Rudraprayag
रुद्रप्रयाग: तीन दिन बाद फिर से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा

रुद्रप्रयाग। तीन दिनों की बंदिश के बाद आखिरकार तीर्थ यात्रियों के लिए केदारनाथ धाम के रास्ते खुल गए हैं। जिला प्रशासन ने शनिवार को यात्रा पर लगी अस्थायी रोक हटाकर श्रद्धालुओं को केदारनाथ की ओर रवाना किया। हालांकि अभी भी सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक का राजमार्ग पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो पाया है, जिसकी वजह से यात्रियों को करीब 6 किमी अतिरिक्त पैदल चलकर कुल 22 किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है।
मालूम हो कि मंगलवार देर शाम को सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच राजमार्ग का करीब 150 मीटर हिस्सा ढह गया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यात्रा रोक दी थी। इस दौरान सोनप्रयाग में रुके यात्रियों को केदारनाथ धाम नहीं भेजा गया, जबकि लौट रहे यात्रियों को एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने सुरक्षित रेस्क्यू किया।
भूस्खलन का खतरा अब भी बरकरार
मुनकटिया के पास पैदल मार्ग पर भी लगातार भूस्खलन हो रहा है। हालांकि एनएच विभाग ने युद्धस्तर पर काम कर राजमार्ग को पैदल आवाजाही लायक बनाया, जिसके बाद आज से यात्रा फिर से चालू कर दी गई है। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय कारोबारियों ने राहत की सांस ली है।
बारिश में फिर से रुक सकती है यात्रा
पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने जानकारी दी कि फिलहाल यात्रियों को वाहन से नहीं बल्कि पैदल ही यात्रा करनी पड़ेगी। क्षतिग्रस्त मार्ग पूरी तरह दुरुस्त होने तक यही व्यवस्था रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि अगर बारिश तेज हुई तो यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए फिर से अस्थायी रूप से आवाजाही रोकी जा सकती है।
प्रशासन ने दी यात्रियों को सलाह
अक्षय कोंडे ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए ही यात्रा पर निकलें। वहीं, लोक निर्माण विभाग के माध्यम से लगातार मार्ग चौड़ीकरण और मरम्मत का काम भी जारी है। उन्होंने बताया कि अब राजमार्ग कुछ हद तक पैदल चलने लायक हो गया है, जिससे सोनप्रयाग से श्रद्धालुओं के समूह को गौरीकुंड होते हुए केदारनाथ के लिए रवाना किया जा रहा है।
बारिश का दौर अब भी जारी
केदारघाटी में लगातार बारिश हो रही है, जिससे हालात पूरी तरह सामान्य नहीं कहे जा सकते। लेकिन सावधानी और सुरक्षा इंतज़ामों के साथ तीर्थ यात्रियों को धाम की ओर भेजा जा रहा है। प्रशासन की कोशिश है कि जल्द से जल्द मार्ग को पूरी तरह वाहनों के लिए भी चालू किया जा सके।
Rudraprayag
केदारनाथ धाम में बर्फबारी, सफेद चादर से ढकी बाबा की नगरी, दिखा मनमोहक नजारा

Rudraprayag News : केदारनाथ धाम में बृहस्पतिवार सुबह हुई बर्फबारी के बाद बाबा केदार की नगरी बर्फ की सफेद चादर से ढक गई। बर्फ से ढके धाम का मनमोहक नजारा देखकर श्रद्धालु उत्साहित नजर आए। भक्त इस खूबसूरत दृश्य को अपने कैमरों में कैद करते दिखे, तो कई श्रद्धालुओं ने सेल्फी लेकर इन पलों को यादगार बनाया। हालांकि, बर्फबारी के चलते धाम में ठंड भी बढ़ गई है।
Table of Contents
केदारनाथ धाम में बर्फबारी, सफेद चादर से ढकी बाबा की नगरी
रुद्रप्रयाग जिले के निचले क्षेत्रों में भी मौसम का असर देखने को मिला। जिला मुख्यालय के साथ ही ऊखीमठ, गुप्तकाशी, जखोली और बसुकेदार क्षेत्र में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
कपाट बंद होने से पहले दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु
केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद किए जाने हैं। कपाट बंद होने की तारीख नजदीक आने के साथ ही बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। बर्फबारी और बढ़ती ठंड के बावजूद भक्तों के उत्साह में कमी नहीं आई है। श्रद्धालु मौसम की चुनौतियों के बीच बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं।

केदारनाथ में 18.53 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
इस यात्रा सीजन में अब तक 18 लाख 53 हजार से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। बुधवार को 8,376 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। इसके साथ ही इस साल धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या बढ़कर 18,53,032 हो गई है।
कपाट बंद होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला लगातार जारी है। बर्फबारी के बाद धाम का नजारा और भी आकर्षक हो गया है, जिससे यहां पहुंच रहे भक्तों को प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत अनुभव मिल रहा है।
Rudraprayag
देवप्रयाग में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चालक समेत दो की मौत, तीन घायल

Devprayag News : उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला देवप्रयाग का है, जहां एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
Table of Contents
देवप्रयाग में खाई में गिरी कार, चालक समेत दो की मौत
देवप्रयाग में दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, कार चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही थी। देवप्रयाग से करीब चार किलोमीटर श्रीनगर की ओर ग्राम पाली में रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। कार में चालक सहित पांच लोग सवार थे।
पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान
हादसे की सूचना मिलने पर देवप्रयाग पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में फंसे लोगों को बाहर निकाला। तीन घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी, देवप्रयाग पहुंचाया गया। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस हादसे के कारणों का लगा रही पता
पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। हादसे में सत्येश्वरी देवी (72), पत्नी हुकम सिंह चौहान, निवासी किमखाल, थाना कर्णप्रयाग, जिला चमोली और अनिल, पुत्र सुदर्शन, निवासी किमोली, जिला चमोली की मौत हो गई।
हादसे में चार तीन लोग घायल
- उत्तम सिंह (33), पुत्र मोहन सिंह, निवासी लाडोली, रुद्रप्रयाग।
- टीशा रावत (18), पुत्री लक्ष्मण सिंह रावत, निवासी बीना, थाना रुद्रप्रयाग।
- सुनीता देवी (45), पत्नी लक्ष्मण सिंह रावत, निवासी बीना, थाना रुद्रप्रयाग।
Rudraprayag
तुंगनाथ-चोपता जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, प्लास्टिक ले जाने पर लगेगी रोक

Rudraprayag News : उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थल तुंगनाथ और चोपता की प्राकृतिक सुंदरता को बचाने के लिए वन विभाग ने स्वच्छता अभियान तेज करने का फैसला लिया है।
Table of Contents
तुंगनाथ-चोपता जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट
केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की ओर से क्षेत्र में 100 स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों के प्लास्टिक लेकर आने पर रोक लगाने की व्यवस्था भी तैयार की जा रही है।
अभियान के तहत अब तक क्षेत्र से करीब 5,000 किलोग्राम कचरा एकत्र किया जा चुका है। इस मुहिम में स्थानीय लोगों और स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। वहीं, यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

प्लास्टिक ले जाने पर लगेगी रोक
समुद्र तल से लगभग 3,680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित तुंगनाथ मंदिर में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। चोपता क्षेत्र भी पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही के साथ यहां कचरे की समस्या भी बढ़ी है, जिससे प्राकृतिक वातावरण को सुरक्षित रखने की चुनौती सामने आई है।
नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं सफाई अभियान
केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ रजत सुमन के मुताबिक, तुंगनाथ और चोपता में नियमित रूप से सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं और रैलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है।
वन विभाग की योजना है कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे श्रद्धालु और पर्यटक अपने साथ प्लास्टिक लेकर क्षेत्र में प्रवेश न कर सकें। इस पहल का उद्देश्य तुंगनाथ और चोपता को कचरे से मुक्त रखना, पर्यावरण की रक्षा करना और इस खूबसूरत क्षेत्र की प्राकृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित बनाए रखना है।
Breakingnews23 hours agoलूट मामले में बडोनी की गिरफ्तारी पर भड़का बजरंग दल, SSP ऑफिस में जमकर नारेबाजी
Breakingnews3 hours agoदेहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में चला रहे थे देह व्यापार
Breakingnews5 hours agoप्रेमनगर में गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
Breakingnews3 hours agoपौड़ी में भालू के हमले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, स्थानीय लोगों में आक्रोश
Breakingnews4 hours agoपहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?







































