Connect with us

Ramnagar

रामनगर में दर्दनाक हादसा, डंपर में पेट्रोमैक्स से हाथ सेक रहे सोए चाचा-भतीजे की मौत

Published

on

Ramnagar News

Ramnagar News : रामनगर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां ठंड से बचने के लिए डंपर वाहन के अंदर पेट्रोमैक्स जलाकर सोए चाचा-भतीजे की दम घुटने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया है।

डंपर में पेट्रोमैक्स जलाकर हाथ सेक रहे चाचा-भतीजे की मौत

Ramnagar में ठंड से बचने के लिए डंपर के अंदर पेट्रोमैक्स के हाथ सेक रहे चाचा भतीजे की दम घुटने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के संभल जिले के रहने वाले मोहम्मद इरफान और मोहम्मद इकरार, जो आपस में चाचा-भतीजे थे और डंपर वाहन के चालक थे।

दोनों शनिवार को संभल से Ramnagar के ग्राम पीरुमदारा स्थित एक स्टोन क्रेशर में उपखनिज सामग्री लेने के लिए आए थे। रविवार तड़के करीब 5 बजे दोनों ने 18 टायरा डंपर में क्रेशर से उपखनिज सामग्री लोड की और वाहन को बाहर खड़ा कर दिया।

ठंड से बचने के लिए जलाया था पेट्रोमैक्स

सुबह के समय कड़ाके की ठंड होने के कारण दोनों डंपर के केबिन के अंदर ही बैठ गए। ठंड से बचाव के लिए उन्होंने पेट्रोमैक्स जलाया और वाहन के शीशे बंद कर लिए। इसी दौरान पेट्रोमैक्स से निकलने वाली गैस के कारण दोनों बेहोश हो गए और उन्हें इसका कोई अंदाजा नहीं लग पाया।

दोपहर के समय जब साथ में मौजूद अन्य लोगों ने दोनों को आवाज दी तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शक होने पर डंपर के शीशे तोड़े गए, तो देखा गया कि दोनों अंदर बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। आनन-फानन में मोहम्मद इरफान और मोहम्मद इकरार को बाहर निकालकर Ramnagar के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद से परिजनों में कोहराम

अस्पताल की चिकित्सक डॉ. कृतिका ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर दोनों की मौत दम घुटने से हुई प्रतीत हो रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। हादसे की जानकारी के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ramnagar

मां की आंखों के सामने बेटे पर झपटा बाघ, घसीटकर जंगल में ले गया, फिर मिला शव

Published

on

ramnagar news

Ramnagar News : कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे रामनगर के तराई पश्चिमी वन क्षेत्र में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। यहां मवेशी चराने गए 22 साल के युवक पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। मां और चचेरे भाई की आंखों के सामने बाघ युवक को घसीटकर जंगल में ले गया।

मां की आंखों के सामने बेटे पर झपटा बाघ

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन क्षेत्र में बाघ के हमले से एक युवक की मौत हो गई। घटना रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते की है, जहां मवेशियों को चराने गए 22 वर्षीय युवक पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। हमले के बाद बाघ युवक को घसीटकर जंगल के अंदर ले गया।

घसीटकर जंगल में ले गया, फिर मिला शव

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाश अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे की खोजबीन के बाद युवक का शव जंगल से बरामद किया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

Ramnagar News

मां और चचेरे भाई के सामने बाघ ने किया हमला

जानकारी के मुताबिक, ढेला के फाटो वन गुज्जर खत्ता निवासी दिलशाद पुत्र मोहम्मद गुलाम मुस्तफा अपनी मां नूरजहां और चचेरे भाई इमरान के साथ घर से करीब 200 मीटर दूर मवेशियों को चराने गया था। इसी दौरान कॉर्बेट की एंटी पोचिंग चौकी के पास अचानक बाघ ने दिलशाद पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए जंगल के भीतर ले गया।

युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम

ये घटना दिलशाद की मां और चचेरे भाई के सामने हुई। युवक को बाघ के कब्जे में जाता देख उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और वन विभाग को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से जंगल में सर्च अभियान चलाया गया। करीब दो घंटे की तलाश के बाद दिलशाद का शव बरामद हुआ। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Continue Reading

Ramnagar

रामनगर में बुलडोजर एक्शन से मचा हड़कंप, 80 से ज्यादा परिवारों के आशियाने उजड़े

Published

on

RAMNAGAR NEWS

Ramnagar News : रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई।

रामनगर में बुलडोजर एक्शन से मचा हड़कंप

रामनगर में इस अभियान के तहत करीब 80 से 82 परिवारों के कच्चे और पक्के मकानों को हटाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं।

प्रशासन की ये कार्रवाई अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे चरण के तहत की जा रही है। अभियान शुरू होने से पहले ही शुक्रवार देर रात कई परिवारों ने खुद अपने मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया था। प्रभावित लोग घरों से ईंटें, दरवाजे और अन्य जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाते दिखाई दिए। इसके बाद शनिवार सुबह प्रशासन ने तय कार्यक्रम के अनुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी।

Ramnagar News

80 से ज्यादा परिवारों के आशियाने उजड़े

गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में वर्ष 2025 के दौरान अभियान के पहले चरण में करीब 51 परिवारों को हटाया गया था। वहीं दूसरे चरण में 90 से अधिक परिवारों को अतिक्रमण मुक्त कराने की योजना बनाई गई थी। हालांकि, इनमें से 9 से 10 परिवारों के मामले उच्च न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण फिलहाल उन्हें कार्रवाई से अलग रखा गया है। ऐसे में शेष 80 से 82 परिवारों के मकानों को हटाया जा रहा है।

कार्रवाई से पहले प्रभावित परिवारों में डर और मायूसी का माहौल देखने को मिला। कई महिलाएं और पुरुष अपने घर उजड़ने की आशंका से भावुक नजर आए। प्रभावित परिवारों का कहना है कि ठंड के मौसम में वे अपने बच्चों और परिवार के साथ आखिर कहां जाएंगे। जिन घरों में कभी परिवारों की जिंदगी बसी थी, उन्हें अपनी आंखों के सामने टूटता देख लोगों की परेशानी साफ नजर आई।

प्रशासन ने पहले से की थी व्यापक तैयारी

अतिक्रमण हटाने के अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए प्रशासन ने पहले ही सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत योजना तैयार कर ली थी। वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने पूरे प्रभावित क्षेत्र को 4 सुपर जोन, 7 जोन और 14 सेक्टरों में बांटा है। इसका उद्देश्य कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटना है। फिलहाल अपर कोसी क्षेत्र में प्रशासन का ध्वस्तीकरण अभियान जारी है।

Continue Reading

Ramnagar

रामनगर में भीषण हादसा, बाइक-स्कूटी की टक्कर में एक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Published

on

ramnagar news

Ramnagar News : नैनीताल जिले के रामनगर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना देर रात सांवल्दे गांव के पास हुई। जहां बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

रामनगर में बाइक-स्कूटी की टक्कर में एक की मौत

रामनगर के बम्बाघेर निवासी 55 वर्षीय दीपक मसी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सांवल्दे गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही स्कूटी से टकरा गई। स्कूटी पर तीन लोग सवार थे। इसे कानिया गांव निवासी 25 वर्षीय दीपक आर्या चला रहा था। उसके साथ कानिया निवासी 26 वर्षीय पूजा और नैनीताल के ज्योलिकोट निवासी 20 वर्षीय दिव्या भी मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां इसी मार्ग पर स्थित एक रिसॉर्ट में काम करती हैं।

हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दीपक मसी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दीपक आर्या, पूजा और दिव्या की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा

अस्पताल की चिकित्सक डॉ. सारिका के मुताबिक, सांवल्दे के पास दुर्घटना के बाद चार लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें बाइक सवार दीपक मसी की पहले ही मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है। वहीं, पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Continue Reading
Advertisement

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Advertisement
pauri accident
big news6 hours ago

रिखणीखाल में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, सात लोगों की मौके पर ही मौत

dehradun news
Dehradun7 hours ago

उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्यों का बढ़ेगा मानदेय !, 6 से 25 हजार करने पर सीएम ने दिया आश्वासन

almora news
Almora8 hours ago

मोबाइल पर गेम खेल रहा था 5वीं का बच्चा, एक फोन कॉल ने मां के खाते से उड़ाए 2 लाख

pauri news
Pauri11 hours ago

पौड़ी में फिर गुलदार की दहशत, जंगल गई महिला नहीं लौटी घर, तलाश में जुटी टीमें

uttarakhand news
big news12 hours ago

उत्तराखंड में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 अफसरों के तबादले, देखें किसे कहां मिली तैनाती

uttarakhand weather
uttarakhand weather12 hours ago

उत्तराखंड में बढ़ेगी ठिठुरन, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

NAINITAL NEWS
Nainital1 day ago

नैनीताल कमिश्नरी में आग बुझाने की तैयारी की खुली पोल, 20 मिनट बाद पहुंची टीम

uttarakhand politics
Dehradun1 day ago

2027 चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, इस बड़े चेहरे ने थामा कांग्रेस का हाथ

Dhami Cabinet Decisions
Breakingnews1 day ago

धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, आशाकार्यकर्ताओं की का बढ़ा मानदेय, पढ़ें सभी 23 फैसले

rudrapur news
Udham Singh Nagar1 day ago

रुद्रपुर में चाकू से गोदकर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Dhami Cabinet Meeting
big news1 day ago

धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, मानदेय बढ़ोतरी समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

uttarakhand politics
Politics2 days ago

भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आज किया राजभवन कूच

dehradun news
Dehradun2 days ago

देहरादून के पूर्व मेयर की फिर बढ़ी मुश्किलें, धोखाधड़ी के आरोपों के बाद मिला 2 करोड़ की मानहानि को नोटिस

DEHRADUN NEWS
Dehradun2 days ago

बिजली काटने के बाद भी नहीं सुधरे बार-रेस्टोरेंट, देहरादून में 6 प्रतिष्ठानों पर लटके ताले

Dehradun News
Dehradun2 days ago

कालसी में दर्दनाक हादसा, टोंस नदी में समाई सवारियों से भरी जीप, 2 साल की बच्ची समेत 2 की मौत

Breakingnews2 years ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews2 years ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews2 years ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews2 years ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews2 years ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews2 years ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews2 years ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews2 years ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews2 years ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital2 years ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Dehradun1 year ago

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का किया भव्य स्वागत…

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ देहरादून: आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा…

Crime1 year ago

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, एक हिरासत में…

Dehradun1 year ago

देहरादून में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत…

Chamoli1 year ago

श्रद्धालुओं को ठगने बद्रीनाथ पहुंचा मोबाइल माफिया गैंग , पुलिस ने 6 को रंगे हाथों पकड़ा…

Crime1 year ago

कारोबारी को सेल्समैन ने लगाया 9 लाख से ज्यादा का चूना, फर्जी पेमेंट बुक से की ठगी, मुकदमा दर्ज…

Rudraprayag1 year ago

रुद्रप्रयाग: जखोली में फिर गुलदार का कहर, महिला की मौत से दहशत, वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश….

Dehradun1 year ago

देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी….

Dehradun1 year ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड में इंसाफ की जीत, धामी सरकार की सख्ती से टूटा रसूखदारों का गुरूर…

Dehradun1 year ago

ऋषिकेश रेंज के जंगल में पत्ते लेने गए युवकों पर बाघ का हमला, एक की मौत, दूसरा घायल….

Dehradun1 year ago

राजभवन नैनीताल में मनाया गया गोवा स्थापना दिवस, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का दिया संदेश….

Dehradun1 year ago

उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के लिए बनेगा विशेष ट्रेनिंग सेंटर: मुख्यमंत्री धामी

Rudraprayag1 year ago

केदारनाथ धाम यात्रा: सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नहीं होगा घोड़े-खच्चरों का संचालन….

Nainital1 year ago

20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया उद्घाटन, पहले दिन 70 गोल्फरों ने लिया भाग…

Crime1 year ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला…

Breakingnews2 years ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews2 years ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews2 years ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews2 years ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews2 years ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews2 years ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews2 years ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews2 years ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews2 years ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital2 years ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Advertisement

Trending

Buy traffic for your website
Follow Our Facebook Join Our WhatsApp Channel