Rishikesh
ऋषिकेश: एम्स में बच्चों के इलाज के लिए तैयार हुआ सेंटर फॉर एडवांस पीडियाट्रिक वार्ड !

ऋषिकेश: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अब बच्चों की गंभीर बीमारियों का उपचार एक ही छत के नीचे होगा। एम्स ऋषिकेश में सेंटर फॉर एडवांस पीडियाट्रिक वार्ड बनकर तैयार हो चुका है और यहां बच्चों का इलाज शुरू हो चुका है। इस अत्याधुनिक वार्ड का संचालन जल्द ही विधिवत रूप से शुरू किया जाएगा।
एम्स निदेशक, प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि यह वार्ड बच्चों की विभिन्न गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पूरी तरह से सुसज्जित है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के पीजीआई में बच्चों के इलाज के लिए स्थापित किए गए एडवांस सेंटर की तर्ज पर ही इस सेंटर की योजना बनाई गई थी। अब यह योजना साकार हो चुकी है।
वार्ड में अत्याधुनिक सुविधाएं
इस सेंटर में कुल 42 बेड की व्यवस्था है, जिसमें निक्कू (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट), पिक्कू (पेडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट), पीडियाट्रिक सर्जरी, पीडियाट्रिक कार्डियोवेस्कुलर सर्जरी और पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक सर्जरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा, आईसीयू बेड्स के साथ सामान्य बेड भी प्रदान किए गए हैं, जिससे बच्चों को हर प्रकार की चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।
नवजात शिशु से लेकर किशोरों तक इलाज
पहले एम्स ऋषिकेश में बच्चों से संबंधित बीमारियों का इलाज विभिन्न विभागों में किया जाता था, लेकिन अब इस नए सेंटर के खुलने से नवजात शिशु से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों की गंभीर बीमारियों का इलाज एक ही स्थान पर किया जाएगा।
निदेशक प्रो. मीनू सिंह की कड़ी मेहनत और नेतृत्व
एम्स ऋषिकेश की निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने इस सेंटर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे एम्स भटिंडा और एम्स रेवाड़ी के निदेशक पद की भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उनके नेतृत्व में यह सेंटर बच्चों के इलाज में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा और उत्तराखंड के बच्चों को अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
निदेशक का बयान
प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि सेंटर फॉर एडवांस पीडियाट्रिक वार्ड पूरी तरह से तैयार हो चुका है और बच्चों का इलाज शुरू किया जा चुका है। जल्द ही इस केंद्र का विधिवत संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा, जिससे दून और आसपास के क्षेत्रों में बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।
#AIIMSRishikesh, #PediatricWard, #AdvancedMedicalFacilities, #ChildrenHealthTreatment, #ProfMeenuSingh
Rishikesh
ऋषिकेश में सेल्फी लेते हुए गंगा में बहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, तलाश में जुटी SDRF

Rishikesh News : उत्तराखंड में घूमने आए एक पर्यटक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब गंगा नदी के किनारे तस्वीर खिंचवाते समय एक व्यक्ति तेज बहाव में बह गया। घटना कौड़ियाला क्षेत्र की है, जहां गाजियाबाद निवासी एक पर्यटक नदी के किनारे सेल्फी लेते समय संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते गंगा की धाराओं में समा गया।
Table of Contents
ऋषिकेश में सेल्फी लेते हुए गंगा में बहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर
मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद और फरीदाबाद से दो परिवार उत्तराखंड भ्रमण पर आए थे और कौड़ियाला स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। शनिवार शाम दोनों परिवार होटल के समीप गंगा घाट पर घूमने और फोटो खिंचवाने पहुंचे थे।
इसी दौरान गाजियाबाद निवासी 43 वर्षीय आशीष जैन गंगा नदी के किनारे खड़े होकर परिवार के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि अचानक उनका पैर फिसल गया और वो नदी के तेज बहाव में गिर गए। नदी का प्रवाह इतना अधिक था कि उन्हें संभलने या बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर की तलाश में जुटी SDRF
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और मौजूद लोगों ने तत्काल सहायता के लिए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी बछेलीखाल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ को भी बुलाया गया।

एसडीआरएफ की टीम ने अंधेरा होने के बावजूद गंगा नदी में राफ्ट के जरिए सर्च अभियान शुरू किया। पुलिस और रेस्क्यू दल लगातार नदी के बहाव वाले क्षेत्र में तलाश अभियान चला रहे हैं।
प्रशासन ने पर्यटकों से की नदी किनारे सावधानी बरतने की अपील
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना की सूचना आशीष जैन के परिजनों को दे दी गई है। उनके परिवार के सदस्य ऋषिकेश के लिए रवाना हो चुके हैं। आशीष जैन गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत बताए गए हैं।
प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि नदी किनारे फोटो या सेल्फी लेते समय विशेष सावधानी बरतें और सुरक्षा मानकों का पालन करें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
Rishikesh
ऋषिकेश में बड़ा हादसा! फोटो खींचते-खींचते गंगा में समाए दो युवक, रेस्क्यू अभियान जारी

Rishikesh News : ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्र के पास दो युवक नदी में बह गए। बताया जा रहा है कि युवक फोटो ले रहे थे इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वो नदी में गिर गए। दोनों की तलाश जारी है।
Table of Contents
ऋषिकेश में फोटो खींचते-खींचते गंगा में समाए दो युवक
ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां प्रतिबंधित घाट क्षेत्र में फोटो खींचने के दौरान दो युवक गंगा नदी की तेज धारा में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।
फोटो लेने के संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार दोस्त डबल ट्रिपल बीच क्षेत्र में घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान दो युवक नदी किनारे फोटो ले रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गए। साथ मौजूद दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।

प्रतिबंधित घाट क्षेत्र में हुआ हादसा
घटना 21 मई की शाम की बताई जा रही है। सूचना के बाद एसडीआरएफ टीम ने आज सुबह से डीप डाइवरों और आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि हादसा प्रतिबंधित घाट क्षेत्र में हुआ, जहां लोगों के जाने पर पहले से रोक लगी हुई है। फिलहाल दोनों युवकों की तलाश जारी है।
big news
योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास उज्जैन एक्सप्रेस हादसे का शिकार, खांड गांव में तीन डिब्बे पटरी से उतरे

rishikesh train accident : उत्तराखंड के ऋषिकेश में सोमवार रात एक बड़ा रेल हादसा हो गया। योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के यार्ड क्षेत्र में खड़ी उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए।
Table of Contents
योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास उज्जैन एक्सप्रेस हादसे का शिकार
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ। जिसके बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि एक कोच पूरी तरह पटरी से अलग होकर पलट गया और ट्रैक से कई फीट दूर जाकर अटक गया।
खांड गांव क्षेत्र में तीन डिब्बे पटरी से उतरे
राहत की बात ये रही कि घटना के समय ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था। जानकारी के अनुसार ट्रेन सुबह रवाना होने वाली थी और उसी दौरान यार्ड में तकनीकी कार्य चल रहा था। हादसे के वक्त ट्रेन में केवल लोको पायलट मौजूद था, जो सुरक्षित बताया जा रहा है।

ब्रेक सिस्टम में गड़बड़ी की आशंका
प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी और ब्रेक सिस्टम में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रेन का ट्रैक बदले जाने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी अचानक नियंत्रण बिगड़ गया और डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद GRP और रेलवे कर्मचारियों ने स्थिति संभाली।
रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी टीम गठित की गई है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Uttarakhand24 hours agoDehradun News: विकासनगर में 120 पेटी अवैध शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
Cricket24 hours agoAUS-W vs IND-W Dream11 Team Match 30 T20 WC 2026 : फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पॉइंट्स टेबल समीकरण और पिच रिपोर्ट
big news2 hours agoपौड़ी में गुलदार ने घास काटने गई महिला को बनाया निवाला, घसीटते हुए ले गया जंगल की ओर…
uttarakhand weather4 hours agoदेहरादून समेत कई जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल
Chamoli4 hours agoकर्णप्रयाग निहंग विवाद में गिरफ्तार लोगों को मिली जमानत, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
Uttarkashi3 hours agoउत्तरकाशी के बलाड़ी गांव में सांप के काटने से महिला की मौत, 6 महीने पहले ही हुआ था पति का निधन










































