big news
सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ के जवान दीपक जेठी का निधन, दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस

Pithoragarh News : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के रहने वाले जवान दीपक कुमार जेठी का निधन हो गया। जवान सियाचिन में तैनात थे। जहां तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली आरआर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
Table of Contents
सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ के जवान का निधन
पिथौरागढ़ के रहने वाले जवान दीपक कुमार जेठी सियाचिन में तैनात थे। सियाचीन में ड्यूबटी के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उनके साथी उन्हें लेकर सेना के अस्पताल पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आरआर अस्पातल दिल्ली भेज दिया गया। जहां उनका निधन हो गया।
सेना की सात कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे दीपक
सेना के अधिकारियों ने दीपक कुमार के परिवार को उनके निधन की सूचना दी। ये दुखद खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई और घर में मातम का माहौल छा गया।

दीपक कुमार मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के अस्कोट क्षेत्र स्थित ओझा मल्ला गांव के निवासी थे। वो भवान सिंह के पुत्र थे और भारतीय सेना की सात कुमाऊं रेजीमेंट में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
जवान के पैतृक गांव में किया जाएगा उनका अंतिम संस्कार
शहीद जवान दीपक कुमार जेठी अपने पीछे पत्नी रीना जेठी, पांच वर्षीय बेटे काव्यांश, वृद्ध मां और दो बड़े भाइयों का परिवार छोड़ गए हैं। उनके पिता भवान सिंह का पहले ही देहांत हो चुका था। वर्तमान में उनका परिवार लखनऊ में रहता है।
दीपक का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव लाया जा रहा है, जहां ग्रामीणों और परिजनों द्वारा अंतिम दर्शन किए जाएंगे। इसके बाद हंसेश्वर घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Uttarakhand
Uttarakhand Board Result 2026 : इस दिन जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट , परिषद ने की घोषणा…

Uttarakhand Board Result 2026 : 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे जारी होगा परिणाम,
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। परिषद ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे घोषित किया जाएगा।
इस साल 2.15 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं की किस्मत का फैसला होने जा रहा है। परीक्षा परिणाम उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती की उपस्थिति में रामनगर बोर्ड मुख्यालय में जारी किया जाएगा।
Table of Contents
📊 उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026: मुख्य आंकड़े एक नजर में
इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े निम्नलिखित हैं:
| विवरण | संख्या / जानकारी |
| रिजल्ट की तारीख | 25 अप्रैल 2026 |
| समय | प्रातः 10:00 बजे |
| कुल परीक्षार्थी | 2,15,252 |
| हाईस्कूल (10वीं) छात्र | 1,12,266 |
| इंटरमीडिएट (12वीं) छात्र | 1,02,986 |
| कुल परीक्षा केंद्र | 1,261 |
| आधिकारिक वेबसाइट | uaresults.nic.in / ubse.uk.gov.in |
🕒 समयबद्ध और डिजिटल प्रक्रिया का लाभ
उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी के अनुसार, इस शैक्षणिक सत्र में पूरी प्रक्रिया को अत्यधिक व्यवस्थित रखा गया। बोर्ड के इतिहास में पहली बार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित की गई थी, जिससे न केवल डेटा प्रबंधन में सुधार हुआ बल्कि छात्रों को भी फॉर्म भरने में काफी सहूलियत मिली।
परीक्षा का शेड्यूल:
- प्रयोगात्मक परीक्षा: 16 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक।
- लिखित परीक्षा: फरवरी के तीसरे सप्ताह से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक संपन्न।
- परीक्षा पाली: सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे की एकल पाली में आयोजित की गई थीं।
🏫 परीक्षा केंद्रों का विवरण और सुरक्षा व्यवस्था
बोर्ड ने परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरे प्रदेश में 1,261 केंद्र स्थापित किए थे।
- संवेदनशील केंद्र: 156 केंद्र संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील घोषित किए गए थे।
- सर्वाधिक केंद्र: टिहरी गढ़वाल (136 केंद्र)।
- न्यूनतम केंद्र: चंपावत (44 केंद्र)।
💻 रिजल्ट देखने की नई और आसान व्यवस्था
इस बार छात्रों के लिए रिजल्ट देखना और भी आसान होगा। बोर्ड ने एक नई पहल करते हुए सभी स्कूलों को अलग-अलग पोर्टल और पासवर्ड उपलब्ध कराए हैं।
महत्वपूर्ण सूचना: छात्र न केवल आधिकारिक वेबसाइट पर, बल्कि अपने संबंधित स्कूलों में जाकर भी अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। स्कूलों को दिए गए विशेष लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से रिजल्ट डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है।
🔍 अपना उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? (Step-by-Step)
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Board Results 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) का चयन करें।
- अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- ‘Submit’ बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट जरूर ले लें।
शुभकामनाएं! उम्मीद है कि आपकी मेहनत रंग लाएगी। रिजल्ट से जुड़ी किसी भी तकनीकी समस्या के लिए अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करें।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 में कब आएगा? उत्तर: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे घोषित किया जाएगा।
प्रश्न 2: मैं अपना यूके बोर्ड रिजल्ट 2026 कहाँ चेक कर सकता हूँ? उत्तर: आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, इस बार छात्र अपने स्कूल में जाकर भी परिणाम पता कर सकते हैं।
प्रश्न 3: रिजल्ट चेक करने के लिए मुझे किन विवरणों (Details) की आवश्यकता होगी? उत्तर: रिजल्ट देखने के लिए आपको अपने एडमिट कार्ड पर अंकित रोल नंबर (Roll Number) की आवश्यकता होगी। कुछ मामलों में जन्मतिथि की भी जरूरत पड़ सकती है।
प्रश्न 4: अगर आधिकारिक वेबसाइट लोड नहीं हो रही है, तो क्या करें? उत्तर: रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद हैवी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है। ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं। आप कुछ समय बाद प्रयास करें या अपने स्कूल से संपर्क करें, क्योंकि इस बार स्कूलों को रिजल्ट देखने के लिए विशेष पोर्टल और पासवर्ड दिए गए हैं।
प्रश्न 5: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में पास होने के लिए न्यूनतम कितने अंक चाहिए? उत्तर: प्रत्येक विषय में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं।
प्रश्न 6: इस साल उत्तराखंड बोर्ड में कुल कितने छात्र शामिल हुए हैं? उत्तर: इस साल कुल 2,15,252 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। इनमें हाईस्कूल के 1,12,266 और इंटरमीडिएट के 1,02,986 छात्र-छात्राएं हैं।
नोट: छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने पास अपना रोल नंबर तैयार रखें ताकि 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे बिना किसी देरी के अपना परिणाम देख सकें।
big news
टांडा जंगल में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी की कार से जोरदार भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर ही मौत

Udham Singh Nagar : उधम सिंह नगर जिले के टांडा जंगल में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
Table of Contents
टांडा जंगल में स्कूटी की कार से जोरदार भिड़ंत
उधम सिंह नगर जिले के टांडा जंगल क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त एक शादी समारोह से लौटने के बाद स्कूटी से मोबाइल लेने जा रहे थे।
इसी दौरान सामने से आ रही एक कार से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत
मिली जानकारी के अनुसार, जसपुर के महुवाखेड़ा मजरा निवासी अनिकेत सुबह रुद्रपुर पहुंचा था। जहां से वो अपने दोस्त आकाश (24), निवासी रामपुर (उत्तर प्रदेश), के पंतनगर स्थित कमरे पर गया। आकाश भी एक ऑटोमोबाइल कंपनी में कार्यरत था।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग तक खुले
शाम के समय दोनों अपने तीसरे मित्र रोहन (22), निवासी बगड़ी, रुड़की (हरिद्वार), के साथ स्कूटी पर सवार होकर हल्द्वानी में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। शादी से वापस आने के बाद उनका एक फोन वहीं छूट गया। रात करीब 12 बजे वो उसे लेने वापस निकले।
जैसे ही वो संजय नगर से लगभग दो किलोमीटर आगे टांडा जंगल के पास पहुंचे। वैसे ही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग तक खुल गए।
big news
यमुनोत्री धाम यात्रा पर आए दो तीर्थ यात्रियों की मौत, पैदल मार्ग पर अचानक तबीयत हुई खराब

Char Dham Yatra 2026 : रविवार को अक्ष तृतीया पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हुआ। लेकिन यात्रा के पहले दिन ही यमुनोत्री धाम रूट पर दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई।
Table of Contents
यमुनोत्री धाम यात्रा पर आए दो तीर्थ यात्रियों की मौत
यमुनोत्री धाम की यात्रा के पहले दिन ही दो तीर्थयात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों श्रद्धालु पैदल मार्ग पर जा रहे थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिस से उनकी ममौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
सांस संबंधी बीमारी के कारण हुई तीर्थयात्री की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए नासिक के एक तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें जानकीचट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने ही इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक प्रथम दृष्टया मौत सांस संबंधी बीमारी के कारण होना प्रतीत हुआ है।
जानकीचट्टी के पास महिला श्रद्धालु की भी मौत
जहां एक ओर नासिक के श्रद्धालु की मौत हो गई तो वहीं जानकीचट्टी के पास एक और महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई महिला श्रद्धालु की देर रात तबीयत बिगड़ी। परिजन उन्हें जानकीचट्टी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर हरदेव सिंह पंवार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र लाए जाने तक महिला की मौत हो चुकी थी।
Cricket7 hours agoGT vs MI Dream11 Team Today Match 30 IPL 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन
Cricket7 hours agoNEP vs UAE Dream11 Team Today Match 2026: नेपाल बनाम यूएई फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
big news8 hours agoहल्द्वानी में सेना की वर्दी पहन घूम रहा फर्जी ‘मेजर’ गिरफ्तार, असली मेजर ने पकड़वाया, जानें पूरी कहानी
big news7 hours agoनारी शक्ति वंदन संशोधन को लेकर गणेश गोदियाल ने BJP पर किया पलटवार, कही बड़ी बात
Uttarakhand3 hours agoUttarakhand Board Result 2026 : इस दिन जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट , परिषद ने की घोषणा…
Champawat7 hours agoवन्यजीव तस्करी पर चम्पावत पुलिस का बड़ा प्रहार, गुलदार की खाल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
big news4 hours agoटांडा जंगल में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी की कार से जोरदार भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर ही मौत
Breakingnews2 hours agoHaldwani में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने 5 साल की मासूम को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा…






































