Chamoli
चमोली में बड़ा हादसा टला: हेलंग डैम साइट पर पहाड़ टूटा, मची अफरा-तफरी

चमोली। चमोली जिले के हेलंग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब निर्माणाधीन विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की डाइवर्जन साइट के पास शनिवार को अचानक बड़ा भूस्खलन हो गया। अलकनंदा नदी के किनारे बने इस डैम साइट पर उस समय करीब 200 मजदूर काम पर तैनात थे, लेकिन गनीमत रही कि चट्टान गिरने के वक्त कोई मजदूर उस जगह मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
सोशल मीडिया पर भूस्खलन का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर टूटकर नीचे गिर रहा है। वीडियो में वहां मौजूद लोगों की घबराहट और अफरा-तफरी का माहौल भी नजर आ रहा है।
मौके पर पहुंचा प्रशासन
जानकारी के मुताबिक, इस डाइवर्जन साइट पर टीएचडीसी की सहायक कंपनी एचसीसी निर्माण कार्य कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और स्थिति का जायज़ा लिया जा रहा है।
फिलहाल किसी मजदूर के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन भूस्खलन के बाद सुरक्षा के लिहाज से निर्माण कार्य को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।
बड़ा हादसा होने से टला
विशेषज्ञों के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश की वजह से चट्टानों में दरारें पड़ जाती हैं, जिससे ऐसे हादसों की आशंका बनी रहती है। गनीमत यही रही कि हादसे के समय मजदूर सुरक्षित जगह पर थे और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्माणाधीन स्थल के आसपास न जाएं और पूरी तरह से सतर्क रहें।
Breakingnews
चमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल

Chamoli Accident : चमोली में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ल्वाणी के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
Table of Contents
चमोली में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार
उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देवाल क्षेत्र के ल्वाणी गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में तीन लोगों की मौत, तीन घायल
मिली जानकारी के अनुसार, ये दुर्घटना शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे हुई। कार में सवार सभी लोग देहरादून से देवाल के वाक गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ल्वाणी गांव के पास वाहन चालक का नियंत्रण कार से हट गया और वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, डीडीआरएफ (DDRF) की टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
वाहन के अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
प्रशासन द्वारा मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन के अनियंत्रित होने से ये हादसा हुआ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र की सड़कें कई स्थानों पर संकरी और जोखिमभरी हैं, जिसके कारण अक्सर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।
big news
गौचर ग्राउंड के पास दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बस ने महिला तीर्थयात्री को कुचला, मौके पर ही मौत

Chamoli News : चमोली जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। गौचर ग्राउंड के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित बस की चपेट में आने से महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई।
Table of Contents
गौचर ग्राउंड के अनियंत्रित बस ने महिला तीर्थयात्री को कुचला
चमोली जिले में चारधाम यात्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक गौचर ग्राउंड के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक तीर्थयात्री महिला की जान चली गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
परिवार के साथ चारधाम यात्रा पर जा रही थी मृतका
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के पचोखरा गांव की रहने वाली 67 वर्षीय राजकुमारी अपने परिजनों के साथ 15 मई को चारधाम यात्रा पर निकली थीं। वो ऋषिकेश से बस के जरिए बद्रीनाथ की ओर जा रही थीं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
बताया जा रहा है कि गौचर ग्राउंड के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बस की चपेट में आने से वो गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद उन्हें तुरंत प्राथमिक चिकित्सालय गौचर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
- RCB vs GT Dream11 Team IPL 2026 Final: ग्रैंड फिनाले की सबसे बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन और विनिंग टीम
- रूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
- देहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद
- उत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
- चमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Chamoli
दोस्तों के साथ पिंडर नदी में नहाने गई किशोरी डूबी, अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम

Chamoli News : नदी में नहाने गई किशोरी की डूबने से मौत
Chamoli News : कर्णप्रयाग में रविवार को एक दुखद हादसा सामने आया, जहां पिंडर नदी में नहाने के दौरान एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल बन गया।
Table of Contents
दोस्तों के साथ पिंडर नदी में नहाने गई किशोरी डूबी
चमोली जिले से दुख खबर सामने आ रही है। यहां कर्णप्रयाग में दोस्तों के साथ नहाने गई एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, गांधीनगर क्षेत्र की कुछ लड़कियां पिंडर नदी के किनारे नहाने के लिए गई थीं। इसी दौरान गांधीनगर निवासी 15 वर्षीय अमृता, पुत्री मनोज कुमार, नदी के तेज बहाव में फंस गई और पानी में डूब गई।

अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद किशोरी को नदी से बाहर निकाला गया। उस समय वह अचेत अवस्था में थी।
इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Cricket4 hours agoRCB vs GT Dream11 Team IPL 2026 Final: ग्रैंड फिनाले की सबसे बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन और विनिंग टीम
Breakingnews9 hours agoचमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Uttarkashi9 hours agoउत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
Dehradun7 hours agoदेहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद
Roorkee6 hours agoरूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी






































