Nainital
नैनीताल में विंटर कार्निवाल का हुआ भव्य आगाज, परमिश की परफॉर्मेंस के दौरान बेकाबू हुए दर्शक

Nainital News : नैनीताल विंटर कार्निवल का भव्य आगाज हो गया है। सांसद अजय भट्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लेकिन कार्निवल के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने रंग में भंग डालने का काम किया। दरअसल मशहूर पंजाबी गायक परमिश की परफॉर्मेंस के दौरान दर्शक बेकाबू हो गए। पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।
Table of Contents
नैनीताल में विंटर कार्निवाल का हुआ भव्य आगाज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रदेश में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय संस्कृति, लोककला और विरासत के संरक्षण के उद्देश्य से नैनीताल में 22 से 26 दिसंबर, 2025 तक आयोजित किए जा रहे Nainital Winter Carnival के अंतर्गत मंगलवार सांयकाल भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वंदना, स्वागत गीत के साथ ही कुमाऊंनी और गढ़वाली लोकगीतों, पारंपरिक नृत्यों एवं हिन्दी, पंजाबी व आधुनिक गीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पहाड़ की सांस्कृतिक धरोहर से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक झूमते नजर आए। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों और युवाओं की सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया।

परमिश की परफॉर्मेंस के दौरान बेकाबू हुए दर्शक
Nainital Winter Carnival की स्टार नाइट में बॉलीवुड सुपर स्टार चारू सेमवाल और परमिश वर्मा के गीतों ने समां बांध दिया। स्टार नाइट की परफॉर्मेंस के दौरान युवा दर्शक बेकाबू हो गए। पंजाबी गायक परमिश के गाने के दौरान युवा बेकाबू हो गए और मंच पर चढ़ गए। जिस से मौके पर अव्यवस्था देखने को मिली।

हालात बेकाबू होते देख खुद परमिश ने युवाओं से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। लेकिन युवा फिर भी नहीं माने। जिसके बाद पुलिस को मंच के पास मोर्चा संभालना पड़ा जिसके बाद युवाओं से पीछे हटे।
big news
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 2 की मौत

Nainital News : नैनीताल के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एनडीआरएफ पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को रैस्क्यू करने का काम जारी है।
Table of Contents
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा
नैनीताल जिले में सुंदर पर्यटक स्थल मुक्तेश्वर घूमने गए पर्यटकों की बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस में चालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। मुक्तेश्वर के समीप सतबुंगा नामक स्थल के पास बस के गिरने की जानकारी मिलने के बाद से ही एनडीआरएफ, पुलिस, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं।

पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत
हादसे के बाद बस की 22 सवारियों को सावधानीपूर्वक एक एक कर निकालने के बाद घायलावस्था में एंबुलेंस से भवाली व नजदीकी सीएचसी सेंटर भेजा गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Breakingnews
नैनीताल के ताकुला में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोग घायल

Nainital Accident : नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर ताकुला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही i10 कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए।
Table of Contents
नैनीताल के ताकुला में भीषण सड़क हादसा
नैनीताल हल्द्वानी मार्ग में ताकुला के समीप हल्द्वानी से आ रही ग्रे कलर की आई10 गाड़ी संख्या यू.के.07 ए.एम.7810 क्षतिग्रस्त हो गई। पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल के रहने वाले सभी 4 सवार जैसे ही ताकुला के पास पहुंचे। उनका वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में पलटते हुए जा गिरा।
हादसे में चार लोग हुए घायल
गाड़ी में सवार 28 वर्षीय नवीन चंद्र, 66 वर्षीय कैलाश चंद्र, 23 वर्षीय नितेश और 63 वर्षीय देवी दत्त को ताकुला निवासी बसंत मेहरा ने अन्य के साथ मिलकर रेस्क्यू किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस और कोतवाली के वाहन से तत्काल घायलों को नैनीताल के बी.डी पाण्डे जिला अस्पताल पहुंचाया।

केस के सिलसिले में जा रहे थे हाईकोर्ट
बताया जा रहा है की ये लोग केस के सिलसिले में उच्च न्यायालय को आ रहे थे तभी अचानक इनकी कार गहरी खाई में जा गिरी चिकित्सकों ने सभी को एक्स रे व अन्य टेस्ट के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि चारों किसी काम से हाईकोर्ट जा रहे थे। तल्लीताल कोतवाली के एएसआई सुनील कुमार ने घटना की जानकारी दी।
Nainital
नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा! कार खाई में गिरी, मची चीख-पुकार

Nainital Accident : उत्तराखंड के नैनीताल जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नैनीताल घूमकर हल्द्वानी लौट रहे पर्यटकों की टैक्सी ज्योलीकोट के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत सात लोग घायल हो गए।
Table of Contents
नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा
नैनीताल में आज ज्योलीकोट के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। संयुक्त रूप से चलाए गए रेस्क्यू अभियान में सभी घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
ज्योलीकोट के पास कार खाई में गिरी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पर्यटक नैनीताल भ्रमण के बाद टैक्सी से हल्द्वानी की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान ज्योलीकोट क्षेत्र में वाहन चालक का नियंत्रण टैक्सी से हट गया और वाहन सड़क से नीचे करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू करने के साथ पुलिस को सूचना दी।

हादसे में कार सवार सात लोग घायल
हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक और एक पर्यटक को प्राथमिक उपचार देने के बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।
नैनीताल घूमने के लिए आए थे सभी पर्यटक
बताया गया है कि हादसे का शिकार हुए पर्यटक लखनऊ के गोमतीनगर निवासी हैं। घायलों में सिद्धार्थ प्रताप सिंह (24), निखिल त्रिपाठी (20), आदित्य त्रिपाठी (24), सिद्धांत सिंह (23), आदर्श मिश्रा (23) और निखिलेंद्र सिंघल (23) शामिल हैं। सभी लोग हल्द्वानी निवासी चालक संग्राम सिंह के साथ टैक्सी से काठगोदाम की ओर जा रहे थे।
uttarakhand weather17 hours agoउत्तराखंड में नहीं थम रहा बारिश का दौर, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
big news15 hours agoत्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप, एक की दर्दनाक मौत
Cricket11 hours agoNDT vs EDR Dream11 Prediction Match 30 DPL 2026: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips
Cricket11 hours agoWDL vs SDS Dream11 Prediction DPL Match 31: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Cricket Tips
Dehradun12 hours agoनियुक्ति की मांग पर सड़कों पर उतरे बीपीएड बेरोजगार, पुलिस ने हिरासत में लिया
Dehradun16 hours agoभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, सीएम धामी ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर किया याद
Chamoli14 hours agoबद्रीनाथ धाम में नर-नारायण महोत्सव का आगाज, जयकारों के बीच निकली डोली
Chamoli9 hours agoTHDC टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, लापता दो लोगों की हर संभावित स्थान पर हो रही खोजबीन






































