Chamoli
सुरक्षा जवानों एवं सुरक्षा सुपरवाइजरों की भर्ती रैली होने जा रही आयोजित, चयनित उम्मीदवार को भेजा जाएगा एस0आई0एस0 ट्रेनिंग सेंटर देहरादून।

चमोली – जनपद के सभी ब्लॉकों में सुरक्षा जवानों एवं सुरक्षा सुपरवाइजरों की भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एसआईएस कंपनी द्वारा सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

एसआईएस लिमिटेड भारत की बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो पूरे भारतवर्ष में सुरक्षा सर्विस प्रदान करने का कार्य करती है। भर्ती अधिकारी विजय पाल मौर्या ने बताया कि 06 व 07 को जोशीमठ, 08 व 09 को दशोली, 10 व 11 को नन्दानगर, 12 व 13 पोखरी, 14 व 15 को नारायणबगड़, 16 व 17 को देवाल, 19 व 20 को थराली, 21 व 22 को गैरसैंण और 23 व 24 को कर्णप्रयाग सुबह 10 बजे से शाम 03 बजे तक भर्ती शिविर लगाए जाएंगे। किसी भी ब्लॉक का अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक में आवेदन कर सकता है। बताया कि सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक मापदंड लम्बाई सुरक्षा जवान 168 सेमी. व सुपरवाइजर 170 सेमी, वजन 55 किग्रा.से 90 किग्रा.के बीच हो, सीना 80 सेंमी से 85 सेंमी, उम्र 19 वर्ष से 40 वर्ष के बीच हो और शैक्षिक योग्यता कम से कम सुरक्षा जवान 10वीं पास व फेल, सुपरवाइजर 12वीं पास और कम्प्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है।
चयनित उम्मीदवार को प्रशिक्षण व ट्रेनिंग के लिए एस0आई0एस0 ट्रेनिंग सेंटर देहरादून भेजा जाएगा। शुरुआती वेतनमान सुरक्षा जवान को 15000 से 18000 व सुपरवाइजर को 18000 से 25000 दिया जाएगा इसके अलावा पीएफ,ईएसआई, बोनस ग्रेजुएटी,लोन की सुविधा, पेंशन दी जाएगी और उत्तराखंड के सभी शहरों में सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाओं में नौकरी दी जाएगी। अधिक जानकारी हेतु मो0 नम्बर 9592903771 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Chamoli
फूलों की घाटी में टूटा पर्यटकों की संख्या का रिकॉर्ड, अब तक पहुंचे 22,745 सैलानी

Chamoli News : उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में इस साल पर्यटकों की आवाजाही ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर इस घाटी को देखने के लिए अब तक रिकॉर्ड संख्या में सैलानी पहुंच चुके हैं।
Table of Contents
फूलों की घाटी में पर्यटकों की संख्या का रिकॉर्ड टूटा
फूलों की घाटी में पर्यटकों की संख्या का रिकॉर्ड टूट गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, 21 जून तक फूलों की घाटी में कुल 22,745 पर्यटक पहुंच चुके हैं। इनमें 154 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह घाटी में अब तक दर्ज की गई पर्यटकों की सबसे बड़ी संख्या है।
एक जून से शुरू हुई पर्यटकों की आवाजाही
फूलों की घाटी में इस साल 1 जून से पर्यटकों के प्रवेश की शुरुआत हुई थी। इसके बाद से लगातार देश-विदेश से सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। घाटी में खिले रंग-बिरंगे फूल और आसपास का प्राकृतिक नजारा पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रहा है।

मौसम अनुकूल रहने का भी मिला फायदा
इस बार मानसून के दौरान मौसम अपेक्षाकृत अनुकूल रहने का भी पर्यटन पर सकारात्मक असर देखने को मिला है। सड़क और हाईवे बाधित होने की घटनाएं कम रहने से पर्यटकों की आवाजाही सुचारू बनी रही। इसका सीधा फायदा फूलों की घाटी पहुंचने वाले सैलानियों की संख्या में दिखाई दे रहा है।
31 अक्टूबर तक खुली रहेगी फूलों की घाटी
फूलों की घाटी अभी पर्यटकों के लिए खुली है और 31 अक्टूबर तक यहां घूमने का मौका रहेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है। रिकॉर्ड संख्या में सैलानियों के पहुंचने से स्थानीय पर्यटन कारोबार को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।
Chamoli
बद्रीनाथ हाईवे पर हाथी पहाड़ के पास गिरे भारी बोल्डर, एहतियातन रोकी गई हेमकुंड साहिब यात्रा

Chamoli News : प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। जिस कारण पहाड़ों पर लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। चमोली जिले में बद्रीनाथ हाईवे पर हाथी पहाड़ के पास भारी बोल्डर गिरने के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।
Table of Contents
बद्रीनाथ हाईवे पर हाथी पहाड़ के पास गिरे भारी बोल्डर
चमोली जिले में बद्रीनाथ हाईवे पर हाथी पहाड़ के पास सड़क का करीब 20 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से यातायात बाधित हो गया है। सड़क टूटने के चलते बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा प्रभावित हुई है।
यातायात पूरी तरह हुआ ठप
मिली जानकारी के मुताबिक मारवाड़ी चौकी से आगे भी बोल्डर गिया है। यहां क्रशर के समीप हाईवे पर भारी बोल्डर गिरने की सूचना है। बारिश के कारण सड़क कई स्थानों पर धंस गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही में मुश्किलें बढ़ गई हैं।

एहतियातन रोकी गई हेमकुंड साहिब यात्रा
लगातार हो रही बारिश के बीच हाईवे पर भूस्खलन और सड़क धंसने का खतरा बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभाग की टीमें सड़क को जल्द से जल्द यातायात के लिए खोलने में जुटी हैं। इसके साथ हेमकुंड साहिब यात्रा रोक दी गई है।
Chamoli
जल्द ही उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, बद्रीनाथ में अस्पताल का कर सकते हैं उद्घाटन

Chamoli News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही उत्तराखंड आ सकते हैं। बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत बनाए जा रहे 45 बेड के आधुनिक अस्पताल का पीएम मोदी उद्घाटन कर सकते हैं। पीएम मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए तैयारियां जोरों पर हैं।
Table of Contents
जल्द ही उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी जल्द ही उत्तराखंड आ सकते हैं। बद्रीनाथ धाम में अक्टूबर महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे की चर्चा है। इसी संभावना को देखते हुए शासन और प्रशासन स्तर पर तैयारियां तेज की जा रही हैं। अस्पताल का निर्माण और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की स्थापना भी इसी अवधि को ध्यान में रखते हुए तेजी से की जा रही है। अस्पताल के उद्घाटन की संभावना भी जताई जा रही है।
दौरे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदरीनाथ दौरे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव पाल के अनुसार, प्रधानमंत्री के अक्टूबर में प्रस्तावित संभावित दौरे को ध्यान में रखते हुए अस्पताल भवन के निर्माण और चिकित्सा उपकरणों की स्थापना का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही अस्पताल का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

श्रद्धालुओं को उपचार के लिए मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
बता दें कि नया अस्पताल शुरू होने के बाद बद्रीनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को उपचार के लिए बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल चिकित्सा सहायता देने में भी मदद मिलेगी।
45 बेड के आधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में
चंमोली जिले में बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत बनाए जा रहे 45 बेड के आधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। चार मंजिला इस अस्पताल भवन को सब जिला अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है।
अस्पताल में मरीजों और तीर्थयात्रियों के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू जैसी सुविधाएं होंगी। इसके अलावा मरीजों की सुविधा को देखते हुए भवन में लिफ्ट की व्यवस्था भी की गई है।
Cricket24 hours agoADF vs ECR Dream11 Prediction Match 4 ETPL 2026: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips
Uttarakhand7 hours agoउत्तराखंड में आज इन जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम, एक सितंबर तक नहीं थमने वाला बारिश के आसार
Breakingnews5 hours agoरूड़की में खूनी खेल! दो परिवार भिड़े, इलाज के दौरान घायल युवक की मौत
Cricket3 hours agoGLG vs DNG Dream11 Prediction Match 5 ETPL 2026: Pitch Report, XI & Fantasy Tips
Cricket3 hours agoSA vs ZIM Dream11 Prediction Match 2 Tri-Series 2026: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips in Hindi
Uttarakhand8 hours agoरक्षाबंधन पर उत्तराखंड में उत्साह, राज्यपाल और सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं
Dehradun6 hours agoउत्तराखंड में ग्लेशियर झीलों की निगरानी होगी और मजबूत, 13 संवेदनशील झीलों पर सरकार की नजर
Dehradun3 hours agoरक्षाबंधन पर फ्री बस सेवा का लाभ ले रहीं महिलाएं, कल भी रोडवेज में होगा मुफ्त सफर











































