Pithauragarh
पिथौरागढ़: ऐलागाड़ टनल में भूस्खलन, 19 में से 8 कर्मचारी सुरक्षित निकाले गए, बाकी 11 से संपर्क कायम

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले के विकासखण्ड धारचूला के ऐलागाड़ स्थित भूमिगत एनएचपीसी पावर हाउस की टनल के मुहाने पर कल अपराह्न भूस्खलन की घटना हुई, जिसमें भारी मात्रा में मलबा एवं पत्थर जमा हो जाने से टनल का मार्ग अवरुद्ध हो जाने की खबरें थी। इस दौरान टनल के भीतर कार्यरत 19 कार्मिकों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने अवगत कराया कि जिला प्रशासन एवं बी.आर.ओ. की तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है और सुरंग के मुहाने से मलबा हटाया जा चुका है तथा इमरजेंसी शाफ्ट एरिया को भी निरंतर साफ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 08 कार्मिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है और 11 बचे हुए कार्मिक भी सुरक्षित है और प्रशासन निरंतर संपर्क में बना हुआ है। जिला प्रशासन, बी.आर.ओ., एनएचपीसी, एनडीआरएफ, सीआईएसएफ एवं अन्य बचाव दल निरंतर संयुक्त प्रयास कर रहे हैं।
उपजिलाधिकारी धारचूला जितेन्द्र वर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि धौलीगंगा पावर स्टेशन को लेकर मीडिया में प्रसारित कुछ भ्रामक सूचनाओं के विपरीत पावर हाउस को कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है। टनल के मुख्य द्वार पर बार बार आ रहे मलबे को सड़क सुरक्षा संगठन (BRO) के माध्यम से लगातार हटाया जा रहा है। मौके पर पर्याप्त मशीनरी एवं सुरक्षा बल (CISF/NDRF) तैनात हैं। सुरंग के अंदर किचन और खाने की व्यवस्था पहले से उपलब्ध है।
अब तक सुरक्षित निकाले गए कार्मिकों की सूची निम्नवत है:
ऑपरेशन कॉन्ट्रैक्ट स्टाफ
1. चन्दर सोनल डी.जी. ऑपरेटर 2. शंकर सिंह सब-स्टेशन स्टाफ 3. पूरन बिष्ट
मेंटेनेंस स्टाप 4. नवीन कुमार, Er.(M) मेंटेनेंस स्टाफ (कॉन्ट्रैक्ट) 5. प्रेम डुग्ताल(E)
6. धन राज बहादुर(M) 7. गगन सिंह धामी(M
सिविल 8. पी.सी. वर्मा, DM(C)
टनल के अंदर सुरक्षित स्टाफ, जिनसे लगातार संपर्क हो रहा है, का विवरण निम्नवत है।
ऑपरेशन स्टाफ
1. ललित मोहन बिष्ट, Er.(M)
2. सूरज गुरुड़ानी, TE(M)
3. विष्णु गुप्ता, JE(E)
ऑपरेशन कॉन्ट्रैक्ट स्टाफ
4. जितेन्द्र सोनल
5. प्रकाश डुग्ताल
6. कमलेश धामी
7. सुनील धामी
मेंटेनेंस स्टाफ
8. जी. ऑगस्टीन बाबू, DGM(E)
9. अपूर्बा राय, DM(E)
मेंटेनेंस स्टाफ (कॉन्ट्रैक्ट)
10. इंदर गुनजियाल(E)
कैंटीन स्टाफ
11. बिशन धामी
जिला प्रशासन, एनएचपीसी प्रबंधन, बी.आर.ओ., पुलिस, एनडीआरएफ, सीआईएसएफ तथा राजस्व विभाग के अधिकारी जिलाधिकारी पिथौरागढ़ के नेतृत्व में मौके पर सतत निगरानी बनाए हुए हैं।
Breakingnews
Bus Accident: घर में बजनी थी शहनाई, पसर गया मातम, 13 बारातियों की मौत
पिथौरागढ़ से सटे नेपाल के बैतड़ी में बारातियों की बस हादसे का शिकार
मुख्य बिन्दु
Nepal Bus Accident: भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया. पिथौरागढ़ के झूलाघाट कस्बे के पास स्थित नेपाल के बैतडी जिले में बारातियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
नेपाल में बारातियों की बस हादसे का शिकार
जानकारी के मुताबिक, ये बस बैतडी के पुरचूंणी नगरपालिका क्षेत्र से दुल्हन लेकर बजांग जिले के सुनकुडा गांव जा रही थी. इसी दौरान पुरचूंणी नगरपालिका वार्ड-7 के बड़गांव मोड़ के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
ये भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू
इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नेपाल एपीएफ और पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. हॉस्पिटल में भर्ती कुछ घायलों की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है.
Nepal Bus Accident: अब तक 13 बारातियों की मौत
जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रवक्ता निरीक्षक बलदेव बडू ने बताया कि दुर्घटना में छह बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई थी. इसके अलावा पांच लोगों ने डडेलधुरा अस्पताल में और दो लोगों ने कोटिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों में बजांग और बैतडी जिलों के विभिन्न गांवों के लोग शामिल हैं, जिनमें एक ही गांव के कई सदस्य भी बताए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- बजरी खनन के दौरान पहाड़ी दरकने से युवक की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया
ओवरलोडिंग के चलते बस हादसे का शिकार
प्रहरी प्रवक्ता के मुताबिक, बस चालक भी इस हादसे में घायल हुआ है, लेकिन उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है. घायल चालक विरेंद्र बुढा, निवासी भीमदत्त नगरपालिका, कंचनपुर को पुलिस ने अपने नियंत्रण में ले लिया है. प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण बस का ओवरलोड होना बताया जा रहा है. आशंका जताई गई है कि अधिक भार के कारण बस चढ़ाई पर संतुलन नहीं बना सकी और हादसा हो गया.
घायलों का इलाज जारी
फिलहाल, अधिकांश घायलों का इलाज डडेलधुरा अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए धनगढ़ी रेफर किया गया है. प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Accident
पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

PITHORAGARH: खाई में गिरने से युवक की मौत, SDRF बरामद किया शव
मुख्य बिंदु
PITHORAGARH: उत्तराखंड के सीमान्त जिले पिथौरागढ़ से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. जहाँ पर चेसर क्षेत्र में एक युवक की खाई में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई है.
ये भी पढ़ें- पौड़ी में भालू ने महिला पर किया हमला, गंभीर हालत में हायर सेंटर किया गया रेफर
पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरा युवक
मिली जानकारी के मुताबिक, पिथौरागढ़ जिले के चेसर क्षेत्र में एक युवक गहरी खाई में जा गिरा. घटना की सूचना गुरूवार 5 फरवरी 2026 को डी0सी0आर0 पिथौरागढ़ से SDRF को दी गई. जिसके बाद SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई. मौके पर जा कर टीम ने देखा कि युवक 70 मीटर गहरी खाई में गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो चुकी थी.

ये भी पढ़ें- जंगली जानवर से बचने के लिए खम्बे पर चढ़ा युवक, हाई वोल्टेज करंट लगने से हुई मौत
SDRF ने बाहर निकाला शव
SDRF टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक को खाई से बाहर निकाला, जिसके बाद शव जिला पुलिस को सौंप दिया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पिथौरागढ़ पुलिस के द्वारा की जा रही है. मृतक की शिनाख्त –
- नाम – दिग्विजय चंद
- पिता का नाम – अशोक चंद
- उम्र – 32 वर्ष
- निवासी – ग्राम खड़कोट, पिथौरागढ़
के रूप में की गई है. हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
Uttarakhand
बजरी खनन के दौरान पहाड़ी दरकने से युवक की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया

Pithoragarh: उत्तराखंड के सीमांत जिला मुख्यालय Pithoragarh के Berinag में एक मजदूर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बजरी खनन के दौरान पहाड़ी दरकने से मजदूर की मौत हुई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मलवे से बाहर निकाला। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं अचानक हुए हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Pithoragarh में बजरी खनन के दौरान मजदूर की मौत
दरअसल, शनिवार शाम Pithoragarh की Berinag तहसील मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर राईआगर के पास भंडारीगांव पैदल मार्ग पर सुंदर राम (55) पुत्र शेर राम, निवासी बोकाटी पभ्या, पहाड़ी से बजरी निकाल रहा था।इसी दौरान अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा और सुंदर राम मलबे में दब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी।
बड़ी मुश्किल से शव को बाहर निकाला गया
सूचना मिलते ही, बेरीनाग कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। काफी प्रयासों के बाद मलबे से सुंदर राम को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वरिष्ठ उप निरीक्षक हरीश कोरंगा और एएसआई शांति प्रकाश ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग भेजा। प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
परिवार के लिए मुआवजे की उठी मांग
मृतक सुंदर राम घोड़ों से सामान ढोकर और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। ग्राम प्रधान पभ्या संजय तिवारी ने सरकार से मृतक मजदूर के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Nainital21 hours agoयमुना व दून घाटी में 7 हजार पेड़ कटान मामले में हुई सुनवाई, हाईकोर्ट ने राज्य व केंद्र सरकार से मांगा जवाब
Cricket22 hours agoSL vs ZIM Dream11 Prediction: मैच प्रीव्यू, प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स…
Business22 hours agoGaudium IVF & Women Health IPO : 20 फरवरी से खुलेगा सब्सक्रिप्शन , निवेश करें या बचें? यहाँ देखें Pros & Cons”
Dehradun21 hours agoअचानक दून अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, तीमारदारों से फीडबैक भी लिया
Rudraprayag17 hours agoअपर सचिव लोक निर्माण विभाग पहुंचे रूद्रप्रयाग, केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Udham Singh Nagar16 hours agoयूएस नगर के नवनियुक्त SSP ने ली बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर दिया सख्त संदेश
Haldwani17 hours agoहल्द्वानी में UGC बिल के विरोध में स्वर्ण शक्ति संगठन का ऐलान, 21 फरवरी को बड़ा आंदोलन
Dehradun15 hours agoपुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात, कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा







































