Haridwar
रुड़की: मुठभेड़ में सालियर गोलीकांड का आरोपी घायल, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर रोहित |
हरिद्वार : रुड़की में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गंगनहर कोतवाली पुलिस और एक वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ उस वक्त हुई जब पुलिस सालियर गांव में हुए हालिया गोलीकांड के आरोपियों की तलाश में चेकिंग अभियान चला रही थी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पंचायत में चली थी गोली, युवक हुआ था घायल
कुछ दिन पहले गंगनहर थाना क्षेत्र के सालियर गांव में एक पंचायत के दौरान कहासुनी के बाद फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसमें एक युवक नईम गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीड़ित की शिकायत पर रोहित राणा नामक युवक को आरोपी बताया गया था, जो पहले भी बाबू हत्याकांड में आरोपी रह चुका है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।वारदात के बाद से ही पुलिस सक्रिय थी और सोमवार को सालियर और रुड़की के बीच विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक बाइक पर आता दिखा। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस के पीछा करने पर उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक गोली युवक के पैर में लगी और वह गिर पड़ा।
![]()
घायल बदमाश की पहचान और आपराधिक इतिहास
घायल युवक की पहचान रोहित पुत्र महावीर सिंह, निवासी करौंदी, भगवानपुर (हरिद्वार) के रूप में हुई है। वह सालियर गोलीकांड का मुख्य आरोपी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रोहित एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उसे तुरंत रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और सीओ नरेंद्र पंत मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। बाद में अस्पताल जाकर आरोपी से पूछताछ भी की गई।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया:“घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। एक संदिग्ध को रोकने की कोशिश की गई तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ और गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।”
घटना के बाद से क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और बढ़ा दी गई है। गांव और आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गोलीकांड के पीछे और कौन-कौन शामिल था।
#RoorkeeEncounter #UttarakhandPolice #ShootoutCase #HistorySheeter #BreakingNewsIndia #RoorkeeNews #PoliceAction #FiringIncident #GangnaharKotwali #LawAndOrder
big news
कांवड़ मेले के बीच आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डेयरी की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का धंधा

Haridwar Raid : कांवड़ मेले के दौरान अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में विभाग ने राजीव नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डेयरी संचालक के घर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब के साथ बीयर बरामद की गई।
Table of Contents
कांवड़ मेले के बीच आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
आबकारी विभाग के अनुसार, लंबे समय से इस स्थान पर अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए डेयरी संचालक के घर की तलाशी ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दूध के कारोबार की आड़ में कथित तौर पर अवैध शराब का कारोबार संचालित किया जा रहा था।
डेयरी की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का धंधा
आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में टीम ने 138 टेट्रा पैक माल्टा ब्रांड देशी शराब, 149 पव्वे अंग्रेजी शराब और 42 कैन बीयर बरामद की। बरामद अंग्रेजी शराब में विभिन्न ब्रांडों की कई बोतलें शामिल हैं, जिन्हें मौके से जब्त कर लिया गया।

आबकारी विभाग मामले की जांच में जुटा
आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि अवैध शराब की आपूर्ति कहां से हो रही थी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।
विभाग का कहना है कि कांवड़ मेले के दौरान अवैध शराब की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Haridwar
हरिद्वार में अचानक धंसी सड़क!, महिला गड्ढे में गिरी, CCTV में कैद पूरी घटना

Haridwar News : धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। ललतारौ पुल के समीप अचानक सड़क धंसने से वहां से गुजर रही एक महिला गहरे गड्ढे में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बिना देर किए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
Table of Contents
ललतारौ पुल के पास धंसी सड़क, महिला गड्ढे में गिरी
हरिद्वार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला सड़क पर चल रही होती है और अचानक सड़क धंसती है और सड़क गड्ढे में तब्दील हो जाती है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।
CCTV में कैद हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि दो महिलाएं होटल से सामान लेकर पैदल गुजर रही थीं। तभी सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया और एक महिला उसमें समा गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के नीचे बिजली की लाइन, सीवर लाइन और गैस पाइपलाइन भी गुजर रही है। ऐसे में ये हादसा और भी गंभीर रूप ले सकता था।

सड़क धंसने के वास्तविक कारणों की जांच की जारी
सूचना मिलते ही नगर निगम, प्रशासन, विद्युत विभाग और जल संस्थान की टीमें मौके पर पहुंचीं और प्रभावित क्षेत्र को बैरिकेडिंग कर मरम्मत का काम शुरू कराया गया। प्रारंभिक तौर पर लगातार बारिश और पूर्व में हुए सीवर कार्य के कारण सड़क के नीचे की जमीन कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि सड़क धंसने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। कांवड़ मेले के बीच हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पूरे मार्ग का तकनीकी निरीक्षण कराने और स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
big news
खतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा, हरिद्वार में अलर्ट, 24 घंटे निगरानी पर प्रशासन

Haridwar News : पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब हरिद्वार में भी दिखाई देने लगा है। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अब खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।
Table of Contents
खतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा, हरिद्वार में अलर्ट
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश में नदी-नाले उफान पर हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण हरिद्वार में गंगा का जलस्तर खरते के निशान के पास पहुंच गया है। हालात को देखते हुए सिंचाई विभाग, आपदा प्रबंधन और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
गंगा के बढ़ते जलस्तर पर 24 घंटे रखी जा रही नजर
गंगा के बढ़ते जलस्तर पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। प्रशासन लोगों से भी गंगा तटों और निचले इलाकों में सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है।

तभी भी खतरे के निशान तक पहुंच सकता है गंगा का जलस्तर
एसडीओ भारत भूषण शर्मा ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और यह खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। यदि इसी तरह लगातार वर्षा जारी रही तो जलस्तर खतरे के निशान को भी छू सकता है।
टीम और संबंधित अधिकारी 24 घंटे अलर्ट मोड पर
एसडीओ ने बताया कि विभाग, आपदा प्रबंधन टीम और संबंधित अधिकारी 24 घंटे अलर्ट मोड पर हैं। पहाड़ी क्षेत्रों के अधिकारियों से लगातार संपर्क बना हुआ है और जलस्तर की हर अपडेट उच्च अधिकारियों को भी दी जा रही है। हमारी पूरी कोशिश है कि किसी भी संभावित स्थिति से समय रहते प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
Cricket20 hours agoSL-W vs PAK-W Dream11 Team 1st T20I 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Cricket20 hours agoMSG-W vs TRT-W Dream11 Team Match 14: Pitch Report, Playing 11, Fantasy Cricket Tips & Winning Prediction
Cricket5 hours agoMO vs TRT Dream11 Team Match 14: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
uttarakhand weather5 hours agoउत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 8 जिलों में हाई अलर्ट, प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश
Haridwar4 hours agoहरिद्वार में अचानक धंसी सड़क!, महिला गड्ढे में गिरी, CCTV में कैद पूरी घटना
Cricket4 hours agoEden Gardens Cricket Stadium: History, Records in Hindi
Rudraprayag2 hours agoरुद्रप्रयाग में बारिश का कहर, सोनप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भूस्खलन, यात्री परेशान
big news3 hours agoकांवड़ मेले के बीच आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डेयरी की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का धंधा








































