Pauri
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने किया घोस्ट विलेज पातली का दौरा, निर्जन गांवों आबाद बनाने का लिया संकल्प

Pauri News : उत्तराखंड में पलायन इस कदर हावी हो गया है कि दर्जनों गांव हर साल खाली हो रहे हैं और घोस्ट विलेज बन रहे हैं। जहां एक ओर लोग गांव छोड़कर बाहर जा रहे हैं तो वहीं गढ़वाल से लोक सभा सांसद एवं भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी घोस्ट विलेज पातली पहुंचे और गांव का दौरा किया। उन्होंने निर्जन गांवों आबाद बनाने का संकल्प लिया।
Table of Contents
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने किया घोस्ट विलेज पातली का दौरा
गढ़वाल से लोक सभा सांसद अनिल बलूनी पौड़ी जिले के कोट ब्लॉक स्थित पातली गाँव पहुंचे जो कि एक निर्जन गाँव (घोस्ट विलेज) है। पहाड़ में घोस्ट विलेज और पलायन की समस्या पर जन जागरण और प्रवासी ग्रामीणों का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए गढ़वाल सांसद ने पातली और आस पास के प्रवासी ग्रामीणों से संवाद कर इन विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
पातली गाँव के लोगों को जो गाँव से पलायन कर चुके हैं, वे सभी देहरादून और अन्य महानगरों से अपने गाँव पातली पहुंचे थे। आसपास के कई गाँवों से बड़ी संख्या में लोग भी पातली आये थे। अनिल बलूनी ने उनसे चर्चा की कि पहाड़ के गाँवों का सुनसान होना कितना खतरनाक है, अपनी आँखों के सामने अपने ही गाँव को घोस्ट विलेज बनते देखना कितना तकलीफदेह है। सभी प्रवासी ग्रामीणों की आंखों में अपने गांवों के घोस्ट विलेज बन जाने की पीड़ा स्पष्ट दिख रही थी। वे अपने गांव को बचाने को लेकर काफी भावुक थे।

निर्जन गांवों आबाद बनाने का लिया संकल्प
गढ़वाल सांसद ने लोगों से अपील की कि हम सबको कम से कम एक लोकपर्व और अपने परिवार के कम से कम एक सदस्य का जन्मदिन अपने गाँव में मनाना चाहिए। एक संतान का विवाह कार्यक्रम भी अपने गाँव में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हमने ऐसा किया तो हमारे बच्चे, हमारे परिवार के सदस्य भी स्वाभाविक रूप से अपने गाँव से जुड़ेंगे, अपनी विरासत और संस्कृति से जुड़ेंगे और अपने पुरुखों से परिचित होंगे। इससे घोस्ट विलेज भी गुलजार होंगे।
वाइब्रेंट बॉर्डर विलेज से गांव किए जा रहे आबाद
गढ़वाल सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी वाइब्रेंट बॉर्डर विलेज और वेडिंग इन उत्तराखंड के जरिये पहाड़ को आबाद करने का बीड़ा उठाया है तो क्या हम अपने निजी आयोजनों के लिए भी अपना गांव नहीं आ सकते हैं? अनिल बलूनी ने कहा कि मैंने पहाड़ और अपने निर्जन गाँवों को आबाद करने के उद्देश्य से इगास और अपना वोट, अपने गाँव जैसे कार्यक्रम शुरू किये जिससे जमीन पर अच्छा बदलाव आया है।

पहाड़ के कम होते राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर भी की चर्चा
भाजपा सांसद ने ग्रामीणों से पहाड़ के कम होते राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि पहाड़ के गांवों को बचाना उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा और यहाँ के राजनैतिक भविष्य के लिहाज से भी बेहद जरूरी है। हमारा सीमांत प्रदेश, चीन से सटा हुआ है। इस लिहाज से उच्च हिमालयी क्षेत्र के ग्रामीण, हमारे फुटसोल्जर सरीखे होते हैं। दूसरी वजह पहाड़ में निर्वाचन क्षेत्रों की लगातार घटती संख्या है।
पौड़ी जिले में पहले 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र थे जो अब घटकर 6 रह गए हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आने वाले समय में केवल 4 या 5 विधानसभा रह जाए। इसी प्रकार चमोली जिले में 4 विधानसभा थी, आने वाले समय में 2 रह जाए – ऐसा भी हो सकता है। नैनीताल, पिथौरागढ़ में भी विधानसभा सीटें कम हो रही है। ये हम लोगों के लिए सोचने का विषय है। पहाड़ की आवाज उठाने के लिए पहाड़ को आबाद रखना बेहद जरूरी है।
big news
Budget Session LIVE : विधानसभा बजट सत्र का आज पांचवा दिन, सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार

Uttarakhand Budget Session LIVE Day 5 : भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। सदन की पांचवें दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। आज सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार हैं।
भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र के पांचवे दिन की कार्रवाई शुरू
विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। पांचवे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। आज प्रश्नकाल में मंत्री गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा सदस्यओं के सवालों के जवाब देंगे। इसके साथ ही आज सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार हैं।

big news
बड़ी खबर : धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर बैन, श्रद्धालुओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम भी होगा लागू

Pauri News : उत्तराखंड के प्रसिद्ध धारी देवी मंदिर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर बैन लगा दिया गया है। इसके साथ ही अब मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम भी लागू होगा।
Table of Contents
धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर बैन
नगर निगम द्वारा गुरूवार कोधारी देवी मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। महापौर आरती भंडारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। अब धारी देवी मंदिर क्षेत्र में मोबाइल फोन पर बैन लगा दिया गया है।

सामान रखने के लिए होगी लॉकर की व्यवस्था
बैठक में ये भी फैसला लिया गया कि अब मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के सामान को रखने के लिए लॉकर की व्यवस्था भी की जाएगी। जो कि नगर निगम द्वारा लगाए जाएंगे। ये फैसला इस लिए लिया गया है ताकि दर्शन के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
श्रद्धालुओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम होगा लागू
धामी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन लागू होने के साथ ही मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम भी लागू किया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में मंदिर को अतिक्रमण मुक्त करने का फैसला भी लिया गया है। ताकि परिसर की धार्मिक गरिमा और स्वच्छता बनी रहे
big news
पौड़ी के जामलाखाल में गुलदार ने शख्स को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Pauri News : पौड़ी गढ़वाल में एक बार फिर गुलदार का आतंक देखने को मिला है। गुलदरा ने यहां एक व्यक्ति को निवाला बना लिया। हमले के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
पौड़ी के जामलाखाल में गुलदार ने शख्स को बनाया निवाला
पौड़ी में गुलदार ने एक शख्स को निवाला बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक घटना पौड़ी वन प्रभाग से सटे घुड़दौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र की है। जहां सोमवार शाम गुलदार ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बना लिया। घटना की जानकारी के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।
शाम को घर लौटते वक्त बनाया शिकार
मिली जानकारी के मुताबिक कि सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे जामलखाल निवासी प्रकाश लाल(47) अपने काम से घर को वापस लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में घात लगाकर बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उसकी मौत हो गई।

देर तक घर ना लौटने पर परिजनों की खोजबीन पर चला पता
बताया जा रहा है कि देर शाम तक जब प्रकाश लाल घर नहीं पहंचे और ना ही उनसे कोई संपर्क हो पाया तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। जिसके बाद पता चला कि गुलदार ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसीलदार, पटवारी समेत वन विभाग के कर्मचारियों 15 कर्मचारियों को पंचायत घर में बंधक बना दिया। ग्रामीणों की मांग है कि गुलदार को मारने के आदेश जारी किए जाएं।
Cricket12 hours agoRRP vs SSS Dream11 Prediction Hindi : IGI Stadium Haldwani पिच रिपोर्ट और बेस्ट फैंटेसी टीम..
Cricket8 hours agoKZL vs LIO Dream11 Prediction Match 22 : CSA Provincial One-Day Challenge 2026 – पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
Breakingnews7 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी रकम
Dehradun10 hours agoदेहरादून के नकरौंदा में हुई बड़ी चोरी का हुआ खुलासा, तीन शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
big news10 hours agoरामनगर में आंधी-तूफान का कहर, घर के ऊपर पेड़ गिरने से बेटे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल
big news13 hours agoइस बार समय से पहले शुरू होगी Hemkund Sahib Yatra, 23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
uttarakhand weather12 hours agoपहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश, जानें अगले कितने दिन प्रदेश में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
Dehradun5 hours agoDEHRADUN: हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात, यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा






































