Champawat
पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया लोहाघाट लॉकअप से फरार कैदी, पुलिस पर बरसा रहा था गोलिया

लोहाघाट – बन्दीगृह लोहाघाट से फरार केदी को पुलिस ने बिनवाल गाव, रीठा साहिब जंगल क्षेत्र मे मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक देसी पिस्टल एक जिन्दा व दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस टीम पर फायरिंग करने और अवैध हथियार रखने पर अभियुक्त के खिलाफ़ थाना रीठा साहिब में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
27 सितंबर को चल्थी क्षेत्र मे अभियुक्त शंकर लाल चौधरी पुत्र विपत लाल चौधरी, निवासी ग्राम धर्मपुर महेंद्र नगर (नेपाल) द्वारा एक महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में अभियुक्त को न्यायिक बन्दीगृह लोहाघाट भेजा गया था, जो कि 12 सितंबर को बन्दीगृह, लोहाघाट से फरार हो गया था। कैदी के भागने से पूरे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था…जिस संबंध में थाना लोहाघाट में आरोपी के खिलाफ धारा 262 बीएनएस पंजीकृत किया गया। एसपी चंपावत अजय गणपति द्वारा जनपद के सभी थाना क्षेत्र मे सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया।
एसपी के निर्देश पर जनपद चंपावत पुलिस द्वारा दो दिनों से हो रही भारी बारिश/आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य तथा सुगम यात्रा व्यवस्था बनाते हुए जनपद मे सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए 13 सितंबर की सांय को थाना रीठासाहिब क्षेत्र से कमलेश भट्ट, थानाध्यक्ष, थाना रीठा साहिब को अभियुक्त शंकर लाल के रीठासाहीब क्षेत्र मे बिनवालगांव जंगल क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। जिस पर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल बिनवाल गांव जंगल क्षेत्र में जाकर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दबिस दी गई।
इस दौरान जंगल क्षेत्र में अभियुक्त के दिखाई देने पर पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़ने का प्रयास करने पर अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी जिस पर पुलिस टीम द्वारा बचाव मे जवाबी फायरिंग की गई। गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने के दौरान गिरने से अभियुक्त को कुछ चोटे आई हैं। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शंकर लाल को बिनवाल गाव के जंगल से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध देसी पिस्टल , एक जिन्दा व 02 खोखा कारतूस बरामद किया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस टीम पर फायरिंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। कैदी जेल से कैसे भागा पुलिस इस बारे में कैदी से पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम मे एसओ कमलेश भट्ट, एसआई तेजकुमार,हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद ,हेड कांस्टेबल दीपक बिष्ट,हेड कांस्टेबल हरीश नाथ,कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे फरार कैदी के पकड़े जाने से चंपावत पुलिस ने राहत की सांस ली।
Champawat
चंपावत में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में एक की मौत, 3 घायल

Champawat News : चंपावत जिले के बनलेख क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। खटीमा से पिथौरागढ़ की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
Table of Contents
चंपावत में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार
चंपावत में बनलेख क्षेत्र में देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के समय वाहन में चार लोग सवार थे। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इनमें से एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है।
दर्दनाक हादसे में एक की मौत
हादसे की सूचना मिलते ही चंपावत कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र होने के बावजूद रेस्क्यू टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से अभियान शुरू किया। पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने खड़ी ढलान से नीचे उतरकर दुर्घटनाग्रस्त कार तक पहुंच बनाई और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला।
रेस्क्यू के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल चंपावत पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

एक घायल की स्थिति गंभीर होने हायर सेंटर रेफर
एक घायल की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया। समय पर पुलिस और एसडीआरएफ के मौके पर पहुंचने से घायलों को खाई से निकालकर जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सका। राहत और बचाव अभियान में स्थानीय ग्रामीणों ने भी महत्वपूर्ण सहयोग किया।
हादसे के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी
बता दें कि जिला प्रशासन ने इस दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं। जांच के बाद दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
Champawat
तीन साल से फाइलों में दबी घिंघारुकोट सड़क, मरीज आज भी कंधों पर, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Champawat News : सरकार गांव-गांव तक सड़क पहुंचाने और पलायन रोकने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन पाटी विकासखंड के सुदूरवर्ती घिंघारुकोट तोक की हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। घिंघारुकोट तोक में मरीज को डोली से अस्पताल पहुंचने का मामला सामने आया है।
Table of Contents
तीन साल से फाइलों में दबी घिंघारुकोट सड़क
चंपावत जिले के घिंघारुकोट तोक में साल 2024 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांव को चार किलोमीटर मोटर मार्ग से जोड़ने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद ग्रामीणों में उम्मीद जगी थी कि वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा, लेकिन करीब तीन साल बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हो सका। नतीजा ये है कि आज भी घिंघारुकोट के लोग सड़क सुविधा से वंचित हैं और दुर्गम पैदल रास्तों पर जीवन गुजारने को मजबूर हैं।
मरीज को डोली से पहुंचाया गया अस्पताल
गांव तक कोई मोटर मार्ग नहीं होने से बीमार मरीजों को आज भी डोली या परिजनों के कंधों पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया जाता है। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को रोजाना उबड़-खाबड़ और जोखिम भरे रास्तों से गुजरना पड़ता है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब फिसलन और भूस्खलन के खतरे के बीच ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही करते हैं।

कई बार मांग के बाद भी मिला केवल आश्वासन
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार प्रशासन और संबंधित विभागों से गुहार लगाई गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद विभागीय स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं की गई। जिससे योजना फाइलों तक ही सीमित होकर रह गई है।
गांव के बुजुर्गों का दर्द सबसे अधिक झकझोरने वाला है। उनका कहना है कि पूरी जिंदगी सड़क का इंतजार करते-करते बीत गई। अब उनकी अंतिम इच्छा सिर्फ इतनी है कि गांव तक सड़क पहुंच जाए, ताकि कम से कम अंतिम यात्रा सम्मान के साथ सड़क मार्ग से हो सके।
Champawat
चंपावत में दर्दनाक हादसा, 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आए मजदूर, एक की मौत, 3 घायल

Champawat News :चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र में शनिवार को बीएसएनएल की फाइबर लाइन बिछाने का कार्य एक दर्दनाक हादसे में बदल गया। काम के दौरान बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक 19 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर करंट लगने से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Table of Contents
चम्पावत में 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आए मजदूर
चंपावत जिले के जौलाड़ी वार्ड में बीएसएनएल की फाइबर लाइन के लिए पोल स्थापित किया जा रहा था। इसी दौरान पोल ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन से संपर्क में आ गया, जिससे उसमें करंट दौड़ गया। हादसे के समय पोल संभाल रहे चारों मजदूर इसकी चपेट में आ गए।
हाईटेंशन लाइन चपेट में आने से मजदूर की मौत
स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद नेपाल निवासी 19 वर्षीय सुशील शाही को मृत घोषित कर दिया।

घटना में गंभीर रूप से घायल नेपाल निवासी धनजीत बुद्ध को प्राथमिक उपचार के बाद पहले जिला अस्पताल चम्पावत और फिर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं उपेंद्र बहादुर शाही और कमल शाही को मामूली चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पोल खड़ा करते समय उसका 11 केवी बिजली लाइन से संपर्क होना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
uttarakhand weather24 hours agoउत्तराखंड में नहीं थम रहा बारिश का दौर, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Cricket18 hours agoWDL vs SDS Dream11 Prediction DPL Match 31: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Cricket Tips
Cricket18 hours agoNDT vs EDR Dream11 Prediction Match 30 DPL 2026: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips
big news22 hours agoत्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप, एक की दर्दनाक मौत
Chamoli22 hours agoबद्रीनाथ धाम में नर-नारायण महोत्सव का आगाज, जयकारों के बीच निकली डोली
Dehradun19 hours agoनियुक्ति की मांग पर सड़कों पर उतरे बीपीएड बेरोजगार, पुलिस ने हिरासत में लिया
Dehradun23 hours agoभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, सीएम धामी ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर किया याद
Chamoli16 hours agoTHDC टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, लापता दो लोगों की हर संभावित स्थान पर हो रही खोजबीन





































