Rudraprayag
स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में स्वास्थ्य कार्यकत्राओं ने 10720 घरों का दौरा कर डायरिया रोकथाम के बारे में किया जागरूक।

रुद्रप्रयाग – स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में 01 अगस्त से शुरू हुए ’सघन डायरिया नियंत्रण अभियान’ के तहत के तहत स्वास्थ्य कार्यकत्राओं द्वारा 10720 घरों का दौरा कर डायरिया रोकथाम के बारे में जागरूक किया गया। वहीं, शनिवार को सीएचसी अगस्त्यमुनि की टीम द्वारा आंगनबाड़ी नकोट में डायरिया रोकथाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 विमल सिंह गुसाईं ने बताया कि शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि डायरिया से बचाव हेतु आशा कार्यकत्री के माध्यम से शून्य से पांच वर्ष तक के शिशु वाले घर में आशा कार्यकत्री के माध्यम से एक-एक ओआरएस का पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही जनपद में 128 चिकित्सा इकाईयों में निःशुल्क ओआरएस पैकेट व जिंक दवा के वितरण हेतु जिंक ओआरएस कार्नर की स्थापना की गई है।
उन्होंने बताया कि डायरिया रोकथाम अभियान के तहत आशा कार्यकत्रियों द्वारा अब तक ब्लाक अगस्त्यमुनि में 9840, जखोली में 460 व ऊखीमठ में 420 घरों सहित कुल 10720 घरों का दौरा किया गया है। साथ ही आरबीएसके टीमों द्वारा अब तक 15 विद्यालय व आंगनबाड़ियों में हैंडवॉस तकनीक का प्रदर्शन कर छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि की टीम द्वारा आंगनबाड़ी नकोट में ओआरएस पैकेट का वितरण किया गया। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक मुदित मैठाणी, ब्लाक समन्वयक आशा कार्यक्रम रचना भट्ट ने कहा कि जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए के लिए डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि डायरिया के दौरान दस्त होने से पीडित के शरीर में मिनरल्स व इलेक्ट्रोलाइट्स की हानि हो जाती है, जिससे उसके शरीर में गंभीर रूप से पानी की कमी हो जाती है व इस स्थिति से निपटने के लिए ओआरएस का घोल पिलाया जाता है। उन्होंने ओआरएस घोल बनाने की विधि व जिंक की खुराक और उसके अनुपालन के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
Rudraprayag
रूद्रप्रयाग के मथ्यागांव में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौत

Rudraprayag News : जिले में मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसा छेनागाड़ से करीब दो किलोमीटर ऊपर मथ्यागांव के समीप हुआ।
Table of Contents
रूद्रप्रयाग के मथ्यागांव में दर्दनाक हादसा
रूद्रप्रयाग में तीन सवारियों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही DDRF और SDRF की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं। बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंचकर तीनों लोगों को बाहर निकाला। घायल युवक को तत्काल अस्पताल भेजा गया।
गहरी खाई में कार गिरने से 2 की मौत
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8:20 बजे जिला आपदा कंट्रोल रूम को मथ्यागांव के पास वाहन दुर्घटना की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही DDRF और SDRF की रेस्क्यू टीमों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन में रोहित पुत्र जगत सिंह, उम्र 26 वर्ष, मोहन सिंह पुत्र भाग सिंह, उम्र 65 वर्ष और विनोद सिंह पुत्र दरमान सिंह, उम्र 42 वर्ष सवार थे। रेस्क्यू टीम को रोहित घायल अवस्था में मिले, जबकि मोहन सिंह और विनोद सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी।
मुश्किल रास्ते के बीच जवानों ने चलाया रेस्क्यू
दुर्घटना स्थल तक पहुंचना रेस्क्यू टीम के लिए आसान नहीं था। इसके बावजूद DDRF और SDRF के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए अभियान जारी रखा और वाहन तक पहुंचकर तीनों लोगों को बाहर निकाला। घायल रोहित को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
हादसे की खबर सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में पसरा मातम
वहीं, दोनों मृतकों के शवों को भी रेस्क्यू कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। हादसे की खबर सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। दो लोगों की मौत से उनके परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
Rudraprayag
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मचा हड़कंप, पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण महिला की मौत

Rudraprayag News : केदारनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। चीरबासा के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से महाराष्ट्र की महिला श्रद्धालु की मौत हो गई।
Table of Contents
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा
केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान रविवार को गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। चीरबासा हेलीपैड के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटना में महाराष्ट्र की 60 वर्षीय महिला श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गई। रेस्क्यू टीम ने उन्हें तत्काल गौरीकुंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण महिला की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक 6 सितंबर रविवार को जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग को सूचना मिली कि गौरीकुंड से केदारनाथ धाम जाने वाले पैदल मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के नजदीक पहाड़ी से अचानक पत्थर गिर गया है। इस दौरान वहां से गुजर रही एक महिला श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस की रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेजा। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए गौरीकुंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
महाराष्ट्र की रहने वाली थीं महिला श्रद्धालु
मृतका की पहचान मंगल अपाराव सिंधे (60 वर्ष) के रूप में हुई है। वह महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के नीमगांव की रहने वाली थीं। हादसे की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।
प्रशासन की ओर से शव के संबंध में आवश्यक पंचनामा और अन्य वैधानिक कार्रवाई की गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार और जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने पत्थर की चपेट में आने से महिला श्रद्धालु की मौत की पुष्टि की है।
Rudraprayag
देवप्रयाग में बड़ा हादसा ! केदारनाथ से लौट रही कार तोताघाटी में खाई में गिरी

Rudraprayag News : केदारनाथ धाम के दर्शन कर राजस्थान लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ तोताघाटी के पास हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी एक वैगनआर अचानक पीछे की ओर खिसकते हुए गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार के अंदर एक व्यक्ति मौजूद था, जबकि उसके साथी वाहन से बाहर निकले हुए थे।
Table of Contents
केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान हुआ हादसा
रूद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से चार लोग केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए थे। शनिवार शाम करीब पौने सात बजे वापसी के दौरान तोताघाटी के पास चालक पंकज कुमार, लखन शाह और ईश्वर तेली कार से उतरकर शौच के लिए गए थे। इसी दौरान सड़क पर खड़ी कार अचानक ढलान की ओर खिसकने लगी।
साथियों ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन वाहन की रफ्तार बढ़ती चली गई और देखते ही देखते कार गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान कार मालिक देवीलाल (46), निवासी सुभाष नगर, भीलवाड़ा, वाहन के अंदर ही मौजूद थे।

सूचना मिलते ही शुरू हुआ रेस्क्यू
कार को खाई में गिरता देख साथियों ने तुरंत 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद बचेली खाल पुलिस चौकी से टीम आपदा राहत उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची।
इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने गहरी खाई में उतरकर कार सवार देवीलाल की तलाश शुरू की। देर रात तक रेस्क्यू अभियान जारी रहा। खाई की गहराई और दुर्गम रास्ते के कारण बचाव दल को अभियान के दौरान काफी चुनौती का सामना करना पड़ा।
हादसे के कारण यात्रियों में मचा हड़कंप
अचानक कार के खाई में गिरने से मौके पर मौजूद अन्य श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार खाई में तलाश अभियान चला रही थी। हादसे के बाद घटनास्थल पर बचाव कार्य के साथ-साथ दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।
Breakingnews23 hours agoउत्तराखंड में बारिश का दौर धीमा, पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, 14 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम
Breakingnews21 hours agoअच्छी खबर : अब कोटद्वार से देहरादून तक चलेगी GMOU की बस, जानें क्या रहेगा टाइम ?
Breakingnews22 hours agoPCS परीक्षा-2026 का ऐलान! डिप्टी कलेक्टर-पुलिस उपाधीक्षक समेत 67 पदों पर निकली भर्ती
big news17 hours agoबड़ी खबर : कल से तीन दिन देश में बंद रहेंगे बैंक, जानें क्यों और कहां रहेगी बैंकों की छुट्टी ?
Dehradun15 hours agoखेल विभाग के पोर्टल में बड़ा खेल !, 3.50 लाख खिलाड़ियों के डाटा चोरी होने का डर





































