Nainital
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघों की बढ़ी संख्या, वन विभाग अब इस तकनीक का ले रहा सहारा।

रामनगर – कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघों की तादाद लगातार बढ़ रही है। ऐसे में विभाग के सामने मुश्किलें भी बढ़ रही है। मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में वृद्धि देखने को मिल रही है। कॉर्बेट पार्क प्रशासन इसे कम करने के लिए एआई तकनीक का सहारा ले रहा है। निजी संस्था एआई तकनीक के कैमरे लगा रही है।

कॉर्बेट पार्क में बाघों के संरक्षण की कवायद रंग ला रही है। बीते वर्षों में प्रदेश में बाघों की संख्या तेजी से बढ़ी है। कॉर्बेट पार्क 150-160 बाघों के वास के लिए उपयुक्त माना जाता है। ऐसे में बढ़ती संख्या से बाघों के व्यवहार में बदलाव देखने को मिल रहा है। उनका आबादी की ओर रुख करना भी वन्यजीव विशेषज्ञों को चिंता में डाल रहा है।
बाघों की बढ़ती संख्या के बेहतर प्रबंधन के लिए वन्यजीव विशेषज्ञों और भारतीय वन्यजीव संस्थान ने मंथन शुरू कर दिया है। इसमें इनके लिए नए ठिकाने तैयार करने की चुनौती है। बता दें कि बफर जोन में बाघिन के साथ तीन से चार साल के बाघ घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।
मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए कॉर्बेट पार्क की ओर से निजी संस्था की मदद ली जा रही है। नोएडा की बैलियंस एनालिटिक्स प्रा. लि. संस्था मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने का कार्य कर रही है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक दिगांथ नायक ने बताया निजी संस्था की ओर से बासीटीला, ढिकुली में एआई कैमरे लगाए जा रहे है। एआई कैमरे से बाघ, हाथी की मौजूदगी होने पर वन अधिकारियों के पास ई-मेल और संदेशों के रूप में अलर्ट आता है। अलर्ट आते ही वन कर्मी मौके पर पहुंचकर मानव-वन्यजीव के बीच होने वाले संघर्ष को रोकने का काम करेंगे। यदि यह तकनीक कारगर हुई तो अन्य स्थानों पर भी एआई कैमरे लगाए जाएंगे।
कॉर्बेट पार्क की ओर से बाघों की बढ़ती संख्या को लेकर धारण क्षमता को जांचने के लिए चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन पत्र को लिखा गया था। डब्ल्यूआईआई की टीम कॉर्बेट पार्क आ सकती है। टीम कॉर्बेट पार्क में बाघों की धारण क्षमता को जांचेगी और यदि क्षमता से अधिक बाघ हुए तो उन्हें शिफ्ट करने की भी कवायद की जाएगी। वहीं वन क्षेत्रों को इस लिहाज से तैयार करना होगा, जहां इन्हें पर्याप्त भोजन के साथ सुरक्षा भी मिल सके।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व को बाघों का गढ़ कहा जाता है। कॉर्बेट की जैव विविधता बाघों के वास के लिए मुफीद है। यहां हर चार साल में 10 से 20 बाघों की बढ़ोतरी हो रही है। वर्ष 2022 में हुई गणना के आधार पर कॉर्बेट पार्क में 262 बाघ रिकॉर्ड किए गए थे। दूसरी ओर मौजूदा समय में देश में बाघों की आबादी सालाना छह फीसदी की रफ्तार से बढ़ रही है। इससे बाघों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व,डाॅ. साकेत बडोला ने बताया कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। यह अच्छा संकेत है कि बाघों के संरक्षण का कार्य बेहतर हो रहा है। मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने की चुनौती है। पार्क की ओर से एआई तकनीक सहित लिविंद विद टाइगर के तहत भी कार्य किया जा रहा है।
Nainital
नैनीताल ममता शर्मसार, धनतेरस की सुबह बी डी पांडे अस्पताल के पीछे नवजात का भ्रूण मिलने से सनसनी

Nainital News : नैनीताल से आज सुबह मानवता को शर्मसार करने वाला और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। त्योहारों के उल्लास के बीच धनतेरस की सुबह मल्लीताल स्थित जिला अस्पताल के समीप स्वास्थ्य निदेशक कार्यालय के गेट के पास एक नवजात भ्रूण मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ममता हुई शर्मसार, जिसने अपने ही नवजात को इस तरह सड़क पर छोड़ दिया।
Table of Contents
बी डी पांडे अस्पताल के पीछे नवजात का भ्रूण मिलने से सनसनी
आज सुबह बी.डी. पांडे जिला अस्पताल के समीप सड़क किनारे खड़ी टैक्सी कारों के बीच सफाई कर्मचारी ने भ्रूण पड़े होने की सूचना अस्पताल को दी। जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
नवजात को अस्पताल के पीछे सड़क पर फेंककर ममता को किया शर्मसार
लोग बच्चों की प्राप्ति के लिए मंदिर-मस्जिद गुरुद्वारे में दुआ मांगते हैं। अस्पतालों के चक्कर काटते हैं, वहीं दूसरी तरफ किसी बेशर्म माँ अपने ही कलेजे को टुकड़े को अपने ही नवजात को अस्पताल के पीछे सड़क पर फेंककर ममता को शर्मसार कर दिया।
सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात दोषियों के खिलाफ तफ्तीश शुरू कर दी है। अस्पताल की विशेष मेडिकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर अस्पताल के भीतर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गहन चिकित्सकीय जांच की।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार देखने से स्पष्ट है कि मामला बिल्कुल ताजा है और कुछ ही समय पहले भ्रूण को यहां छोड़ा गया है। भ्रूण लगभग 6 से साढ़े 6 माह का था और नवजात की उपचार के दौरान मौत हुई थी। हालांकि भ्रूण अस्पताल परिसर के बाहर सड़क पर कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।
पुलिस अब सीसीटीवी और पिछले एक साल के अस्पताल रिकॉर्ड के आधार पर यह पता लगा रही है कि भ्रूण को यहां किसने छोड़ा।
पुलिस अब सीसीटीवी और पिछले एक साल के अस्पताल रिकॉर्ड के आधार पर यह पता लगा रही है कि भ्रूण को यहां किसने छोड़ा।
Nainital
नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत

Nainital News : एक तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। नैनीताल जिले में लालकुआं और पंतनगर के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवकों को बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।
Table of Contents
नैनीताल में भीषण सड़क हादसा
लालकुआं और पंतनगर थाना क्षेत्र के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। नगला दवाईफार्मा के पास स्कूटी और कैंटर की टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है।
कैंटर की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत
जानकारी के मुताबिक स्कूटी संख्या UK04 AN 5112 पर सवार होकर दो युवक लालकुआं से किच्छा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नगला दवाईफार्मा के पास कैंटर संख्या UP25 FT 1983 से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में 21 वर्षीय चेतन बिष्ट, निवासी पश्चिमी दौलतपुर, काठगोदाम और 24 वर्षीय दीक्षित बिष्ट, निवासी भवाली की मौत हो गई।

हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर काफी जोरदार थी, जिससे स्कूटी सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
Accident
नैनीताल में देर रात दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत

Nainital Accident : नैनीताल में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। दीवार बनाने का काम कर रहे दो मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। जिस से उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
Table of Contents
नैनीताल में देर रात दर्दनाक हादसा
नैनीताल जिले के मेहरागांव में देर रात निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दीवार बनाने का काम कर रहे मजदूर अचानक पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में नेपाल निवासी दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पहाड़ी से मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत
जानकारी के मुताबिक, मेहरागांव में दीवार निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा नीचे आ गिरा। मजदूर इसकी चपेट में आ गए और उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई, जबकि तीसरा मजदूर घायल हो गया।

परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा कर जताया आक्रोश
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायल मजदूर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली ले जाया गया। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा कर आक्रोश जताया।
पुलिस ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को लिया हिरासत में
मामले में पुलिस ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस निर्माण स्थल पर सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की भी पड़ताल कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि काम के दौरान संभावित खतरे से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरती गई थीं या नहीं।
Dehradun22 hours agoपूर्व मेयर सुनील गामा के बेटे पर धोखाधड़ी का आरोप, दुकान के नाम पर लिए लाखों रुपये
Dehradun20 hours agoउत्तराखंड को 2050 तक विकसित बनाने का प्लान तैयार, पेपरलेस-कैशलेस होगा पूरा प्रदेश
Dehradun3 hours agoउत्तराखंड में 2027 चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 29 निरीक्षकों के तबादले
Pithoragarh18 hours agoजौलजीबी मेले में हंगामे पर पुलिस का एक्शन, विधायक प्रतिनिधि समेत 4 कांग्रेसी गिरफ्तार
Dehradun3 hours agoउत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी, 2 हजार रुपये तक बढ़ सकते हैं पैसे
Champawat33 minutes agoचंपावत में चारा लेने जंगल गई महिला की खाई में गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम







































