Politics
पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन किया दाखिल, कलेक्ट्रेट ऑफिस से आए बहार…रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में करेंगे बैठक।

वाराणसी – पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी आज वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। पीएम के नामांकन में शामिल होने के लिए काशी में दिग्गजों का जमावड़ा लगा है। विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व सांसद-विधायक सभी नामांकन में शामिल हुए।

पीएम के नामांकन कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, असम के सीएम हेमंता विश्व सरमा, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, राजस्थान के भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे, हरियाणा के नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, हरदीप पुरी, पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, यूपी में एनडीए के घटक लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, अपना दल (एस) अनुप्रिया पटेल, निषाद पार्टी के संजय निषाद, सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर, पशुपति पारस आदि की मौजूदगी रही।
Dehradun
पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ एक बार फिर सुर्ख़ियों में, उर्मिला सनावर ने लगाए गंभीर आरोप
हरिद्वार: हरिद्वार की सियासत में फिर से हलचल तेज हो गई है। ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर पर उनकी कथित पत्नी उर्मिला सनावर ने दोबारा गंभीर आरोप लगाए हैं। उर्मिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि चार साल से उनका शोषण हो रहा है और झूठे मुकदमों में फँसाने की साज़िश रची जा रही है।
एक्ट्रेस उर्मिला सनावर ने लगाए पूर्व BJP विधायक पर गंभीर आरोप
वायरल वीडियो में उर्मिला ने कहा कि उन्हें इंसाफ नहीं मिल पा रहा। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर चार दिन के भीतर कार्रवाई न हुई तो वह भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर आत्मदाह कर लेंगी। उर्मिला का आरोप है कि पूर्व विधायक ने रिश्ते का भरोसा देकर उन्हें अपने साथ रखा और बाद में मानसिक, शारीरिक और सामाजिक प्रताड़ना दी। उन्होंने पुलिस से सुरेश राठौड़ की गिरफ्तारी की मांग भी की है।
सुरेश राठौड़ पहले ही उर्मिला सनावर को पत्नी मानने से कर चुके हैं इंकार
उर्मिला और सुरेश राठौड़ के कई वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं, जिनमें उर्मिला ने खुद को राठौड़ की पत्नी बताया था। विवाद बढ़ने पर भाजपा ने सुरेश राठौड़ को पार्टी से बाहर कर दिया था। हाल ही में सुरेश राठौड़ ने बयान दिया था कि उनकी एक ही पत्नी है रविंद्र कौर, और किसी अन्य महिला से उनका कोई वैवाहिक संबंध नहीं है। लेकिन इस बयान के तुरंत बाद उर्मिला का नया वीडियो आ गया, जिसने एक बार फिर सियासत में नई बहस छेड़ दी है।
भाजपा के वरिष्ठ मंत्रियों से लगाई मदद की गुहार
उर्मिला सनावर के आरोपों पर अब पुलिस जांच की मांग उठ रही है। वहीं भाजपा नेतृत्व इस विवाद पर फिलहाल चुप्पी साधे हुए है। अब नज़र इस बात पर है कि मामला कानूनी बवाल बनता है या राजनीतिक भूचाल यहीं रुकता है। वहीं भाजपा प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा कि सुरेश राठौड़ को भाजपा पहले ही पार्टी से निकाल चुकी है अब वह अपने जीवन में क्या कर रहे हैं उनका पर्सनल मुद्दा है कानून अपना काम कर रहा हैं।
Breakingnews
उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान जारी, 2,266 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाताओं के हाथों में

उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायतों के खाली पदों पर आज मतदान शुरू हो गया है । पंचायत उपचुनाव में 321 पदों पर आज मतदान होना है जिसमें मतदाता आज 2266 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने पहले ही उपचुनाव को लेकर साड़ी तैयारियां कर दी थी। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर 32 हजार 985 खाली पदों पर 11 नवंबर को अधिसूचना जारी की थी।
लगभग 88 प्रतिशत प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए
उत्तराखंड त्रिस्तरीय उपचुनाव में 32 हजार 985 पदों के के लिए 30 हजार 800 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया था। 15 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच में 994 नामांकन पत्रों में त्रुटियां होने के कारण निरस्त कर दिए गए। वहीं 16 नवंबर को नाम वापसी के दिन 319 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया था। नामांकन पत्रों के वापस होने के बाद 27 हजार 221 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। जिसके चलते अब 321 पदों के लिए चुनावी मैदान में 2,266 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 321 पदों में से सदस्य ग्राम पंचायत के 316 पदों के लिए 2,255 प्रत्याशी, ग्राम प्रधान के लिए मैदान में हैं। पंचायत सदस्य के चार पदों के लिए 9 उम्मीदवार और जिला पंचायत सदस्य के एक पद के लिए दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
रुद्रप्राग के बजीरा वार्ड पर जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान जारी
रुद्रप्रयाग के बजीरा वार्ड सीट पर जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान जारी है। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। मतदाओं में उपचुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बजीरा जिला पंचायत सीट निर्वाचित होने वाली बिमला बुटोला देवी का कुछ समय पहले आकस्मिक निधन हो गया था। जिसके बाद ये सीट खाली हो गई थी बता दें की बजीरा वार्ड सीट ओबीसी आरक्षित है।
Breakingnews
नितीश कुमार 10 वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, 20 नवंबर को होगा शपथग्रहण

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नितीश कुमार की अगुवाई में दोबारा बनेगी सरकार। नितीश कुमार 10 वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पटना स्थित गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा।
10 वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ नितीश कुमार
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद 20 नवंबर को पटना स्थित गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें नितीश कुमार 10 वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े दिग्गज नेता शामिल होंगे। समारोह की तैयारियों का जायजा लेने स्वयं नीतीश कुमार पहुंचे।
प्रधानमंत्री ओर गृह मंत्री समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल
बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मीडिया बातचीत में बताया कि 20 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
सम्राट चौधरी समेत दो उप मुख्यमंत्री बन सकते हैं इस बार
भाजपा विधायक दल की ओर से एक बार फिर सम्राट चौधरी को नेता चुना गया है। तमाम आरोप-प्रत्यारोपों के बाद भी पार्टी हाई कमान ने सम्राट चौधरी पर भरोसा जताकर उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना है। साथ ही विजय सिन्हा को भाजपा विधायक दल का उपनेता चुन कर भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार इस बार बिहार विधानसभा में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दो उप मुख्यमंत्री बन सकते हैं।
Breakingnews5 hours agoउत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर, आईपीएस अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, देखें लिस्ट
Dehradun5 hours agoउत्तराखंड में मिलावटखोरी के खिलाफ एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, देहरादून की पाम सिटी में चलाया विशेष अभियान
Uttarakhand10 hours agoUttarakhand : स्वास्थ्य विभाग को जल्द मिलेगा नया HEOC, जानिए कब तक होगा तैयार
National10 hours agoUNESCO heritage सूची में शामिल हुआ दिवाली का त्यौहार, अब तक केवल 20 त्यौहारों को मिला है स्थान
big news12 hours agoचमोली में देवाल के पास बड़ा सड़क हादसा, कार खाई में गिरने से 3 की मौत
big news10 hours agoPithoragarh : में महिला की गुमशुदगी का खुला राज, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
Uttarakhand4 hours agoउत्तरकाशी में पेड़ों के कटान को लेकर बड़ा फैसला, रक्षा सूत्र बांधने का दिखा असर
Uttarakhand5 hours agoसीएम धामी की नैनीताल को सौगात, 112 करोड़ की 17 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास




































