Delhi
Motorola ने लॉन्च किया 2025 का पहला स्मार्टफोन Moto G05, जानें इसकी कीमत और फीचर्स….

दिल्ली : स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola ने 2025 का अपना पहला एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Moto G05 भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन कंपनी की G-सीरीज़ का हिस्सा है, जो अपने बजट फ्रेंडली और प्रीमियम फीचर्स के लिए जानी जाती है। Moto G05 में आपको आकर्षक डिजाइन और दमदार फीचर्स मिलते हैं, जो इसे बजट स्मार्टफोन की श्रेणी में एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।
Moto G05 के प्रमुख फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
- 6.67 इंच डिस्प्ले: इस स्मार्टफोन में आपको 6.67 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 1000-nits पीक ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 3 से लैस है, जो इसे अतिरिक्त मजबूती प्रदान करता है। Motorola का दावा है कि यह स्मार्टफोन सेगमेंट का सबसे चमकीला डिस्प्ले है, जो ब्राइट वातावरण में भी जीवंत दृश्य प्रदान करता है।
- डॉल्बी एटमॉस और स्टीरियो स्पीकर: Moto G05 में Dolby Atmos द्वारा संचालित 7x बास बूस्ट और हाई-रेज़ ऑडियो के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं, जो बेहतरीन ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं। इसके अलावा, डिस्प्ले में वॉटर टच तकनीक दी गई है, जो गीले हाथों में भी संवेदनशीलता को एडजस्ट करती है।
- Android 15 सपोर्ट: Moto G05 Android 15 का सपोर्ट देता है, जो बेहतर गोपनीयता कंट्रोल, एडवांस सुरक्षा फीचर्स और डिवाइस को निजीकृत करने के लिए अधिक लचीलापन प्रदान करता है।
Moto G05 का कैमरा सेटअप
- 50MP क्वाड पिक्सल कैमरा: इसमें 50MP का कैमरा सिस्टम है, जिसमें नाइट विज़न मोड और कई कैमरा मोड्स जैसे पोर्ट्रेट फोटोग्राफी, टाइम लैप्स, लाइव फिल्टर दिए गए हैं।
- 8MP फ्रंट कैमरा: 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, जो बेहतर और क्रिस्प सेल्फी लेने में मदद करता है। इसमें Google फ़ोटो एडिटर, मैजिक अनब्लर, और मैजिक इरेज़र जैसे टूल भी दिए गए हैं।
प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज
- MediaTek Helio G81 प्रोसेसर: Moto G05 में MediaTek Helio G81 Extreme प्रोसेसर है, जो स्मार्टफोन को शानदार प्रदर्शन प्रदान करता है।
- 4GB रैम और 64GB स्टोरेज: इस स्मार्टफोन में 4GB LPDDR4x रैम और 64GB UFS2.2 स्टोरेज दिया गया है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
- 5200mAh बैटरी: Moto G05 में एक बड़ी 5200mAh बैटरी है, जो पूरे दो दिन की बैटरी लाइफ का दावा करती है। इसे 18W चार्जर से चार्ज किया जा सकता है।
Moto G05 की कीमत और उपलब्धता
- कीमत: Moto G05 को 6,999 रुपये की किफायती कीमत पर लॉन्च किया गया है।
- उपलब्धता: यह स्मार्टफोन Flipkart, Motorola.in और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर 13 जनवरी 2025 से उपलब्ध होगा।
Moto G05 भारतीय बाजार में एक बेहतरीन विकल्प के रूप में पेश किया गया है, जो एंट्री-लेवल स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए एक आकर्षक पैकेज है। इसकी प्रीमियम सुविधाएं और किफायती कीमत इसे एक प्रभावशाली स्मार्टफोन बनाती हैं।
#MotoG05 #MotorolaLaunch #BudgetSmartphone #SmartphoneFeatures #Android15 #DolbyAtmos #SmartphoneIndia #EntryLevelPhone #AffordableSmartphone #MotoG05India #Flipkart #MobileLaunch2025 #TechNews
Delhi
CM Dhami ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात, चारधाम यात्रा को लेकर किया ये अनुरोध

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
Table of Contents
CM Dhami ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
CM Dhami ने आज केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के सुचारू, सुरक्षित और निर्बाध संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को पहले की तरह 100 प्रतिशत बनाए रखने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि अप्रैल से नवंबर तक चलने वाली इस यात्रा में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे एलपीजी की मांग में काफी बढ़ोतरी होती है। इस अवधि में राज्य को करीब 9.67 लाख व्यावसायिक सिलेंडरों की आवश्यकता होती है।
चारधाम यात्रा के लिए एलपीजी के लिए किया अनुरोध
मुख्यमंत्री ने ये भी उल्लेख किया कि जून से सितंबर के बीच मानसून के दौरान उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बना रहता है। पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के लिए एलपीजी गैस बेहद जरूरी होती है। ऐसे में उन्होंने अतिरिक्त 5 प्रतिशत यानी लगभग 48 हजार सिलेंडरों का अतिरिक्त आवंटन करने का भी अनुरोध किया, ताकि आपदा के समय राहत कार्य तेजी से किए जा सकें।

राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्धता
सीएम ने कहा कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन पर आधारित है, जिसमें धार्मिक और साहसिक पर्यटन का अहम योगदान है। चारधाम यात्रा न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि राज्य की आर्थिक गतिविधियों का भी प्रमुख आधार है।
केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री के सभी सुझावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया और राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
Dehradun
देहरादून से दिल्ली का सफर हुआ सस्ता, उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया हुआ कम, देखें नया किराया

Dehradun News : देहरादून से दिल्ली जाना हुआ सस्ता, बसों का किराया हुआ कम
Dehradun News : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल्ली तक का सफर अब पहले से ज्यादा किफायती और तेज हो गया है। इस रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया कम हो गया है।
Table of Contents
देहरादून से दिल्ली का सफर हुआ सस्ता
देहरादून से दिल्ली का सफर सस्ता हो गया है। देहरादून से दिल्ली के रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का किराया कम कर दिया गया है। दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के शुरू होने से यात्रियों को समय के साथ-साथ किराए में भी बड़ी राहत मिली है। इस एक्सप्रेसवे की सौगात आम लोगों के लिए सुविधाजनक और बजट-फ्रेंडली साबित हो रही है।
उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया हुआ कम
दिल्ली से देहरादून की यात्रा अब सिर्फ तेज ही नहीं, बल्कि काफी सस्ती भी हो गई है। नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद बस किराए में लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है। पहले जहां इस सफर में अधिक समय लगता था, वहीं अब यह दूरी महज ढाई से तीन घंटे में पूरी की जा सकती है।

जानें अब कितना करर दिया गया है किराया
इस नए मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन विभाग ने कुल 16 बसों का संचालन शुरू किया है। इनमें 8 वोल्वो बसें, 6 एसी बसें और 2 साधारण बसें शामिल हैं।
किराए में भी उल्लेखनीय कटौती की गई है—एसी बस का किराया 704 रुपये से घटाकर 557 रुपये कर दिया गया है, वोल्वो बस का किराया 945 रुपये से घटकर 709 रुपये हो गया है, जबकि साधारण बस का किराया 420 रुपये से कम होकर 355 रुपये रह गया है।
| बस का प्रकार | पुराना किराया (₹) | नया किराया (₹) | कमी (₹) |
|---|---|---|---|
| एसी बस | 704 | 557 | 147 |
| वोल्वो बस | 945 | 709 | 236 |
| साधारण बस | 420 | 355 | 65 |
सस्ती, सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना उद्देश्य
उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर चलने वाली बस सेवाओं के किराए में 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी की गई है। इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को सस्ती, सुविधाजनक और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।
रोडवेज की इस पहल को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। किराए में कमी के कारण अब लोग निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दे रहे हैं। ये न केवल जेब पर हल्का है, बल्कि अब गति के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है।
Delhi
अस्मिता नेशनल योगासना चैंपियनशिप में उत्तराखंड की बेटियों का कमाल, गोल्ड मेडल किया अपने नाम

Asmita Yogasana League 2026 : उत्तराखंड की बेटियों ने अस्मिता नेशनल योगासना चैंपियनशिप में कमाल कर दिखाया है। उत्तराखंड की artistic group की टीम ने गोल्ड मेडल हासिल कर पूरे देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है।
Table of Contents
Asmita Yogasana League 2026 में उत्तराखंड की बेटियों का कमाल
दिल्ली के आनंदधाम आश्रम में 29 से 31 मार्च 2026 तक अस्मिता योगासन वूमेन लीग (नेशनल) 2025-26 का सफल आयोजन किया गया।
ये राष्ट्रीय प्रतियोगिता भारत सरकार की खेलो इंडिया पहल और योगासन भारत के सहयोग से आयोजित हुई, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से महिला योगासन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें उत्तराखंड की टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

गोल्ड मेडल जीत देश में रोशन किया प्रदेश का नाम
दिल्ली स्थित आनंद धाम आश्रम में हुई इस योगासना प्रतियोगिता में 20- राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें से उत्तराखंड की टीम ने पहला स्थान हासिल किया है। आर्टिस्टिक ग्रुप (सीनीयर) में उत्तराखंड की टीम ने 94.46 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल जीता है।

Dehradun16 hours agoमानसून अलर्ट ! देहरादून में नदी किनारे बसने वालों के लिए बड़ा खतरा , NDMA की बड़ी चेतावनी
big news17 hours agoनैनीताल में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई, 17 स्कूलों को नोटिस जारी, 15 दिन का अल्टीमेटम
uttarakhand weather19 hours agoसावधान, उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, बारिश, ओलावृष्टि व तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Roorkee13 hours agoमहाराष्ट्र में तरबूज खाने से 4 की मौत, उत्तराखंड में एक्शन में खाद्य विभाग, यहां मंडी में ताबड़तोड़ छापेमारी
Uttarakhand15 hours agoयुवा कांग्रेस के 470 नए पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार, ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी
big news11 hours agoपुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी, कलेक्ट्रेट के गेट पर ताला जड़कर किया प्रदर्शन







































