) के सम्बन्ध में अधिकारियों को धीमी प्रगति वाले प्रोजेक्ट्स में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट्स की धीमी प्रगति के लिए विभागाध्यक्ष एवं सचिव जिम्मेदार होंगे।
मुख्य सचिव ने कहा कि उद्यान एवं कृषि विभाग को मिलकर बड़े एवं एकीकृत प्रोजेक्ट्स पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सेब, कीवी और ऐरोमा के क्षेत्र में इंटीग्रेटेड फार्मिंग की दिशा में काम किया जाए। उन्होंने कहा कि फिशरीज के अंतर्गत ट्राउट उत्पादन में बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए कोल्ड स्टोरेज की भी आवश्यकता होगी। उन्होंने पशुपालन विभाग एवं सहकारिता विभाग को मिलकर लाइवस्टॉक एवं फिशरीज को लेकर इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट तैयार किया जाने के निर्देश दिए।
प्रदेशभर में कोल्ड स्टोरेज चेन की जाए तैयार
मुख्य सचिव ने ऐपल मिशन के तहत सेब के उत्पादन के लिए नर्सरी एवं कोल्ड स्टोरेज चैन तैयार किए जाने हेतु अच्छे प्रोजेक्ट्स तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में जहां जहाँ आवश्यकता है, कोल्ड स्टोरेज चैन तैयार की जाए ताकि प्रदेश का कोई भी किसान खुद अपने किसी भी उत्पाद कोल्ड स्टोर में रखकर अनुकूल समय पर अपने उत्पाद बाज़ार में उतार सकता है।

मुख्य सचिव ने पीएमजीएसवाई के तहत प्रदेशभर में भूमि मुआवजा वितरण कार्य अभियान चलाकर शून्य किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारियों को जिलावार डेटा उपलब्ध कराते हुए इस वित्तीय वर्ष में भूमि मुआवजा पूर्ण रूप से वितरित किए जाने हेतु लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग चैन लिंक फेंसिंग के लिए प्राप्त प्रोजेक्ट्स की प्राथमिकता तय करते हुए प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजे जायें।
जल संरक्षण के लिए किए जाएं प्रयास
मुख्य सचिव ने स्प्रिंग एवं रिवर रेजूविनेशन प्राधिकरण के तहत जल संरक्षण हेतु बैराज एवं चेक डैम के प्रोजेक्ट्स संबंधित विभागों द्वारा तैयार किए जा सकते हैं। उन्होंने सारा के तहत फंड्स को पूर्णतः यूटिलाइज़ किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग को नए बस स्टेशन, चार्जिंग स्टेशन के कार्यों में तेजी लाते हुए अपना इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किए जाने के निर्देश दिए।
Haridwar
अमित शाह ने निरंजनी अखाड़े में किया आस्था संवाद, हनुमान मंदिर में पूजा कर संतों से लिया आशीर्वाद

Haridwar News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। इस दौरान वो हरिद्वार और ऋषिकेश में कई स्थानों पर गए। हरिद्वार में अपने कार्यक्रमों के अंतिम चरण में वो निरंजनी आखाड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने हनुमान मंदिर में पूजा कर संतों से आशीर्वाद लिया।
Table of Contents
अमित शाह ने हनुमान मंदिर में पूजा कर संतों से लिया आशीर्वाद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज निरंजनी अखाड़े पहुंचे। अखाड़े में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में अमित शाह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और संत समाज से आत्मीय मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
निरंजनी अखाड़े पहुंचते ही गृह मंत्री ने अखाड़ा परिसर और उसकी धार्मिक गरिमा को नजदीक से देखा। जहां मां गंगा को नमन कर उन्होंने अपनी यात्रा का समापन किया।

अमित शाह ने निरंजनी अखाड़े में किया आस्था संवाद
अखाड़े की आध्यात्मिक व्यवस्था और परंपराओं को देखकर अमित शाह ने संतों से संवाद किया और सनातन संस्कृति के संरक्षण पर चर्चा की। धार्मिक आयोजनों से लेकर सामाजिक संस्थानों तक, पूरे दौरे में अमित शाह की गतिविधियों पर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर बनी रही।
निरंजनी अखाड़े में उनका ये प्रवास सिर्फ औपचारिक नहीं बल्कि संत समाज से सीधा संवाद और आस्था के संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिसने हरिद्वार के धार्मिक वातावरण को विशेष महत्व दे दिया।
Cricket13 hours agoJSK vs PR Dream11 Prediction: आज का मैच, पिच रिपोर्ट, संभावित XI और बेस्ट फैंटेसी टीम..
Business12 hours agoसोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट , जाने अपने शहर मे आज का ताज़ा भाव…
big news15 hours agoकथित नकल माफिया गिरोह के सरगना हाकम सिंह को राहत, पटवारी पेपर लीक मामले में मिली जमानत
Uttar Pradesh14 hours agoजानिए कब होगी UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा, सूत्रों के हवाले से बड़ा अपडेट
big news15 hours agoभालू से जान बचाकर भाग रहे बुजुर्ग की पहाड़ी से नीचे गिरने से मौत, इलाके में पसरा मातम
Cricket13 hours agoअफगान बनाम वेस्ट इंडीस सिरीज़ का तीसरे टी20 आज , जानिए पिच रिपोर्ट, संभावित XI और बेस्ट फैंटेसी टीम..
Breakingnews9 hours agoजम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, खाई में गिरा सेना का वाहन, दस जवानों की मौत, 11 घायल
big news12 hours agoबसंत पंचमी पर कैसे करें मां सरस्वती की पूजा ?, यहां जानें डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि







































