Champawat
देवीधुरा के पौराणिक बगवाल मेले का सांसद टम्टा ने किया शुभारंभ, 19 अगस्त को सीएम धामी करेंगे प्रतिभाग।

चंपावत – 16 अगस्त से 26 अगस्त तक (11 दिन) चलने वाले उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध पौराणिक देवीधुरा बगवाल मेले (आषाढ़ी मेले) की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री, अजय टम्टा ने हनुमान मंदिर के निकट मुख्य गेट पर फीता काटकर देवीधुरा बगवाल मेले का शुभारंभ किया। इसके उपरांत स्थानीय महिलाओं ,स्कूली बच्चों द्वारा पारम्परिक परिधानों में मंदिर प्रांगण तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। वही 19 अगस्त को मेले का प्रमुख आकर्षण बगवाल खेली जाएगी जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे।

इस मौके पर मंत्री ने मां वाराही के दर्शन कर पूजार्चना की और देश,राज्य व जनपद की खुशहाली व शांति की कामना की और कहा की मां वाराही की असीम कृपा जनपदवासियों पर बनी रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम में आए अतिथियों का संस्कृत महाविद्यालय देवीधूरा के छात्रों तथा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा मनमोहन स्वास्तिक वचन कर स्वागत किया गया।
मंत्री टम्टा ने कहा की मां वाराही की असीम कृपा से ही मुझे इस पावन मेले का शुभारंभ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस मेले का अपने आप में एक ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व हैं और पूरे विश्व में ऐसी पाषाण क्रीड़ा हर वर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर यहां की जाती है। जो पूरी दुनिया में आस्था और परम्परा का अद्भुत संगम है। इस मेले को हम आने वाले समय में और भी बेहतर बनाएंगे। मेले का पूर्व से ही बेहतर आयोजन सभी के सहयोग से होता है। इस बार भी मेले का सफल आयोजन हो रहा है। बगवाल मेले में उत्तराखंड की पारम्परिक कला, संस्कृति का अद्भुद संगम भी देखने को मिल रहा है।

मंत्री ने कहा कि चंपावत के केदारनाथ से रीठाखाल तक सड़क के निर्माण हेतु धनराशि की व्यवस्था शीघ्र कराई जाएगी। पनिया से रीठाखाल सड़क में शासन से शीघ्र कार्यवाही कर कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त रीठाखाल में ग्रामीण बैंक की शाखा एवं एटीएम खोले जाने हेतु भी कार्यवाही की जाएगी। राजकीय महाविद्यालय देवीधुरा में स्नातकोत्तर की कक्षाएं चलाई जाने हेतु सरकार से वार्ता की जाएगी। राज्य मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में सड़क के निर्माण के संबंध में केंद्र तथा राज्य स्तर से जो भी कार्यवाही या कार्य करना होगा वह किया जाएगा। इस मेले का अपने आप में ऐतिहासिक महत्व है आने वाले समय में हम इसे और भी बेहतर करेंगे। विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग को डबल लेन बनाया जा रहा है जिसमें प्रस्ताव तैयार किये जा रहे हैं। इसमें कुमाऊं के विभिन्न शहरों को जोड़ने एवं कम दूरी तय करनी पड़े इस उद्देश्य से विभिन्न टनल परियोजनाओं को तैयार किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने कहा कि इस मेले को भव्य एवं सुंदर बनाने के लिए हम मिलकर कार्य कर मेले को संपन्न करेंगे। यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। उन्होंने कहा मेले को और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न करने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। मेले को मिलकर भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा। आने वाले श्रद्धालुओं को सभी सुविधाओं को देने का प्रयास सबके के साथ मिलकर किया जा रहा है।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पाटी सुमनलता, जिलाध्यक्ष भाजपा निर्मल महरा, अध्यक्ष मां वाराही मंदिर कमेटी मोहन सिंह बिष्ट,सदस्य जिला पंचायत सीमा विश्वकर्मा, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी पाटी रिंकु बिष्ट, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सतीश पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता हरगोविंद बोहरा, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष राजू बिष्ट, ग्राम प्रधान देवीधूरा अशोक बिष्ट,पूर्व अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया, पीठाचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी सहित मंदिर कमेटी के सदस्य, चार खाम के मुख्या, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण जनता, विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी व विद्यालयी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन दीपक बिष्ट द्वारा किया गया।
Champawat
बड़ी खबर : चंपावत DM के छापे से UPCL में मचा हड़कंप, XEN समेत 6 कर्मचारी गायब

Champawat News : सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चंपावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सोमवार को यूपीसीएल (उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय की कार्यप्रणाली में कई गंभीर खामियां सामने आईं। सबसे बड़ी बात यह रही कि अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) सहित छह कर्मचारी कार्यालय समय के दौरान अनुपस्थित मिले।
Table of Contents
अधिशासी अभियंता समेत छह कर्मचारियों से मांगा जवाब
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर की जांच की, जिसमें अधिशासी अभियंता सहित छह कार्मिक बिना पूर्व अनुमति के कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से तत्काल स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यालय समय में बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में मिली लापरवाही
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा भी की। जांच में कई शिकायतें लंबे समय से लंबित मिलीं, जबकि कुछ मामलों में समयबद्ध निस्तारण नहीं किया गया था। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सभी शिकायतों का तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विवादित बिजली बिलों की जांच के आदेश
कार्यालय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं से जुड़े विवादित बिजली बिलों के मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने ऐसे सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए कहा।
कार्यालय रिकॉर्ड और व्यवस्था की भी हुई जांच
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान आरटीआई रजिस्टर, कार्यालय अभिलेख, कर्मचारियों की उपस्थिति, फाइलों के रखरखाव और कार्यालय की समग्र कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी रिकॉर्ड व्यवस्थित रखें और शासन की ओर से निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य किया जाए।
Champawat
चंपावत बना उत्तराखंड का पहला डिजिटल खाद मॉडल, अब QR कोड से मिलेगी खाद

Champawat News :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप डिजिटल इंडिया अभियान के तहत चम्पावत को पायलट जनपद के रूप में चुना गया है। इसी क्रम में जिले में खाद वितरण व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, तेज और किसान हितैषी बनाने के लिए ऐप आधारित ‘फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल’ प्रणाली लागू कर दी गई है।
Table of Contents
चंपावत बना उत्तराखंड का पहला डिजिटल खाद मॉडल
चंपावत उत्तराखंड का पहला डिजिटल खाद मॉडल बन गया है। इस नई व्यवस्था के तहत अब पात्र किसान घर बैठे ऐप के माध्यम से खाद की मांग दर्ज कर सकेंगे और क्यूआर कोड के जरिए सहकारी समिति से आसानी से खाद प्राप्त कर सकेंगे।
अब QR कोड से मिलेगी खाद
नई खाद नीति लागू होने के बाद शुरुआती दिनों में किसानों के बीच पात्रता और खाद वितरण को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति बनी थी, लेकिन कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी पात्र किसान को खाद मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी।
मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार ने बताया कि किसान जैसे ही ऐप पर अपनी जरूरत के अनुसार खाद की मांग दर्ज करेंगे, सिस्टम स्वतः एक क्यूआर कोड जारी करेगा। इसी क्यूआर कोड को सहकारी समिति में दिखाकर किसान बिना किसी अनावश्यक प्रक्रिया के खाद प्राप्त कर सकेंगे।

जानें किसे मिलेगी खाद और किसे नहीं ?
मुख्य कृषि अधिकारी ने स्पष्ट किया कि केवल भूमिधारक ही नहीं, बल्कि दूसरों की भूमि पर खेती करने वाले अथवा जिनका भूमि स्वामित्व स्पष्ट नहीं है, ऐसे किसान भी इस व्यवस्था के तहत खाद लेने के पात्र होंगे। एआर सहकारिता प्रेम प्रकाश ने बताया कि सहकारी समितियों में पंजीकृत सदस्य किसान अपनी सुविधा के अनुसार नगद अथवा उधार पर खाद प्राप्त कर सकते हैं।
गैर-पंजीकृत किसानों को नगद भुगतान पर खाद उपलब्ध कराया जाएगा। वृद्ध एवं असमर्थ किसानों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। यदि कोई किसान स्वयं समिति तक नहीं पहुंच सकता, तो उसका परिवार का सदस्य या कोई अन्य व्यक्ति किसान का पहचान विवरण और खसरा नंबर ऐप में दर्ज कर क्यूआर कोड के माध्यम से खाद प्राप्त कर सकता है।
Champawat
सीएम ने चंपावत को दी 40 करोड़ की स्वास्थ्य योजनाओं की सौगात, अत्याधुनिक MRI मशीन का भी किया लोकार्पण

Champawat News : CM धामी ने चंपावत को करोड़ों की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने आज चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र मेंअभूतपूर्व और ऐतिहासिक सौगात दी।
Table of Contents
सीएम ने अत्याधुनिक MRI मशीन का किया लोकार्पण
सीएम धामी ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत आई.सी.आई.सी.आई फाउंडेशन फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ के सहयोग से लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक एम.आर.आई मशीन का लोकार्पण किया।
सीएम ने चंपावत को दी 40 करोड़ की स्वास्थ्य योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ उत्तराखंड ही समर्थ, आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखंड का मुख्य आधार है। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य में अस्पतालों के निर्माण के साथ उन्हें आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और प्रशिक्षित मानव संसाधन से सशक्त बनाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा एम.आर.आई मशीन के उद्घाटन से सीमांत क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, समय पर सटीक जांच और उच्च स्तरीय उपचार की सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस अनुपम सुविधा का लाभ न केवल चंपावत, बल्कि पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल तथा इसके आसपास के सभी सीमांत क्षेत्रों के नागरिकों को प्राप्त होगा।

गंभीर बीमारियों की उच्च स्तरीय जांच हो रही स्थानीय स्तर पर
मुख्यमंत्री ने पुरानी कठिनाइयों को याद करते हुए कहा कि अब तक चंपावत सहित आसपास के क्षेत्रों के गंभीर मरीजों को एमआरआई जैसी जटिल जांचों के लिए हल्द्वानी अथवा अन्य बड़े शहरों की ओर जाना पड़ता था, जो गंभीर रोगियों और उनके परिजनों के लिए भारी समय, धन और मानसिक कष्ट का कारण बनता था।
अब मस्तिष्क, रीढ़, नसों, जोड़ों, कैंसर और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों की उच्च स्तरीय जांच स्थानीय स्तर पर ही सुलभ होगी, जिससे समय पर जांच और समय पर उपचार सुनिश्चित होने के साथ-साथ अनेक बहुमूल्य जीवनों को बचाया जा सकेगा।
आर्थिक अभाव उपचार में नहीं बनेगी बाधा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि आर्थिक अभाव, कभी भी किसी भी परिवार के उपचार में बाधा नहीं बनेगी। आज आयुष्मान भारत योजना और अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के माध्यम से प्रदेश के लाखों परिवारों को पूरी तरह से निःशुल्क और कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है। चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में दिख रहा यह युगांतकारी परिवर्तन हमारी उस अंत्योदय सोच का परिणाम है जिसके केंद्र में आम नागरिक का जीवन, उसका स्वास्थ्य और हमारी सरकार पर उसका अटूट विश्वास है।
Uttarkashi14 hours agoयमुनोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौके पर मौत
Udham Singh Nagar15 hours agoकाशीपुर में पेट्रोल पंप पर दर्दनाक हादसा, वाटर कूलर में करंट आने से युवक की मौत !
Pauri13 hours agoसतपुली में पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से पिकअप वाहन आया चपेट में, चालक सुरक्षित
Uttarakhand9 hours ago17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, परेड ग्राउंड में छात्रों के साथ करेंगे संवाद
big news7 hours agoचमोली में भरभराकर गिरी सरकारी अस्पताल की दीवार, मलबे में दबने के कारण डॉक्टर की मौत
big news6 hours agoमेरठ से अग्निवीर भर्ती की तैयारी करने रानीखेत आए युवक की हत्या, इलाके में मची सनसनी





































