Crime
पौड़ी पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ कड़ा कदम, 3 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार….

पौड़ी : पौड़ी पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करते हुए 03 लाख रुपये कीमत की 10.3 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा की गई, जिन्होंने लक्ष्मणझूला क्षेत्र में बैराज बाईपास तिराहे के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मोहित रावत, निवासी लक्ष्मणझूला, जिनके पास 5.3 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, और अभिषेक रावत, जो 5 ग्राम अवैध स्मैक लेकर चल रहा था, शामिल हैं। कुल मिलाकर पुलिस ने 10.3 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना लक्ष्मणझूला में मु0अ0स0-08/2025, धारा- 8/21 NDPS Act के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
big news
आतंक का पर्याय बने बिल्डर पर बड़ा एक्शन, DM सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया जिला बदर

Dehradun News : देहरादून की एटीएस कॉलोनी में लंबे समय से विवादों और दबंगई के आरोपों में घिरे एक बिल्डर पर जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वतः संज्ञान लेते हुए कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
Table of Contents
देहरादून में आतंक का पर्याय बने बिल्डर पर बड़ा एक्शन
जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए एटीएस कॉलोनी में आतंक और भय का वातावरण पैदा करने वाले बिल्डर पुनीत अग्रवाल के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने उत्तर प्रदेश/उत्तराखण्ड गुण्डा नियंत्रण अधिनियम-1970 की धारा 3(3) के अंतर्गत पुनीत अग्रवाल को “गुण्डा” घोषित करते हुए 06 माह के लिए जनपद देहरादून की सीमा से बाहर रहने के आदेश जारी किए हैं।
DM सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया जिला बदर
DM सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को जिला बदर कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मामले की शुरुआत एटीएस कॉलोनी निवासी एवं डीआरडीओ वैज्ञानिक हेम शिखा सहित अन्य निवासियों द्वारा 25 अप्रैल 2026 को जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना पत्र से हुई।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि पुनीत अग्रवाल द्वारा 13 अप्रैल 2026 को डीआरडीओ में कार्यरत वैज्ञानिक के परिवार पर आक्रामक एवं जानलेवा हमला किया गया। मारपीट में पीड़ित का कान का पर्दा फट गया तथा महिलाओं एवं बुजुर्गों के साथ अभद्रता और गाली-गलौच की गई। शिकायतकर्ताओं ने आरोपी को महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों को डराने-धमकाने वाला असामाजिक तत्व बताते हुए गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की।
लगातार भय और असुरक्षा का वातावरण बना रहा था पुनीत अग्रवाल
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने उप जिलाधिकारी मसूरी से गोपनीय जांच कराई गई। जांच में क्षेत्रवासियों ने बताया कि पुनीत अग्रवाल का व्यवहार लगातार भय और असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न कर रहा था तथा उसके विरुद्ध पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। मामले की जांच हुई जिसके बाद डीएम सविन बंसल ने पुनीत अग्रवाल को छह महीने के लिए जिलाबदर कर दिया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पुनीत अग्रवाल अगले 6 माह तक देहरादून जनपद की सीमा में बिना अनुमति प्रवेश नहीं कर सकेगा। अगर वो आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कारावास एवं जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। थाना रायपुर पुलिस को आदेश की तत्काल तामील कराते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर जनपद से बाहर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

- नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026: मुख्यमंत्री धामी ने काउंटडाउन रन को दिखाई हरी झंडी, शुभंकर ‘क्यालु’ का किया अनावरण
- जमीन धोखाधड़ी केस : इनामी अपराधी प्रदीप सकलानी के मददगारों पर पुलिस का कसा शिकंजा…
- ब्रेकिंग : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का उत्तराखंड दौरा , देश के आखिरी छोर पर व्यवस्थाओं को परखेंगे CEC
- MI vs RR Dream11 Team IPL 2026 Match 69: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और बेस्ट टीम कॉम्बिनेशन…
- मसूरी में जाम से राहत के लिए शुरू हुई शटल सेवा, प्रचार-प्रसार की कमी पर कुछ यात्रियों ने जताई नाराजगी
big news
रामनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Ramnagar News : रामनगर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Table of Contents
रामनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप
रामनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़ंकप मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात कुछ लोग घायल अवस्था में एक युवक को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
घायल युवक से पूछताछ की,युवक ने अपना नाम प्रमोद (35 वर्ष) पुत्र पनीराम निवासी मोहल्ला बंबाघेर बताया। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रमोद के परिजन भी देर रात अस्पताल पहुंच गए। लेकिन सोमवार तड़के उपचार के दौरान प्रमोद ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने मामले में हत्या की आशंका जताई।

मृतक के पिता पनीराम ने आरोप लगाया कि रामनगर के ग्राम बेलगढ़ निवासी एक व्यक्ति शिवियां उनके बेटे प्रमोद को रामनगर से अपने घर बेलगढ़ ले गया था। उनका आरोप है कि वहां प्रमोद को शराब पिलाई गई और बाद में आरोपी दंपति ने उसके साथ मारपीट की।
परिजनों ने की हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग
पनीराम के अनुसार मारपीट के बाद उनका बेटा किसी तरह गांव में ही अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचा, लेकिन वहां भी आरोपी पति-पत्नी ने उसके साथ दोबारा मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने घायल प्रमोद को रास्ते में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। मृतक के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
- नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026: मुख्यमंत्री धामी ने काउंटडाउन रन को दिखाई हरी झंडी, शुभंकर ‘क्यालु’ का किया अनावरण
- जमीन धोखाधड़ी केस : इनामी अपराधी प्रदीप सकलानी के मददगारों पर पुलिस का कसा शिकंजा…
- ब्रेकिंग : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का उत्तराखंड दौरा , देश के आखिरी छोर पर व्यवस्थाओं को परखेंगे CEC
- MI vs RR Dream11 Team IPL 2026 Match 69: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और बेस्ट टीम कॉम्बिनेशन…
- मसूरी में जाम से राहत के लिए शुरू हुई शटल सेवा, प्रचार-प्रसार की कमी पर कुछ यात्रियों ने जताई नाराजगी
Haridwar
बड़ी खबर : यहां झाड़ियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Haridwar News : हरिद्वार के ज्वालापुर में झाड़ियों से महिला का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरूकर दी है।
Table of Contents
झाड़ियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप
हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के कस्सबान मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब सीवरेज पंपिंग स्टेशन के पीछे गंगनहर में एक महिला का शव बरामद हुआ।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जल पुलिस की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
महिला की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात स्थानीय लोगों ने गंगनहर में झाड़ियों के बीच शव फंसा हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। महिला शादीशुदा बताई जा रही है। चंद्रभान सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है तथा पहचान और मामले की जांच की जा रही है।
Business24 hours agoM R Maniveni Foods IPO 2026: क्या निवेशकों को करना चाहिए Apply? जानिए GMP, Price Band, Financials और Risks..
Chamoli20 hours agoलोकपाल लक्ष्मण मंदिर के विधि-विधानपूर्व खुले कपाट, विशेष पूजा-अर्चना के बाद भगवान लक्ष्मण को लगाया गया भोग
Rishikesh24 hours agoऋषिकेश में बड़ा हादसा! फोटो खींचते-खींचते गंगा में समाए दो युवक, रेस्क्यू अभियान जारी
Haridwar23 hours agoभीषण गर्मी में बिजली सप्लाई ठप, लोगों ने बिजली घर पहुंचकर किया हंगामा, हाइवे को भी किया जाम
Dehradun18 hours agoमसूरी में जाम से राहत के लिए शुरू हुई शटल सेवा, प्रचार-प्रसार की कमी पर कुछ यात्रियों ने जताई नाराजगी
Breakingnews20 hours agoसीएम धामी का बड़ा बयान, उत्तराखंड की सड़कों पर नहीं पढ़ने देंगे नमाज, कहा- कानून से ऊपर कोई नहीं
Cricket47 minutes agoMI vs RR Dream11 Team IPL 2026 Match 69: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और बेस्ट टीम कॉम्बिनेशन…
Breakingnews42 minutes agoब्रेकिंग : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का उत्तराखंड दौरा , देश के आखिरी छोर पर व्यवस्थाओं को परखेंगे CEC





































