Accident
मशरूम प्लांट हादसे में एक मजदूर की मौत, 12 घायल; डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

ऊधम सिंह नगर: केलाखेड़ा के भव्वानगला गांव में गुरुवार रात बड़ा हादसा हो गया, जब एक मशरूम प्लांट में काम के दौरान अचानक रैक टूट गया और भारी मात्रा में जैविक खाद का मलबा मजदूरों पर गिर पड़ा। हादसे में एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में बाजपुर और काशीपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
हादसे के तुरंत बाद पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर चार घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। रैक के नीचे दबे मजदूरों को मलबा हटाकर एक-एक कर बाहर निकाला गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था। मजदूरों की गिनती से पता चला कि प्लांट में उस समय कुल 23 मजदूर काम कर रहे थे।
हादसे में घायल जय सिंह, रेशमा, राधा, गणेश, विजयपाल, पोला, भोली, परमजीत कौर समेत अन्य मजदूरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है, जिसकी कमर में दर्द की शिकायत पर एक्स-रे किया गया और उसे प्राइवेट रूम में भर्ती किया गया। अस्पताल में तीमारदारों की भारी भीड़ लगी रही।
देर रात जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। उन्होंने मौके पर मौजूद पीएमएस डॉ. आरके सिंहा को निर्देश दिए कि घायलों का समुचित इलाज हो और किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। डीएम ने हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश भी दे दिए और मृतक महिला के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना जताई। साथ ही प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
महिला मजदूर की मौत के बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया, लेकिन पोस्टमार्टम से इनकार करते हुए परिजन शव को सीधे ले जाने की जिद पर अड़ गए। पुलिस से बहस के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई, हालांकि अधिकारियों ने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत किया।
सीओ विभव सैनी ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग चार घंटे चला। मलबे में दबे मजदूरों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्लांट में क्षमता से अधिक मशरूम बैग लोड किए जा रहे थे, जिससे रैक एक ओर झुककर गिर गया और यह हादसा हो गया।
डीएम के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी ने अस्पताल में मौजूद 25 तीमारदारों के खाने और रहने की व्यवस्था करवाई। मौके पर एसडीएम बाजपुर डॉ. अमृता शर्मा सहित कई अधिकारी और डॉक्टर मौजूद रहे।
#MushroomPlantAccident #KelakheraIndustrialMishap #FactoryRackCollapse #UttarakhandPlantTragedy #InjuredWorkersNews
Champawat
चंपावत-लोहाघाट हाईवे पर भीषण हादसा, खाई में गिरी कार फिर लगी आग, 2 की मौके पर ही मौत

Champawat Accident : चंपावत जिले के लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बंतोली गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही वाहन में आग लग गई, जिससे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
चंपावत-लोहाघाट हाईवे पर भीषण हादसा
हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना क्षेत्र की ओर जा रही कार मरोड़ाखान से लगभग दो किलोमीटर आगे बंतोली गांव के ऊपर एनएच पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन गहरी खाई में गिरने के बाद जोरदार धमाके के साथ आग की चपेट में आ गया।
खाई में गिरी कार फिर लगी आग, हादसे में 2 की मौत
हादसे में वाहन चालक राजेन्द्र कुमार (48 वर्ष), निवासी डीडीहाट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार बलदेव कुमार (36 वर्ष), निवासी कनालीछीना, पिथौरागढ़ वाहन में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी भी मौत हो गई।

हादसे में दो बच्चों समेत तीन घायल
दुर्घटना में बलदेव कुमार की पत्नी नीतू देवी (36 वर्ष), पुत्री अक्षिता (8 वर्ष) तथा पुत्र आरव (5 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस फायर एवं एसडीआरएफ राहत-बचाव दल की मदद से तीनों घायलों को खाई से निकालकर आपातकालीन वाहन के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार तीनों घायलों को गंभीर चोटें आई हैं और चिकित्सकों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
big news
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Dehradun Accident : देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राफिक एरा तिराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।
Table of Contents
देहरादून में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तिब्बती कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय कर्मा स्कूटी से आईएसबीटी की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ग्राफिक एरा तिराहे के निकट उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बुजुर्ग ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
बुजुर्ग की मौके पर ही मौत
घटना की सूचना मिलते ही क्लेमेनटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। साथ ही सड़क पर लगे जाम को हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया।

पुलिस ने ट्रक चालक को लिया हिरासत में
पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
क्लेमेनटाउन थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि चालक को मौके से हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
almora
अल्मोड़ा में अनिंयत्रित होकर खाई में गिरा मैक्स वाहन, जागेश्वर धाम के दर्शनों के लिए जा रहे थे सभी

Almora News : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
Table of Contents
अनियंत्रित होकर खाई में गिरा मैक्स वाहन
जागेश्वर में एक मैक्स वाहन हादसे का शिकार हो गया। वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चार बच्चों सहित कुल 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाड़ेछीना पहुंचाया गया, जहां दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया।
जागेश्वर धाम की यात्रा पर निकले थे सभी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर मेले में व्यापारिक गतिविधियां पूरी करने के बाद परिवार के साथ कैंची धाम और जागेश्वर धाम की यात्रा पर निकले थे। यात्रा के दौरान बाड़ेछीना क्षेत्र में चालक निर्धारित मार्ग के बजाय गलती से धौलछीना रोड की ओर चला गया।

बताया जा रहा है कि बाड़ेछीना से करीब एक किलोमीटर आगे बाड़ेछीना-शेराघाट मोटर मार्ग पर वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद मैक्स वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना के समय वाहन में कई परिवार के सदस्य और बच्चे सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। संयुक्त रूप से चलाए गए राहत एवं बचाव अभियान के दौरान सभी घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
uttarakhand weather15 hours agoMonsoon Update: उत्तराखंड में मानसून की दस्तक में हो सकती है देरी, IMD ने बताया कब पहुंचेगा उत्तराखंड ?
Champawat17 hours agoयोग दिवस पर मुख्यमंत्री धामी करेंगे बनबसा में योगाभ्यास, 21 जून को मिनी स्टेडियम बनेगा योग का केंद्र
Dehradun15 hours agoदेहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये
Dehradun18 hours ago2 जुलाई को प्रदेश में एक साथ 70 जगहों पर होगी मॉक ड्रिल, मानसून से पहले परखी जाएंगी तैयारियां
Politics12 hours agoकांग्रेस ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 28 जून से शुरू करेगी जागरूकता अभियान
Dehradun11 hours agoउत्तराखण्ड पुलिस को मिला ‘Institutional Performance Award’, बढ़ाया प्रदेश का मान







































