Roorkee
रूड़की में बच्चों के गेम को लेकर विवाद, फावड़े, लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Roorkee : बच्चों के बीच मामूली विवाद से उपजा खूनी संघर्ष, पिता और बेटे के साथ मारपीट
रुड़की (Roorkee): उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की झबरेड़ा थाना पुलिस ने मोबाइल गेम खेलने को लेकर बच्चों में हुए विवाद के चलते मारपीट हुई। जानकारी के मुतबिक, बच्चों की लड़ाई की आड़ में पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही अन्य की तलाश जारी है।
मुख्य बिंदु
बच्चों में गेम खेलने को लेकर हुआ मामूली विवाद
दरअसल, रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाठरदेवा शेख गांव में मोबाइल गेम खेलने को लेकर बच्चों में मामूली विवाद हुआ। जिसके बाद 24 जनवरी शनिवार को ये विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जिसमें पड़ोसियों ने फावड़े,लाठी ओर डंडों से पिता और पुत्र पर जानलेवा हमला कर मारपीट की। मारपीट में जावेद उर्फ भोला और उसका बेटा जुनैद गंभीर रूप से घायल हो गया।
ये भी पढ़ें – रुड़की में ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में महिला का सिर कुचलने से मौत
पड़ोसियों ने पिता और बेटे पर किया जानलेवा हमला
मौके पर मची चीख-पुकार के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह से बीच बचाव कर घायलों को बचाया। जिसके बाद उन्हें रूड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ पर डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पूरे घटना क्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। मामले में घायल पक्ष की ओर से तमरेज पुत्र इरफान निवासी ग्राम लाठर देवा शेख ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें आरोपियों के खिलाफ गाली-गलौज और एटेम्पट तो मर्डर के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें – पिथौरागढ़ में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पहले गला घोंटा फिर किए चाकू से कई वार
मामले में आरोपियों के नाम
- तस्लीम पुत्र नाजिम, निवासी ग्राम लाठरदेवा शेख
- नसीम पुत्र यासीन, निवासी ग्राम लाठरदेवा शेख
- हुसैन पुत्र नसीम, निवासी ग्राम लाठरदेवा शेख
- अली पुत्र नसीम, निवासी ग्राम लाठरदेवा शेख
- फारनिस पुत्र नाजिम, निवासी ग्राम लाठरदेवा शेख
- हसीन पुत्र नाजिम, निवासी ग्राम लाठरदेवा शेख
मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस ने फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिशें देना शुरू किया। इसी कड़ी में मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने बिजली घर के पास मुर्गी फार्म की ओर जाने वाले तिराहे से हुसैन पुत्र नसीम को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मारपीट के मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और शेष आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Roorkee
रुड़की में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 नर्सिंग होम और क्लीनिक किए सील

Roorkee News : हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने निजी स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की टीम ने गुरुवार को कई नर्सिंग होम और क्लीनिकों का अचानक निरीक्षण किया। जांच के दौरान नियमों से जुड़ी कमियां सामने आने पर तीन संस्थानों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई।
Table of Contents
रुड़की में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ममता नर्सिंग होम, जनता क्लीनिक और शुक्ला क्लीनिक को सील कर दिया। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के अन्य निजी अस्पतालों और क्लीनिक संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति बन गई।
ये अभियान रजिस्ट्रीकरण प्राधिकरण कार्यालय के नोडल अधिकारी और एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर के निर्देशन में चलाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार के निर्देश पर टीम ने रुड़की क्षेत्र में संचालित विभिन्न निजी स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्थाओं और दस्तावेजों की जांच की।
रिकॉर्ड और मौके की व्यवस्थाओं का किया गया मिलान
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संस्थानों की ओर से उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के साथ मौके पर मौजूद व्यवस्थाओं का मिलान किया। टीम ने पंजीकरण, चिकित्सकों की उपलब्धता और संस्थानों के संचालन से जुड़े निर्धारित मानकों की भी जांच की।

3 नर्सिंग होम और क्लीनिक किए सील
विभाग के मुताबिक, जांच के दौरान कुछ संस्थानों में रिकॉर्ड में दर्ज चिकित्सकों में से संबंधित चिकित्सक मौके पर मौजूद नहीं पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं और संचालन से संबंधित अन्य मानकों की भी पड़ताल की। जांच के बाद नियमों के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए ममता नर्सिंग होम, जनता क्लीनिक और शुक्ला क्लीनिक को सील कर दिया गया।
निजी अस्पताल संचालकों में बढ़ी हलचल
स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद रुड़की क्षेत्र में निजी अस्पतालों और क्लीनिक संचालकों के बीच चर्चा तेज हो गई है। विभाग की कार्रवाई को निजी स्वास्थ्य संस्थानों के लिए एक स्पष्ट संदेश के तौर पर देखा जा रहा है कि पंजीकरण से लेकर चिकित्सकों और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े नियमों का पालन जरूरी है।
Roorkee
रूड़की में भाई ने दो बहनों को उतारा मौत के घाट, रक्षाबंधन से पहले परिवार में पसरा मातम

Roorkee News : रूड़की से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रक्षाबंधन से एक भाई ने अपनी दो सगी बहनों की हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई।
Table of Contents
रूड़की में भाई ने दो बहनों को उतारा मौत के घाट
रक्षाबंधन से ठीक पहले रुड़की में भाई-बहन के रिश्ते को झकझोर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिस घर में भाई की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी चल रही थी, वहां अब मातम पसरा है। आरोप है कि एक युवक ने अपनी ही दो बहनों पर गोली चला दी, जिसमें दोनों की मौत हो गई। बहनों के पति को भी गोली लगी है और उनका इलाज चल रहा है।
रक्षाबंधन से पहले परिवार में पसरा मातम
मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम आरोपी सबसे पहले प्रीत विहार क्षेत्र में रहने वाली अपनी बहन संगीता उर्फ शकुंतला (50) के पास पहुंचा। करीब शाम 7:20 बजे संगीता ई-रिक्शा से सेक्टर रोड की ओर जा रही थीं। इसी दौरान आरोपी ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली पेट में लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पहली बहन को मारने के बाद दूसरी को भी मारी गोली
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से निकल गया और करीब दो किलोमीटर दूर सुभाषनगर पहुंचा। यहां उसकी दूसरी बहन पुष्पा (42) रहती थीं। बताया जा रहा है कि आरोपी के दरवाजा खटखटाने पर पुष्पा ने जैसे ही दरवाजा खोला, उसने उन पर भी गोली चला दी।

गोली चलने की आवाज सुनकर पुष्पा के पति संदीप बाहर आए। आरोप है कि आरोपी ने उन पर भी फायर कर दिया। गोली संदीप के कंधे में लगी, जिससे वो घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायल बहनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल संदीप का इलाज जारी है। रक्षाबंधन से ठीक पहले हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
Roorkee
रुड़की में पागल कुत्ते का आतंक! घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर किया हमला, हालत नाजुक

Roorkee News : उत्तराखंड के रूड़की से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पागल कुत्ते ने घर में घुस कर महिला पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के कारण महिला संभल नहीं पाई और बुरी तरीके से जख्मी हो गई।
Table of Contents
रुड़की में पागल कुत्ते का आतंक !
बादशाहपुर गांव में आवारा कुत्ते के हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों के दौरान कुत्ता करीब 10 लोगों को अपना शिकार बना चुका है। राह चलते लोगों के साथ-साथ घरों में घुसकर भी कुत्ते के हमला करने की घटनाएं सामने आई हैं।
घर में घुसकर कुत्ते ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला
गुरुवार को भी गांव में एक बुजुर्ग महिला पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बताया गया कि मधु अग्रवाल उस समय अपने घर में अकेली थीं। इसी दौरान कुत्ता घर के अंदर पहुंच गया और महिला पर झपट पड़ा। अचानक हुए हमले से महिला संभल नहीं पाईं और कुत्ते ने उनके हाथ-पैर समेत शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह जख्मी कर दिया।

कुत्ते के आतंक के चलते लोगों को घर से निकलने में लग रही जर
हमले के बाद महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। लगातार हो रहे हमलों के कारण गांव के लोगों में भय का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ते के आतंक के चलते लोगों को घर से बाहर निकलने में भी डर लग रहा है। वहीं, कुत्ते को पकड़ने और ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए कार्रवाई की मांग की जा रही है।
uttarakhand weather17 hours agoउत्तराखंड में आज इन जिलों के लिए IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते का वेदर अपडेट
Nainital17 hours agoवीकेंड पर कैंची धाम जा रहे हैं? पहले जान लें पुलिस का नया ट्रैफिक प्लान, वरना हो जाएंगे परेशान
Uttarakhand15 hours agoBJP संगठन में बड़ा अपडेट, इन नेताओं को मिली सह-संयोजक की जिम्मेदारी, देंखे लिस्ट
Dehradun14 hours agoदिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया युवक नहाते वक्त बहा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
Pithoragarh11 hours agoबेटे को आया हार्ट अटैक, मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी मां, नदी में कूदकर दे दी जान










































