Haridwar
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार में उमडा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं से खचाखच भरे नजर आ रहे सभी गंगा घाट।

हरिद्वार – कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर आज सोमवार को लाखों की संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही गंगा स्नान कर पुण्य लाभ कमा रहे हैं। धर्मनगरी में एक दिन पहले ही होटल, लॉज और धर्मशाला पैक हो गए थे। रविवार सुबह भी लाखों की संख्या में लोगों ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ कमाया।

शक्तिपीठों में सभी ने दर्शन किए और देर शाम आरती में शामिल होकर मां गंगा से मनोवांछित फल की कामना की। रविवार और सोमवार को अवकाश के चलते दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल और अन्य जगहों से लोग शनिवार शाम से ही हरिद्वार पहुंचने लगे थे।
इससे शहर के होटल, लॉज और धर्मशाला पैक हो गए हैं। रविवार सुबह ही गंंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच गई। सभी ने स्नान दान के साथ अनुष्ठान किए। हरकी पैड़ी पर देर शाम भारी भीड़ दिखी। गंगा आरती के समय घाट पर बैठने तक की जगह नहीं मिल पाई।
अधिकांश श्रद्धालुओं ने ब्रिज और सड़क से ही भव्य आरती के दर्शन किए। गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने शक्तिपीठ मनसा देवी, चंडी देवी ओर माया देवी मंदिर में दर्शन किए। दिव्य दर्शन के साथ ही श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर 365 दीपों की जोत जलाकर चतुर्थी की पूजा की।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व और सोमवार के कारण कनखल स्थित दक्ष मंदिर, विल्वकेश्वर मंदिर, नीलेश्वर महादेव मंदिर आदि जगहों पर मंदिर प्रबंधन और पुलिस-प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। दक्ष मंदिर के महंत व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुर महाराज ने बताया कि मंदिर में किसी प्रकार की समस्या श्रद्धालुओं को नहीं होगी। गंगा स्नान के बाद बड़ी संख्या में लोग भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर शहर को जाम से बचाने के लिए जहां रूट डायवर्जन किया गया है। वहीं, रविवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में नोडल, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक भी की गई। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि हाईवे से वाहनों को सुचारू रखने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं।
पर्व के चलते हरिद्वार में उमड़ी भीड़ से वाहनों का रेला लगा रहा। शहर की गलियां और कूंचे तक जाम की चपेट में आ गए। सबसे अधिक परेशानी नजीबाबाद हाईवे और चंडीघाट चौक से देहरादून मार्ग पर हुई। वाहनाें की लंबी कतार के चलते अधिकांश लोग परेशान दिखे। वाहन पूरे दिन रेंग-रेंगकर चलते रहे। चंडीघाट से होकर नजीबाबाद या उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों को जाने वाले वाहनों को निकालने में पूरे दिन पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, चंडी देवी दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के वाहनों की मार्ग पर भरमार लगी रही।
Haridwar
जीएसटी दफ्तर में घूसखोरी का पर्दाफाश, 20 हजार लेते डाटा क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

Haridwar News : उत्तराखंड में एक बार फिर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने जीएसटी दफ्तर में घूसखोरी का पर्दाफाश किया है। टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते डाटा क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
जीएसटी दफ्तर में घूसखोरी का पर्दाफाश
जीएसटी दफ्तर में घूसखोरी का पर्दाफाश हुआ है। उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी कार्यालय में तैनात डाटा क्लर्क प्रमोद सेमवाल (उपनलकर्मी) को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

20 हजार लेते डाटा क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार
हरिद्वार निवासी पीड़ित की शिकायत पर सतर्कता टीम ने जाल बिछाया और बंद कंपनी के कर निस्तारण के नाम पर मांगी गई घूस की रकम लेते हुए आरोपी को पकड़ लिया।
सतर्कता टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है कि ये पूरा खेल किसके इशारे पर चल रहा था और क्या इसमें अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं। मामले की गहन जांच जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
Haridwar
ट्रिपल राइडिंग व बिना हेलमेट वाले चालकों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, कई के काटे गए चालान

Haridwar News : हरिद्वार में जिला अधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर एआरटीओ निखिल शर्मा ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रिपल राइडिंग व बिना हेलमेट चालकों का चालान काटा गया।
Table of Contents
ट्रिपल राइडिंग व बिना हेलमेट वाले चालकों पर परिवहन विभाग का शिकंजा
ट्रिपल राइडिंग व बिना हेलमेट चालकों पर हरिद्वार में आज परिवहन विभाग एक्शन देखने को मिला। ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की। अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच की गई।
नियम उल्लंघन पर 5 वाहनों किए गए सीज
चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने, बिना हेलमेट चलने और आवश्यक दस्तावेज न होने जैसे मामलों में कुल 35 चालान किए गए। वहीं गंभीर नियम उल्लंघन पाए जाने पर 5 वाहनों को सीज भी किया गया। कई चालकों को मौके पर ही यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जारी रहेगा अभियान
एआरटीओ निखिल शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ये अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट अवश्य पहनें, ट्रिपल राइडिंग से बचें और यातायात नियमों का पालन करें। ताकि सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
Breakingnews
Roorkee Pradeep Murder Case: 20 हजार के लिए ‘मिस्टर उत्तराखंड’ बना हत्यारा

नहर किनारे हत्या का खुलासा, लूट के लिए की वारदात
Roorkee Pradeep Murder Case: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र में नहर पटरी के पास मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। यह मामला शुरुआत में ब्लाइंड मर्डर माना जा रहा था, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है।
मुख्य बिंदु
ये भी पढ़ें_ ROORKEE: गंगनहर के किनारे दुर्घटनाग्रस्त कार से मिले दो शव, घटना के बाद इलाके में दहशत
Roorkee Pradeep Murder Case, पुलिस ने किया खुलासा
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए गए। जांच के दौरान एक महत्वपूर्ण सुराग मिला कि घटना वाले दिन मृतक को एक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर जाते हुए देखा गया था। इसी आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की तलाश तेज की और आखिरकार उसे हिरासत में ले लिया।
शराब के ठेके पर हुई मुलाकात, पैसों के लालच में की हत्या
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसकी मुलाकात मृतक से शराब के ठेके पर हुई थी। ठेका बंद मिलने पर दोनों शराब लेकर नहर किनारे एक बाग में बैठ गए। इसी दौरान आरोपी को पता चला कि मृतक के पास नकदी है। लालच में आकर उसने पहले प्रदीप का गला दबाया और फिर पास पड़े पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पैसे लेकर मौके से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें_ Vikram Sharma Murde Case: शूटरों की मदद करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
मिस्टर उत्तराखंड निकला हत्यारा
बाद में पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर, खून से सनी जैकेट और लूटी गई नकदी बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान विनायक त्यागी के रूप में हुई है, जो पहले “मिस्टर उत्तराखंड” का खिताब भी जीत चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Cricket21 hours agoNZ-W vs ZIM-W Dream11 Prediction : टीम, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स..
big news7 hours agoआज होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, बजट सत्र से पहले कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Haridwar6 hours agoजीएसटी दफ्तर में घूसखोरी का पर्दाफाश, 20 हजार लेते डाटा क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार
Cricket5 hours agoSL vs NZ Dream11 Prediction : करो या मरो मुकाबले में श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी टिप्स..
Dehradun4 hours agoमोदी–धामी तालमेल बना विकास का इंजन, उत्तराखंड को मिली विकास की नई रफ्तार
Cricket7 hours agoSA-W vs PAK-W Dream11 Prediction 2nd ODI: पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और फैंटेसी टिप्स
Uttarakhand2 hours agoDhami cabinet: 28 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, वितीय वर्ष 2026-27 में 1.11 लाख करोड़ होगा बजट
Dehradun6 hours agoDehradun Crime: युवती को चापड़ दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार





































