Roorkee
भारतीय किसान यूनियन ने किया ऐलान, मांगे पूरी ना होने पर टोल प्लाज़ा पर ही करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

Roorkee News : रूड़की में भारतीय किसान यूनियन ने अपनी मांगे पूरी ना होने के कारण बड़ा ऐलान किया है। किसानों का कहना है कि अगर उनकी मांगे जल्द पूरी नहीं होती हैं तो वो जल्द ही टोल प्लाज़ा पर ही अनिश्चितकालीन धरना करेंगे।
Table of Contents
भारतीय किसान यूनियन ने किया ऐलान
भारतीय किसान यूनियन (एकता) के बैनर तले आज भगवानपुर टोल प्लाज़ा पर एक विशाल किसान पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों किसानों ने एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद की। पंचायत का नेतृत्व यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फरमान त्यागी ने किया।
मांगे पूरी ना होने पर टोल प्लाज़ा पर ही करेंगे अनिश्चितकालीन धरना
किसानों का कहना है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। जिसके चलते अब सड़क से लेकर आंदोलन तक का रास्ता अपनाना मजबूरी बन गया है। पंचायत के दौरान एसडीएम व तहसीलदार भगवानपुर मौके पर पहुंचे और किसानों का ज्ञापन स्वीकार किया। प्रशासन की ओर से समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। जबकि टोल प्लाज़ा प्रबंधन ने अवैध वसूली रोकने और कर्मचारियों के व्यवहार में सुधार की बात कही।
किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से सात प्रमुख मांगें रखीं। इनमें 20 किलोमीटर के दायरे में किसानों को टोल शुल्क से मुक्त करने, टोल कर्मचारियों द्वारा की जा रही अभद्रता पर सख्त कार्रवाई, ग्राम सालियर में अंडरपास का निर्माण, और इकबालपुर शुगर मिल द्वारा किसानों का लंबित बकाया शीघ्र भुगतान प्रमुख रूप से शामिल हैं।
भारतीय किसान यूनियन (एकता) ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि एक माह के भीतर मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। पंचायत के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा।
Roorkee
रुड़की में STF की बड़ी कार्रवाई, 101 LPG सिलेंडर बरामद, महिलाओं ने किया हंगामा

ROORKEE NEWS: सिविल लाइंस रुड़की में STF का एक्शन, 101 LPG सिलेंडर जब्त, जांच जारी
ROORKEE NEWS: हरिद्वार जिले के रुड़की के साउथ सिविल लाइंस क्षेत्र में STF देहरादून की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित गोदाम से 101 LPG गैस सिलेंडर बरामद किए। छापेमारी के दौरान मौके पर हंगामा भी देखने को मिला, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मुख्य बिंदु
रुड़की में STF छापा, 101 LPG सिलेंडर बरामद
जानकारी के मुताबिक, STF टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है। इसी आधार पर टीम ने छापेमारी की और मौके से 101 सिलेंडर बरामद किए, जिनमें अधिकतर ‘इंद्रा गैस’ कंपनी के बताए जा रहे हैं। जांच के दौरान सभी सिलेंडर खाली पाए गए।
ये भी पढ़ें_ नैनीताल में पूर्ति विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई, पुलिस और टीम ने पकड़ा कमर्शियल सिलेंडर से भरा वाहन
गैस एजेंसी संचालक मुख्य आरोपी
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ये सिलेंडर गदरजुड़ा निवासी एक व्यक्ति के बताए जा रहे हैं, जो कथित रूप से एक निजी गैस एजेंसी संचालित करता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जहां निरीक्षक ने जांच शुरू की।

महिलाओं ने STF से किया दुर्व्यवहार
छापेमारी के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब सामने मौजूद घर की महिलाओं ने टीम के साथ अभद्रता की और कथित गोदाम में ताला जड़ दिया। महिलाएं घर के अंदर बंद हो गईं और काफी प्रयासों के बावजूद बाहर नहीं आईं। फिलहाल STF और खाद्य आपूर्ति विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
Roorkee
रूड़की में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, “जय श्री राम” व “बजरंगबली की जय” के जयकारों से गूंजें मंदिर

happy hanuman jayanti : उत्तराखंड में हनुमान जयंती की धूम देखने को मिल रहा है। रूड़की में हनुमान जयंती का पर्व इस बार अभूतपूर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। श्री हनुमंत आस्था धाम में आयोजित भव्य कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।
Table of Contents
रूड़की में हनुमान जन्मोत्सव की धूम
रूड़की में हनुमान जन्मोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। श्री हनुमंत आस्था धाम में मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी और “जय श्री राम” व “बजरंगबली की जय” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
हनुमान जी हैं शक्ति, साहस और समर्पण के प्रतीक
पूरे धाम को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया है। जिससे माहौल और भी दिव्य और भव्य नजर आ रहा था। इस दौरान श्री हनुमान आस्था धाम के संस्थापक अमित सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कलयुग में भगवान हनुमान को अजर-अमर माना जाता है, जो शक्ति, भक्ति, साहस और समर्पण के प्रतीक हैं।

“जय श्री राम” व “बजरंगबली की जय” के जयकारों से गूंजें मंदिर
श्री हनुमान आस्था धाम के संस्थापक ने बताया कि पिछले 11 वर्षों से इस धाम में हनुमान जन्मोत्सव लगातार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हर वर्ष इसमें भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि करीब 11 वर्ष पूर्व इस स्थान पर पंचमुखी हनुमान जी की स्थापना की गई थी।
जिसके बाद से ये धाम आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। आज भी मंदिर में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मंदिर जय श्री राम” व “बजरंगबली की जय” के जयकारों से गूंज उठा है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु यहां दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना कर रहे हैं।
Roorkee
तमंचों का ट्रांजिट फेल! खानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक सप्लायर गिरफ्तार, एक फरार

Roorkee News : गंगनहर कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने अवैध असलहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का खुलासा किया है। पुलिस ने यहां अवैध तमंचों की खेप के साथ एक सप्लायर गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
खानपुर में तमंचों का ट्रांजिट फेल
खानपुर पुलिस ने एक सप्लायर को गिरफ्तार कर हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है। दरअसल देर रात चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की नजर एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध बाइक पर पड़ी। रुकने का इशारा मिलते ही चालक ने स्पीड बढ़ा दी।
लेकिन चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर उपनिरीक्षक नवीन नेगी के नेतृत्व में टीम ने तुरंत बैरियर लगाकर घेराबंदी कर दी। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे शमशेर पुत्र महमूद निवासी करणपुर को दबोच लिया गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

मुजफ्फरनगर से ला रहा था अवैध तमंचों की खेप
पकड़े गए आरोपी शमशेर से पूछताछ में सामने आया कि वो पुरकाजी, मुजफ्फरनगर से अवैध तमंचों की खेप लेकर पथरी क्षेत्र में सप्लाई देने जा रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से तीन देशी तमंचे .315 बोर, एक 12 बोर तमंचा और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि इस नेटवर्क के तार पहले से पथरी इलाके में फैले हुए हैं और पहले भी यहां अवैध हथियारों की सप्लाई की जा चुकी है। अब फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और पूरे गैंग को जड़ से खत्म करने की तैयारी में जुटी है। खानपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
Cricket10 hours agoMI vs PBKS Dream11 Prediction Match 24 IPL 2026
Cricket9 hours agoKAR vs ISL Dream11 Prediction Match 25 PSL 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
big news10 hours agoपिथौरागढ़ के धारचूला में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में पूर्व सैनिक की मौत
Nainital10 hours agoनैनीताल के भीमताल में मिनी ट्रक में गाय ले जाने को लेकर बवाल, पुलिस ने 3 युवकों को लिया हिरासत में
big news5 hours agoJaspur News : आपस में भिड़े पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक, जमकर हुई धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल
big news8 hours agoमहिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं इसलिए गुलदार खा जाता है, वन मंत्री के बयान को कांग्रेस ने बताया शर्मनाक
Breakingnews4 hours agoबड़ी खबर : चमोली में गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनग्रस्त, हादसे में दो जवान घायल
big news9 hours agoदेहरादून में फिर पकड़ी गई अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला, फर्जी आधार कार्ड भी बरामद







































