Bageshwar
उत्तराखंड में बारिश का कहर , सैलानी गांव में ढहा मकान , 8 लोग दबे….
बागेश्वर : उत्तराखंड में होली की रात से शुरू हुई बारिश और बर्फबारी ने प्रदेश के कई हिस्सों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। जहां मैदानी और पहाड़ी जिलों में तेज बारिश हो रही है, वहीं उच्च हिमलायी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी देखने को मिली। इस मौसम की विकरालता का एक दुखद दृश्य बागेश्वर जिले से सामने आया, जहां बारिश के कारण एक मकान ढह गया। इस हादसे में आठ लोग मकान के मलबे में दब गए थे, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
घटना बागेश्वर के सैलानी गांव की है, जहां भारी बारिश के कारण एक मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। एसडीआरएफ (State Disaster Response Force) को सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद, पुलिसकर्मियों और फायर ब्रिगेड टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस ऑपरेशन में कुल आठ लोग फंसे हुए थे, जिनमें एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल टीम ने मलबे में दबे सभी आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू किए गए लोगों में 65 साल के केदार राम, 60 साल की हरमा देवी, 31 साल की राधा, 13 साल की आरती, 9 साल का दीपांशु, और 7 साल की निकिता शामिल थे। जबकि पांच साल का ऋषि और डेढ़ साल की साक्षी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने इस घटना को संभालने में काफी तत्परता दिखायी, और पूरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और अधिक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
Bageshwar
उत्तराखंड में फिर डोली धरती, बागेश्वर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 2.8 रही तीव्रता

Bageshwar News : उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में धरती हिली। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 दर्ज की गई। इससे पहले 25 अक्टूबर को पिथौरागढ़ जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
Table of Contents
बागेश्वर में महसूस किए गए भूकंप के झटके
बागेश्वर में आए भूकंप की गहराई जमीन से करीब 5 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। जिला प्रशासन ने स्थिति का जायजा लेते हुए तहसीलों और ग्राम सभाओं से जानकारी जुटाई।
कम गहराई वाले भूकंप से बढ़ती है चिंता
उत्तराखंड में भूकंप की गतिविधियों के पीछे भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के बीच होने वाली हलचल एक प्रमुख कारण है। बागेश्वर में भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर दर्ज की गई, जबकि 25 अक्टूबर को पिथौरागढ़ में आए भूकंप की गहराई 11 किलोमीटर बताई गई थी। दोनों की गहराई 15 किलोमीटर से कम थी।

कम गहराई पर आने वाले भूकंप सतह के नजदीक होने के कारण कुछ परिस्थितियों में अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि, केवल भूकंप की गहराई के आधार पर बड़े नुकसान की आशंका या उसकी भविष्यवाणी नहीं की जा सकती।
हिमालयी क्षेत्र में बड़े भूकंप की आशंका
वैज्ञानिक अध्ययनों में हिमालयी क्षेत्र में भविष्य में बड़े भूकंप की संभावना पर चिंता जताई जाती रही है। वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों के अध्ययन के हवाले से हिमालयी क्षेत्र में 7.5 से 8 मैग्नीट्यूड तक के भूकंप की आशंका का उल्लेख किया गया है। हालांकि, भूकंप कब और किस स्थान पर आएगा, इसका सटीक पूर्वानुमान फिलहाल संभव नहीं है।
Bageshwar
बागेश्वर में 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

Bageshwar News : जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कपकोट थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 1.472 किलोग्राम चरस बरामद की है।
Table of Contents
बागेश्वर में 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बागेश्वर में पुलिस वे 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी सीज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर लगाया गया बैरियर
पुलिस टीम को चरस तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कपकोट थाना पुलिस और एसओजी ने पालीडुंगरा पुल से आगे भराड़ी मार्ग पर स्थित ऑर्गेनिक जैविक उत्पाद भवन के पास निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान एक संदिग्ध अपाची बाइक वहां पहुंची।
पुलिस ने बाइक को रुकने का इशारा किया। पुलिस के अनुसार, चालक ने घबराकर बाइक अचानक रोक दी। इसके बाद पुलिस टीम ने बाइक पर सवार दोनों युवकों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में चालक ने अपना नाम गोविंद सिंह (32), निवासी सुमगढ़ बताया, जबकि पीछे बैठे युवक की पहचान राजा रावत उर्फ राज रावत (26), निवासी शामा मेन बाजार के रूप में हुई।
बैग में छिपाकर ले जा रहे थे चरस
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों युवक घबरा गए और उन्होंने बैग में चरस होने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह चरस को द्वाराहाट में बेचने के लिए ले जा रहे थे। उनके अनुसार, चरस उन्हें शामा क्षेत्र में एक अज्ञात चाय विक्रेता से मिली थी।
इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार दोनों आरोपियों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी और निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनकी तलाशी ली।
Bageshwar
भारी बारिश के अलर्ट के कारण आज इस जिले में सभी स्कूल बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

Bageshwar News : देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जिले में भारी वर्षा की संभावना जताए जाने के बाद बागेश्वर प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। संभावित खराब मौसम और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोमवार, 27 जुलाई को जिले के सभी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
Table of Contents
भारी बारिश के अलर्ट के कारण आज बागेश्वर में सभी स्कूल बंद
बागेश्वर में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनवाड़ी केंद्र सोमवार को बंद रहेंगे। ये फैसला मौसम विभाग की चेतावनी और किसी भी संभावित आपदा की स्थिति से बचाव के उद्देश्य से लिया गया है।

आम नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को भी सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Haridwar23 hours agoकुंभ मेले में नहीं होगी राशन की कमी, केंद्र ने उत्तराखंड को दिया बड़ा आवंटन
Dehradun7 hours agoदेहरादून पुलिस में बड़ा उलटफेर, 28 दरोगाओं के तबादले, कई चौकियों के प्रभारी बदले
Ramnagar7 hours agoरामनगर में बुलडोजर एक्शन से मचा हड़कंप, 80 से ज्यादा परिवारों के आशियाने उजड़े
Delhi6 hours agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी, आज INDIA गठबंधन की बैठक







































