Haldwani
PWD गेस्ट हाउस बना नशे और गंदगी का अड्डा, सांसद ने जताई गहरी नाराजगी, कार्रवाई के दिए निर्देश….

हल्द्वानी। पीडब्ल्यूडी का सरकारी गेस्ट हाउस रविवार को उस वक्त शर्मनाक हालात में पाया गया, जब स्थानीय सांसद और पूर्व रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट निरीक्षण के लिए वहां पहुंचे। गेस्ट हाउस का एक कमरा खोलते ही सिगरेट की दुर्गंध, शराब की खाली बोतलें, ताश की गड्डियां और गंदगी का ढेर देखकर वे हैरान रह गए।
हल्द्वानी स्थित नैनीताल रोड के पास पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस का दृश्य किसी होटल पार्टी रूम जैसा नजर आया, जहां शराब, सिगरेट और ताश की महफिलें सजी हों। सांसद ने अन्य कमरों का भी निरीक्षण किया, लेकिन वहां भी सफाई और मर्यादा का अभाव नजर आया।
इस शर्मनाक स्थिति पर अजय भट्ट ने तत्काल कमिश्नर दीपक रावत से फोन पर बात की। कमिश्नर के निर्देश पर तहसीलदार मनीषा बिष्ट मौके पर पहुंचीं और पूरी स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही अजय भट्ट ने मुख्य अभियंता पीएस बृजवाल से फोन पर नाराजगी जताई।
अजय भट्ट, सांसद: सरकारी गेस्ट हाउस की यह स्थिति बेहद शर्मनाक है। यह नशा मुक्ति की दिशा में काम कर रही सरकार की छवि के खिलाफ है। मैंने कमिश्नर और चीफ इंजीनियर को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार ने बताया कि सांसद के निरीक्षण के दौरान मिली गंदगी और अव्यवस्था को लेकर जांच कमेटी बना दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी और व्यवस्था को सुधारा जाएगा।
#PWDGuestHouse #LiquorBottles #AjayBhattInspection #GovernmentPropertyMisuse #OfficialActionOrdered
Haldwani
एशियन लीजेंड्स लीग का दूसरा सीजन 2 जून से होगा शुरू, रूद्रपुर में ट्रॉफी का किया गया अनावरण

asian legends league : एशियन लीजेंड्स लीग के दूसरे सीज़न को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस लीग का दूसरा सीजन 2 जून से शुरू होगा। जिसकी ट्रॉफी का अनावरण रूद्रपुर में किया गया।
Table of Contents
asian legends league का दूसरा सीजन 2 जून से होगा शुरू
एशियन लीजेंड्स लीग ने रुद्रपुर में अपनी आधिकारिक ट्रॉफी का अनावरण किया। जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कुछ सबसे बड़े नामों वाले बहुप्रतीक्षित सीज़न के लिए मंच तैयार हो गया है। बता दें कि एशियन लीजेंड्स लीग का दूसरा सीज़न 2 जून से शुरू होगा।
रूद्रपुर में ट्रॉफी का किया गया अनावरण
एशियन लीजेंड्स लीग के ट्राफी अनावरण कार्यक्रम में Thisara Perera, Asghar Afghan, Rishi Dhawan और Angelo Perera समेत कई प्रसिद्ध क्रिकेटर और अन्य नामी खिलाड़ी मौजूद रहे। थिसारा परेरा ने टूर्नामेंट के प्रति अपने अनुभव और उत्साह को साझा किया।

उन्होंने कहा, “हमारा पिछला सीज़न बहुत अच्छा रहा था, और इतनी प्रतिस्पर्धी और सुव्यवस्थित लीग का हिस्सा बनना एक शानदार अनुभव था। मैं आने वाले सीज़न के लिए भी सचमुच उत्साहित हूँ। क्रिकेट का स्तर, खिलाड़ियों के बीच आपसी तालमेल और प्रशंसकों का जुनून इस लीग को खास बनाते हैं। हम इस बार और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं,”।
प्रशंसकों की ऊर्जा से मैदान पर पड़ता है फर्क
ऋषि धवन ने कहा कि “प्रशंसकों ने हमेशा हमारा ज़बरदस्त समर्थन किया है खासकर भारतीय टीम का और उस ऊर्जा से मैदान पर बहुत बड़ा फर्क पड़ता है। उम्मीद है कि इस सीज़न में भी हमें वैसा ही प्यार और प्रोत्साहन मिलता रहेगा। हम उन्हें गौरवान्वित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य रखेंगे”।

एशिया के सेवानिवृत्त क्रिकेटरों को मंच देना है उद्देश्य
आपको बता दें कि एशियन लीजेंड्स लीग एक टी20 टूर्नामेंट है जिसमें एशिया के रिटायर्ड और अनुभवी क्रिकेटर खेलते हैं। इसका उद्देश्य एशिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों को एक मंच पर एक साथ लागा है। 2 जून से शुरू होने वाले इसके दूसरे सीजन में इंडियन रॉयल्स, श्रीलंकाई लायंस, पाकिस्तान पैंथर्स सहित 6 टीमें भाग लेंगी।
Haldwani
धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर बोलीं मंत्री रेखा आर्या, 4 साल का कार्यकाल उपलब्धियां से भरा कालखंड

Haldwani News : सोमवार को हल्द्वानी स्थित खंड विकास कार्यालय सभागार में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सरकार के 4 साल के कार्यकाल को उपलब्धियां से भरा कालखंड बताया।
Table of Contents
धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर बोलीं मंत्री रेखा आर्या
धामी सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर हल्द्वानी में जन-जन की सरकार जन-जन की द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों के प्रमाण पत्र बनाने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के बारे में सहायता प्रदान की गई।
कैबिनेट मंत्री ने सभी स्टॉल का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री ने सभी स्टॉल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला और युवाओं का सशक्तिकरण, रोजगार व विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा है। कार्यक्रम के दौरान 6 पात्र महिलाओं निशा जोशी, इंदिरा आर्या, ममता भट्ट, अर्चना नेगी राधा भंडारी और तारा सान्याल को महालक्ष्मी किट प्रदान की गई।

रीप परियोजना के तहत महिलाओं को दी गई सहायता राशि
रीप परियोजना के तहत विभिन्न महिलाओं को स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने पर सहायता राशि की चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान चहुंमुखी विकास किया है और उत्तराखंड 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोग करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
Uttarakhand
🔴 𝐋𝐈𝐕𝐄- Rajnath Singh Uttarakhand Visit: रक्षा मंत्री का उत्तराखंड दौरा आज, इन कर्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Rajnath Singh का उत्तराखंड दौरा आज, हल्द्वानी में जनसभा को करेंगे संबोधित
Rajnath Singh Uttarakhand Visit: केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे. धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर कॉलेज मैदान में कार्यक्ल्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राजनाथ सिंह बतौर मुख्य अथिति शामिल होंगे. इस कार्यक्रम के दौरान वो एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
हल्द्वानी में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
राजनाथ सिंह का उत्तराखंड दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. बता दें कि उनके दौरे से पहले कल लम्बे समय से उत्तराखंड में चल रही सियासी अटकलों पर विराम लग गया है. शुक्रवार को धामी कैबिनेट में 5 नए मंत्रियों की एंट्री हुई है. ऐसे में माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह के हल्द्वानी दौरे के बाद दयित्वधारियों को भी जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है. रक्षा मंत्री के इस दौरे से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार शाम को कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय पर और चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए.
Cricket19 hours agoKKR vs SRH Dream11 Team Match 6 Ipl 2026
Dehradun20 hours agoदेहरादून पुलिस में बम्पर तबादले, 30 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, देखें लिस्ट
Cricket14 hours agoWI-W vs AUS-W Dream 11 Team 3rd ODI 2026 : बेहतरीन फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, और प्लेइंग 11..
Cricket20 hours agoRAP vs KAR Dream11 prediction Match 10 PSL 11 : कौन जीतेगा आज का महामुकाबला?
big news19 hours agoखटीमा में मवेशी चराने गई बुजुर्ग को बाघ ने बनाया निवाला, झाड़ियों से बरामद किया गया शव
big news14 hours agoबाजपुर में चलती बस पर दिनदहाड़े हमला, पथराव और डंडों से तोड़े शीशे, यात्रियों में मची चीख-पुकार
Haridwar19 hours agoहरिद्वार में नहीं चलेंगे बिना QR Code वाले ई-रिक्शा, सत्यापन ना कराने वाले 50 ई-रिक्शा को सीज
Kedarnath12 hours agoKEDARNATH HELI TICKET BOOKING 2026: 10 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग, जानें पूरा प्रोसेस स्टेप-बाय-स्टेप






































