Pauri
पौड़ी में सड़क बनी ‘नई झील’, युवाओं ने रिबन काटकर किया उद्घाटन

पौड़ी: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जहां पौड़ी शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं कंडोलिया पार्क के पास जलभराव की समस्या अब स्थानीय लोगों के लिए मज़ाक और विरोध का नया जरिया बन गई है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अब सड़क तालाब में बदल चुकी है, और लोगों ने इस नए जलाशय को व्यंग्यात्मक रूप से “नई झील” नाम दे दिया है।
रिबन काटकर किया ‘नई झील’ का उद्घाटन
स्थानीय युवाओं ने प्रशासन की निष्क्रियता पर कटाक्ष करते हुए जलभराव के बीच बाकायदा रिबन काटकर ‘नई झील’ का उद्घाटन किया। युवाओं ने इसे प्रदर्शन का अनोखा तरीका बताते हुए कहा कि यदि प्रशासन सड़क पर जमा पानी को रोक नहीं सकता, तो यहां बोटिंग शुरू कर देनी चाहिए। इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा और यह झील पौड़ी का नया पर्यटन स्थल भी बन जाएगी।
प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने तंज कसते हुए कहा कि हर साल बारिश होती है, हर साल यहां झील बनती है, लेकिन जिम्मेदार आंख मूंदे बैठे हैं। अब तो हम उम्मीद छोड़ चुके हैं, कम से कम झील का नाम ही रख लें!
ड्रेनेज समस्या बनी वर्षों से स्थायी संकट
स्थानीय लोगों का कहना है कि कंडोलिया पार्क के आसपास ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है। थोड़ी सी बारिश के बाद ही सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र, बुजुर्ग और दुपहिया वाहन चालक सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। आए दिन लोग फिसलते हैं, वाहन बंद हो जाते हैं, लेकिन जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की चुप्पी बनी हुई है।
प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप
युवाओं ने आरोप लगाया कि लाखों-करोड़ों रुपये पर्यटन को बढ़ावा देने के नाम पर खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन ल्वली झील जैसे प्रोजेक्ट आज भी अधर में हैं। यदि वहां कुछ नहीं हो पा रहा, तो कम से कम इस प्राकृतिक जलाशय” को ही टूरिस्ट स्पॉट बना दिया जाए।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा।
राहगीरों की परेशानी: बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित
वहीं इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों का कहना है कि हर बारिश के बाद यह सड़क चलने लायक नहीं रहती। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चे और बुजुर्गों के लिए यह रास्ता बेहद खतरनाक हो गया है। आश्चर्य की बात ये है कि जिले के वरिष्ठ अधिकारी, जिलाधिकारी और सीडीओ भी इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन अब तक इस समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
Pauri
पौड़ी गढ़वाल में NSUI का डंका, अध्यक्ष समेत 3 बड़े पदों पर दर्ज की धमाकेदार जीत

Pauri News : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। चुनाव परिणाम में NSUI ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सचिव समेत तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की।
Table of Contents
पौड़ी गढ़वाल में बजा NSUI का डंका
अध्यक्ष पद पर NSUI के आयुष थपलियाल ने शानदार जीत हासिल की। उन्हें कुल 382 वोट मिले, जबकि ABVP प्रत्याशी अनिशा के खाते में 166 वोट आए। इस तरह आयुष थपलियाल ने 216 वोटों के अंतर से अध्यक्ष पद अपने नाम किया।
वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर NSUI की अनीशा विजयी रहीं। अनीशा को 343 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी सृष्टि को 188 वोट प्राप्त हुए। अनीशा ने 155 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

सचिव पद पर भी NSUI ने जमाया अपना कब्जा
सचिव पद पर भी NSUI ने अपना कब्जा जमाया। NSUI प्रत्याशी ऋषभ कुमार को 317 वोट मिले, जबकि करण कुमार के पक्ष में 223 वोट पड़े। ऋषभ कुमार ने 94 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद NSUI समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया और विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। पौड़ी परिसर में छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने NSUI के मजबूत प्रदर्शन को सामने रखा।
Pauri
पौड़ी में उफनती नदियों का कहर, मां-बेटी की मौत, दूसरी महिला की तलाश जारी

Pauri News : उत्तराखंड के पौड़ी जिले में लगातार बारिश के बीच उफनती नदियां लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। जिले में नदी के तेज बहाव से जुड़े दो अलग-अलग मामलों के बाद हड़कंप मच गया। जहां कोटद्वार में मांबेटी की बहने से मौत हो गई। वहीं एक और महिला नयार नदी में बह गई।
Table of Contents
पौड़ी में नयार नदी में बही महिला
मंगलवार को चाकीसैंण के कानूनगो विजेंद्र सिंह गुसाईं ने पैठाणी पुलिस को सूचना दी कि ग्राम पल्ली-बनास सीमा के नागधार तोक क्षेत्र निवासी 33 वर्षीय आशा देवी के पश्चिम नयार नदी में डूबने या बह जाने की आशंका है।
सूचना मिलते ही पैठाणी थाना पुलिस की टीम अपर उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह गुसाईं के नेतृत्व में जरूरी आपदा उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई। महिला की तलाश में नदी किनारे व्यापक सर्च अभियान शुरू किया गया। महिला की तलाश जारी है।

कोटद्वार में नदी में बहने से मां-बेटी की मौत
दूसरी दर्दनाक घटना कोटद्वार के स्नेह क्षेत्र में सामने आई। यहां कोल्हू नदी को पार करने के दौरान एक महिला और उसकी डेढ़ साल की बेटी तेज बहाव में बह गईं। बताया जा रहा है कि नदी पार करते समय मासूम बच्ची मां की गोद से छूटकर पानी के तेज बहाव में चली गई।
अपनी बेटी को बचाने की कोशिश में मां भी नदी में उतर गई, लेकिन वह भी तेज धार की चपेट में आ गई। इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटी दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। लगातार हो रही बारिश के कारण उफान पर आए नदी-नालों से लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
Pauri
यमकेश्वर और गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की मांग, सांसद बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात

Pauri News : पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर और गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की।
Table of Contents
यमकेश्वर और गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की मांग
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना की मांग को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर शुभकामनाएं भी दीं।
सांसद बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात
मुलाकात के दौरान सांसद बलूनी ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की अपनी पुरानी मांग को दोहराते हुए इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने रामनगर, यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र और देवप्रयाग में भी केंद्रीय विद्यालय स्थापित किए जाने का अनुरोध केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना होने से स्थानीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को भी आधुनिक और बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सांसद की मांगों को सकारात्मकता से लेते हुए इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
big news19 hours agoउत्तराखंड के ट्रेन यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, देखें लिस्ट
Dehradun22 hours agoउत्तराखंड में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की एंट्री, बंद स्कूलों पर सरकार को अल्टीमेटम
uttarakhand weather3 hours agoउत्तराखंड से कब विदा होगा मानसून? IMD ने दिया बड़ा अपडेट, आज 7 जिलों में बारिश
Haridwar2 hours agoहरिद्वार अस्पताल में आधी रात हंगामा, दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर हुआ हंगामा
Nainital2 hours agoज्योलिकोट दूषित पानी मामले में 4 मौतों के बाद जागा प्रशासन, 6 कर्मचारी निलंबित
Dehradun19 minutes agoउत्तराखंड पुलिस में बड़ा बदलाव, 14 अफसरों की नई तैनाती, देखें पूरी लिस्ट






































