Rudraprayag
बारिश बनी मुसीबत: केदारनाथ हाईवे ठप, कालीमठ में गौशाला ध्वस्त

रुद्रप्रयाग: जिले में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने एक बार फिर केदारघाटी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है, जिससे तीर्थयात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी भारी परेशानी झेल रहे हैं। आज सुबह बांसबाड़ा और काकड़ागाड़ में भूस्खलन के कारण हाईवे बंद हो गया, जिसे खोलने के लिए एनएच विभाग की मशीनें लगातार जुटी हुई हैं।
भारी बारिश के कारण हाईवे पर कई लैंड स्लाइड ज़ोन सक्रिय हो गए हैं, जिससे यातायात बार-बार बाधित हो रहा है। खासकर बांसबाड़ा, काकड़ागाड़ और फाटा डोलिया देवी के पास स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।
फाटा के पास मंदाकिनी नदी के कटाव से राजमार्ग नीचे से धंस रहा है, और ऊपर से भी चट्टानें गिर रही हैं। इससे मार्ग पूरी तरह असुरक्षित हो गया है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि एनएच विभाग द्वारा भूस्खलन क्षेत्रों में जेसीबी व अन्य मशीनें तैनात कर दी गई हैं, ताकि मार्ग जल्द से जल्द खोला जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में भारी बारिश के चलते करीब एक दर्जन ग्रामीण लिंक मार्ग भी बंद हैं, जिन्हें खोलने का काम जारी है।
कालीमठ घाटी में गौशाला ध्वस्त, 6-7 मवेशियों की मौत की आशंका
शनिवार रात करीब 11:30 बजे, कालीमठ वार्ड के सीमांत गांव चिलोंड में हुई जोरदार बारिश ने एक गौशाला को पूरी तरह से मलबे में तब्दील कर दिया। बताया जा रहा है कि गौशाला में मौजूद 6 से 7 मवेशी दबकर मर गए हैं।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा ने बताया कि चिलोंड गांव में भारी नुकसान हुआ है और ग्रामीण भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों की आजीविका पशुपालन पर निर्भर है, और इस आपदा ने उनकी कमर तोड़ दी है।
श्रद्धालु परेशान, जरूरी आपूर्ति भी बाधित
हाईवे बंद होने से केदारनाथ, तुंगनाथ और मदमहेश्वर धाम जाने वाले श्रद्धालु फंसे हुए हैं। कई जगहों पर भोजन, दवाइयों और जरूरी सामान की आपूर्ति में भी बाधा आ रही है, जिससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ यात्रियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन अलर्ट मोड में, लेकिन राहत में देरी
हालांकि प्रशासनिक टीमें सक्रिय हैं और एनएच विभाग लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन लगातार होती बारिश राहत कार्यों में बड़ी बाधा बन रही है। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
Rudraprayag
रूद्रप्रयाग में पूजा-अनुष्ठान करने आया युवक नदी में बहा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Rudraprayag News : रुद्रप्रयाग जिले के अगस्तमुनि क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। अगस्तमुनि महाविद्यालय के पास एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
Table of Contents
रूद्रप्रयाग में पूजा-अनुष्ठान करने आया युवक नदी में बहा
रूद्रप्रयाग जिले के अगस्तमुनि क्षेत्र में एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। युवक की पहचान बनियाड़ी गांव निवासी नीरज नेगी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक नीरज नेगी किसी धार्मिक अनुष्ठान के सिलसिले में नदी किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान वह स्नान करने के लिए नदी में उतरे।
पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ था और पानी का बहाव भी अत्यंत तेज था। बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान युवक संतुलन खो बैठा और तेज धारा की चपेट में आकर बह गया।

तलाश में जुटी एसडीआरएफ
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। युवक की तलाश के लिए नदी और आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया था।
प्रशासन ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील
प्रशासन ने लोगों से बारिश के मौसम में नदी-नालों और जल स्रोतों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि बढ़े हुए जलस्तर और तेज बहाव के दौरान किसी भी प्रकार का जोखिम उठाना जानलेवा साबित हो सकता है।
Rudraprayag
तिलवाड़ा में अनियंत्रित होकर नदी में गिरी केदारनाथ जा रहे यात्रियों की कार, मौके पर मची-चीख पुकार

Rudraprayag Accident : चारधाम यात्रा मार्ग पर सुबह-सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। केदारनाथ धाम जा रहे यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। जिस से मौके पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
Table of Contents
तिलवाड़ा में नदी में गिरी केदारनाथ जा रहे यात्रियों की कार
चारधाम यात्रा पर निकले पश्चिम बंगाल के यात्रियों की एक कार रविवार सुबह रुद्रप्रयाग जिले के तिलवाड़ा क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी। हादसे के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य राहत एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर सभी यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
सभी यात्रियों को किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
जिला कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के निकट एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी किनारे पानी में फंस गया है। सूचना मिलते ही चौकी तिलवाड़ा और कोतवाली अगस्त्यमुनि की पुलिस टीम आवश्यक राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इसके अलावा एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा की टीमों को भी मौके पर भेजा गया।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन महिंद्रा एक्सयूवी 700 (यूपी16-डीके0856) बताया गया है। वाहन में कुल पांच यात्री सवार थे, जो पश्चिम बंगाल से केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे थे। वाहन नदी किनारे पानी में फंस गया था, जिसके बाद बचाव दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हादसे में नहीं हुई किसी प्रकार की जनहानि
हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि वाहन में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों महिलाओं के हाथ-पैर में फ्रैक्चर सहित अन्य चोटें आई हैं। वहीं चालक समेत तीन अन्य पुरुष यात्रियों को मामूली चोटें लगी हैं।
रेस्क्यू टीम ने सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रशासन और राहत एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों की जान सुरक्षित बचा ली गई।
Rudraprayag
देवप्रयाग में नदी में गिरी इनोवा कार, 3 शव बरामद, 4 लोग लापता, SDRF का रेस्क्यू अभियान अब भी जारी

Devprayag Accident : देवप्रयाग में नदी में गिरी इनोवा कार घटना में अब भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एसडीआरएफ ने चीन शव बरामद कर लिए हैं। जबकि चार लोग अब भी लापता हैं। जिसकी तलाश की जा रही है।
Table of Contents
देवप्रयाग में नदी में गिरी इनोवा कार, रेस्क्यू जारी
थाना देवप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि एक इनोवा कार (संख्या UK08TA-5433) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में समा गई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में चालक सहित कुल 08 व्यक्ति सवार थे, जिनमें 05 महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे।
सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट ब्यासी की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए SDRF पोस्ट ढालवाला से राफ्ट सहित अतिरिक्त टीम तथा SDRF पोस्ट श्रीनगर से भी रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया।
अब तक नदी से 3 शव हुए बरामद
अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF के निर्देशानुसार विभिन्न SDRF इकाइयों द्वारा जिला पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ मिलकर समन्वित और त्वरित रेस्क्यू अभियान संचालित किया गया। अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच SDRF टीमों ने नदी और आसपास के संभावित क्षेत्रों में सघन खोज एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया।

अभियान के दौरान SDRF टीमों द्वारा एक बालक को गंभीर घायल अवस्था में सुरक्षित निकालकर तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। वहीं नदी से तीन शव (दो पुरुष और एक महिला) बरामद किए गए। जिन्हें राफ्ट के माध्यम से रोडहेड तक लाकर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
4 लोग लापता, SDRF का रेस्क्यू अभियान अब भी जारी
रेस्क्यू टीमों द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन के भीतर एवं आसपास के क्षेत्र में विस्तृत सर्चिंग की गई, किन्तु वाहन के अंदर कोई अन्य व्यक्ति नहीं मिला। वर्तमान में शेष 04 लापता व्यक्तियों (02 पुरुष एवं 02 महिला) की तलाश हेतु SDRF की टीमों द्वारा सभी संभावित क्षेत्रों में गहन सर्च अभियान जारी है।
SDRF, स्थानीय पुलिस एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।
big news23 hours agoकर्णप्रयाग में हंगामा, सिख श्रद्धालुओं ने तलवार से स्थानीयों पर किया हमला, कई लोग हुए घायल
Dehradun22 hours agoनेशनल गेम्स पदक विजेताओं की आउट ऑफ टर्न जॉब को लेकर बड़ी खबर, अगस्त में जारी होगी विज्ञप्ति
Dehradun20 hours agoघर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश
almora3 hours agoअल्मोड़ा में अनिंयत्रित होकर खाई में गिरा मैक्स वाहन, जागेश्वर धाम के दर्शनों के लिए जा रहे थे सभी
Cricket2 hours agoPAK-W vs SA-W Dream11 Team Match 11 WT20 WC 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट..
Chamoli56 minutes agoकर्णप्रयाग में तलवारबाजी के बाद हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने की अपील, कहा- शस्त्रों का न करें दुरुपयोग
Cricket20 minutes agoKumar Kushagra Biography in Hindi: झारखंड के युवा विकेटकीपर से भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद बनने तक का सफर
Dehradun14 minutes agoदेहरादून में पलटन बाजार के साड़ी-लहंगा शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख






































