Accident
रामनगर : बाघ ने किया हमला, बहन को बचाने के लिए भीड़ गयी तारा देवी, आदमखोर पर लकड़ी से किया वार…ऐसे बची दोनों की जान।

रामनगर – रामनगर के पास हाईवे पर जब बाघ ने महिला पर हमला किया तो वहीं बगल में घास काट रही तारा देवी अपनी बहन को बचाने के लिए बाघ से भिड़ गई। उसने बाघ पर लकड़ी से वार किया तो बाघ उसकी ओर भी हमला करने की ओर चला, लेकिन हल्ला-गुल्ला होने की वजह से बाघ कोसी नदी की ओर चला गया। ऐसे दोनों महिलाओं की जान बच गई।

बाघ के हमले में घायल लीला देवी (40) की बहन तारा देवी ने बताया कि वह गांव की ही सरस्वती देवी के साथ घास काटने हाईवे किनारे पहुंची थी। आमडंडा खत्ता व रिंगौड़ा खत्ता के बीच उनका मकान है, वन ग्राम होने के चलते बिजली व ईंधन की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में उन्हें ईंधन के लिए लकड़ी और पशुओं के लिए चारा काटने के आना पड़ता है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे हाईवे किनारे घास काट रहीं थी तभी बाघ ने लीला देवी पर हमला कर दिया। तारा देवी ने बताया कि जब बाघ ने लीला पर हमला किया तो जान खतरे में देख उसने पास में पड़ी लकड़ी से बाघ पर प्रहार कर दिया। लकड़ी मारते ही बाघ उसकी ओर बढ़ा लेकिन हाईवे पर भीड़ और शोर शराबा होने से बाघ नदी की ओर चला गया।
बाघ के हमले के बाद हाईवे पर राहगीर एकत्र हो गए जिससे जाम लग गया। वन कर्मियों ने राहगीरों को हाईवे से हटाया और जाम को खुलवाया। तारा देवी ने बताया कि घायल महिला के चार बच्चे है, अभी सभी अविवाहित हैं। घायल महिला के पति कामदेव की मृत्यु कई साल पहले हो चुकी है।
कॉर्बेट पार्क के वार्डन अमित ग्वासीकोटी, बिजरानी रेंजर भानु प्रकाश हर्बाेला, कोसी रेंजर शेखर तिवाड़ी सहित अन्य वनाधिकारियों का काफिला वहां से गुजर रहा था। बाघ के हमले की जानकारी मिलते ही उन्होंने गाड़ी रोक ली। बिजरानी रेंजर ने महिला को तत्काल अपनी गाड़ी से रामनगर अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में महिला का उपचार किया जा रहा है। बाघ के हमले में महिला के सीने व गर्दन पर चोट आईं है। जिस स्थान पर हमला हुआ वह स्थान रामनगर वन प्रभाग क्षेत्र के कोसी रेंज के अंतर्गत आता है।
रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंजर शेखर तिवाड़ी ने बताया कि हमला होने के बाद क्षेत्र में लगातार वन कर्मियों की गश्त की जा रही है। हाईवे पर किसी को भी रूकने से मना किया जा रहा है। कॉर्बेट पार्क के कर्मियों के साथ कोसी रेंज के वन कर्मी भी गश्त कर रहे हैं।
big news
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप, एक की दर्दनाक मौत

Dehradun Accident : देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां टियूटाड के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
Table of Contents
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप
विकासनगर के त्यूणी में एक पिकअप खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद त्यूणी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में फंसे घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भेजा गया।
वाहन चालक को लेकर सामने आया सवाल
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन टियूटाड की तरफ से त्यूणी की ओर आ रहा था। इसी दौरान टियूटाड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हुआ और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन में तीन लोग मौजूद थे।
हादसे के बाद वाहन मालिक भी मौके पर पहुंचा। उसका कहना है कि दुर्घटना में जान गंवाने वाला व्यक्ति और घायल व्यक्ति वाहन चालक नहीं हैं। वहीं, जिस व्यक्ति के वाहन चलाने की बात सामने आ रही है, उसका मोबाइल फोन फिलहाल बंद बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
ग्रामीणों की सूचना पर त्यूणी पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की मदद से राहत और बचाव कार्य किया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि घायल का उपचार जारी है।
पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था और दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या रही, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
big news
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 2 की मौत

Nainital News : नैनीताल के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एनडीआरएफ पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को रैस्क्यू करने का काम जारी है।
Table of Contents
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा
नैनीताल जिले में सुंदर पर्यटक स्थल मुक्तेश्वर घूमने गए पर्यटकों की बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस में चालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। मुक्तेश्वर के समीप सतबुंगा नामक स्थल के पास बस के गिरने की जानकारी मिलने के बाद से ही एनडीआरएफ, पुलिस, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं।

पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत
हादसे के बाद बस की 22 सवारियों को सावधानीपूर्वक एक एक कर निकालने के बाद घायलावस्था में एंबुलेंस से भवाली व नजदीकी सीएचसी सेंटर भेजा गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Champawat
चंपावत में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में एक की मौत, 3 घायल

Champawat News : चंपावत जिले के बनलेख क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। खटीमा से पिथौरागढ़ की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
Table of Contents
चंपावत में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार
चंपावत में बनलेख क्षेत्र में देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के समय वाहन में चार लोग सवार थे। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इनमें से एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है।
दर्दनाक हादसे में एक की मौत
हादसे की सूचना मिलते ही चंपावत कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र होने के बावजूद रेस्क्यू टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से अभियान शुरू किया। पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने खड़ी ढलान से नीचे उतरकर दुर्घटनाग्रस्त कार तक पहुंच बनाई और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला।
रेस्क्यू के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल चंपावत पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

एक घायल की स्थिति गंभीर होने हायर सेंटर रेफर
एक घायल की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया। समय पर पुलिस और एसडीआरएफ के मौके पर पहुंचने से घायलों को खाई से निकालकर जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सका। राहत और बचाव अभियान में स्थानीय ग्रामीणों ने भी महत्वपूर्ण सहयोग किया।
हादसे के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी
बता दें कि जिला प्रशासन ने इस दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं। जांच के बाद दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
Cricket21 hours agoWDL vs SDS Dream11 Prediction DPL Match 31: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Cricket Tips
Cricket21 hours agoNDT vs EDR Dream11 Prediction Match 30 DPL 2026: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips
Dehradun21 hours agoनियुक्ति की मांग पर सड़कों पर उतरे बीपीएड बेरोजगार, पुलिस ने हिरासत में लिया
uttarakhand weather2 hours agoउत्तराखंड में आज पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील
Chamoli18 hours agoTHDC टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, लापता दो लोगों की हर संभावित स्थान पर हो रही खोजबीन
Dehradun1 hour agoसहस्त्रधारा में सेल्फी के चक्कर में नदी में बही हरियाणा की महिला, पुलिस ने बरामद किया शव
Chamoli5 minutes agoड्यूटी से लौट रहे चमोली के जवान की ट्रेन हादसे में मौत, पैतृक गांव में किया गया अंतिम संस्कार





































