Dehradun
राष्ट्रीय खेल दिवस: हॉकी के जादूगर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, खेल दिवस की दी शुभकामनाएं।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बहुउद्देशीय क्रीडा भवन, परेड ग्राउंड देहरादून में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी को खेल दिवस की शुभकामनाएँ दी तथा हॉकी के जादूगर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रतिभाग करने वाले उत्तराखंड के 4 खिलाड़ियों ( लक्ष्य सेन, परमजीत सिंह, सूरज पंवार, अंकिता ध्यानी ) को 50 – 50 लाख की धनराशि के चेक प्रदान किये।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की वेबसाइट का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में राज्य के खिलाड़ियों को एक ही स्थान पर अपना पंजीकरण करने एवं उपलब्धियां दर्ज करने के उद्देश्य से UKSRS पोर्टल भी लाचं किया गया है। उन्होंने उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के 3900 ( 1950 बालक एवं 1950 बालिकाएं) खिलाड़ियों को डी.बी.टी के माध्यम से कुल 58 लाख 50 हज़ार रूपये की छात्रवृत्ति वितरित की। मुख्यमंत्री ने 269 राष्ट्रीय, 58 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं 65 प्रशिक्षको, इस प्रकार कुल 392 लोगों को डी.बी.टी के माध्यम से 7 करोड़ 4 लाख की पुरस्कार धनराशि का भी वितरण किया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान घोषणा की कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून के छात्रों हेतु खेल गतिविधियों से जुड़ी स्नातक कक्षाओं को भी प्रारंभ किया जाएगा। जिसे निर्माणाधीन खेल विश्वविद्यालय के साथ जोड़ा जायेगा। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत चयनित 2600 खिलाडियों में से 10 प्रतिशत खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर चयनित कर विशेष प्रशिक्षण दिये जाने की व्यवस्था की जायेगी। भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा संचालित टारगेट ओलम्पिक पोडियम योजना की भांति राज्य सरकार द्वारा भी टारगेट इंटरनेशनल पोडियम योजना संचालित की जायेगी। जिससे कि उत्तराखण्ड राज्य के खिलाड़ियों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित करने में सहायता प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का खेल के क्षेत्र में दिया गया योगदान प्रेरणादायी है। पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियो एवं पैरा ओलंपिक में प्रतिभाग करने जा रहे सभी खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा उत्तराखंड के जिन खिलाडियों ने पेरिस ओलंपिक तक का सफर तय किया है, यह अभी इन खिलाडियों की शुरूवात है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु हर स्तर पर अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं। देश के हर खिलाड़ी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री निरंतर उनसे संवाद करते हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में खेल के लिए मजबूत आधार तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नई खेल नीति लागू की गई है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरियों में प्रमोशन देने की शुरुआत की गई है। इसके तहत 31 खिलाड़ियों को सरकारी विभागों में नियुक्ति प्रदान की है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में खेल विश्वविद्यालय बनाने के लिए विधेयक भी पास कर दिया गया है। राज्य में खेल विश्वविद्यालय बनने से हमारे खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण, सुविधायें एवं अवसर प्राप्त होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री खेल विकास निधि की स्थापना की है। जिसमें पूर्व निर्धारित धनराशि में 100 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए खेल किट खरीदने हेतु दी जाने वाली धनराशि को 3 हजार से बढ़ाकर 5 हजार किया गया है। राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। राज्य में उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार एवं हिमालय खेल रत्न पुरस्कार भी प्रदान किया जा रहा है। राज्य सरकार ने खेल कोटे को फिर से लागू कर दिया है। खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के साथ खेल अवस्थापनाओं को भी मजबूत किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मौजूद विभिन्न खेल मैदानों को राष्ट्रीय स्तर के मैदानों के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा राज्य के लिए हर्ष का विषय है कि प्रदेश को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करना राज्य के लिए बड़ा अवसर है।
खेल मंत्री रेखा आर्य ने राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित है। उन्होंने पहले के समय में चुनौतियों का सामना करते हुए पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया। आज अभिभावक अपने बच्चों को खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ा रहे हैं। जब मेहनत और जुनून की पराकाष्ठा पार हो तब परिणाम जादूगरी में ही दिखते हैं। उन्होंने कहा खिलाड़ी की उपाधि आसान नही है। खिलाड़ी असंभव कार्य को संभव करके दिखाता है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में ऐतिहासिक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
खेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत खिलाड़ियों के चयन एवं उनके लिए संसाधनों हेतु आर्थिक सहयता प्रदान की जा रही है। राज्य में खिलाड़ियों के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। सरकार द्वारा स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही खेल सामग्री का वितरण भी किया जाएगा। 38वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी उत्तराखंड राज्य को मिली है, जिसके लिए सारी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं।
इस अवसर पर विधायक खजान दास, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर एवं खेल जगत से जुड़ प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Dehradun
पूर्व मुख्य सचिव के बेटे से मारपीट, पूर्व विधायक चैंपियन के बेटे और गनर पर आरोप

देहरादून : पूर्व मुख्य सचिव के बेटे से मारपीट का मामला सामने आया है। पूर्व खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन का परिवार एक बार फिर से चर्चाओं में है। इस बार चर्चाएं उनके बेटे दिव्य प्रताप को लेकर तेज हैं। पूर्व विधायक चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप और उनके गनर पर पूर्व मुख्यसचिव के बेटे से मारपीट के आरोप लगे हैं।
मुख्य सचिव के बेटे से मारपीट के गंभीर आरोप
उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एस रामास्वामी के बेटे आर यशोवर्धन निवासी ओल्ड मसूरी रोड ने 15 नवंबर को थाना राजपुर, देहरादून में शिकायत दर्ज करवाई कि 14 नवंबर को जब वो दिलाराम चौक से साईं मंदिर की तरफ जा रहे थे। तभी पैसिफिक मॉल के पास पीछे से आ रही दो कार ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। लेकिन जगह कम होने की वजह से वो दोनों करों को साइड नहीं दे पाए। इसके बाद मसूरी डायवर्जन पर एक सफेद रंग की लैंड क्रूजर और बोलेरो ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।
पूर्व खानपुर विधायक के बेटे पर हैं मारपीट के आरोप
आरोप है कि लैंड क्रूजर से एक व्यक्ति और गनर नीचे उतरे इनके साथ गाड़ी में कुछ और लोग भी मौजूद थे। इनमें से कुछ युवक बाहर आए और उन्होंने पीड़ित को गाड़ी से बाहर खींच कर मारपीट शुरू कर दी। गनर पर आरोप है कि उसने पीड़ित को सड़क पर गिराकर लातें मारी। पीड़ित ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनमें से एक व्यक्ति ने पिस्तौल दिखा कर जान से मारने की धमकी दी। उनके शर्ट पर लगे राष्ट्रीय ध्वज पर भी लात मारी और फिर मारपीट करके फरार हो गए ।
मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी को किया गया निलंबित
देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कार सवार व्यक्तियों की पहचान खानपुर विधानसभा से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह और उनके गनर कॉन्स्टेबल राजेश सिंह के रूप में हुई है। पुलिसकर्मी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए हरिद्वार एसएसपी से पत्राचार किया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज होने के बाद हरिद्वार एसएसपी ने पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dehradun
देहरादून बैंक में लाखों की धोखाधड़ी का मामला, नकली सोना गिरवी रखकर लिया लोन

देहरादून: राजधानी देहरादून से बैंक में ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। आरोपियों ने बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर लाखों रूपए का लोन लिया। समय पर किश्त जमा नहीं करने के बाद जब बैंक द्वारा आरोपियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने बात करने से इंकार कर दिया। शक होने पर बैंक ने जब सोने की जांच करवाई तो सोना नकली पाया गया।
नकली सोना गिरवी रखकर लिया लाखों का लोन
जानकारी के मुताबिक शहर के एक नामी बैंक की शाखा प्रबंधक द्वारा थाना राजपुर रोड में शिकायत दर्ज करवाई गई कि 16 अक्टूबर 2024 को राजन निवासी उत्तम नगर, देहरादून बैंक की शाखा में आया। उसने जमीन खरीदने में आर्थिक परेशानी का हवाला देकर गोल्ड लोन लिया। जिसमें आरोपी द्वारा सोने का एक ब्रेसलेट और एक चेन बैंक में जमा की गई।
मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है आरोपी
बैंक की और से मूल्यांकनकर्ता सुधीर के द्वारा गुणवत्ता और मूल्यांकन जाँच कर की रिपोर्ट मांगी गई। जिसके आधार पर साढ़े तीन लाख रुपए की धनराशि लोन के रूप में आरोपी राजन के बचत खाते में ट्रांसफर कर दी गई। आरोपी मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है। जिसने उसी दिन पूरी धनराशि किसी दूसरे बैंक की दिल्ली स्थित शाखा में ट्रांसफर कर दी।
आरोपी दूसरी बार 16 दिसंबर 2024 को बैंक की शाखा में आया और दोबारा नकली सोना गिरवी रख कर लोन की धनराशि दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दी। इस तरह से आरोपी द्वारा तीन अन्य किश्तों में नकली सोना जमा कर बैंक से कुल 36 लाख 16 हजार रुपए का गोल्ड लोन लिया गया। छः महीने बाद जब लोन की मियाद पूरी हो गई तो बैंक कर्मचारिओं द्वारा आरोपी राजन से सम्पर्क किया गया। जिस पर उसने बैंक को लोन की राशि वापस चुकाने का आश्वासन दिया।
आरोपी राजन समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज
आरोपी जब बार-बार लोन चुकाने को लेकर टालमटोल करने लगा तो बैंक कर्मचारियों को संदेह हुआ। बाद में जब गहनों की जांच करवाई गई तो गहने नकली पाए गए। इसके बाद बैंक ने आरोपी राजन समेत उसके पांच साथियों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया। शाखा प्रबंधक की शिकायत के आधार पर आरोपी मास्टरमाइंड राजन सोरेन और उसके पांच साथियों सौरभ, योगेश त्यागी, जय शर्मा और सुनील थापा के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अपने स्टार से मामले की जांच कर रही है।
Dehradun
मुख्यमंत्री धामी ने दी राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं, कहा – विकसित समाज का निर्माण कर सकता है मीडिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने दी राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं
सीएम धामी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को सही दिशा देने और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचने में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। मीडिया अपने कर्तव्य और कार्यों से एक विकसित समाज का निर्माण कर सकता है। उन्होंने कहा मीडिया ही जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करता है जिससे सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने में सहायता मिलती है।

Accident2 years agoसिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
Breakingnews2 years agoदेहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
Uttar Pradesh5 years agoउत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
Haryana2 years agoनायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
Breakingnews3 years agoबरातियों से भरी मैक्स सड़क से 70 मीटर नीचे खेतों जा गिरी, 2 की मौत 10 घायल।
Crime2 years agoपूर्व विधायक किन्नर महिला के ग्रुप की ऑटो चालक ने की बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल।
Breakingnews5 years ago23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
Breakingnews5 years agoराज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..


















































