Uttarakhand
उत्तरकाशी में बारिश बनी मुसीबत, सिल्याण और क्यार्क गांवों में भू-धंसाव से कई मकानों में दरारें, ग्रामीणों में दहशत

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में लगातार जारी भारी बारिश अब पहाड़ी क्षेत्रों के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। उत्तरकाशी जिले के कई ग्रामीण इलाकों में भू-धंसाव और भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों के घरों में दरारें पड़ गई हैं और गांवों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन ने कुछ क्षेत्रों में लोगों को शिफ्ट करने की सलाह दी है, वहीं स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी और दहशत का माहौल है।
सिल्याण गांव में दस से अधिक मकानों में दरारें, आंगनबाड़ी केंद्र भी खतरे में
उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित सिल्याण गांव में भू-धंसाव की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। गांव के 10 से अधिक मकानों और आंगनों में बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी हैं। इतना ही नहीं, तीन मकानों और एक आंगनबाड़ी केंद्र को कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय ग्रामीण कुंदन गुसाईं, सत्यदेव पंवार, नत्थी गुसाईं और कपिल पंवार का कहना है कि गांव में यह स्थिति लोक निर्माण विभाग द्वारा की गई अंधाधुंध सड़क कटिंग के कारण उत्पन्न हुई है। करीब डेढ़ साल पहले सिल्याण-निराकोट मोटर मार्ग के निर्माण के लिए बिना किसी तकनीकी जांच के कटाव किया गया, जिससे गांव के नीचे की जमीन लगातार खिसकने लगी।
ग्रामीणों के अनुसार, उस वक्त प्रशासन ने केवल जालियां लगाकर खानापूर्ति की, लेकिन अब भू-धंसाव ने विकराल रूप ले लिया है।
गांव के ऊपर भी भूस्खलन सक्रिय, तिलोथ वार्ड भी खतरे की जद में
स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के ऊपर पहाड़ में भी भूस्खलन सक्रिय हो गया है। अगर यह भू-धंसाव और भूस्खलन एक साथ हुआ, तो इससे सिर्फ सिल्याण गांव ही नहीं, नीचे स्थित तिलोथ वार्ड भी प्रभावित हो सकता है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तीन-चार अत्यधिक प्रभावित मकानों में रह रहे परिवारों को जिले के इंटर कॉलेज भवन में शिफ्ट करने की सलाह दी है।
राजस्व उपनिरीक्षक अरविंद पंवार ने बताया कि रविवार सुबह राजस्व और लोनिवि की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया और रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी जा रही है। साथ ही भूगर्भीय सर्वेक्षण की मांग भी की गई है।
क्यार्क गांव में नदी ने मचाई तबाही, खेतों में कटाव, मकानों में दरारें
दूसरी ओर, भटवाड़ी ब्लॉक के क्यार्क गांव में भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पापड़गाड़ नदी के उफान पर आने से भारी मलबा और बोल्डर गांव में घुस गए, जिससे खेतों में कटाव हो गया है और 5 से 6 मकानों के आंगनों में दरारें आ गई हैं।
विपिन राणा, संजय सिंह, हरबन सिंह, सज्जन सिंह और दरम्यान सिंह जैसे ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है। 2012-13 की आपदा के समय भी भू-वैज्ञानिकों ने गांव के विस्थापन की सलाह दी थी, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
गांव में 65 से अधिक परिवार रहते हैं और अब ग्रामीणों ने मांग की है कि शासन-प्रशासन तत्काल सुरक्षात्मक कार्य शुरू करे या गांव को विस्थापित किया जाए।
प्रशासन की अपील और ग्रामीणों की नाराज़गी
प्रशासन द्वारा लोगों से संयम बरतने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि केवल सलाह देने से कुछ नहीं होगा, जब तक कि जमीन पर स्थायी समाधान नहीं किया जाता।
Breakingnews
देहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद, सरेराह स्कूटी सवार बैंककर्मी को मारी गोली

Dehradun News : देहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पटेल नगर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार बैंककर्मी पर फायरिंग कर दी। गोली पेट को छूकर निकल गई, जिससे युवक घायल हो गया। वारदात के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
Table of Contents
देहरादून में बदमाशों ने बैंककर्मी को मारी गोली
देहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ोवाला स्थित ग्रास फार्म, शिमला बाईपास रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार बैंककर्मी पर फायरिंग कर दी। गोली युवक के पेट को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गया।
घटना में युवक बुरी तरह जख्मी
मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक की पहचान सत्यम के रूप में हुई है। जो कि उज्जीवन बैंक में काम करता है। बताया जा रहा है कि सत्यम अपनी कजिन के साथ स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। घटना के बाद घायल सत्यम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी प्रमोद कुमार के मुताबिक, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश की जा रही है। फायरिंग के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
Haldwani
हल्द्वानी में भाजपा का महामंथन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू

Haldwani News : उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज हल्द्वानी में शुरू हो गई है। बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलों के अध्यक्ष और महामंत्री समेत मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया।
Table of Contents
हल्द्वानी में भाजपा का महामंथन
प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर पार्टी संगठन में खासा उत्साह है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस बैठक को संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर 2:20 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 3:10 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे।

इसके बाद शाम 5 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और रात 7 बजे कोर कमेटी की बैठक प्रस्तावित है। ये सभी बैठकें हल्द्वानी में ही आयोजित होंगी।
आगामी चुनावी तैयारियों पर होगी चर्चा
बैठक के दौरान संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी चुनावी तैयारियों और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में होने वाले इस महामंथन को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
Breakingnews
देहरादून पुलिस में बड़ा उलटफेर, 53 इंस्पेक्टर-दरोगा बदले, देखें पूरी लिस्ट

Dehradun Police Transfer : देहरादून कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। निरीक्षक, उप निरीक्षक और अपर उप निरीक्षक स्तर के कुल 53 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।
Table of Contents
देहरादून पुलिस में बड़ा उलटफेर, 53 इंस्पेक्टर-दरोगा बदले
देहरादून पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। निरीक्षक, उप निरीक्षक और अपर उप निरीक्षक स्तर के कुल 53 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर किए गए हैं। जारी आदेश के तहत जिले के कई अहम थानों की कमान भी बदली गई है। लंबे समय से महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे कई पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
आदेश के मुताबिक निरीक्षक विनोद गुसाईं को पटेल नगर थाना प्रभारी के पद से हटाकर डालनवाला थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक नरेश राठौर को प्रेमनगर थाना प्रभारी से पटेल नगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
कई पुलिसकर्मियों को किया गया इधर से उधर
निरीक्षक संतोष कुंवर को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, पुलिस कार्यालय से हटाकर कैंट थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक नरेंद्र गहलावत को डालनवाला से स्थानांतरित कर मसूरी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं निरीक्षक देवेंद्र चौहान को मसूरी थाना प्रभारी के पद से हटाकर नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा निरीक्षक प्रदीप रावत को सहसपुर थाना प्रभारी के पद से हटाकर प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, पुलिस कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
Breakingnews19 hours agoदेहरादून पुलिस में बड़ा उलटफेर, 53 इंस्पेक्टर-दरोगा बदले, देखें पूरी लिस्ट
Haridwar24 hours agoहरिद्वार में पुलिया पर खेल रही थीं दो बच्चियां, अचानक नाले में गिरीं, एक बची, दूसरी लापता
uttarakhand weather1 hour agoउत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 10 से 12 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट
Rudraprayag19 hours agoरूद्रप्रयाग के मथ्यागांव में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौत
Haldwani37 minutes agoहल्द्वानी में भाजपा का महामंथन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू
Breakingnews21 minutes agoदेहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद, सरेराह स्कूटी सवार बैंककर्मी को मारी गोली






































