Rudraprayag
केदारनाथ पैदाल मार्गों पर फंसे श्रद्धालुओं का हेलिकॉप्टर से भी रेस्क्यू अभियान शुरू, यात्रा रोकी…अलर्ट पर केदारघाटी।

रुद्रप्रयाग – केदरानाथ पैदल मार्ग पर बादल फटने से मची भारी तबाही के बाद यात्रा को रोक दिया गया है। केदारघाटी में हाईअलर्ट जारी किया गया है। केदारनाथ पैदाल मार्गों पर फंसे श्रद्धालुओं का सुबह से रेस्क्यू जारी है। अब हेलिकॉप्टर से भी रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है।
बड़ी लिंचोली में एनडीआरएफ, डीडीआरएफ जवान श्रद्धालुओं को निकालने में जुटे हैं। केदारनाथ पैदल मार्ग से लेकर गौरीकुंड और सोनप्रयाग लिनचोली में आपदा से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। फंसे यात्रियों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया जा रहा है। सड़क और पैदल मार्ग को क्षतिग्रस्त है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि से हुए आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इस दौरान वह बचाव व राहत कार्यों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी से भीमबली के बीच लिंचोली के पास बादल फटने से मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरे के निशाने से ऊपर पहुंच गया है। सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने देर रात गौरीकुंड और सोनप्रयाग बाजार को खाली करवा दिया।

तप्तकुंड और केदारनाथ पैदल मार्ग को करीब 30 मीटर हिस्सा बह गया है। एहतियात के तौर पर 200 लोगों कोे जीएमवीएन के गेस्ट हाउस और पुलिस चौकी में ठहराया गया है।
गौरीकुंड से सोनप्रयाग के बीच चट्टान रास्ते पर गिरने की भी सूचना है। उधर, टिहरी के घनसाली में भिलंगना ब्लॉक के नौताड़ तोक में एक छोटा होटल ढहने से दंपती भानु व नीलम की मौत हो गई। जबकि गैरसैंण के रोहिड़ा में एक मकान पर मलबा गिरने से एक महिला की मौत हो गई। दूसरी ओर चमोली के बेलचोरी में मकान ढहने से दो लोग लापता हो गए हैं।
Rudraprayag
रुद्रप्रयाग में बरातियों से भरा इको वाहन खाई में गिरा, चालक समेत दो की मौत, रेस्क्यू जारी

Rudraprayag Accident: रुद्रप्रयाग जिले के विकासखंड जखोली में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। कुरछोला से जखोली की ओर जा रहा बरात का इको वाहन घ्वेड़ धार के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन चालक विक्रम सिंह और बसंती देवी पत्नी कृति सिंह पंवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, बरात का वाहन मूल्या कुरछोला और अर्जुन बेंड के बीच घ्वेड़ धार से गुजर रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
सूचना पर जखोली चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से जखोली अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें दो की स्थिति गंभीर और दो को हल्की चोटें आई हैं।
वहीं, वाहन में सवार अन्य लोगों की तलाश के लिए भी रेस्क्यू अभियान जारी है। फिलहाल हादसे में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। बचाव अभियान पूरा होने के बाद दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।
Rudraprayag
द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, ऊखीमठ रवाना हुई उत्सव डोली

Rudraprayag News : उत्तराखंड के पंचकेदारों में शामिल द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम के कपाट सोमवार, 16 नवंबर को सुबह 8 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
Table of Contents
द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान धाम में श्रद्धालुओं, स्थानीय हक-हकूकधारियों और मंदिर से जुड़े लोगों की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। भगवान मध्यमहेश्वर के जयकारों के बीच कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की धाम यात्रा का समापन हो गया।
शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ के लिए रवाना हुई डोली
कपाट बंद होने के बाद भगवान मध्यमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए ऊखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर के लिए रवाना हो गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 16 नवंबर को डोली मध्यमहेश्वर धाम से प्रस्थान कर गौण्डार गांव पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा।
इसके बाद 17 नवंबर को डोली गौण्डार से रवाना होकर रांसी स्थित राकेश्वरी मंदिर पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम के बाद 18 नवंबर को डोली गिरिया गांव के लिए प्रस्थान करेगी। गिरिया में रात्रि विश्राम के बाद 19 नवंबर को भगवान मध्यमहेश्वर की उत्सव डोली ऊखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी।

यहां पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ डोली का स्वागत किया जाएगा और विशेष पूजा-अर्चना संपन्न होगी। इसके साथ ही शीतकाल के लिए भगवान मध्यमहेश्वर की पूजा-अर्चना ओंकारेश्वर मंदिर में शुरू हो जाएगी।
अब ऊखीमठ में होंगे भगवान मध्यमहेश्वर के दर्शन
शीतकाल के दौरान श्रद्धालु ऊखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान मध्यमहेश्वर के दर्शन कर सकेंगे। इससे भक्तों को बर्फबारी और कठिन मौसम के बीच हिमालय की ऊंचाई पर स्थित धाम तक पहुंचने की जरूरत नहीं होगी।
हिमालय की पर्वत शृंखलाओं के बीच स्थित मध्यमहेश्वर धाम पंचकेदारों में विशेष धार्मिक महत्व रखता है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु कठिन पैदल यात्रा कर यहां पहुंचते हैं। अब कपाट बंद होने के बाद भगवान मध्यमहेश्वर की शीतकालीन पूजा परंपरा के अनुसार ऊखीमठ में संपन्न होगी।
Rudraprayag
केदारनाथ धाम में बर्फबारी, सफेद चादर से ढकी बाबा की नगरी, दिखा मनमोहक नजारा

Rudraprayag News : केदारनाथ धाम में बृहस्पतिवार सुबह हुई बर्फबारी के बाद बाबा केदार की नगरी बर्फ की सफेद चादर से ढक गई। बर्फ से ढके धाम का मनमोहक नजारा देखकर श्रद्धालु उत्साहित नजर आए। भक्त इस खूबसूरत दृश्य को अपने कैमरों में कैद करते दिखे, तो कई श्रद्धालुओं ने सेल्फी लेकर इन पलों को यादगार बनाया। हालांकि, बर्फबारी के चलते धाम में ठंड भी बढ़ गई है।
Table of Contents
केदारनाथ धाम में बर्फबारी, सफेद चादर से ढकी बाबा की नगरी
रुद्रप्रयाग जिले के निचले क्षेत्रों में भी मौसम का असर देखने को मिला। जिला मुख्यालय के साथ ही ऊखीमठ, गुप्तकाशी, जखोली और बसुकेदार क्षेत्र में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
कपाट बंद होने से पहले दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु
केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद किए जाने हैं। कपाट बंद होने की तारीख नजदीक आने के साथ ही बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। बर्फबारी और बढ़ती ठंड के बावजूद भक्तों के उत्साह में कमी नहीं आई है। श्रद्धालु मौसम की चुनौतियों के बीच बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं।

केदारनाथ में 18.53 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
इस यात्रा सीजन में अब तक 18 लाख 53 हजार से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। बुधवार को 8,376 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। इसके साथ ही इस साल धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या बढ़कर 18,53,032 हो गई है।
कपाट बंद होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला लगातार जारी है। बर्फबारी के बाद धाम का नजारा और भी आकर्षक हो गया है, जिससे यहां पहुंच रहे भक्तों को प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत अनुभव मिल रहा है।
Pithoragarh23 hours agoमुनस्यारी में मौत बनकर टूटे पहाड़ के बोल्डर, चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Breakingnews22 hours agoउत्तरकाशी के मोरी में भीषण अग्निकांड, कई सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना, 3 से 4 मकान आग की चपेट में
National4 hours agoआज से शुरू हुआ मार्गशीर्ष मास, 23 दिसंबर तक भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां!
Roorkee7 hours agoरुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, 1282 प्रतिबंधित दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार
Chamoli5 hours agoछह महीने के लिए बंद हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को होंगे दोबारा दर्शन
Chamoli2 hours agoसड़क ना होने के कारण 3 किमी पैदल चली गर्भवती, समय पर नहीं पहुंचे अस्पताल, रास्ते में हुआ प्रसव
Bageshwar18 minutes agoबागेश्वर में रहस्यमयी तरीके से लापता हुई 20 साल की युवती, घर से बहन के कीमती गहने भी गायब







































